logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 साल से अधूरी पड़ी बगवाड़ जोड़–मलकापुर सड़क शिकायत और निर्देशों के बाद भी ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, घटिया निर्माण और अधूरा काम बना मुसीबत बैतूल। बगवाड़ जोड़ से मलकापुर तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य नवंबर 2024 से अधूरा पड़ा है और इसकी गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का निर्माण गुणवत्ता विहीन तरीके से किया जा रहा है। ग्राम के संतोष पवार ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है और ठेकेदार द्वारा काम को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। संतोष पवार के अनुसार उन्होंने इस मामले की शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू है और निर्देशों के बाद भी निर्माण कार्य को लेकर कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी सड़क अब उनके लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। सड़क पर जगह-जगह धूल और गिट्टी फैली हुई है, जिससे आवागमन करना मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में परेशानी होती है और राहगीरों को भी धूल और उबड़-खाबड़ रास्ते से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराते हुए अधूरा काम जल्द पूरा कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

8 hrs ago
user_जिला ब्यूरो बैतूल
जिला ब्यूरो बैतूल
Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

2 साल से अधूरी पड़ी बगवाड़ जोड़–मलकापुर सड़क शिकायत और निर्देशों के बाद भी ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, घटिया निर्माण और अधूरा काम बना मुसीबत बैतूल। बगवाड़ जोड़ से मलकापुर तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य नवंबर 2024 से अधूरा पड़ा है और इसकी गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश हैं। ग्रामीणों का

आरोप है कि सड़क का निर्माण गुणवत्ता विहीन तरीके से किया जा रहा है। ग्राम के संतोष पवार ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है और ठेकेदार द्वारा काम को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। संतोष पवार के अनुसार उन्होंने इस मामले की शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू है और निर्देशों के बाद भी निर्माण कार्य को लेकर कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी सड़क अब उनके लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। सड़क पर जगह-जगह धूल और गिट्टी फैली हुई है, जिससे

आवागमन करना मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में परेशानी होती है और राहगीरों को भी धूल और उबड़-खाबड़ रास्ते से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराते हुए अधूरा काम जल्द पूरा कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • ₹20 के लिए रिश्तों पर वार: पत्नी और बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा,अस्पताल में भर्ती ग्राम उड़दन का मामला बैतूल जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां महज ₹20 रुपये को लेकर पत्नी और बेटे ने मिलकर बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उड़दन की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कुंजी पिता मिलाप सिंह धुर्वे ने खर्च के लिए अपनी पत्नी से सिर्फ ₹20 रुपये मांगे थे। लेकिन इसी छोटी सी बात ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि घर में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पत्नी ने पहले बुजुर्ग से बहस की और फिर अपने बेटे को उकसा दिया। इसके बाद बेटे ने अपने ही पिता पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग की कमर और पसलियों में गंभीर चोटें आ गईं। घायल अवस्था में पीड़ित बुजुर्ग ने तुरंत डायल 112 पुलिस को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव में भी काफी चर्चा का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सवाल यह है कि आखिर ₹20 रुपये के लिए कोई अपने ही पिता पर इतना बड़ा अत्याचार कैसे कर सकता है। यह घटना एक बार फिर समाज में टूटते पारिवारिक रिश्तों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
    1
    ₹20 के लिए रिश्तों पर वार: पत्नी और बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा,अस्पताल में भर्ती ग्राम उड़दन का मामला 
बैतूल जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां महज ₹20 रुपये को लेकर पत्नी और बेटे ने मिलकर बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी।
घटना बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उड़दन की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कुंजी पिता मिलाप सिंह धुर्वे ने  खर्च के लिए अपनी पत्नी से सिर्फ ₹20 रुपये मांगे थे। लेकिन इसी छोटी सी बात ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि घर में विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि पत्नी ने पहले बुजुर्ग से बहस की और फिर अपने बेटे को उकसा दिया। इसके बाद बेटे ने अपने ही पिता पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग की कमर और पसलियों में गंभीर चोटें आ गईं।
घायल अवस्था में पीड़ित बुजुर्ग ने तुरंत डायल 112 पुलिस को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव में भी काफी चर्चा का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
सवाल यह है कि आखिर ₹20 रुपये के लिए कोई अपने ही पिता पर इतना बड़ा अत्याचार कैसे कर सकता है। यह घटना एक बार फिर समाज में टूटते पारिवारिक रिश्तों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • बड़ी खबर मध्यप्रदेश के बैतूल से जहाँ आज शाम पांच बजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडेलवाल निवास चन्द्रमौली पहुंचकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की दिवंगत पुत्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित की। बताया जा रहा है कि अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से बैतूल पहुंचे शिवराज सिंह चौहान हेलीपेड से सीधे गंज सिविल लाइन स्थित खंडेलवाल निवास पहुंचे एवं दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित कर हेमंत खंडेलवाल सहित उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी सवेंदना व्यक्त की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे खंडेलवाल परिवार के साथ है,सुरभि का निधन अत्यंत दुखद घटना है। बता दें कि सुरभि के निधन के बाद केंद्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेताओं का लगातार बैतूल आगमन हो रहा है, इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी खंडेलवाल निवास पहुंचकर सुरभि को श्रद्धांजलि दे चुके हैं।
    1
    बड़ी खबर मध्यप्रदेश के बैतूल से जहाँ आज शाम पांच बजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडेलवाल निवास चन्द्रमौली पहुंचकर  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की दिवंगत पुत्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित की।
बताया जा रहा है कि अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से बैतूल पहुंचे शिवराज सिंह चौहान हेलीपेड से सीधे गंज सिविल लाइन स्थित खंडेलवाल निवास पहुंचे एवं दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित कर हेमंत खंडेलवाल सहित उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी सवेंदना व्यक्त की।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे खंडेलवाल परिवार के साथ है,सुरभि का निधन अत्यंत दुखद घटना है।
बता दें कि सुरभि के निधन के बाद केंद्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेताओं का लगातार बैतूल आगमन हो रहा है, इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी खंडेलवाल निवास पहुंचकर सुरभि को श्रद्धांजलि दे चुके हैं।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जावरा में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण भैंसदेही द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों महिलाओं को न्यायाधीश श्री महेंद्र सिंह मेहसण ने घरेलू हिंसा महिला उत्पीडन की जानकारी दी इसी के अन्य मामलों में कानून और नियमों की विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई लगातार हो रही सड़क दुघर्टना को लेकर बोलें की नाबालिग बच्चों को बाइक कार न देवे हेलमेट इसुरेंस डायवर लाइसेंस सहित गाड़ीयों के सभी दस्तावेज वैध हो पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी दिया शिविर कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता वी डी कोसे, राजेश गांवडे, दुर्गादास गल्फट, सुभाष आजाद, ओमकार आजाद, सौरभ सराटकर ,ग्राम पंचायत के सहायक सचिव बुधराव गीद,ग्राम पटेल सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जावरा में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण भैंसदेही द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों महिलाओं को न्यायाधीश श्री महेंद्र सिंह मेहसण ने घरेलू हिंसा महिला उत्पीडन की जानकारी दी इसी के अन्य मामलों में कानून और नियमों की विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई लगातार हो रही सड़क दुघर्टना को लेकर बोलें की नाबालिग बच्चों को बाइक कार न देवे हेलमेट इसुरेंस डायवर लाइसेंस सहित गाड़ीयों के सभी दस्तावेज वैध हो पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी दिया शिविर कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता वी डी कोसे, राजेश गांवडे, दुर्गादास गल्फट, सुभाष आजाद, ओमकार आजाद, सौरभ सराटकर ,ग्राम पंचायत के सहायक सचिव बुधराव गीद,ग्राम पटेल सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भैंसदेही के प्राचीन शिव मंदिर में शिव पुराण रान का आयोजन शुरू हो गया है प्रतिदिन 1:00 बजे से प्राचीन शिव मंदिर में पूजनीय सुश्री जया देवी जीके आशीष वचनों से शिव पुराण का लाभ लीजिए
    2
    भैंसदेही के प्राचीन शिव मंदिर में शिव पुराण रान का आयोजन शुरू हो गया है 
प्रतिदिन 1:00 बजे से प्राचीन शिव मंदिर में पूजनीय सुश्री जया देवी जीके आशीष वचनों से शिव पुराण का लाभ लीजिए
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मोदीजी का पश्चिम बंगाल को बीजेपी सरकार का आश्वासन, मिथुन चक्रवर्ती को बढ़ाया पाठ, वाराणसी में अन्नपूर्णा रसोई बंद, संजय सिंह ने मोदीजी के "गटर गैस सिद्धांत" का लाइव दिखाया, चीन जमीन कब्जा कर रहा बोले वांगचुक और पप्पू यादव की मांग जेडीयू निशांत को पहले मुख्यमंत्री बनवाए.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    मोदीजी का पश्चिम बंगाल को बीजेपी सरकार का आश्वासन, मिथुन चक्रवर्ती को बढ़ाया पाठ, वाराणसी में अन्नपूर्णा रसोई बंद, संजय सिंह ने मोदीजी के "गटर गैस सिद्धांत" का लाइव दिखाया, चीन जमीन कब्जा कर रहा बोले वांगचुक और पप्पू यादव की मांग जेडीयू निशांत को पहले मुख्यमंत्री बनवाए.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    18 hrs ago
  • मेरी प्यारी बेटी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आप जैसे अद्भुत इंसान हैं, वैसे ही बने रहें!"
    1
    मेरी प्यारी बेटी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आप जैसे अद्भुत इंसान हैं, वैसे ही बने रहें!"
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    10 min ago
  • नशे में सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया सदर की घटना
    1
    नशे में सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया सदर की घटना
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • मुलताई। क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर फिलहाल विराम नहीं लग रहा है। रविवार दोपहर लगभग 3:55 बजे सुभाष वार्ड मुलताई में क्षितिज सोनी के खेत में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते खेत की नरवाई सहित गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के खेतों में फैलने से भी रोक लिया गया। इस दौरान दमकल कर्मी धनराज पवार और गिरीश पिपले ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। क्षेत्र में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से किसानों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
    1
    मुलताई। क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर फिलहाल विराम नहीं लग रहा है। रविवार दोपहर लगभग 3:55 बजे सुभाष वार्ड मुलताई में क्षितिज सोनी के खेत में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते खेत की नरवाई सहित गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के खेतों में फैलने से भी रोक लिया गया।
इस दौरान दमकल कर्मी धनराज पवार और गिरीश पिपले ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। क्षेत्र में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से किसानों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • hamare idar ki road gadi chalane ke liye upyog me nhi hai bahut jayada stident ho chuke hai is liye mene ajj ye aad dekha to mene is par dala hai
    4
    hamare idar ki road gadi chalane ke liye upyog me nhi hai bahut jayada stident ho chuke hai is liye mene ajj ye aad dekha to mene is par dala hai
    user_Shivam Thakur iti
    Shivam Thakur iti
    Farmer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.