logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांसवाड़ा की स्वच्छता पर डीएम सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी बांसवाड़ा में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर गंभीर चर्चा की गई और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को बोझ नहीं, बल्कि कर्तव्य समझकर निभाएं। स्वच्छता में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने कहा कि जब वे पूरे राजस्थान में स्वच्छता की तस्वीर बदल सकते हैं तो बांसवाड़ा को साफ और सुंदर बनाना उनके लिए छोटा काम है।

1 day ago
user_Subhash Mehta
Subhash Mehta
Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
1 day ago

बांसवाड़ा की स्वच्छता पर डीएम सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी बांसवाड़ा में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर गंभीर चर्चा की गई और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को बोझ नहीं, बल्कि कर्तव्य समझकर निभाएं। स्वच्छता में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने कहा कि जब वे पूरे राजस्थान में स्वच्छता की तस्वीर बदल सकते हैं तो बांसवाड़ा को साफ और सुंदर बनाना उनके लिए छोटा काम है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by VAGAD news24
    1
    Post by VAGAD news24
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ग्राम पंचायत बरोठा में CC निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार CC सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा एक वर्ष पहले सड़क पर गिट्टी डाल दी गई थी, लेकिन कथित कमीशनखोरी के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। लगभग एक साल तक गिट्टी सड़क पर पड़ी रही, जिससे आमजन का आवागमन प्रभावित हुआ और कई छोटे-मोटे हादसे भी हुए। बाद में ठेकेदार द्वारा गिट्टी वापस उठा ली गई और बताया गया कि ठेका निरस्त (Cancel) हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस कार्य का एक भी दिन काम नहीं हुआ, उसी कार्य के नाम पर कुछ लोगों द्वारा फर्जी मजदूरी भुगतान (Labour Payment) भी उठा लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत बरोठा में हो रहे इस कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन और शासन मौन बना हुआ है, जिससे भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    4
    ग्राम पंचायत बरोठा में CC निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार CC सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा एक वर्ष पहले सड़क पर गिट्टी डाल दी गई थी, लेकिन कथित कमीशनखोरी के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।
लगभग एक साल तक गिट्टी सड़क पर पड़ी रही, जिससे आमजन का आवागमन प्रभावित हुआ और कई छोटे-मोटे हादसे भी हुए। बाद में ठेकेदार द्वारा गिट्टी वापस उठा ली गई और बताया गया कि ठेका निरस्त (Cancel) हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिस कार्य का एक भी दिन काम नहीं हुआ, उसी कार्य के नाम पर कुछ लोगों द्वारा फर्जी मजदूरी भुगतान (Labour Payment) भी उठा लिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत बरोठा में हो रहे इस कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन और शासन मौन बना हुआ है, जिससे भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vikram Singh
    Vikram Singh
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अभी तक ये सब ,ट्रेन ,ओर ,बस ,में देखा जा रहा था अब तो Flight ✈️ में भी शुरू हो गए.. कहा से आते है ये लोग.
    1
    अभी तक ये सब ,ट्रेन ,ओर ,बस ,में देखा जा रहा था अब तो Flight ✈️ में भी शुरू हो गए..
कहा से आते है ये लोग.
    user_MUNNA LAL DERAN
    MUNNA LAL DERAN
    Photographer पेटलावद, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पार्क की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, सरकारी खंभे पर निजी कैमरा लगाने का भी मामला “हमारी जमीन है, हम कुछ भी करें, आप कौन होते हैं पूछने वाले” – आयुक्त पर कथित बयान का आरोप ब्यूरो चीफ अनिल जटिया, प्रतापगढ़ प्रतापगढ़। शहर के नीमच रोड स्थित आदित्य नगर में पार्क की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद की कथित मिलीभगत से पार्क के लिए आरक्षित भूमि को क्षतिग्रस्त कर भूमाफियाओं को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार आदित्य नगर में पार्क के लिए छोड़ी गई भूमि को पूरी तरह नुकसान पहुंचाया गया है। जिस स्थान पर बच्चों और आमजन के लिए पार्क विकसित किया जाना था, वहां अब कब्जे की आशंका जताई जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। नगर के राहुल ग्वाला ने मीडिया को बताया कि जब उन्होंने इस मामले को लेकर नगर परिषद के आयुक्त से सवाल किया तो आयुक्त ने कथित रूप से कहा, “यह हमारी जमीन है, हम कुछ भी करें, आप कौन होते हैं पूछने वाले।” इस कथित बयान के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।
    3
    पार्क की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, सरकारी खंभे पर निजी कैमरा लगाने का भी मामला
“हमारी जमीन है, हम कुछ भी करें, आप कौन होते हैं पूछने वाले” – आयुक्त पर कथित बयान का आरोप
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया, प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। शहर के नीमच रोड स्थित आदित्य नगर में पार्क की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद की कथित मिलीभगत से पार्क के लिए आरक्षित भूमि को क्षतिग्रस्त कर भूमाफियाओं को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार आदित्य नगर में पार्क के लिए छोड़ी गई भूमि को पूरी तरह नुकसान पहुंचाया गया है। जिस स्थान पर बच्चों और आमजन के लिए पार्क विकसित किया जाना था, वहां अब कब्जे की आशंका जताई जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
नगर के राहुल ग्वाला ने मीडिया को बताया कि जब उन्होंने इस मामले को लेकर नगर परिषद के आयुक्त से सवाल किया तो आयुक्त ने कथित रूप से कहा, “यह हमारी जमीन है, हम कुछ भी करें, आप कौन होते हैं पूछने वाले।” इस कथित बयान के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।
    user_Aniljatiya 6878
    Aniljatiya 6878
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • प्रतापगढ़, 06 मार्च। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 20 फरवरी से खेल सप्ताह का आयोजन खेल प्रभारी सुमित चौहान द्वारा सफलतापूर्वक किया गया जिसमें बैडमिंटन, चेस, टेबल-टेनिस, क्रिकेट एवं रस्साकसी प्रतियोगिताएं रखी गई। प्राचार्या अश्मा आरा गौरी के प्रोत्साहन के साथ शुभारंभ किया गया। प्रथम व द्वितीय स्थान पर बैडमिंटन में छात्रों में क्रमशः पुष्कर प्रजापत एवं मो. अनस तथा छात्राओं में दीप्ति कुमावत एवं ऋषिता टांक रहे, चेस में सिद्धराज सिंह एवं प्रद्युम्न, टेबल-टेनिस में प्रद्युम्न (सिविल), रस्साकसी में प्रथम विद्युत शाखा एवं द्वितीय सिविल शाखा के छात्र रहे व क्रिकेट में प्रथम वर्ष की टीम विजेता रही। प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    1
    प्रतापगढ़, 06 मार्च। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 20 फरवरी से खेल सप्ताह का आयोजन खेल प्रभारी सुमित चौहान द्वारा सफलतापूर्वक किया गया जिसमें बैडमिंटन, चेस, टेबल-टेनिस, क्रिकेट एवं रस्साकसी प्रतियोगिताएं रखी गई।
प्राचार्या अश्मा आरा गौरी के प्रोत्साहन के साथ शुभारंभ किया गया। प्रथम व द्वितीय स्थान पर बैडमिंटन में छात्रों में क्रमशः पुष्कर प्रजापत एवं मो. अनस तथा छात्राओं में दीप्ति कुमावत एवं ऋषिता टांक रहे, चेस में सिद्धराज सिंह एवं प्रद्युम्न, टेबल-टेनिस में प्रद्युम्न (सिविल), रस्साकसी में प्रथम विद्युत शाखा एवं द्वितीय सिविल शाखा के छात्र रहे व क्रिकेट में प्रथम वर्ष की टीम विजेता रही।
प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • MAA JOGANIA EPISODE -15#upanyas.
    1
    MAA JOGANIA EPISODE -15#upanyas.
    user_Shyam Pokra
    Shyam Pokra
    Hindi sahitya writer. Ratlam, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • Post by Parmeshvar redash
    4
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    1 day ago
  • डूंगरपुर। जिले के हिराता गांव में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकालते समय एक युवक का हाथ मशीन में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार हिराता गांव निवासी कौशल पुत्र सूरजमल कटारा शुक्रवार दाेपहर करीब 12 बजे घर से थ्रेसर मशीन लेकर गांव के एक खेत में गेहूं निकालने गया था। इसी दौरान मशीन में गेहूं डालते समय उसका एक हाथ अचानक थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के शोर मचाने पर पास में मौजूद लोगों ने तुरंत थ्रेसर मशीन बंद कर उसका हाथ बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के पायलट दिनेश रोत और ईएमटी मनीष रोत मौके पर पहुंचे और घायल कौशल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की अाेर से उसका उपचार किया जा रहा है।
    1
    डूंगरपुर। जिले के हिराता गांव में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकालते समय एक युवक का हाथ मशीन में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार हिराता गांव निवासी कौशल पुत्र सूरजमल कटारा शुक्रवार दाेपहर करीब 12 बजे घर से थ्रेसर मशीन लेकर गांव के एक खेत में गेहूं निकालने गया था। इसी दौरान मशीन में गेहूं डालते समय उसका एक हाथ अचानक थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के शोर मचाने पर पास में मौजूद लोगों ने तुरंत थ्रेसर मशीन बंद कर उसका हाथ बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के पायलट दिनेश रोत और ईएमटी मनीष रोत मौके पर पहुंचे और घायल कौशल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की अाेर से उसका उपचार किया जा रहा है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • शामगढ़ की बालिका बनी वन अधिकारी नगर में पहुंचने पर किया गया स्वागत
    1
    शामगढ़ की बालिका बनी वन अधिकारी नगर में पहुंचने पर किया गया स्वागत
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.