Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरैना जिले की नगर परिषद कैलारस में घर एवं बस्ती और दुकानों में भर पानी व्यापारियों में भारी आक्रोश मुरैना जिले के कैलारस में कल से हो रही बारिश की वजह से बस्ती एवं मार्केट में पानी भर गया है लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है दुकानदारों की दुकानों में पानी भर गया जिससे नुकसान की संभावना बढ़ गई है नगर पालिका कैलारस के द्वारा नाले नालियों की सफाई समय पर नहीं कराई गई शासन के लाख दागों के बावजूद भी नगर पालिका कैलारस की पोल खुली व्यापारी ओर दुकानदारों में भारी आक्रोश है दुकानों के अंदर घुसा वर्षा का पानी। नगर परिषद कैलारस की खुली पोल
धर्मेद्र गौड़
मुरैना जिले की नगर परिषद कैलारस में घर एवं बस्ती और दुकानों में भर पानी व्यापारियों में भारी आक्रोश मुरैना जिले के कैलारस में कल से हो रही बारिश की वजह से बस्ती एवं मार्केट में पानी भर गया है लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है दुकानदारों की दुकानों में पानी भर गया जिससे नुकसान की संभावना बढ़ गई है नगर पालिका कैलारस के द्वारा नाले नालियों की सफाई समय पर नहीं कराई गई शासन के लाख दागों के बावजूद भी नगर पालिका कैलारस की पोल खुली व्यापारी ओर दुकानदारों में भारी आक्रोश है दुकानों के अंदर घुसा वर्षा का पानी। नगर परिषद कैलारस की खुली पोल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 🙏🚩 बारा, राजस्थान से पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत 🚩🙏 आज बारा जिला, राजस्थान से पैदल यात्रा करते हुए श्रद्धालु हमारे बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश पर पधारे। श्रद्धालुओं की सेवा के रूप में चाय पिलाकर मन को बहुत प्रसन्नता हुई। ☕❤️🙏 पैदल यात्रा में श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ आगे बढ़ रहे सभी श्रद्धालुओं को बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 🙏❤️ ईश्वर सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय करें, उन्हें स्वस्थ एवं सुरक्षित रखें और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करें। 🌸🙏 जय गिरिराज जी महाराज की 🚩🙏 राधे-राधे ❤️🙏 सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ☕🚩 #मध्यप्रदेश #श्योपुर #sheopur #बल्लू #बारा #जिला #राजस्थान #जय #गिरिराज जी #महाराज1
- श्योपुर मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत अलापुरा में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन1
- बाड़ी-सैंपऊ मार्ग ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाली और जानलेवा जलभराव को देखकर *आरी गांव के हक में 'श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत' की ललकार: 10 दिन में सड़क दो, वरना ईंट से ईंट बजा देंगे!* *जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का सीधी चेतावनी भरा अल्टीमेटम:* सैंपऊ उपखंड के गांव आरी के 40 सालों के सितम और प्रशासनिक लाचारी के खिलाफ श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने बिगुल फूंक दिया है! एन.एच. 123 से बाड़ी-सैंपऊ मार्ग ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाली और जानलेवा जलभराव को देखकर जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का गुस्सा फूट पड़ा। "एक दर्जन गांवों की जनता, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं का दर्द अब बर्दाश्त से बाहर है। प्रशासन कान खोलकर सुन ले 10 दिन के अंदर रोड का काम शुरू करो, वरना श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत सड़क पर उतरकर ऐसा उग्र आंदोलन करेगा जिसकी गूंज से शासन-प्रशासन हिल उठेगा जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि "40 सालों की उपेक्षा का हिसाब अब सड़कों पर होगा। प्रशासन कान खोलकर सुन ले—अब आश्वासनों का समय खत्म हो चुका है, श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत इस हक की लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाएगा।"1
- ब्रैकिग मध्य प्रदेश- *एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड* - *सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा से की 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत* - *जनता के पास पहुंची सरकार, जानी समस्याएं, किया निराकरण* - *हर शुक्रवार को होगा नो-मीटिंग डे, अफसर होंगे फील्ड पर* भोपाल/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने एक तरफ यहां 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत की, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक कड़ाई का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने शिकायतों पर सुनवाई करते-करते छिंदवाड़ा के सीएमएचओ डॉ. नरेश गु्न्नाड़े, तहसीलदार और पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उद्यमियों-जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र के विकास, औद्योगिक संभावनाओं एवं प्रगति के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि आज छिंदवाड़ा से “जन विश्वास अभियान” का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत हमारे सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत जन संवाद के माध्यम से भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां बनाई जाएगी। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान और आवश्यकताओं की पूर्ति भी की जाएगी। *लगेगा जनता दरबार* सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आज नो मीटिंग डे है। मध्यप्रदेश में अब सरकार जनता के पास पहुंचेंगी। इसके लिए हर शुक्रवार को जिला केंद्र से लेकर तहसील स्तर तक जनता दरबार लगेगा। जिसमें सरकार के सभी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर मैदान में उपस्थित रहेंगे और जनता की सुनवाई करेंगे। संवाद,समाधान,संवेदनशीलता,सादगी इसके 4 पिलर है। पूरे प्रदेश में जन विश्वास अभियान चलेगा। पूरे देश में पहली बार मध्यप्रदेश ने यह अभियान शुरू किया है। *प्राकृतिक खेती-ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा* सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हर क्षेत्र की कार्य संस्कृति और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध विकास की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती, पशुपालन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे जैसी पहलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आज छिंदवाड़ा के प्रतिभावान नागरिकों से इन महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और उनके बहुमूल्य सुझावों को विकास की भावी योजनाओं में शामिल करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन-विश्वास अभियान के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।1
- स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर तैयारियां शुरू छात्र छात्राओं ने रिहर्सल की शुरू लोकेशन सरमथुरा धौलपुर रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी । स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज: सरमथुरा में परेड रिहर्सल शुरू, देशभक्ति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएं सरमथुरा स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर कस्बे में तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय एवं अनुशासित ढंग से मनाने के उद्देश्य से राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय,सरमथुरा के खेल मैदान में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल प्रारंभ कर दी गई है।रिहर्सल के दौरान छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह,अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ कदमताल करते नजर आए।शारीरिक शिक्षकों ने परेड की चाल,सलामी,मार्च पास्ट एवं मार्शल आर्ट सहित अनुशासन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विद्यार्थियों को अभ्यास कराया।विद्यालय परिसर देशभक्ति के जोश और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।प्रशिक्षकों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को आकर्षक,अनुशासित एवं यादगार बनाने के लिए आगामी दिनों में नियमित रूप से रिहर्सल जारी रहेगी।ताकि मुख्य समारोह के दौरान विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, विनय कुल्हरी, सुनील चिरानिया,लक्ष्मीकांत शर्मा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, मंजू मीना, सरिता खेदड़, सुमन खेदड़, गुड्डी मीना, धर्मपाल बराला, राम चेतन पोसवाल, राजेश मीना सहित अन्य शिक्षक एवं कार्मिक उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य लगातार जारी है।जिससे राष्ट्रीय पर्व का आयोजन भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हो सके।2
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | विजयपुर 🚨 🌾 खाद संकट पर किसानों का उग्र प्रदर्शन, करीब एक घंटे चक्का जाम विजयपुर। श्योपुर जिले के विजयपुर में खाद की कमी को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक, सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक सड़क पर चक्का जाम किया। इससे यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने किसानों से चर्चा कर जल्द खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। ⚠️ किसानों की चेतावनी: किसानों ने कहा कि यदि कल तक खाद उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे बड़ी संख्या में एकत्र होकर पुल पर चक्का जाम करेंगे। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से फसल प्रभावित होने का खतरा बढ़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल खाद की व्यवस्था कराने की मांग की है। 📍 विजयपुर | श्योपुर #विजयपुर #श्योपुर #खाद_संकट #किसान_आंदोलन #BreakingNews #SatyarthNews ✍️ सत्यार्थ न्यूज़ | विजयपुर-श्योपुर1