Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री कृष्ण जन्माष्टमी रामडोल शोभायात्रा को लेकर प्रशासन गंभीर डीएम डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह ने किया पैदल मार्च सुरक्षा का जयजा लिया। कड़ी सुरक्षा के लिए एसपी ने दिया निर्देश डीएम बोले: साफ सफाई बेहतर हो जल भराव बिल्कुल ना हो Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
Jpn7 News
श्री कृष्ण जन्माष्टमी रामडोल शोभायात्रा को लेकर प्रशासन गंभीर डीएम डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह ने किया पैदल मार्च सुरक्षा का जयजा लिया। कड़ी सुरक्षा के लिए एसपी ने दिया निर्देश डीएम बोले: साफ सफाई बेहतर हो जल भराव बिल्कुल ना हो Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जल भराव से निजात दिलाने को सड़कों पर उतरे अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार छाता लेकर भीगते हुए खुलवाए नाले नालिया, नालों में चली जेसीबी जन्माष्टमी श्री राम डोल शोभायात्रा को लेकर गंभीर दिखाई दी नगर पालिका परिषद अमरोहा Mashkoor Amrohvi JPN 7NEWS 86304422011
- जन्माष्टमी से पहले अमरोहा में हाई अलर्ट! एसपी और डीएम खुद सड़कों पर उतरे, भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च अमरोहा : जन्माष्टमी के त्योहार से पहले अमरोहा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। जब जिले के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी खुद भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे, तो शहर के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आखिर कहां-कहां हुआ फ्लैग मार्च और अधिकारियों ने पुलिस को क्या निर्देश दिए? आइए जानते हैं पूरी खबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व और जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से अमरोहा पुलिस और प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक अमरोहा और जिलाधिकारी अमरोहा भारी पुलिस बल के साथ शहर में निकले। अमरोहा नगर थाना क्षेत्र के कई प्रमुख इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। टीपी नगर, आवास विकास, अतरासी तिराहा और मोहल्ला बटवाल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने, पूरी तरह सतर्क रहने और त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। फ्लैग मार्च के जरिए आम जनता को भी सुरक्षा का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी यातायात और अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। भारी पुलिस बल के साथ किए गए इस फ्लैग मार्च ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति प्रशासन की गंभीरता को साफ तौर पर दिखाया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर अमरोहा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शहर के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अब सवाल यह है कि जन्माष्टमी के दिन अमरोहा में सुरक्षा व्यवस्था कैसी रहेगी? पुलिस और प्रशासन की तैयारियों पर हमारी नजर लगातार बनी रहेगी।3
- नौगांवां सादात तहसील क्षेत्र के ग्राम देहरी खुर्रम में जन्माष्टमी पर निकलीं मनमोहक झांकियां* *नौगांवां सादात तहसील क्षेत्र के ग्राम देहरी खुर्रम में जन्माष्टमी पर निकलीं मनमोहक झांकियां* *नौगांवां सादात (अमरोहा)* - तहसील क्षेत्र के ग्राम देहरी खुर्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में भव्य झांकियां निकाली गईं। इस दौरान राधा-कृष्ण, गौरा-पार्वती, भोलेनाथ और सुदामा की मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरीं। झांकियों को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा गांव कृष्णमय हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, जिसके चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।3
- दिल्ली में आज सांसद मार्ग पुलिस स्टेशन में भारद्वाज पर मुकदमा कायम किया गया ओर अरेस्टिंग भी की गई1
- goyal sudhir Muradabad Muradabad के डीएम ने विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर के साथ मूढ़ापांडे क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर बचाव एवं राहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जलस्तर सामान्य होने के बाद कराया जाएगा फसल क्षति का सर्वे। मुरादाबादके जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह के साथ तहसील सदर के मूढ़ापांडे क्षेत्र में कोसी नदी के तटीय इलाकों में स्थित ग्राम भीतखेड़ा, हिरनखेड़ा, मिलक, बिसाड़ आदि गांवों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ट्रैक्टर से स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति, जलभराव तथा प्रशासन द्वारा की गई राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिलाधिकारी ने ग्रामीण जनों से बातचीत करके विस्तारपूर्वक जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बाढ़ शरण स्थलों, मेडिकल कैंप एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सक्रिय रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पानी का भराव है, हालांकि जलस्तर तेजी से कम भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति में किसी भी बदलाव की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। रजेड़ा नदी के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि नदी पर पुल बना हुआ है तथा नदी के बहाव क्षेत्र में सुधारात्मक कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मुख्य रूप से पॉपुलर के पेड़ एवं धान की फसल है। धान की फसल की जलधारण क्षमता तुलनात्मक रूप से अधिक होने के कारण फिलहाल इसमें बड़े नुकसान की संभावना नहीं है। अन्य फसलों में हुई संभावित क्षति का वास्तविक आकलन जलस्तर सामान्य होने के बाद ही किया जा सकेगा। इसके लिए राजस्व टीम द्वारा नियमानुसार सर्वे किया जाएगा तथा सर्वे रिपोर्ट के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पात्र किसानों को फसल क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ पूरे क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। प्रशासनिक टीम पूरी तरह सतर्क है और राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है4
- बेल्जियम के प्रधानमंत्री :- “ चॉकलेट पॉलिटिकल बदलाव के लिए ठीक है लेकिन लंबे समय तक बदलाव के सफ़र में यह टिकती नहीं है."शॉर्ट में,लॉन्ग टर्म के लिए चॉकलेट डिप्लोमेसी का कोई फ़ायदा नहीं है अपने वाला : खि खि खि खि1
- एसपी-डीएम ने किया पटाखा गोदामों का निरीक्षण,अग्नि सुरक्षा, सुरक्षित भंडारण और सुरक्षा मानकों को परखा अमरोहा में एसपी और डीएम ने अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के बालाजी फायरवर्क्स पटाखा गोदामों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा, सुरक्षित भंडारण और सुरक्षा मानकों को परखा गया। अधिकारियों ने गोदाम संचालकों को मानकों का कड़ाई से पालन करने और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ नौगावां सादात सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।4
- गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर! हाईकोर्ट की सख्ती से अधिकारियों में हलचल, बकाया और ब्याज भुगतान पर बड़ा आदेश क्या अब गन्ना किसानों को उनका वर्षों से अटका हुआ बकाया और ब्याज मिल जाएगा? हाईकोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारियों को ऐसा आदेश दिया है, जिससे गन्ना मिलों और प्रशासन में हलचल मच गई है। आखिर कोर्ट की सुनवाई में क्या हुआ? आइए जानते हैं पूरी खबर। गन्ना किसानों के बकाए और ब्याज भुगतान से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सुनवाई के दौरान किसानों के लंबे समय से लंबित भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने संबंधित जिलाधिकारियों को किसानों का बकाया वसूलने के लिए हर संभव कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गन्ना किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत की कमाई लंबे समय से बकाया है। समय पर भुगतान न मिलने से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण बकाया राशि के साथ ब्याज भुगतान का मुद्दा भी लगातार महत्वपूर्ण बना हुआ है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रशासन को स्पष्ट संकेत दिया कि किसानों के बकाए को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोर्ट ने जिलाधिकारियों को अपने अधिकारों का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए बकाया राशि की वसूली के लिए हर संभव कदम उठाने को कहा है। अब कोर्ट के इस आदेश के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर आ गई है। सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जिलाधिकारी गन्ना किसानों का बकाया दिलाने के लिए क्या कार्रवाई करते हैं और वसूली की प्रक्रिया कितनी तेजी से आगे बढ़ती है। गन्ना किसानों के लिए यह मामला बेहद अहम है, क्योंकि बड़ी संख्या में परिवार अपनी आजीविका के लिए गन्ने की खेती पर निर्भर हैं। फसल का भुगतान समय पर न मिलने से किसानों की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित होती है। हाईकोर्ट के सख्त रुख से किसानों की उम्मीदें जरूर बढ़ गई हैं। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन तेजी से कार्रवाई कर किसानों का बकाया और ब्याज भुगतान सुनिश्चित कर पाएगा? फिलहाल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद गन्ना किसानों के बीच उम्मीद जगी है। इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और किसानों को उनका पैसा कब मिलता है, इस पर सभी की नजर बनी रहेगी।1
- नौगांव सादात:* ग्राम बीबड़ा खुर्द स्थित *बीबड़ खुर्द माता आश्रम / माता मंदिर* पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्सव के साथ श्री कृष्ण जन्मदिन मनाया गया। *बीबड़ा खुर्द में माता आश्रम पर धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम* *नौगांव सादात:* ग्राम बीबड़ा खुर्द स्थित *बीबड़ खुर्द माता आश्रम / माता मंदिर* पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्सव के साथ श्री कृष्ण जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण *मटकी फोड़ प्रतियोगिता* रही। छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के रूप में मटकी फोड़कर सबका मन मोह लिया। मंदिर परिसर में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने मटकी फोड़ कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र कुमार त्यागी (बिहार) एवं नितिन दिवाकर* ग्राम प्रधान हरिओम एवं गांव के लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने मटकी फोड़ने वाले सभी बच्चों को *पुरस्कार देकर सम्मानित* किया और उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों में पुरस्कार पाकर काफी खुशी देखी गई। आयोजकों नरेश चौहान एवं नितिन कुमार ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी यह आयोजन किया गया और आगे भी इसी तरह जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता रहेगा। अंत में सभी भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।1