बीजों की खुशबू से महका सागर: ‘बीज सखी’ प्रशिक्षण में महिलाओं ने रचा परंपरा और विज्ञान का संगम बीजों की खुशबू से महका सागर: ‘बीज सखी’ प्रशिक्षण में महिलाओं ने रचा परंपरा और विज्ञान का संगम सागर। सागर जिला में देसी और पारंपरिक बीजों के संरक्षण की अनूठी पहल के तहत दो दिवसीय “बीज सखी” प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कलेक्टर संदीप जी.आर. की पहल पर आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लुप्त होती पारंपरिक बीज प्रजातियों को पुनर्जीवित करना और किसानों को फिर से अपनी जड़ों से जोड़ना है। प्रशिक्षण के पहले दिन महिलाओं ने 20 से अधिक देसी बीज प्रजातियों को साथ लाकर “बी बैंक” का डेमोंस्ट्रेशन मॉडल तैयार किया। इस मॉडल के माध्यम से उन्होंने पारंपरिक तरीके से बीजों को सुरक्षित रखने की विधि प्रदर्शित की। गोबर के कंडों की राख का उपयोग कर प्लास्टिक कंटेनरों में बीजों को सुरक्षित रखने की तकनीक बताई गई, जिससे बीज लंबे समय तक सुरक्षित रह सकें। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि महिलाओं ने “देसी” शब्द की अपनी-अपनी परिभाषा प्रस्तुत की और बीजों से जुड़ी सांस्कृतिक विरासत को भी सामने रखा। हल्दी और चिकट जैसी वैवाहिक रस्मों के दौरान गाए जाने वाले बुंदेली पारंपरिक गीतों में बीजों के महत्व को पिरोकर प्रस्तुत किया गया। इस सांस्कृतिक प्रस्तुति ने प्रशिक्षण को केवल तकनीकी कार्यक्रम न बनाकर भावनात्मक और सांस्कृतिक उत्सव का रूप दे दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि अधिक उत्पादन की होड़ में कई पारंपरिक बीज प्रजातियां लुप्त होती जा रही हैं। ऐसे में “बीज सखी” जैसी पहलें न केवल जैव विविधता की रक्षा करेंगी, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर और टिकाऊ खेती की ओर भी प्रेरित करेंगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में देसी बीजों के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

- सागर जिले अंतर्गत गौरझामर में आज किला प्रांगड़ में पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी किया ग्राम के प्रमुख इमारतों का भ्रमण1
- मामला सागर जिले की केसली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नाहर मऊ तू लाइन रोड में हुआ भारी भ्रष्टाचार और ठेकेदार द्वारा लीपा पोती का काम चल रहा है ग्रामीणों ने बताया कि रोड अभी गारंटी के अंदर है और लीपा पोती की जा रही है4
- Post by User32131
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि3
- https://youtu.be/4Ecr13TO4-0?si=oFoC8USQ_EBFg8FA गाडरवारा अधिवक्ता संघ ने शिवपुरी करैरा के अधिवक्ता संजय सक्सेना की गोली मारकर हुई हत्या हत्या के विरोध मे मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा के कार्यालय में सौंपा ज्ञापन । म.प्र.राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के आव्हान पर अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालीन कार्य से विरत रहते हुये प्रतिवाद दिवस मनाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।आपको बता दें कि विगत दिवस दिनांक 14/02/2025 को शिवपुरी जिला के..करेरा अधिवक्ता संजय सक्सेना को कोर्ट जाते समय यूनिफार्म में गोली मारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई है जिससे समुचे प्रदेश के अधिवक्ताकों में आक्रोश एवं रोष व्याप्त है एवं म.प्र. का अधिवक्ता अपने आपको असहाय महसूस कर रहा है जो कि अत्यंत चिंता का विषय है। आइए सुनते हैं क्या कुछ कहना है ज्ञापन देने आए अधिवक्ताओं की जुबानी ज्ञापन की पूरी कहानी। अदिति न्यूज गाडरवारा से सतीश लमानिया की रिपोर्ट1
- पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है।इसी क्रम में थाना स्टेशनगंज पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति को मगरधा चौराहे के पास संदेहास्पद रूप से खडा देख जो पुलिस को देखकर खुद को छुपाने की कोशिश करता प्रतीत हुआ संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध स्मैक जप्त की गयी है। आरोपी अभिषेक कौरव निवासी ग्राम कान्हरगांव को गिरफ्तार कर 12 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की जिसकी कीमत लगभग 1लाख 20 हजार रुपये बताई गई वही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज गया।1
- हंसते गाते 🙏💞💕😄🥰1
- बच्चों के अपहरण से जुड़े अपराध लगातार बढ़ रहे हैं यह नजर आपकी देख रहे हैं यह महिला लालबाग इलाके से पकड़ी गई है जो बच्चों को लोग देकर पकड़ने में मेहर थी जिसे लोग नजदीक पुलिस चौकी ले जा रहे हैं1