logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी आमजन की समस्याएँ, त्वरित कार्रवाई के निर्देश गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।जन शिकायत निवारण दिवस में रायडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम तुलमुंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों द्वारा वीर शहीद पोटो हो खेल योजना के तहत खेल मैदान निर्माण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में खेल मैदान नहीं होने के कारण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।रायडीह प्रखंड के ही ग्राम सिलिंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों ने पालामाड़ा नदी पर पुलिया निर्माण कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने से आवागमन तथा बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई होती है।रायडीह प्रखंड के ग्राम लालमाटी, पंचायत उपरखंटगा के ग्रामीणों ने लालमाटी से सोकराहातु के बीच सड़क निर्माण कराने हेतु आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र दुर्गम होने के कारण बरसात के मौसम में आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है।गुमला प्रखंड के ग्राम छोटा लोरो बैर टोली निवासी करमा उरांव ने अपने द्वारा लगाए गए पेड़-पौधों को क्षति पहुंचाने के मामले में मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि पड़ोसी जमीन पर संचालित ईंट भट्ठा के कार्य के दौरान उनके पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया गया है।कामडारा प्रखंड के ग्राम विकमा के ग्रामीणों ने एस.पी.जी. प्राथमिक विद्यालय, बिकमा की भूमि पर अवैध कब्जा एवं घेराबंदी रोकने के संबंध में आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की भूमि पर कब्जा किए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।विशुनपुर प्रखंड के ग्राम कोयनारटोली निवासी गोपाल बड़ाईक, भूतपूर्व हवलदार (16 बिहार रेजिमेंट) द्वारा पेंशन से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ प्राप्त हो सके।घाघरा प्रखंड अंतर्गत सोसो मौजा स्थित रोमन काथलिक मिशन चर्च, सोसो के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित रेलवे लाइन सर्वे को लेकर आवेदन दिया गया, जिसमें धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को प्रभावित होने से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने का अनुरोध किया गया।बसिया प्रखंड के ग्राम रामडीह गरई टोली निवासी बबलू चीक बड़ाइक द्वारा चीक बड़ाइक जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में हो रही कठिनाइयों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाती है।

on 10 March
user_Sunderam Keshri
Sunderam Keshri
चैनपुर, गुमला, झारखंड•
on 10 March

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी आमजन की समस्याएँ, त्वरित कार्रवाई के निर्देश गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।जन शिकायत निवारण दिवस में रायडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम तुलमुंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों द्वारा वीर शहीद पोटो हो खेल योजना के तहत खेल मैदान निर्माण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में खेल मैदान नहीं होने के कारण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।रायडीह प्रखंड के ही ग्राम सिलिंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों ने पालामाड़ा नदी पर पुलिया निर्माण कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने से आवागमन तथा बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई होती है।रायडीह प्रखंड के ग्राम लालमाटी, पंचायत उपरखंटगा के ग्रामीणों ने लालमाटी से सोकराहातु के बीच सड़क निर्माण कराने हेतु आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र दुर्गम होने के कारण बरसात के मौसम में आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है।गुमला प्रखंड के ग्राम छोटा लोरो बैर टोली निवासी करमा उरांव ने अपने द्वारा लगाए गए पेड़-पौधों को क्षति

पहुंचाने के मामले में मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि पड़ोसी जमीन पर संचालित ईंट भट्ठा के कार्य के दौरान उनके पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया गया है।कामडारा प्रखंड के ग्राम विकमा के ग्रामीणों ने एस.पी.जी. प्राथमिक विद्यालय, बिकमा की भूमि पर अवैध कब्जा एवं घेराबंदी रोकने के संबंध में आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की भूमि पर कब्जा किए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।विशुनपुर प्रखंड के ग्राम कोयनारटोली निवासी गोपाल बड़ाईक, भूतपूर्व हवलदार (16 बिहार रेजिमेंट) द्वारा पेंशन से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ प्राप्त हो सके।घाघरा प्रखंड अंतर्गत सोसो मौजा स्थित रोमन काथलिक मिशन चर्च, सोसो के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित रेलवे लाइन सर्वे को लेकर आवेदन दिया गया, जिसमें धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को प्रभावित होने से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने का अनुरोध किया गया।बसिया प्रखंड के ग्राम रामडीह गरई टोली निवासी बबलू चीक बड़ाइक द्वारा चीक बड़ाइक जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में हो रही कठिनाइयों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाती है।

  • user_Raja.bhai
    Raja.bhai
    चैनपुर, गुमला, झारखंड
    👏
    on 13 March
  • user_User7008
    User7008
    Basia, Gumla
    👏
    on 11 March
More news from झारखंड and nearby areas
  • जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण जारी: जारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बताया जा रहा है कि यह सड़क कच्ची होने के साथ-साथ जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण सड़क पर चलना लगभग असंभव हो जाता है, जिससे स्थिति और भयावह हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को सड़क की मरम्मत को लेकर सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौके पर मौजूद तिजु खेरवार, जगरनाथ खेरवार संदयाल, बालकुंवर उरांव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे।
    1
    जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण
जारी: जारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
बताया जा रहा है कि यह सड़क कच्ची होने के साथ-साथ जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण सड़क पर चलना लगभग असंभव हो जाता है, जिससे स्थिति और भयावह हो जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को सड़क की मरम्मत को लेकर सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मौके पर मौजूद तिजु खेरवार, जगरनाथ खेरवार संदयाल, बालकुंवर उरांव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • कुरूमगढ थाना कांड संख्या- 04/26, दिनांक -12.04.2026, धारा-103(1)/238(b)/3(5 ) BNS के अप्राथमिक विधि विरुद्ध बालक 1. विधि विरुद्ध बालक उम्र 14 वर्ष, पिता संदीप कच्छप 2. विधि विरुध बालक , उम्र - 17 पिता- गन्दूर उरांव, दोनों पता -असनि, थाना गुमला को निरुध किया गया है एवं किशोर न्याय बोर्ड में उपस्थापन हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 24 घंटे के अंदर अज्ञात शव को पहचान करते हुए दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
    1
    कुरूमगढ थाना कांड संख्या- 04/26, दिनांक -12.04.2026, धारा-103(1)/238(b)/3(5 ) BNS के  अप्राथमिक विधि विरुद्ध बालक 1. विधि विरुद्ध बालक उम्र 14 वर्ष, पिता संदीप कच्छप 2. विधि विरुध बालक , उम्र - 17 पिता- गन्दूर उरांव, दोनों पता -असनि, थाना गुमला को निरुध किया गया है एवं किशोर न्याय बोर्ड में उपस्थापन हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 24 घंटे के अंदर अज्ञात शव को पहचान करते हुए दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • सरियाः विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों का हंगामा, सुसराल के घर में पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग
    1
    सरियाः विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों का हंगामा, सुसराल के घर में पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Photographer Gumla, Jharkhand•
    1 hr ago
  • Post by Pawan arya
    1
    Post by Pawan arya
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • गुमला जिला के सिसई थाना की एक नाबालिक बच्ची का 10 अप्रैल को गुमला बाजार से अपहरण कर लिया गया था। इस बाबत पीड़िता के परिजनों के द्वारा गुरदरी थाना के मरवई निवासी मंगलदेव नगेसिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसमें कहा गया था कि मंगलदेव खुद को माओवादी बताकर उसकी नाबालिक बच्ची का अपहरण कर लिया है। एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दर्ज कांड के बाद तत्काल एक छापामारी टीम का गठन किया गया और लातेहार, गुमला और लोहरदगा के कई ठिकानों पर छापामारी की गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभियुक्त को लोहरदगा से गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिक बच्ची को भी बरामद किया गया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
    1
    गुमला जिला के सिसई थाना की एक नाबालिक बच्ची का 10 अप्रैल को गुमला बाजार से अपहरण कर लिया गया था। इस बाबत पीड़िता के परिजनों के द्वारा गुरदरी थाना के मरवई निवासी मंगलदेव नगेसिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसमें कहा गया था कि मंगलदेव  खुद को माओवादी बताकर उसकी नाबालिक बच्ची का अपहरण कर लिया है। एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दर्ज कांड के बाद तत्काल एक छापामारी टीम का गठन किया गया और लातेहार, गुमला और लोहरदगा के कई ठिकानों पर छापामारी की गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभियुक्त को लोहरदगा से गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिक बच्ची को भी बरामद किया गया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by ANGAD YADAV
    1
    Post by ANGAD YADAV
    user_ANGAD YADAV
    ANGAD YADAV
    Voice of people सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • ‎♦️पत्थलगांव में कार से 112.770 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया,जानकारी के अनुसार आरोपी उड़ीसा के संबलपुर से गांजा लेकर लैलूंगा–शिवपुर–पत्थलगांव मार्ग से उत्तरप्रदेश ले जाने का ख़बर मिल रही है। ‎ ‎➡️ रायगढ़ पुलिस को सूचना मिलते ही तस्करों का पीछा किया गया । ‎➡️ जशपुर पुलिस ने पत्थलगांव पुरानी बस्ती के पास घेराबंदी कर कार सहित दोनों आरोपियों को धर दबोच लिया । ‎➡️ आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में NDPS एक्ट धारा 20 (B) (2) (C) के तहत अपराध पंजीबद्ध। तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इलियट कार क्रमांक DL-3 CB-5298 जप्त कर लिया । ‎💰 जप्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹54 लाख ‎🚗 कार की कीमत लगभग ₹02 लाख ‎ ‎👤 गिरफ्तार आरोपी — ‎1️⃣ संजीव कुमार नट (30 वर्ष) ‎निवासी – ग्राम गोविंद नगर, थाना भरथना, जिला ईटावा (उत्तरप्रदेश) ‎‎2️⃣ विजय पंडित (28 वर्ष) ‎निवासी – ग्राम बराउ, थाना भगवानपुर, जिला वैशाली (बिहार) ‎वर्तमान पता – लोनावाला, पुणे (महाराष्ट्र) का बताया जा रहा है। ‎ ‎⚖️ दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
    1
    ‎♦️पत्थलगांव में कार से 112.770 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया,जानकारी के अनुसार आरोपी उड़ीसा के संबलपुर से गांजा लेकर लैलूंगा–शिवपुर–पत्थलगांव मार्ग से उत्तरप्रदेश ले जाने का ख़बर मिल रही है।
‎
‎➡️ रायगढ़ पुलिस को सूचना मिलते ही तस्करों का पीछा किया गया ।
‎➡️ जशपुर पुलिस ने पत्थलगांव पुरानी बस्ती के पास घेराबंदी कर कार सहित दोनों आरोपियों को धर दबोच लिया ।
‎➡️ आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में NDPS एक्ट धारा 20 (B) (2) (C) के तहत अपराध पंजीबद्ध।
तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इलियट कार क्रमांक DL-3 CB-5298 जप्त कर लिया ।
‎💰 जप्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹54 लाख
‎🚗 कार की कीमत लगभग ₹02 लाख
‎
‎👤 गिरफ्तार आरोपी —
‎1️⃣ संजीव कुमार नट (30 वर्ष)
‎निवासी – ग्राम गोविंद नगर, थाना भरथना, जिला ईटावा (उत्तरप्रदेश)
‎‎2️⃣ विजय पंडित (28 वर्ष)
‎निवासी – ग्राम बराउ, थाना भगवानपुर, जिला वैशाली (बिहार)
‎वर्तमान पता – लोनावाला, पुणे (महाराष्ट्र) का बताया जा रहा है।
‎
‎⚖️ दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    4 hrs ago
  • परंपरा, संस्कृति और उल्लास का संगम — जयरागी बाजारटांड़ में धूमधाम से मनाया गया पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव डुमरी : प्रकृति पूजा और आदिवासी संस्कृति के महापर्व सरहुल को लेकर डुमरी प्रखंड अंतर्गत जयरागी बाजारटांड़ में मंगलवार को पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंगलवार की शाम करीब छह बजे बताया गया कि इस महोत्सव में पंचायत क्षेत्र के कुल सत्ताईस खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से पर्व की गरिमा को जीवंत बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत जयरागी स्थित सरहुल सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्य बैगा संतोष मुंडा ने अपने सहयोगियों गुलाब मुंडा, सुरजू मुंडा, मनोज मुंडा, बिछवा मुंडा तथा सुखू मुंडा के साथ पारंपरिक विधि-विधान अनुसार पूजा संपन्न कराई। इस दौरान प्रकृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। पूजा के उपरांत सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीण मांदर, नगाड़ा और ढोल की थाप पर नाचते-गाते विभिन्न मार्गों से होते हुए बाजारटांड़ पहुंचे। शोभायात्रा में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सामूहिक रूप से झूमते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र सरहुलमय हो उठा। बाजारटांड़ पहुंचने के बाद सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक झारखंडी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के अगुवाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी नृत्य मंडलियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया रेखा मिंज, उपप्रमुख हबील टोप्पो, कामिल भगत, बिक्रम भगत, रामसाय भगत, संजय साहू, प्रदीप साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। 📢 Facebook Hashtags: #SarhulMahotsav #AdivasiCulture #JharkhandCulture #DumriNews #Sarhul2026 #TribalFestival #JharkhandNews #CultureOfJharkhand #GumlaNews #PublicAppNews
    1
    परंपरा, संस्कृति और उल्लास का संगम — जयरागी बाजारटांड़ में धूमधाम से मनाया गया पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव
डुमरी : प्रकृति पूजा और आदिवासी संस्कृति के महापर्व सरहुल को लेकर डुमरी प्रखंड अंतर्गत जयरागी बाजारटांड़ में मंगलवार को पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंगलवार की शाम करीब छह बजे बताया गया कि इस महोत्सव में पंचायत क्षेत्र के कुल सत्ताईस खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से पर्व की गरिमा को जीवंत बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत जयरागी स्थित सरहुल सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्य बैगा संतोष मुंडा ने अपने सहयोगियों गुलाब मुंडा, सुरजू मुंडा, मनोज मुंडा, बिछवा मुंडा तथा सुखू मुंडा के साथ पारंपरिक विधि-विधान अनुसार पूजा संपन्न कराई। इस दौरान प्रकृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
पूजा के उपरांत सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीण मांदर, नगाड़ा और ढोल की थाप पर नाचते-गाते विभिन्न मार्गों से होते हुए बाजारटांड़ पहुंचे। शोभायात्रा में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सामूहिक रूप से झूमते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र सरहुलमय हो उठा।
बाजारटांड़ पहुंचने के बाद सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक झारखंडी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के अगुवाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी नृत्य मंडलियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर पंचायत की मुखिया रेखा मिंज, उपप्रमुख हबील टोप्पो, कामिल भगत, बिक्रम भगत, रामसाय भगत, संजय साहू, प्रदीप साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
📢 Facebook Hashtags:
#SarhulMahotsav #AdivasiCulture #JharkhandCulture #DumriNews #Sarhul2026 #TribalFestival #JharkhandNews #CultureOfJharkhand #GumlaNews #PublicAppNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.