logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Slug:- बलियापुर–धनबाद रोड के गड्ढों की हुई पूजा, जर्जर सड़क के खिलाफ जेएलकेएम का अनोखा प्रदर्शन जलजमाव और गड्ढों से परेशान लोगों ने प्रशासन पर साधा निशाना............. जल्द मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी.................. Anchor:- धनबाद के बलियापुर–धनबाद मुख्य मार्ग की जर्जर हालत और बारिश के बाद हुए जलजमाव को लेकर लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। बड़े-बड़े गड्ढों और उनमें भरे पानी से परेशान लोगों ने बुधवार को जेएलकेएम नेता आशीष महतो के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के गड्ढों की पूजा-अर्चना कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की तथा जल्द मरम्मत की मांग की। बलियापुर–धनबाद मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बारिश के बाद सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। इसी समस्या को लेकर जेएलकेएम नेता आशीष महतो अपने समर्थकों के साथ सड़क पर पहुंचे और गड्ढों की विधिवत पूजा-अर्चना कर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्षों से सड़क बदहाल है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देते रहे हैं। सड़क की मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। अब लोगों की नजरें प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं कि इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद सड़क की मरम्मत को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं। Byte:- आशीष महतो – जेएलकेएम नेता।

2 hrs ago
user_Niraj Kumar
Niraj Kumar
Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • BagodarNews KhetkoPanchayat JharkhandRoads PublicProtest SachTakJharkhandNews
    1
    BagodarNews KhetkoPanchayat JharkhandRoads PublicProtest SachTakJharkhandNews
    user_Sach Tak Jharkhand News
    Sach Tak Jharkhand News
    Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • गोला : छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण, शिक्षा सफलता की कुंजी उप मुखिया
    1
    गोला : छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण, शिक्षा  सफलता की कुंजी उप मुखिया
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    17 hrs ago
  • घर में मिला लाखों रुपए का चांदी का सिक्का बरसात के मौसम में. खपड़ा वाले मकान की
    1
    घर में मिला लाखों रुपए का चांदी का सिक्का बरसात के मौसम में. खपड़ा वाले मकान की
    user_Dharmendra  Rathor
    Dharmendra Rathor
    रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    4 hrs ago
  • जामताड़ा में मौसम ने दी दस्तक झमाझम बारिश शुरू। किसानों के चेहरे में खुशी।
    1
    जामताड़ा में मौसम ने दी दस्तक झमाझम बारिश शुरू। किसानों के चेहरे में खुशी।
    user_यूके जामताड़ा लाइव
    यूके जामताड़ा लाइव
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • कुजू में डिजनीलैंड श्रावनी मेले का भभ्य उद्घाटन उमड़ी लोगों की भीड़
    1
    कुजू में डिजनीलैंड श्रावनी मेले का भभ्य उद्घाटन  उमड़ी लोगों की भीड़
    user_Md sabir
    Md sabir
    Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
    44 min ago
  • जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, चार गिरफ्तार, एक फरार। जामताड़ा: साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 1 फरार | 11 मोबाइल, 20 सिम और लैपटॉप बरामद | करमाटांड़ के पिंडारी में पुलिस की छापेमारी।
    1
    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, चार गिरफ्तार, एक फरार।
जामताड़ा: साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 1 फरार | 11 मोबाइल, 20 सिम और लैपटॉप बरामद | करमाटांड़ के पिंडारी में पुलिस की छापेमारी।
    user_यूके जामताड़ा लाइव
    यूके जामताड़ा लाइव
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.