Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर खीरी- नीमगांव के बेहजम स्थित जनसेवा अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हंगामा हुआ, अवैध रूप से संचालित अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार हो गया प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सीज कर दिया मामले में जिला अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक साहू और जनसेवा अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
Shoaib Khan
लखीमपुर खीरी- नीमगांव के बेहजम स्थित जनसेवा अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हंगामा हुआ, अवैध रूप से संचालित अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार हो गया प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सीज कर दिया मामले में जिला अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक साहू और जनसेवा अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
More news from Lakhimpur Kheri and nearby areas
- मम्मी गोदी ले लो...' चिलचिलाती धूप में बेटे ने ये कहा तो आपा खो बैठी मां, मासूम को पत्थर से कुचलकर मार डालाछत्तीसगढ़ में एक मां ने अपने ढाई साल के बेटे की हत्या कर दी. चिलचिलाती धूप में बेटा मां से गोदी लेने के लिए कह रहा था. इसी बात से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह मां से बार-बार गोदी लेने के लिए कह रहा था. इसी बात पर मां का माथा ठनक गया और उसने बेटे को उठाकर पहले जमीन पर पटका, फिर पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला. दरअसल, यह दहला देने वाला मामला जिले के कापू थाना क्षेत्र के पारेमेर फिटिंगपारा गांव का है. जहां 16 अप्रैल को ढाई साल मासूम अनुज अचानक लापता हो गया था. खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई. दो दिन बाद जंगल की खाई में उसका शव मिला. बच्चे के सिर पर चोट के गंभीर निशान थे, साथ ही पास में खून से सना पत्थर भी पड़ा था. बच्चे को आखिरी बार मां के साथ देखा गया था. ऐसे में पुलिस ने मां सोनमती मंझवार से पूछताछ की, लेकिन वह पुलिस को गुमराह करती रही. लेकिन, सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जो बताया उसने पुलिस को भी झकझोर दिया.1
- लखीमपुर- मैगलगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद तिराहे पर अभी कुछ देर पहले भीषण सड़क हादसा हुआ है हादसे में एक महिला सहित छह लोग घायल हुए, जिनमें राममोहन पुत्र हरिकरन, प्रदीप पुत्र दिनेश, करन पुत्र नन्हके निवासी सदरपुर, मुनेंद्र और छोटकन्ने पुत्र सुरेश निवासी ढखिया रूप शामिल हैं सूचना पर चौकी प्रभारी मुईन अहमद मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया1
- Post by नरेंद्र1
- पलिया (खीरी)। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। पलिया क्षेत्र के ग्राम सरखना पूरब स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही बच्चों के भविष्य पर भारी पड़ती नजर आ रही है। बता दें कि इस समय स्कूल का टाइम साढ़े सात बजे निर्धारित है, लेकिन आज शुक्रवार को सुबह दस बजे तक भी कोई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चे मौजूद रहे, लेकिन उन्हें पढ़ाने वाला कोई नहीं था। शिक्षक विहीन स्कूल में बच्चे इधर-उधर समय बिताते नजर आए। जब बच्चों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षकों का देर से आना यहां आम बात है। नियमित रूप से समय पर कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों में इस लापरवाही को लेकर खासा रोष है। उनका कहना है कि सरकार जहां शिक्षा सुधार के लिए प्रयास कर रही है, वहीं ऐसे लापरवाह शिक्षक उसकी मंशा पर पानी फेर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता भी सवालों के घेरे में है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- • 400 किलो 'नकली' घी पकड़ा गया, गुजरात के निकोल में. • पाम ऑइल मिलाकर नकली घी बनाया जा रहा था. • 'मंगलमूर्ति' ब्रांड के नाम से इसे आपके घरों तक पहुंचाने की तैयारी थी. • जिसे आप गाय का घी समझकर बड़े चाव से खाते.1
- यूपी- मेरठ के SSP अविनाश पांडेय आज गुडमॉर्निग में नौचंदी थाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को "योग" का पाठ पढ़ाया 21 जून को योग दिवस है. SSP की आज की क्लास योग दिवस की तैयारियों में काम आयेगी1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- गोला तहसील के ग्राम अमरपुर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद DM अंजनी कुमार सिंह, MLA अमनगिरी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की।राहत, पुनर्वास कार्य में तेजी लाने,सभी प्रभावित परिवारों को शासन की अनुमन्यसहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश। Chief Minister Office Uttar Pradesh1