*जमीन के विवाद में बेटे ने पिता की ली जान,टकोरा मारकर हत्या—आरोपी गिरफ्तार, मेरापुर पुलिस का खुलासा—खून से सनी शर्ट व आलाकत्ल बरामद; पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म* *जमीन के विवाद में बेटे ने पिता की ली जान,टकोरा मारकर हत्या—आरोपी गिरफ्तार, मेरापुर पुलिस का खुलासा—खून से सनी शर्ट व आलाकत्ल बरामद; पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म* संवाददाता रामू राजपूत *फर्रुखाबाद* थाना मेरापुर क्षेत्र में जमीन के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल टकोरा और रक्तरंजित शर्ट बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, 19 अप्रैल 2026 को वादी नेकराम पुत्र बदन सिंह निवासी ग्राम नदौरा ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई मोहन सिंह ने उनके पिता की हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर थाना मेरापुर में मुकदमा संख्या 38/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त एक अदद टकोरा और खून से सनी सफेद शर्ट बरामद की गई, जिसे घटना का अहम साक्ष्य माना जा रहा है। *पूछताछ में कबूला जुर्म* पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका अपने पिता से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। वह जमीन अपने नाम या अपने पुत्र अमन के नाम कराना चाहता था, लेकिन पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर उसने खेत से लाए टकोरा से अपने पिता पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी की बात भी कही। *अपराधिक इतिहास व बरामदगी* पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इसी मामले में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी में एक अदद टकोरा और रक्तरंजित शर्ट शामिल है। *पुलिस टीम की भूमिका* आरोपी की गिरफ्तारी थाना मेरापुर पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें प्रभारी निरीक्षक राजीव पाण्डेय, उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश उपाध्याय, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, राजवीर सिंह और प्रदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

- मध्य प्रदेश पुलिस का घिनौना क्रत्य..🚨 जब पुलिस ही चोरी और लूट कर रही तो चोरों की जरूरत क्या है.! इंदौर पुलिस एक घर में वारंट के नाम पर घुसी और उसी घर से सोना/चांदी और पैसे लूट ले गई.! वारदात सामने आने पर 4 पुलिसकर्मियों समेत एक ASI को सस्पेंड कर दिया है.!! #DrMohanYadav51 जी सरकार को प्रभावशाली कार्यवाही कर नजीर पैदा करनी चाहिए.??1
- Post by Prahlad Singh Pal1
- Post by AMAN RAJPUT4
- अपने गांव खिनमिनी की 2026 की नौटंकी एक ज़रूर देखें1
- कमालगंज सोमवार शाम को कमालगंज में बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया1
- फर्रूखाबाद ब्रेकिंग - प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या का खुलासा प्रेमी ने युवती को उतारा था मौत के घाट हत्या कर युवती का शव फेका था काली नदी के किनारे प्रेमी युवक ने चाकू से गोद कर युवती की थी हत्या जनपद कन्नौज के छिबरामऊ की निवासी थी मृतक युवती एसओजी समेत पुलिस ने किया घटना का खुलासा आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना जहानगंज क्षेत्र का मामला4
- फतेहगढ़ में सनसनीखेज खुलासा 🚨 प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, वांछित आरोपी गिरफ्तार 👮♂️ एसओजी/सर्विलांस व जहानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू, गमछा और 🏍️ बाइक बरामद फर्रुखाबाद हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओजी, सर्विलांस और थाना जहानगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को आलाकत्ल के साथ दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि मामला प्रेम प्रसंग और विवाद से जुड़ा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई, अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह और डीआईजी हरीश चंद्र के निर्देशन में यह बड़ी सफलता मिली। नदी किनारे मिला था शव, 17 अप्रैल को काली नदी किनारे अज्ञात युवती का शव मिला था, बाद में उसकी पहचान कन्नौज निवासी के रूप में हुई। भाई की तहरीर पर केस दर्ज, 19 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। प्रेम प्रसंग में हत्या कबूल, आरोपी ने बताया कि 2-3 साल से प्रेम संबंध था, लेकिन युवती द्वारा बात बंद करने से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। आलाकत्ल बरामद, चाकू, सफेद गमछा और मोटरसाइकिल बरामद1
- लाइन मैंन की गर्दन1