logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मारपीट और छीना छपटी की घटना से आहत दिव्यांग घसिटते हुए पंहुचा एसपी कार्यालय हमीरपुर। दिव्यांग युवक को अपनी ही जमीन पर शौचालय बनवाने के दौरान गांव के ही पिता पुत्र ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट और छीना छपटी की। साथ ही जान माल की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित दिव्यांग ने सोमवार को घसिटते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम महेरा निवासी दिव्यांग मूलचन्द्र ने बताया कि गत 8 अप्रैल की सुबह जब वह अपनी जमीन पर शौचालय बनवा रहा था। तभी गांव के ही रामस्वरूप और उसका लडका आये। जिन्होंने उसको शौचालय बनाने से मना करते हुये अभद्रता की। इसके बाद दोनों ने एक राय होकर दोनों पैरों से दिव्यांग मूलचंद्र के साथ पकडकर लात घूसों से मारपीट कर जेब में रखी डायरी व पैसे छीन लिए। चीख पुकार की आवाज सुनकर मुहल्लेवासियों ने उसे बचाया जिस पर दोनों पिता पुत्र उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुये भाग गये। पीड़ित ने थाना बिवांर पुलिस से लिखित शिकायत की लेकिन आज तक कोई कार्यवाही न होने से आहत होकर उसने सोमवार को एसपी को पत्र सौंपकर उक्त लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।

5 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
153caa27-134c-41b8-9653-1e19c416bbd4

मारपीट और छीना छपटी की घटना से आहत दिव्यांग घसिटते हुए पंहुचा एसपी कार्यालय हमीरपुर। दिव्यांग युवक को अपनी ही जमीन पर शौचालय बनवाने के दौरान गांव के ही पिता पुत्र ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट और छीना छपटी की। साथ ही जान माल की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित दिव्यांग ने सोमवार को घसिटते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम महेरा निवासी दिव्यांग मूलचन्द्र ने बताया कि गत 8 अप्रैल की सुबह जब वह अपनी जमीन पर शौचालय बनवा रहा था। तभी गांव के ही रामस्वरूप और उसका लडका आये। जिन्होंने उसको शौचालय बनाने से मना करते हुये अभद्रता की। इसके बाद दोनों ने एक राय होकर दोनों पैरों से दिव्यांग मूलचंद्र के साथ पकडकर लात घूसों से मारपीट कर जेब में रखी डायरी व पैसे छीन लिए। चीख पुकार की आवाज सुनकर मुहल्लेवासियों ने उसे बचाया जिस पर दोनों पिता पुत्र उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुये भाग गये। पीड़ित ने थाना बिवांर पुलिस से लिखित शिकायत की लेकिन आज तक कोई कार्यवाही न होने से आहत होकर उसने सोमवार को एसपी को पत्र सौंपकर उक्त लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या दो में संस्कृत विद्यालय के ठीक सामने 79 लाख की लागत से बने बरात घर का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया। इसमें शादी संपन्न कराने का शुल्क नगर पंचायत ने 10 हजार रुपये निर्धारित किया है। लोकार्पण के बाद कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान का विवाह संपन्न होगा। कस्बे में बरात घर का अभाव होने पर नगर पंचायत ने वार्ड संख्या दो में 79 लाख रुपये की लागत से संस्कृत विद्यालय के सामने आलीशान बरात घर का निर्माण कराया है। सोमवार को सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पं. बलदेव प्रसाद शास्त्री की मौजूदगी में विधि विधान के साथ इस बरात घर का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद बरात घर को कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान की शादी के लिए खोल दिया गया है। धीरेंद्र शिवहरे ने बताया कि नगर पंचायत ने शादी के लिए 10 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया है। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, लिपिक अखिलेश यादव, अरविंद श्रीवास्तव, सभासद राजेश वर्मा, देवेश सिंह, विक्रम सिंह चंदेल, संजीव पांडे आदि मौजूद रहे।
    3
    हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या दो में संस्कृत विद्यालय के ठीक सामने 79 लाख की लागत से बने बरात घर का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया। इसमें शादी संपन्न कराने का शुल्क नगर पंचायत ने 10 हजार रुपये निर्धारित किया है। लोकार्पण के बाद कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान का विवाह संपन्न होगा।
कस्बे में बरात घर का अभाव होने पर नगर पंचायत ने वार्ड संख्या दो में 79 लाख रुपये की लागत से संस्कृत विद्यालय के सामने आलीशान बरात घर का निर्माण कराया है। सोमवार को सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पं. बलदेव प्रसाद शास्त्री की मौजूदगी में विधि विधान के साथ इस बरात घर का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद बरात घर को कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान की शादी के लिए खोल दिया गया है। धीरेंद्र शिवहरे ने बताया कि नगर पंचायत ने शादी के लिए 10 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया है। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, लिपिक अखिलेश यादव, अरविंद श्रीवास्तव, सभासद राजेश वर्मा, देवेश सिंह, विक्रम सिंह चंदेल, संजीव पांडे आदि मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ट्रैक्टर और बाइक की भीषण भिडंत, सडक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत, परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे,डाक्टरों जांच के बाद दोनों को किया मृत घोषित, एक की गम्भीर हालात में किया गया था जिला अस्पताल रेफर, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल व्यक्ति की मौत हुई, मामला अमगांव के पास का ।।
    1
    ट्रैक्टर और बाइक की भीषण भिडंत,
सडक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत,
परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे,डाक्टरों जांच के बाद दोनों को किया मृत घोषित,
एक की गम्भीर हालात में किया गया था जिला अस्पताल रेफर,
जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल व्यक्ति की मौत हुई,
मामला अमगांव के पास का ।।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • हमीरपुर जिले में तैनात रहे आईएस घनश्याम मीना अब उन्नाव जिले की सभाले काम, उन्नाव जिलाधिकारी के रूप में दूसरी बार मिलेगा जिलाधिकारी का चर्चा, हमीरपुर जनपद में कई अच्छे कामों के लिए आईएस घनश्याम मीना को याद रखे गा जनपद
    3
    हमीरपुर जिले में तैनात रहे आईएस घनश्याम मीना अब उन्नाव जिले की सभाले काम,
उन्नाव जिलाधिकारी के रूप में दूसरी बार मिलेगा जिलाधिकारी का चर्चा,
हमीरपुर जनपद में कई अच्छे कामों के लिए आईएस घनश्याम मीना को याद रखे गा जनपद
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मनोज सिंह भदौरिया ने घाटमपुर थाना प्रभारी (SHO) का कार्यभार संभाल लिया है। पुलिस विभाग में हुए हालिया फेरबदल के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले, इंस्पेक्टर भदौरिया पनकी थाने के प्रभारी थे और उनका तबादला पनकी से घाटमपुर किया गया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद, नए थाना प्रभारी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। भदौरिया ने लोगों से उनकी कुशल-क्षेम पूछी और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे उनके सीयूजी नंबर पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर खड़ी है।
    1
    मनोज सिंह भदौरिया ने घाटमपुर थाना प्रभारी (SHO) का कार्यभार संभाल लिया है। पुलिस विभाग में हुए हालिया फेरबदल के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले, इंस्पेक्टर भदौरिया पनकी थाने के प्रभारी थे और उनका तबादला पनकी से घाटमपुर किया गया है।
कार्यभार संभालने के तुरंत बाद, नए थाना प्रभारी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।
भदौरिया ने लोगों से उनकी कुशल-क्षेम पूछी और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे उनके सीयूजी नंबर पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर खड़ी है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    3 hrs ago
  • साढ थाना क्षेत्र के कुढ़नी कछखेरावा भारत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लगी लंबी लाइन इस चिलचिलाती धूप में सैकड़ो की संख्या में गैस लेने वालों की लगी भीड़ वहीं पर गैस लेने वाले क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि एजेंसी में समय होने के बाद भी ताला लगा हुआ है और अभी तक कोई भी कर्मचारी नहीं आया है जिससे कि इस चिलचिलाती धूप में गैस लेने वालों की लम्बी लाइन लगी है और अफरा तफरी मची हुई है जबकि प्रशासन का कहना है कि किसी भी एजेंसी में गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है लेकिन वहीं पर गैस उपभोक्ताओं ने बताया कि भारत गैस एजेंसी कुढ़नी में ब्लैक कर बेची जाती है गैस और यहां पर सीधे-साधे लोगों को गैस न मिलने पर भारी भीड़ जमा हुई है जबकि गैस की आस लगाए बैठे क्षेत्रीय लोगों ने तपती गर्मी की धूप में गैस के इंतजार में बैठे हुए हैं अब देखने वाली बात यह है की जिम्मेदार ऐसे गैस एजेंशियों पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर गैस एजेंसी मालिक इसी तरह से गैस उपभोक्ताओं को परेशान करते रहेंगे और बिचौलियों के द्वारा लंबी रकम लेकर गैस ब्लैक करते रहेंगे
    1
    साढ थाना क्षेत्र के कुढ़नी कछखेरावा भारत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लगी लंबी लाइन इस चिलचिलाती धूप में सैकड़ो की संख्या में गैस लेने वालों की लगी भीड़ वहीं पर गैस लेने वाले क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि एजेंसी में समय होने के बाद भी ताला लगा हुआ है और अभी तक कोई भी कर्मचारी नहीं आया है जिससे कि इस चिलचिलाती धूप में गैस लेने वालों की लम्बी लाइन लगी है और अफरा तफरी मची हुई है जबकि प्रशासन का कहना है कि किसी भी एजेंसी में गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है लेकिन वहीं पर गैस उपभोक्ताओं ने बताया कि भारत गैस एजेंसी कुढ़नी में ब्लैक कर बेची जाती है गैस और यहां पर सीधे-साधे लोगों को गैस न मिलने पर भारी भीड़ जमा हुई है जबकि गैस की आस लगाए बैठे क्षेत्रीय लोगों ने तपती गर्मी की धूप में गैस के इंतजार में बैठे हुए हैं अब देखने वाली बात यह है की जिम्मेदार ऐसे गैस एजेंशियों पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर गैस एजेंसी मालिक इसी तरह से गैस उपभोक्ताओं को परेशान करते रहेंगे और बिचौलियों के द्वारा लंबी रकम लेकर गैस ब्लैक करते रहेंगे
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हो रही जनता के साथ नाइंसाफी के खिलाफ विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर के समाज सेवायों के साथ मिलकर समजसेवी अरशद मामा ने दिया उप जिला अधिकारी को ज्ञापन
    1
    हो रही जनता के साथ नाइंसाफी  के खिलाफ विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर के समाज सेवायों के साथ मिलकर समजसेवी अरशद मामा ने दिया उप जिला अधिकारी को ज्ञापन
    user_अरशद मामा
    अरशद मामा
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • मौदहा (हमीरपुर), 20 अप्रैल 2026। क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर बढ़ते विरोध के बीच समाजवादी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। यह ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन (बिट्टू) के लेटर पैड पर दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। आम नागरिकों का आरोप है कि मीटरों की रीडिंग में गड़बड़ी, अधिक बिलिंग और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि क्षेत्र में लगे सभी स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराई जाए, गलत बिजली बिलों को संशोधित किया जाए तथा जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर के आधार पर की जा रही बिलिंग पर रोक लगाई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की भी मांग की गई। इस दौरान अभिलाष श्रीवास,आशीष लखेरा,घनश्याम साहू, अरशद मामा, डॉ. मुबीन खान, तबरेज खान, सरफरोश, सगीर मलिक सहित कई लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
    3
    मौदहा (हमीरपुर), 20 अप्रैल 2026। क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर बढ़ते विरोध के बीच समाजवादी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। यह ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन (बिट्टू) के लेटर पैड पर दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। आम नागरिकों का आरोप है कि मीटरों की रीडिंग में गड़बड़ी, अधिक बिलिंग और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि क्षेत्र में लगे सभी स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराई जाए, गलत बिजली बिलों को संशोधित किया जाए तथा जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर के आधार पर की जा रही बिलिंग पर रोक लगाई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की भी मांग की गई।
इस दौरान अभिलाष श्रीवास,आशीष लखेरा,घनश्याम साहू, अरशद मामा, डॉ. मुबीन खान, तबरेज खान, सरफरोश, सगीर मलिक सहित कई लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर = जिले में फिर दिखा रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर दोनों की मौके पर हुई मौत, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी, दोनों मृतक खेड़ा शिलाजीत से बाइक में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने राठ जा रहे थे, राठ कोतवाली क्षेत्र के अमगांव के पास की घटना
    1
    हमीरपुर = जिले में फिर दिखा रफ्तार का कहर,
ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर दोनों की मौके पर हुई मौत,
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  को भेजा,
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी,
दोनों मृतक खेड़ा शिलाजीत से बाइक में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने राठ जा रहे थे,
राठ कोतवाली क्षेत्र के अमगांव के पास की घटना
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.