मेरे प्रिय विद्यार्थियो, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएँ कल से प्रारम्भ हो रही हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आप सभी को मेरा स्नेह, शुभकामनाएँ और आशीर्वाद। याद रखिए—परीक्षा केवल अंकों का पैमाना नहीं होती, यह आपके धैर्य, अनुशासन, आत्मविश्वास और समय-प्रबंधन की भी कसौटी होती है। आपने पूरे वर्ष जिस लगन, नियमितता और संकल्प के साथ अध्ययन किया है, वही आपकी सबसे बड़ी पूँजी है। अंतिम समय में आत्मविश्वास बनाए रखें, प्रश्नपत्र को शांति से पढ़ें और अपने ज्ञान पर भरोसा रखें। सफलता का मार्ग भय से नहीं, सकारात्मक सोच और संतुलित मन से तय होता है। छोटी-सी भूल भी बड़े प्रयासों को कम नहीं करती—इसलिए घबराएँ नहीं। जो आता है, उसे पूरे मनोयोग से लिखें; जो कठिन लगे, उसे भी धैर्यपूर्वक हल करें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कठिन परिश्रम का सकारात्मक और गौरवपूर्ण परिणाम अवश्य प्राप्त होगा। यह परीक्षा आपके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है—इसे पूरे विश्वास के साथ उठाइए। माँ सरस्वती की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे। सफलता आपके कदम चूमे—यही मेरी हार्दिक कामना है। आपका शुभेच्छु

- *यूपी विधानसभा के बाहर कांग्रेस का जी-राम-जी कानून और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।* यूपी पुलिस ने कल से पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को नजरबंद कर रखा है उसके बावजूद आज यूपी कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ पहुंच गए।1
- Post by Ankitsinghtomar1
- सीतापुर। मनरेगा को लेकर प्रदेश की सियासत मंगलवार को अचानक तेज हो गई, जब राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले प्रशासन ने सीतापुर में कांग्रेस नेताओं की गतिविधियों पर कड़ा नियंत्रण लगा दिया। ‘विधानसभा घेराव’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकलने से पहले कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को सुबह उनके आवास पर ही पुलिस निगरानी में रोक दिया गया। सुरक्षा बलों की तैनाती के कारण वह बाहर नहीं जा सके और उनका लखनऊ जाना टल गया।1
- सीतापुर दरोगा ने ऑटो वाले का शीशा तोड़ा।2
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- पलिया नगर में इन दिनों बैट्री चोरों का गिरोह तेजी से सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। आए दिन खड़े वाहनों से बैट्री चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वाहन स्वामियों में दहशत का माहौल है। बीती रात्रि नगर के दुधवा रोड के पास खड़ी नगर निवासी महेश गुप्ता की मैक्सिमो गाड़ी को चोरों ने निशाना बना लिया। सुबह जब वाहन स्वामी मौके पर पहुंचे तो गाड़ी की बैट्री गायब मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी नगर के विभिन्न मोहल्लों से कई वाहनों की बैट्रियां चोरी हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते गिरोह पर अंकुश नहीं लगाया गया तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।1
- *होटल मैनेजर को कस्टमर ने 40 बेल्ट मारे, VIDEO:* झांसी में काउंटर पर चढ़े, CCTV तोड़ा, एक रूम में 8 को ठहरने नहीं दिया था #झांसी के एक होटल में 7-8 लड़के पार्टी करने गये थे. मैनेजर ने लड़कों के इरादे देखकर कमरा देने से मना कर दिया. लड़कों ने दबाब डाला तो मैनेजर ने विरोध किया. फिर सभी लड़कों ने इकठ्ठा होकर मैनेजर की पिटाई कर दी. 3 लड़कों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई हुई है1
- हरगाँव/सीतापुर। हरगाँव क्षेत्र के अंतर्गत अवध शुगर मिल को गन्ना लेकर जा रहा एक ओवरलोड ट्रक हरगाँव–लहरपुर रोड पर जागृति इंटरनेशनल स्कूल के पास अचानक पलट गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीर, ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में क्षमता से अधिक गन्ना लदा हुआ था।1
- *थाना पलिया क्षेत्र अन्तर्गत एक नाबालिक बालिका के साथ एक व्यक्ति द्वारा किये गये लैंगिक हमला के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पलिया , श्री जितेन्द्र सिंह परिहार की बाइट*1