प्रमंडलीय राजभाषा कार्यालय, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, राँची द्वारा हिंदी दिवस पर भव्य कार्यक्रम रांची: प्रमंडलीय राजभाषा कार्यालय, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, राँची द्वारा आज दिनांक 14 सितम्बर 2026 (सोमवार) को कार्यालय सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि के रूप में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों के स्वागत एवं माल्यार्पण से हुआ। संचालन उप निदेशक, राजभाषा श्री रविशंकर मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया गया। स्वागत भाषण भी श्री रविशंकर मिश्रा ने प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि श्री संजय कुमार भगत ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अपने उद्बोधन में राजभाषा हिंदी के महत्व, संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए सभी को हिंदी के व्यापक उपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि *हिंदी कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक पूरे देश को एक सूत्र में पिरोती है। यह केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और भावात्मक एकजुटता की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने मातृभाषा में अध्ययन-पठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे किशोरों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलता है। एआई युग की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज मौलिक सोच और भाषा की समृद्धि बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसलिए हिंदी को विज्ञान, नवाचार, शोध और रोजगारपरक बनाने पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। इसके पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. जंगबहादुर पाण्डेय, डॉ. राजश्री जयन्ती, डॉ. सुरिन्दर कौर “नीलम”, श्री नसीर अफसर, श्री नरेश कुमार बंका, श्रीमती शालिनी नायक, श्री सदानन्द सिंह यादव, श्री सूरज श्रीवास्तव, डॉ. रजनी शर्मा “चन्दा” एवं डॉ. विनोद सिंह गहरवार ने अपनी कविताओं का भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन आयुक्त के सचिव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, राँची श्री रविन्द्र कुमार गगराई द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह कार्यक्रम राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय, अपर समाहर्ता श्री रामनारायण सिंह, उप परिवहन आयुक्त सह सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार श्री अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिवेक सुमन तथा आयुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
प्रमंडलीय राजभाषा कार्यालय, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, राँची द्वारा हिंदी दिवस पर भव्य कार्यक्रम रांची: प्रमंडलीय राजभाषा कार्यालय, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, राँची द्वारा आज दिनांक 14 सितम्बर 2026 (सोमवार) को कार्यालय सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि के रूप में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों के स्वागत एवं माल्यार्पण से हुआ। संचालन उप निदेशक, राजभाषा श्री रविशंकर मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया गया। स्वागत भाषण भी श्री
रविशंकर मिश्रा ने प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि श्री संजय कुमार भगत ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अपने उद्बोधन में राजभाषा हिंदी के महत्व, संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए सभी को हिंदी के व्यापक उपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि *हिंदी कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक पूरे देश को एक सूत्र में पिरोती है। यह केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और भावात्मक एकजुटता की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने मातृभाषा में अध्ययन-पठन के महत्व पर प्रकाश डालते
हुए कहा कि इससे किशोरों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलता है। एआई युग की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज मौलिक सोच और भाषा की समृद्धि बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसलिए हिंदी को विज्ञान, नवाचार, शोध और रोजगारपरक बनाने पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। इसके पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. जंगबहादुर पाण्डेय, डॉ. राजश्री जयन्ती, डॉ. सुरिन्दर कौर “नीलम”, श्री नसीर अफसर, श्री नरेश कुमार बंका, श्रीमती शालिनी नायक, श्री सदानन्द सिंह यादव, श्री सूरज श्रीवास्तव, डॉ. रजनी शर्मा “चन्दा” एवं डॉ. विनोद सिंह गहरवार
ने अपनी कविताओं का भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन आयुक्त के सचिव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, राँची श्री रविन्द्र कुमार गगराई द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह कार्यक्रम राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय, अपर समाहर्ता श्री रामनारायण सिंह, उप परिवहन आयुक्त सह सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार श्री अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिवेक सुमन तथा आयुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
- Hartalika Teej 2026 ! तीज व्रत क्यों करती हैं सुहागिन महिलाएं ? तानिया भारती ने बताई मान्यता ! Ranchi Hartalika Teej 2026 ! तीज व्रत क्यों करती हैं सुहागिन महिलाएं ? तानिया भारती ने बताई मान्यता ! Ranchi हरतालिका Teej Vrat 2026 के मौके पर राजधानी रांची के चुटिया स्थित कृष्णापुरी रेलवे कॉलोनी काली मंदिर में महिलाओं से खास बातचीत। तानिया भारती ने बताया कि उनके अनुसार तीज व्रत का क्या महत्व है और सुहागिन महिलाएं इस व्रत को क्यों रखती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार हरतालिका तीज का संबंध माता पार्वती की भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए की गई तपस्या से जोड़ा जाता है। इस Ground Report में सुनिए तीज व्रत को लेकर तानिया भारती की आस्था और मान्यताओं के बारे में। Note: इस वीडियो में व्यक्त धार्मिक मान्यताएं संबंधित व्यक्ति की आस्था और परंपरा पर आधारित हैं। This live stream is for informational and public awareness purposes only. Hartalika Teej 2026, Hartalika Teej, Teej Vrat 2026, Teej Vrat, हरतालिका तीज, तीज व्रत, तीज व्रत क्यों किया जाता है, Teej Vrat Ki Manyata, तीज की मान्यता, Ranchi Teej, Ranchi News, Ranchi Live, Chutia Ranchi, Krishna Puri Railway Colony, Kali Mandir Ranchi, Krishna Puri Kali Mandir, Tania Bharti, तानिया भारती, Jharkhand News, Jharkhand Live, Shiv Parvati, Teej Special, Ranchi Club TV #HartalikaTeej #HartalikaTeej2026 #TeejVrat #TeejVrat2026 #हरतालिकातीज #तीजव्रत #Ranchi #RanchiNews #ChutiaRanchi #JharkhandNews #ShivParvati #TeejSpecial #TaniaBharti #RanchiClubTV1
- भगवान सब कुछ जानते है। एक एक पर ध्यान रखते हैं। बीन मांगे सबके भविष्य का इंतजाम कर देते हैं। अवसर किसी के माध्यम से बनाने के लिए। एक को चुन रखा होता है। बस वह मुझे मिलेगा या नहीं यह हम तय करते हैं। इसी को नसीब का खेल कहते हैं। @highlight1
- *खूंटी के तोरपा में 10 फीट गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद निकला बाहर, सामने डटा रहा 5 हाथियों का झुंड*1
- खूंटी जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न। कल्याण सिंह मुंडा बने अडकी प्रखंड अध्यक्ष।1
- केरेडारी BGR माइंस के खिलाफ मजदूर कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान हजारीबाग। केरेडारी क्षेत्र में बीजीआर माइंस प्रबंधन के खिलाफ राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नागवाला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि बीजीआर माइंस रैयत, विस्थापित और मजदूरों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष से कार्यरत मजदूरों का स्किल्ड अपग्रेड नहीं किया जा रहा है और उन्हें अनस्किल्ड श्रेणी में रखा गया है। एलएमवी ड्राइवरों की वेतन वृद्धि समेत एचपीसी वेतन का लाभ नहीं मिलने का भी आरोप लगाया गया। नागवाला ने खदान में हैवी ब्लास्टिंग से मकानों में दरार और प्रदूषण का खतरा बढ़ने की बात कही। साथ ही सीएसआर फंड, मजदूरों के वेतन और कल्याणकारी योजनाओं में अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि स्थानीय मजदूरों को सुरक्षा उपकरण और कैंप में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन और चक्का जाम की चेतावनी दी है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में केरेडारी में बड़ी जनसभा भी होगी।1
- राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश्वर पाण्डेय केरेडारी क्षेत्र में मजदूरों के हक में करेंगे बड़ी जनसभा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नागवाला ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी की। राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश्वर पाण्डेय केरेडारी क्षेत्र में मजदूरों के हक में करेंगे बड़ी जनसभा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नागवाला ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी की।1
- रांची में दारोगा के घर बड़ी लूट! बेटी को बंधक बनाकर वारदात ₹30 लाख कैश और सोने के जेवरात गायब 🚨 रांची में दारोगा के घर बड़ी लूट! सदर थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में दारोगा के घर से करीब 30 लाख रुपये कैश और सोने के जेवरात लूटे जाने की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि बदमाशों ने घर में मौजूद बेटी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि रकम जमीन खरीदने के लिए जुटाई गई थी। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। आपके मुताबिक, शहर में ऐसी वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को क्या कदम उठाने चाहिए? #Ranchi #RanchiNews #JharkhandNews #CrimeNews #RanchiCrime #Jharkhand1
- मासूम चेहरा, करोड़ों की ठगी ! ₹1.5 Crore Scam का खेल ! Black Paper Currency Scam मासूम चेहरा, करोड़ों की ठगी ! ₹1.5 Crore Scam का खेल ! Black Paper Currency Scam मासूम दिखने वाले चेहरे के पीछे छिपा था कथित ठगी का ऐसा खेल, जिसमें एक शख्स को ₹20 Crore कमाने का लालच दिया गया और करीब ₹1.5 Crore की रकम ठगी जाने का आरोप है। काले कागज और कथित Chemical के जरिए ₹500 के नोट बनाने का झांसा देने की बात सामने आई। लेकिन जब एक महीने बाद बॉक्स खोला गया, तो अंदर सिर्फ काले कागज मिले। इस वीडियो का उद्देश्य केवल Informational & Public Awareness है। किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना या किसी समुदाय/लिंग को बदनाम करना उद्देश्य नहीं है। किसी भी आरोप को अंतिम सत्य मानने से पहले आधिकारिक जांच और पुलिस रिकॉर्ड की पुष्टि जरूर करें। ⚠️ This video is for informational and public awareness purposes only. अगर आपको ऐसी Scam Awareness Stories उपयोगी लगती हैं, तो वीडियो को Share करें और सतर्क रहें। scam news, scam alert, fraud case, ₹1.5 crore scam, 1.5 crore fraud, 20 crore scam, black paper scam, black paper currency scam, chemical note scam, currency scam, fake currency scam, money fraud, ठगी, ठगी का मामला, करोड़ों की ठगी, डेढ़ करोड़ की ठगी, काले कागज की ठगी, केमिकल से नोट, नोट बनाने का झांसा, scam awareness, fraud awareness, crime news, crime awareness, India scam, Indian fraud, Hindi news, Hindi shorts, Hindi crime news, Ranchi Club TV, Jharkhand News, viral scam #ScamAlert #FraudAlert #ScamAwareness #CrimeNews #HindiNews #HindiShorts #1Point5CroreScam #20CroreScam #BlackPaperScam #CurrencyScam #FraudCase #PublicAwareness #RanchiClubTV #JharkhandNews #IndiaNews1
- 17 वर्षीय युवक प्रिंस कुमार लापता, तलाश जारी, रविवार 13 सितंबर से कमडे से गायब है, परिजनों ने लोगों से लापता युवक को ढूढने में मदद की अपील की है. रातू थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार, पिता स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता, निवासी कमड़े, रातू, सोमवार से अपना घर कमडे से लापता है। काफी तलाश के बावजूद उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही है। मामले की सूचना रातू थाना को भी दी गयी है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को प्रिंस कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचित करें।1