Shuru
Apke Nagar Ki App…
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पाली जिले के फालना दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार वे रविवार 12 जुलाई को जालोर से प्रस्थान करेंगे और रात्रि 10:30 बजे फालना पहुंचेंगे। फालना पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री वहां आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
Dilip singh
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पाली जिले के फालना दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार वे रविवार 12 जुलाई को जालोर से प्रस्थान करेंगे और रात्रि 10:30 बजे फालना पहुंचेंगे। फालना पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री वहां आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजनगर में महिलाओं को रोजगार के नए अवसर देने और उन्हें चारदीवारी से बाहर निकालने के उद्देश्य से तेरापंथ महिला मंडल द्वारा 'श्री उत्सव' का आयोजन किया गया। राजसमंद के भिक्षु निलियम में रविवार को आयोजित इस एक दिवसीय मेले का मुख्य लक्ष्य महिलाओं द्वारा तैयार किए गए घरेलू उत्पादों और हाथ से बनी सामग्रियों को बढ़ावा देकर उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना है। मेले में खाने-पीने के सामान, कपड़े, ज्वेलरी, मेकअप और खिलौने जैसी स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री और विपणन किया गया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष ऋतु धोखा ने बताया कि इस उत्सव में राजसमंद के साथ-साथ आसपास के जिलों की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। छुट्टी के दिन आयोजित इस मेले में ग्राहकों ने स्वदेशी सामानों की जमकर खरीदारी की। मेले में पहुंचे युवाओं ने हस्तनिर्मित सामग्रियों में गहरी रुचि दिखाई। उनका कहना था कि आम तौर पर बाजारों में एक जैसा ही सामान मिलता है, लेकिन यहाँ हाथ की बनी अनूठी स्वदेशी वस्तुएं उपलब्ध हैं, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर होने का सीधा मौका मिलेगा। इस आयोजन में युवा मेलार्थी गौरी सिंह और मंडल अध्यक्ष ऋतु धोखा ने भी अपने विचार साझा किए।4
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद1
- भीलवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित राजस्थान के दूसरे कच्ची दीवार वाले बांध को लेकर बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। नेगड़िया खेड़ा पंचायत के फुंकिया बांध की पाल की मरम्मत का काम कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुरू हो गया है। वर्तमान में यह निर्माण कार्य बहुत तेज गति से चल रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी हर्ष और खुशी का माहौल है। लंबे समय से इस जीर्णोद्धार की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय विधायक लादू लाल पितलिया और प्रशासन का खुले दिल से आभार जताया है। सिंचाई विभाग गंगापुर के जेईएन श्रीकांत शर्मा ने भी इस परियोजना की तकनीकी जानकारी साझा की है।2
- अजमेर के ब्यावर की बेटी नीलम ने 'बॉलीवुड ग्लैम' फैशन शो में फर्स्ट विनर का खिताब जीतकर रैंप पर तहलका मचा दिया है। एक छोटे शहर से निकलकर फैशन की दुनिया में इतना बड़ा मुकाम हासिल करने वाली नीलम ने पहली बार कैमरे के सामने आकर अपना पहला और सबसे बेबाक इंटरव्यू साझा किया है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी जीत के हर एक सीक्रेट, तैयारियों और जीवन के कड़े संघर्ष की पूरी कहानी को सबके सामने रखा है। ब्यावर की बेटी की इस बेमिसाल जीत और कड़े संघर्ष की पूरी कहानी सीधे नीलम की जुबानी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।1
- राजसमंद के रेलमगरा में जे.आर. महाविद्यालय से "रेलमगरा रेल लाओ जन-हस्ताक्षर अभियान" का भव्य आगाज हुआ है। रेलमगरा को भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर शुरू हुए इस जनआंदोलन में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, युवाओं, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित लोगों ने प्रस्तावित नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन के समर्थन में उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेमलाल तेली के सान्निध्य में शुरू हुए इस कार्यक्रम में समाजसेवी रोशन लाल टुकलिया, राजेंद्र सरगरा, दिलीप वैष्णव, एडवोकेट रमेश चंद्र अहीर ओडा, उप सरपंच भरत कुमार, गोटू लाल, व्याख्याता रतन लाल जाट, लवेश गौड़, सम्पत लाल कुमावत, रीना आमेटा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने बताया कि इस प्रस्तावित रेल लाइन का सर्वे वर्षों पहले हो चुका है, लेकिन आज तक परियोजना को मंजूरी नहीं मिली। इस रेल मार्ग के बनने से राजसमंद, भीलवाड़ा, अजमेर और टोंक जिलों के गांवों और कस्बों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा, भगवान श्री देवनारायण जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी, रेलमगरा-दरीबा के खनिज एवं औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ कृषि, व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ से भावुक अपील की। उन्होंने मांग रखी कि क्षेत्र की जनभावना का सम्मान करते हुए नाथद्वारा–रेलमगरा–टोडारायसिंह नई रेल लाइन परियोजना को जल्द से जल्द स्वीकृति दी जाए और सर्वे, डीपीआर तथा निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान "जन-जन की यही पुकार, रेलमगरा को मिले रेल का अधिकार" और "रेल लाओ—भविष्य संवारो" जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। आगामी दिनों में यह अभियान विभिन्न गांवों, कस्बों और शिक्षण संस्थानों में भी चलाया जाएगा, जिसके बाद हजारों नागरिकों के हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन रेलमगरा के उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- राजसमंद में एक परिवार ने अपने घर पैदा हुई पहली बेटी का बेहद अनोखा स्वागत किया है। बेटी के गृह प्रवेश से पहले परिवार ने उसे सजी-धजी गाड़ियों में बिठाकर पूरे नगर का भ्रमण कराया। पुराने समय में केवल बेटे के जन्म पर छत पर चढ़कर ताली बजाने का रिवाज था, जिसे बोलचाल की भाषा में ढिंढोरा पीटना कहा जाता है। लेकिन आज के समय में बेटा-बेटी की समानता का संदेश देते हुए इस परिवार ने बेटी के जन्म पर वाहनों का जुलूस निकालकर इस सोच को बदला है। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे इस जुलूस में करीब सात-आठ सजी-धजी गाड़ियां शामिल थीं। इनमें से प्रत्येक गाड़ी के पीछे 'बेटी हुई है' लिखा हुआ था और एक गाड़ी में नवजात बेटी को उसकी माँ के साथ बिठाया गया था। वाहनों के इस काफिले और अनोखे नजारे ने राह चलते हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।1
- ब्यावर में ए.के. जुबैदा फिल्म प्रोडक्शन (AK JUBEDA FILM PRODUCTION) के बैनर तले आयोजित ऐतिहासिक 'बॉलीवुड ग्लैम फैशन शो' की भव्य सफलता पर एक शानदार सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। इस ग्रैंड इवेंट में फैशन, ग्लैमर और कला जगत की नामचीन हस्तियों के साथ-साथ ब्यावर के तमाम गणमान्य नागरिक और पत्रकार साथी मौजूद रहे। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शो के विजेताओं, स्पॉन्सर्स और पूरी मैनेजमेंट टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसमें फीमेल वर्ग में मिस नीलम, मेल वर्ग में शरद शर्मा और किड्स वर्ग में लैशा कुमावत ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस अवसर पर आयोजक एक्टर मजीद काठात और उनकी टीम ने सभी का आभार जताते हुए भविष्य में भी स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने का संकल्प दोहराया।1
- भीलवाड़ा में सिजेरियन के बाद एक मां की मौत हो गई है। इस दुखद हादसे के बाद अब चार साल की मासूम बेटी को अपनी मां का इंतजार है, जबकि नवजात शिशु को उसकी मौसी संभाल रही है।1