परीक्षा 2026: सहारनपुर में नकल-विहीन आयोजन को पुलिस-प्रशासन की सख्त तैयारी सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकल-विहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जाएगी, ताकि परीक्षार्थी बिना किसी बाधा के परीक्षा दे सकें। प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों के बाहर और भीतर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग की जाएगी, जिससे नकल की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सके। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के गैजेट को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र व्यवस्थापकों को भी इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा के दौरान अराजक तत्वों और पूर्व में नकल प्रकरणों में संलिप्त संदिग्धों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध पहले से ही निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा, परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष टीमें प्रमुख मार्गों और चौराहों पर तैनात रहेंगी, जिससे यातायात सुचारु बना रहे। पुलिस प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें तथा नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने दोहराया कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

- सहारनपुर। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हुई। सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में आज परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी।दो पालियो में परीक्षा सम्पन्न करायी गयी। जिलाधिकारी व एसएसपी ने सहारनपुर में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज बुधवार को परीक्षा के निर्धारित 89 परीक्षा केन्द्रों पर कडी सुरक्षा के बीच परीक्षा आरंभ हुई। परीक्षा के शांति पूर्ण नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी की निगरानी में परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटरमीडियट की हिंदी की परीक्षा सम्पन्न करायी गई। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पहले प्रश्न पत्र को देख परिक्षार्थियों के चेहरों पर तनाव कम देखने का मिला। द्वितीय पाली में परीक्षा देने वाली आरएन टैगोर विद्यापीठ इंटर कॉलेज नकुड़ की इंटरमीडिएट की छात्रा हया अंजुम, अदीबा ताज़ीम, जैस्मीन कौर, लायबा खान, निगहत इस्लाम, श्रेया शर्मा, अनुष्का शर्मा आदि का कहना था की उनका हिंदी का पेपर अच्छा गया। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों के बीच हुई परीक्षा में बेहद सख्ती देखी गई। परीक्षा को सुचारू से सम्पन्न कराने को जिले को 6जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी है। प्रत्येक जोन में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।4
- स्कूल संचालक को जिलाधिकारी मनीष बंसल की कड़ी चेतावनी1
- Post by HR02 City News1
- यमुना नगर बुढ़िया नहर मे दो सगे भाई पूजा करने जाते है और अचानक नहर मे पैर फिसलने से नहर मे ही गिर जाते है जिसे दोनों की मौत पानी मे डूबने से हो जाती है फिर सुबह उनका शव नहर से निकला जाता है1
- कभी-कभी इंसान को परखना चाहिए जाने पूरी कहानी1
- Post by Dpk Chauhan1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के सख़्त निर्देशो का असर लगातार जनपद की पुलिसिंग में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नागल पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद कुख्यात बी-श्रेणी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की क्षेत्र में गौकशी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त नसीम पुत्र कय्यूम को दबोच लिया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा बछड़ा और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।1