Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेपाल की सरकार के खिलाफ जनता सड़कों पर उतरी। सरकार के खिलाफ जनता का दिखा आक्रोश।
Rajkumar freelance reporter
नेपाल की सरकार के खिलाफ जनता सड़कों पर उतरी। सरकार के खिलाफ जनता का दिखा आक्रोश।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- The Aman Times ✨ जय बद्री विशाल ✨ आज पावन अवसर पर भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रातः 6:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण के साक्षी बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, जिन्होंने धाम में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की। 🙏 हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल और अखंड ज्योति के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 📍 चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही भक्तों में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।1
- में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि शिव कुमार बाबा नामक व्यक्ति द्वारा उसकी 06 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ अशोभनीय हरकत की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना श्यामपुर में मु0अ0सं0 50/26 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 23/04/2026 को नामजद आरोपी शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी को तिरछा पुल क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। SSP हरिद्वार नवनीत सिंह का संदेश साफ़ है कि महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति हर1
- महिला शक्ति वंदन बिल पारित ना होने पर बीजेपी हुई मुखर, महिला मोर्चा निकालेगी जनाक्रोश रैली1
- *कोतवाली ज्वालापुर* *जमीनी विवाद में हुई थी हत्या, पुलिस ने रवि चौहान हत्याकांड का किया खुलासा* *कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने दिखाया अपनी कार्यकुशलता का जोहर* *कथित हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी निकले सुपारी किलर, दोनों गिरफ्तार* *मृतक की पत्नी ने करायी थी गुमशुदगी दर्ज, दो दिन बाद रानीपुर झाल में मिला था शव* *भाई ने मृतक को तोहफे में दी थी जमीन, नाराज दामाद ने दे दी जान से मारने की सुपारी* *हत्या में इस्तेमाल बाइक और सुपारी की रकम बरामद, फरार मामा-भांजे की तलाश में जुटी पुलिस* *पत्नी ने दर्ज करायी थी गुमशुदगी-* दिनांक 17/04/2026 को ज्वालापुर निवासी महिला द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दी गई कि उनके पति रवि चौहान पुत्र वेद प्रकाश निवासी सीतापुर उम्र 45 वर्ष जो कि घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं जिनका कोई पता नही चल पा रहा है। प्राप्त शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर में गुमसुदगी क्रमांक 17/26 पंजीकृत किया गया। *झाल पर मिली लाश-* गुमशुदा रवि चौहान की तलाश में जुटी पुलिस ने विभिन्न प्रयास किए लेकिन गुमशुदा का कुछ पता नहीं चल पाया। दिनांक 19.4.26 को गुमशुदा रवि चौहान उपरोक्त का शव रानीपुर झाल से बरामद हुआ। शव की स्थिति देख पुलिस को शक हुआ कि मृतक की हत्या की गई है। *खुलासे के लिए कसरत-* मृतक को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात कसरत में जुटी पुलिस को डिजीटल एविडेंस मिले कि मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति मृतक रवि चौहान को अपने बीच में बैठाकर हरीलोक तिराह ज्वालापुर होते हुए रानीपुर झाल की ओर गए थे। उक्त दोनों संदिग्ध के बारे में कई लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इस बीच मुखबिर के जरिए जानकारी मिली कि तलाशे जा रहे संदिग्ध में से एक ज्वालापुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर नदीम है। *पूछताछ में खुले राज-* मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने जब हिस्ट्रीशीटर नदीम को पूछताछ हेतु बुलाया गया तो घटनाक्रम की सारी हकीकत सामने आ गई। आरोपी ने अपने साथी दानिश के साथ मिलकर रवि चौहान की हत्या करने की बात कबूलते हुए बताया कि उन्होंने सीतापुर निवासी चाचा-भतीजे द्वारा दी गई डेढ़ लाख रुपये की सुपारी के चलते ये हत्या की। रकम लेने के बाद दोनों ने पहले मृतक को शराब पिलाई और फिर मारपीट कर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उन्होंने रवि को मरा समझ उठाकर नहर पटरी रानीपुर झाल पर फेंक दिया । *जमीनी विवाद आया सामने-* अब तक जुटाए गए तथ्यों के आधार पर ये सामने आया है कि मृतक रवि चौहान को उसके भाई द्वारा उपहार स्वरूप कुछ जमीन दी गई थी जिस कारण पिछले काफी समय से भाई का दामाद नाराज चल रहा था और अलग-अलग तरीके से मृतक के परिवार का मानसिक/ शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। इस विवाद से बचने के लिए मृतक ने रिश्ते के दामाद के नाम एक प्लॉट भी किया लेकिन विवाद नही थमा। अपने लालच को पूरा करने के लिए आरोपी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर मृतक की हत्या की सुपारी दे दी। *दोनों सुपारी कीलर गिरफ्तार-* पुलिस टीम ने सुपारी लेकर हत्या करने आरोपी हिस्ट्रीशीटर नदीम और दानिश अली को हिरासत में लेकर उनके कब्जे के हत्या के दौरान इस्तेमाल मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर तथा सुपारी के तौर पर मिली रकम में से बची धनराशी ₹61000/- बरामद की। गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है। *मामा-भांजे की तलाश जारी-* मामले के खुलासे और गिरफ्तारी के डर से हत्या की सुपारी देने के आरोपी चाचा-भतीजे फिलहाल भुमिगत हो गए हैं जिनकी तलाश में लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। *पकड़े गए आरोपी-* 1. नदीम पुत्र मोहम्मद कुरैशी निवासी कस्साबान ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष 2. दानिश अली पुत्र नजीर अहमद निवासी कस्साबान ज्वालापुर उम्र 23 वर्ष *आरोपी नदीम का आपराधिक इतिहास -* 1.मुकदमा अपराध संख्या 536 /16 धारा 302,394,201,411 आईपीसी कोतवाली ज्वालापुर 2.मुकदमा अपराध संख्या 14 /17 धारा 2 / 3 गैंगस्टर अधिनियम 3.मुकदमा अपराध संख्या 316 /16 धारा 302, 394, 411,34 आईपीसी कोतवाली रानीपुर 4.मु0अ0स0 325/ 16 धारा 394, 411 आई पी सी कोतवाली रानीपुर 5.मु0अ0स0 329 /16 धारा 25 आर्म्स एक्ट कोतवाली रानीपुर 6.मुकदमा अपराध संख्या 200 /16 धारा 394,411 आईपीसी थाना बहादराबाद 7.मुकदमा अपराध संख्या 205/ 16 धारा 392, 411 आईपीसी थाना बहादराबाद 8.मुकदमा अपराध संख्या 324/26 धारा 103(1), 61(2) व 3(5) बीएनएस *पुलिस टीम-* 1.प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह 2.व0उ0नि0 हर्ष अरोड़ा 3.उ0नि0 समीप पांडे 4.उ0नि0 अंशुल अग्रवाल 5.उ0नि0 मनीष भंडारी 6.अपर उ0नि0राकेश सिंह 7.हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र 8.कांस्टेबल नवीन क्षेत्री 9.का0 संदीप *सीआईयू टीम-* 1. निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट 2. कांस्टेबल वसीम1
- Post by A Bharat News 101
- अमेरिका के रक्षामंत्री का बड़ा बयान, कर दिया बड़ा दावा1
- Post by Rajkumar freelance reporter1
- 🚨 केदारनाथ में युवक की मौत की खबर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुखद घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केदारनाथ यात्रा के दौरान एक युवक की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर राहत और बचाव से जुड़े लोग मौजूद हैं और स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है। यह दृश्य काफी गंभीर और भावुक करने वाला है। बताया जा रहा है कि यह घटना यात्रा के दौरान हुई, हालांकि इसके पीछे की सटीक वजह और पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।1
- श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना श्यामपुर में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि शिव कुमार बाबा नामक व्यक्ति द्वारा उसकी 06 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ अशोभनीय हरकत की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना श्यामपुर में मु0अ0सं0 50/26 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 23/04/2026 को नामजद आरोपी शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी को तिरछा पुल क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। SSP हरिद्वार नवनीत सिंह का संदेश साफ़ है कि महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस पूर्णतः संवेदनशील है। ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। *नाम पता आरोपित* शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार *पुलिस टीम* 1. उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल 2. उपनिरीक्षक रचना पठानिया 3. हे0 कांस्टेबल कुलदीप सिंह1