Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी, होटल से नोटों से भरा बैग लेकर फरार हुए चोर डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक शिक्षक बैंक से रुपये निकालकर लौट रहा था। इसी दौरान वह पानी पीने के लिए एक होटल में रुका, जहां उन्होंने रुपये से भरा बैग बेंच पर रख दिया। तभी पहले से घात लगाए बैठे चोर ने मौका पाकर बैग चोरी कर लिया और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने शहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
NILMANI CHOUDHARY
शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी, होटल से नोटों से भरा बैग लेकर फरार हुए चोर डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक शिक्षक बैंक से रुपये निकालकर लौट रहा था। इसी दौरान वह पानी पीने के लिए एक होटल में रुका, जहां उन्होंने रुपये से भरा बैग बेंच पर रख दिया। तभी पहले से घात लगाए बैठे चोर ने मौका पाकर बैग चोरी कर लिया और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने शहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले के घुँघुटी चौकी क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने सभी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में एक व्यापारी से मारपीट कर गहनों और नगदी से भरा बैग लूट लिया गया था। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सत्यम पीत पिता सुदामा मांझी उम्र 19 वर्ष निवासी निलहरी तथा नागेश पिता राजेंद्र वासुदेवा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चिमटा को गिरफ्तार किया। वहीं वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सुनसान रास्ते में व्यापारी को रोककर मारपीट की और उसके पास रखा बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में सोना-चांदी के गहने, नगदी और अन्य सामान रखा हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। व्यापारी वर्ग लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार दबिश दी और आखिरकार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस संबंध में घुँघुटी पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।3
- विवाहित को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल शहडोल (मध्य प्रदेश): सोहागपुर थाना पुलिस ने नवविवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पर अपनी पत्नी को जाति के नाम पर प्रताड़ित करने और उसे दूसरी शादी की धमकी देने का आरोप है। क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका संतोषी यादव (उम्र 22/23 वर्ष), निवासी ग्राम नवलपुर, की मृत्यु 15 अप्रैल 2026 को आग से जलने के कारण हुई थी। संतोषी पिछले तीन वर्षों से आरोपी राकेश बैगा के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रही थी। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल से मिली तहरीर के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। जांच में हुआ खुलासा जांच के दौरान मृतिका की माता संजू यादव और बहन रानू यादव के बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि राकेश बैगा, संतोषी को उसकी जाति को लेकर लगातार ताने देता था। वह उसे मानसिक रूप से परेशान करता था कि वह अपनी ही जाति की किसी अन्य महिला से शादी करेगा। इसी प्रताड़ना से तंग आकर संतोषी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। पुलिस कार्रवाई साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकेश बैगा के खिलाफ धारा 108 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया। 11 मई 2026 को थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नवलपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अरुण पाण्डेय, सउनि. रामनारायण पाण्डेय और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।2
- कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर की जयस्तंभ चौक स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई है,बैठक में जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन की प्रकरणों का समय सीमा पर निराकरण करने की निर्देश दिए हैं,इस दौरान जिले के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। विनोद शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिन्होंने पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प लिया। इस समारोह में जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1
- मंडला के बम्हनी बंजर वन परिक्षेत्र के खुकसर पौड़ी बीट में शौच के लिए गए एक युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।1
- मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी एक चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई। लोको पायलट और गार्ड की सतर्कता से ट्रेन को समय पर रोका गया, जिससे एक भीषण रेल हादसा टल गया। दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसकी जांच रेलवे विभाग कर रहा है।4
- बिजली बिल वसूलने गए कर्मचारियों के साथ मलमाथर गांव के ग्रामीणों ने की मारपीट वीडियो वायरल शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत मलमाथर गांव में बिजली बिल वसूलने गए कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट वीडियो वायरल हुआ है,बता दें कि शहडोल जिले के मलमाथर गांव का यह मामला है,जहां बिजली बिल की वसूली करने गए कर्मचारियों के साथ यादव परिवार के लोगों ने मलमाथर गांव में जमकर मारपीट की है, मारपीट का वीडियो भी सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।1
- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बिजली बिल वसूलने गई टीम को उपभोक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा और उन पर हमला किया गया। गोहपारू तहसील के मलमाथर गांव में जूनियर इंजीनियर की मौजूदगी में हुए इस हंगामे का वीडियो वायरल हो गया है। विभाग अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।1