फरीदाबाद में करंट लगने से दो मजदूरों की हुई मौत, खुदाई का काम कर रहे थे। फरीदाबाद के सेक्टर-14 में करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई।सीवर लाइन पाइप को जोड़ने के लिए गड्ढा खोदते समय यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है। सेक्टर-14 की कोठी नंबर-692 के बाहर सीवर लाइन का पाइप डालने के लिए मजदूर खुदाई का काम कर रहे थे। एकाएक वहां काम कर रहे दो मजदूर बिजली के करंट की चपेट में आ गए और उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-14 स्थित कोठी नंबर-692 के बाहर सीवर लाइन को जोड़ने के लिए गड्ढा खोदने का काम चल रहा था। इसी दौरान जमीन के अंदर से गुजर रही बिजली की लाइन के संपर्क में आने से दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मनीष (55 वर्ष), निवासी सेक्टर-3 और शहंशाह, निवासी सेक्टर-2 के रूप में हुई है। दोनों ही मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। फरीदाबाद हादसे के समय मौके पर मौजूद कर्मचारियों का आरोप है कि मकान मालिक सुशील को जमीन के अंदर से गुजर रही बिजली की लाइन की जानकारी थी। लेकिन काम शुरू कराने से पहले इसकी सूचना मजदूरों को नहीं दी गई। उनका कहना है कि यदि पहले से जानकारी दी जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

- 20 जुलाई को पत्थरों से भरा एक डंपर पहले जंतर-मंतर पर दिखाई दिया और बाद में उसे IYC कार्यालय के सामने लाकर खड़ा कर दिया गया हैरानी की बात यह है कि 25 जुलाई तक वह वहीं खड़ा रहा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि संसद मार्च के दौरान उस डंपर को वहां किसके निर्देश पर लाया गया? और आखिर उसकी मंशा क्या थी? IYC कार्यालय के सामने पत्थरों से भरे ट्रक का खड़ा होना केवल संदेह नहीं, बल्कि एक गंभीर सुरक्षा चिंता भी है। क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था, ताकि प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ें और उसके बाद सरकार कार्रवाई का बहाना बना सके?1
- गोल्ड गोल्डन सिटी नोएडा शहर कहां जाने वाला शहर है शौचालय की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है संगठन नेताओं ने भी अनेक बर प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत कर दिया है पिछले 11 महीने से शौचालय बंद पड़े हुए हैं ना कोई ठेकेदार है और कर्मचारियों को भी कार्य पर नहीं रख रहा है 90% शौचालय नोएडा शहर के बंद पड़े हुए हैं पानी की नल टूटी हुई है प्राधिकरण के अधिकारियों ने आंखों पर पट्टियां बांध रखी है आखिर क्यों नहीं हो रही शौचालय की सफाई आम जनता है परेशान खुले में शौच करने पर है मजबूर दिल्ली से सटे नोएडा हाईटेक शहर में चारों तरफ गंदगी का माहौल कौन है जिम्मेदार उत्तर प्रदेश सरकर द्वारा बनाए गए हैं शौचालय पर नहीं हो रही है शौचालय की सफाई आखिर कब होगा समाधान क्या सरकार इस बात पर एक्शन2
- प्लास्टिक मुक्त दिल्ली हो मां यमुना हो जो हम सांस ले रहे हैं उससे मुक्ति मिले प्लास्टिक से हमारे जीवन में बच्चे सुखी रहे1
- मंदिर में चढ़ावा चोरी का अनोखा विरोध " पप्पू यादव " का अनोखा रूप... #Jamshedpur #international #LocalNews #NDTVNews #shortsvideos #JharkhandNews #giridih_jharkhand #CMBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Hemant Soren Manish Jaiswal Followup Jharkhand1
- संसद मे एंटी पेपर लिक बिल पास होने के बाद पीएम मोदी का सम्बोधन1
- फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा बड़े स्तर पर सर्चिंग अभियान चलाया। नशा तस्करों और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए फरीदाबाद पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। बुधवार शाम पुलिस की अपराध शाखाओं ने राजीव कॉलोनी में बड़े स्तर पर कांबिंग और सर्चिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री अमन यादव ने किया, जिसमें 100 से अधिक पुलिसकर्मी, डॉग स्क्वाड, कमांडो और महिला पुलिसकर्मी शामिल रहे। अभियान के दौरान कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस को दो-तीन संदिग्धों के पास मादक पदार्थ होने की आशंका है, जिन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य नशा तस्करों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करना है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने राजीव कॉलोनी में घरों और संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली। अभियान के दौरान डॉग स्क्वाड, कमांडो और महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया, ताकि कार्रवाई निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से पूरी की जा सके। पुलिस के अनुसार, दो से तीन संदिग्ध व्यक्तियों के पास मादक पदार्थ मिलने की संभावना है। ऐसे मामलों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नियमानुसार जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरीदाबाद पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार कर रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक 275 से अधिक मामलों में कार्रवाई करते हुए 350 से ज्यादा आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।1
- भाजपा सरकार द्वारा जनता पर E20 जबरदस्ती थोपे जाने पर AAP पार्षदों का हल्ला बोल भाजपा शासित MCD के मुख्यालय में AAP पार्षदों ने सरकार के तानाशाही रवैए के खिलाफ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया और इस फैसले को वापस लिए जाने की मांग रखी।1
- इस लेख में गुजरात के जामनगर से संबंधित एक आपराधिक मामले पर चर्चा की गई है, जिसमें एक पत्नी पर अपने पति की हत्या करने का आरोप है।पीड़ित व्यक्ति शव मिलने से लगभग दो साल पहले लापता हो गया था।खबरों के मुताबिक, हत्या में पीड़ित के पेय में साइनाइड मिलाया गया था।1