Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुल्लू में बीजेपी महिला मोर्चा ने फूंका मणिपुर सांसद का पुतला कहा कांग्रेस कर रही महिला अधिकारों का उत्पीड़न सांसद के निलंबन की रखी मांग कुल्लू में बीजेपी महिला मोर्चा ने फूंका मणिपुर सांसद का पुतला कहा कांग्रेस कर रही महिला अधिकारों का उत्पीड़न सांसद के निलंबन की रखी मांग
Bk Sharma
कुल्लू में बीजेपी महिला मोर्चा ने फूंका मणिपुर सांसद का पुतला कहा कांग्रेस कर रही महिला अधिकारों का उत्पीड़न सांसद के निलंबन की रखी मांग कुल्लू में बीजेपी महिला मोर्चा ने फूंका मणिपुर सांसद का पुतला कहा कांग्रेस कर रही महिला अधिकारों का उत्पीड़न सांसद के निलंबन की रखी मांग
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- कुल्लू अस्पताल के एमसीएच में 6 डॉक्टर के पद भरने को मिली मंजूरी केथ लैब खुलने से दिल की बीमारियों का होगा इलाज तेगुबेहड में जल्द बनेगा क्रिटिकल केयर भवन जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर अस्पताल में मातृ शिशु विंग के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा 10 पदों को भरने की अनुमति दे दी गई है और इसमें 6 पद डॉक्टर के यहां पर भरे जाएंगे। इस यहां पर मातृ शिशु अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होगी। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि तेगु बेहड अस्पताल में भी क्रिटिकल केयर भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा और ढालपुर अस्पताल में कैथ लैब खोलने से दिल की बीमारियों का भी यहीं पर इलाज संभव हो पाएगा। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा इन सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है और यह सभी कार्य जल्द पूरे होंगे। ढालपुर अस्पताल में जिला कुल्लू के अलावा जिला मंडी, जिला लाहौल स्पीति और पांगी से भी लोग इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में ढालपुर अस्पताल में सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ भी उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर मुलाकात की थी और कुल्लू में मेडिकल कॉलेज खोलने की भी मांग रखी थी। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि केंद्र स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इस मांग को स्वीकार करेंगे और कल्लू को भी केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात देंगे।1
- कुफरी में भाजपा पधर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र कुफरी में भाजपा पधर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र ललित ठाकुर, पधर भारतीय जनता पार्टी पधर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक कुफरी पंचायत के सामुदायिक भवन में पूरी गरिमा, अनुशासन और संगठनात्मक उत्साह के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पधर मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर जी ने की। बैठक का सफल संचालन एवं समस्त व्यवस्थाएं मंडल के जुझारू महामंत्री शेर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर द्रंग विधानसभा क्षेत्र के पूर्ण चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और फूल मालाओं के साथ विधायक का भव्य स्वागत किया। विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो "राष्ट्र प्रथम, सेवा ही संगठन" के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, पीएम आवास जैसी जन-कल्याणकारी योजनाओं को हमें बूथ स्तर तक, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी चुनावों को देखते हुए अभी से बूथ को मजबूत करें, क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता। इस दौरान सैंकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ साथ करीब दो दर्जन से अधिक पंचायत प्रतिनिधि भी पहुंचे। वही उन्होंने कहा कि नारे लगाने से न आज तक प्रधान बने न विधायक और नही मुख्यमंत्री। *बैठक में विशेष उपस्थिति और सहयोग:* इस बैठक को सफल बनाने में *कुफरी पंचायत की प्रधान श्रीमती सोमफी देवी जी* का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। उन्होंने सामुदायिक भवन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त बैठक में मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मंडल के दोनों महामंत्री, सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रमुख, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, सभी बूथों के अध्यक्ष, बीएलए-2, जिला परिषद सदस्य, BDC चेयरमैन, पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान, IT सेल एवं सोशल मीडिया के संयोजक-सह संयोजक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। *बैठक के मुख्य विषय:* 1. बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देना। 2. मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर सुनना और सुनाना। 3. सक्रिय सदस्यता अभियान की समीक्षा। 4. त्रिदेव सम्मेलन की तैयारी। 5. सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग। अंत में मंडल अध्यक्ष श्री इंद्र सिंह ठाकुर जी ने विधायक जी, प्रधान श्रीमती सोमफी देवी जी, महामंत्री श्री शेर सिंह ठाकुर जी एवं उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दिलाया।2
- हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला आया सामने, MBBS प्रथम वर्ष के छात्र ने एंटी रैगिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रिंसिपल को ई मेल कर माध्यम से भेजी शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्र जांच के घेरे में, एंटी रैगिंग कमेटी ने की पूछताछ शुरू, छात्रों के बयान दर्ज हमीरपुर डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र संदेह के घेरे में बताए जा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की अहम बैठक हुई, जिसमें शिकायत के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र बाहरी राज्य का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोप है कि कुछ सीनियर छात्रों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे मानसिक रूप से परेशान किया। इसके बाद छात्र ने कॉलेज प्रशासन के समक्ष ई मेल के माध्यम से अपनी शिकायत प्रिंसिपल को भेजी। इस दौरान संदेह के दायरे में आए कुछ छात्रों को एक-एक करके कमेटी के समक्ष बुलाया गया और बंद कमरे में उनसे पूछताछ की गई। कमेटी ने संबंधित छात्रों के बयान भी दर्ज किए हैं, ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके। वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉ. रमेश भारती ने बताया कि गत सुबह उनके पास प्राध्यापक मोनिका ने उन्हें जानकारी दी की एक ईमेल आया है जिसमें छात्र द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत है। उन्होंने बताया कि शिकायत में लिखा गया है कि सीनियर छात्रों के द्वारा आंख से आंख ना मिलनेक, बताए गए तरीके से नाम पुकारने सहित व्यवहार के लिए एक पत्र दिया गया है उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के दायरे में आए कुछ छात्रों से गहन पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ छानबीन कर रही है।प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि यदि जांच रिपोर्ट में कोई छात्र दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बाइट- डॉ रमेश भारती ( प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर)2
- नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में आस्था का अद्भुत नजारा, श्री नैना देवी में उमड़े श्रद्धालु नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में आस्था का अद्भुत नजारा, श्री नैना देवी में उमड़े श्रद्धालु1
- भारत की लाइसेंस प्राप्त मैनपावर भर्ती एजेंसी **Oshin International (OIMC Pvt. Ltd.)** द्वारा 24 सितंबर 2026 को दुबई में Picker Packer पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया गया था। भारत की लाइसेंस प्राप्त मैनपावर भर्ती एजेंसी **Oshin International (OIMC Pvt. Ltd.)** द्वारा 24 सितंबर 2026 को दुबई में Picker Packer पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के पहले बैच के **40 उम्मीदवारों के वीज़ा आ गए हैं।** इंटरव्यू के लगभग 10 कार्यदिवसों के भीतर वीज़ा प्राप्त होने के बाद, पहला बैच 18 अक्टूबर 2026 को दुबई के लिए रवाना होगा। अब इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में **13 अक्टूबर 2026 और 16 अक्टूबर 2026 को इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।** उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या Oshin International के कार्यालय में इंटरव्यू दे सकते हैं। दुबई में रोजगार के अवसरों और आगामी भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार Oshin International से संपर्क कर सकते हैं। **डिस्क्लेमर:** वीज़ा, चयन, यात्रा और रोजगार संबंधित नियोक्ता एवं सक्षम प्राधिकरण की प्रक्रियाओं के अधीन हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नौकरी की शर्तों और संबंधित जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।1
- रामपुर बुशहर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में की गई बैठक #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur1
- बडोली देवी मंदिर में माता का आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क अभियान का संकल्प, नशे के खिलाफ करेंगे जागरूक नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक, गांव-गांव पहुंचकर जनसमस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का लिया संकल्प1
- रवि ठाकुर ने जिस्पा-दारचा में उठाया स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों का मुद्दा स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर बिजली बिलों की जांच और सेस-टैक्स पर पारदर्शिता की मांग की लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने आज जिस्पा-दारचा मंडल में महिला मंडलों, युवाओं एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर स्मार्ट मीटर से बढ़ते बिजली बिलों और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लगाए जा रहे विभिन्न सेस एवं टैक्स को लेकर चर्चा की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बिजली बिलों में हो रही कथित भारी बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए समस्या के समाधान की मांग की। बैठक में स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि कुछ मामलों में पहले लगभग ₹45,000 तक आने वाले बिजली बिल स्मार्ट मीटर लगने के बाद ₹1 लाख से भी अधिक पहुंच गए हैं। लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रवि ठाकुर ने संबंधित अधिशासी अभियंता से भी बातचीत की और बिजली बिलों, मीटर रीडिंग तथा अतिरिक्त शुल्कों की जांच करने की मांग उठाई, ताकि उपभोक्ताओं को वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। रवि ठाकुर ने कहा कि बिजली जैसी आवश्यक सुविधा के बिलों में असामान्य बढ़ोतरी आम जनता के लिए चिंता का विषय है। विभाग को उपभोक्ताओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और यदि बिलों में किसी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता पाई जाती है, तो उसे तत्काल दुरुस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिलों की गणना और लगाए गए अतिरिक्त शुल्कों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने स्मार्ट मीटर के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय के फैसले और लागू नियमों के अनुरूप उपभोक्ताओं के विकल्पों को स्पष्ट करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं बिजली विभाग को इस विषय पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों और उपलब्ध विकल्पों की सही जानकारी मिल सके। रवि ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिलों में लगाए जा रहे विभिन्न सेस एवं टैक्स पर भी सवाल उठाते हुए मांग की कि प्रत्येक अतिरिक्त शुल्क का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने से पहले सरकार को पारदर्शिता और जनहित का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति के लोगों की समस्याओं को उठाना और उनके हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों की शिकायतों को संबंधित विभाग एवं सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा, ताकि बिजली बिलों से जुड़ी समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित हो सके। रवि ठाकुर ने स्पष्ट किया कि जनता की आवाज उठाना उनकी जिम्मेदारी है और उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे।1