जनपद में सरकारी सम्पति को भद्दा एवं विरुपित करने वालो के विरुद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियो एवं संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि उनकी संपत्ति पर यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई भी प्रचार प्रसार करता है एवं सरकारी संपत्ति को विरुपित करता है तो उनके विरुद्ध विरूपण अधिनियम के तहत नियम अनुसार अवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संरचना एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुँचाने दीवारों पर अवैध लिखावट, पोस्टर चिपकाकर सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने का कार्य किया गया है। जिस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत थाना कनखल में 09 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 334, मुजफ्फरनगर-हरिद्वार भाग के 4 लेन निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात वर्तमान में प्रचालन एवं रखरखाव चरण में है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 के किमी० 198 से किमी 200 हरिद्वार की ओर के मध्य कुछ व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर स्थित सड़क संरचना एवं दीवारों पर बार-बार अपना प्रचार विज्ञापन लिखवाया जा रहा है। यह कृत्य न केवल सार्वजनिक एवं राजमार्ग संरचना को क्षति पहुंचाने वाला है, बल्कि संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय भी प्रतीत होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग रख रखाव टीम द्वारा पूर्व में इन लिखावटों को पेंट कर मिटाया गया था कुछ संस्थानों एवं व्यक्तियों द्वारा पुनः यही अवैध लिखावट कर दी गई है। जिसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी गई, जिसका जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है । उन्होंने अवगत कराया कि जिसके विरुद्ध अवैध लिखावट एवं दीवारों, सड़क संरचना की बदसूरती के कारण शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा इस प्रकार के भद्दे एवं अत्यधिक प्रचार से वाहन चालकों का ध्यान भी भटकता है, जिससे राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। जिस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सार्वजनिक सपत्ति को क्षति पहुँचाने एवं राजमार्ग की सुरक्षा से खिलवाड करने संबंधी प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत थाना कनखल में 09 लोगों/संस्थानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने ने यह भी अवगत कराया है कि सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम 2003 में सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने पर एक वर्ष की सजा तथा ₹10000 तक के जुर्माने का प्राविधान है।

- ब्रेकिंग न्यूज़ विकास नगर हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी एंकर हिमाचल प्रदेश से आ रही एक बस गहरी खाई में गिरी जो की नेरवा हिमाचल प्रदेश से आ रही थी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जौनसार बाबर चकराता विधानसभा में यह हादसा हुआ है रेस्क्यू टीमें मौके पर जा रहे हैं और बचाव राहत कार्य चल रहा है बस हिमाचल प्रदेश के रोडवेज की बताई जा रही है वही यह दुर्घटना कुवानू के पास हुआ है4
- आज पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई देहरादून उत्तराखंड में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉक्टर नेगी ने छात्र छात्राओं को माइंड कई अवस्थाओं के बारे में बताया कि कैसे छात्र अपना भविष्य अच्छा बना सकते हैं इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल यशवंत बर्तवाल ने प्रोफेशर नेगी को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस मौके पर पवन कुमार शर्मा, विनोद थपलियाल , देवेंद्र रावत, अरुणेश मैथानी , शीतल चौधरी , प्रभा नेगी आदि उपस्थित रहे।1
- धनोल्टी मे लगा तहसील दिवस, जन समस्याओ और विकास के प्रस्ताव पर हुई सुनवाई1
- सहारनपुर में ड्यूटी के दौरान बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, SIR की कर रहे थे सुनवाई, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया सहारनपुर के सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात और बीएलओ के रूप में कार्यरत दुष्यंत सिंह बेदी (36) की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से न सिर्फ प्रशासनिक अमला बल्कि पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। मूल रूप से चकहरहेटी निवासी दुष्यंत सिंह बेदी पुत्र अशोक सिंह बेदी वर्तमान में नूर बस्ती क्षेत्र के बीएलओ थे। वे बीते करीब तीन महीनों से एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से जुड़ी जनसुनवाई का कार्य कर रहे थे। उनकी ड्यूटी नुमाइश कैंप क्षेत्र में पानी की टंकी के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगाई गई थी, जहां हाउस टैक्स कैशलेस सेंटर और एसआईआर से संबंधित जनसुनवाई का काम चल रहा था। मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। जनसुनवाई के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें आनंद फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुष्यंत सिंह बेदी का पारिवारिक जीवन पहले से ही संघर्षों से भरा रहा। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है। परिवार में उनकी वृद्ध मां के साथ दो छोटे बच्चे हैं, 9 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटा। दुष्यंत ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनकी असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। जानकारी के अनुसार जून-जुलाई में उनका तबादला रुड़की स्थित सिंचाई विभाग में हो गया था, लेकिन प्रशासन ने चुनाव और एसआईआर से जुड़ी ड्यूटी के चलते उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। इसी कारण वह लगातार सहारनपुर में ही ड्यूटी कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और सहकर्मी अस्पताल पहुंचे। सभी ने उन्हें एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार कर्मचारी बताया। प्रशासन की ओर से परिवार को हर संभव सहायता दिलाने की बात कही गई है। जिले में इस दुखद घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।2
- सहारनपुर। जनपद में संत रविदास जयंती के अवसर पर लगातार चल रहे जुलुसों में पुलिस व्यवस्था जैसे सिविल पुलिस, पीएसी आदि तैनात की गई है तथा ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से लगागार मॉनिटरिंग की जा रही है। जनपद में अब तक कुल 620 जुलुसों को सकुशल सम्पन्न किये जा चुके है। शब-ए-बारात के त्यौहार को देखते हुये विभिन्न स्थानों पर ड्यूटियां लगायी गयी है, तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी-112 को भी तैनात किया गया है। डीआईजी/एसएसपी आशीष तिवारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो तत्काल 112 पर कॉल करे। जनपद सहारनपुर के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत लगभग 16000 स्थानों पर पुलिसकर्मियों के मोबाइल नम्बर लिखवाये गये है। पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए तत्काल सम्पर्क करे। वीडियो: पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर आशीष तिवारी द्वारा दी गई बाईट।1
- #GuruRavidasJayanti #Shobhayatra #LiquorShop #NarendraModi #ChandrashekharRavan #BhimArmy #Dalit #ModiSarkar #DalitAwaaz #BahujanSamaj #Saharanpur #RavidasJayanti2026 #UPPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #SCST #SocialJustice1
- सहारनपुर। अभी बीते दिनों ही महानगर में देहली रोड स्थित कैरेटाइन ज्वेलरी शाॅप में हुई चोरी का आज मंगलवार की थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव ने अपनी पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ भंडाफोड़ करते हुए, 3 महिलाओं सहित 5 शातिर चोरों को करोडो के हीरे/सोने की ज्वेलरी एवम नकदी के साथ गिरफ्तार किया। उक्त चोरी का आज पुलिस लाईन स्थित सभागार में एसएसपी/DIG आशीष तिवारी द्वारा ख़ुलासा किया गया बता दें,की 23 जनवरी 2026 की रात को कुछ अज्ञात चोरों द्वारा देहली रोड स्थित कैरेटलाइन ज्वैलरी शौरूम में सैंध लगाकर करोडो रूपए की हीरे/सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए थे।जैसे ही इस हाई प्रोफाइल चोरी की खबर पुलिस को लगी तो, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस हाई प्रोफाइल चोरी का मुकदमा पंजीकृत हुआ।एसएसपी द्वारा इस चोरी के खुलासे के लिए स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ कई पुलिस टीमों को लगाया गया।आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इधर इंस्पेक्टर कपिल देव भी अपनी पुलिस एवम स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ इन चोरों की तलाश में दबिशे देनी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आखिरकार इस हाई प्रोफाइल चोरी का खुलासा करते हुए 3 महिलाओं सहित 5 शातिर चोरों, सलमा पत्नी अरशद निवासी भंगी कालोनी थाना मण्डी, हाल पता नई बस्ती कलियर रूडकी जनपद हरिद्वार, काली पत्नी अनीश उर्फ पीरू निवासी भंगी कालोनी निकट हसमत कालोनी थाना मण्डी, हाल पता बंजारो का मौहल्ला थाना भगवानपुर रूडकी जनपद हरिद्वार, सीमा पत्नी दिलशाद, दिलशाद पुत्र अनीश उर्फ पीरू एवं इरशाद उर्फ काला पुत्र अनीश उर्फ पीरू निवासीगण भंगी कालोनी, हसमत कालोनी थाना मण्डी, हाल पता शैतान चौक कलियर रूड़की जनपद हरिद्वार को गिरफतार कर लिया। जिनके कब्जे से 9 नेकलेस, 67 ब्रेसलेट, 17 मंगलसूत्र, 32 जोड़े ईयर रिंग, 2 गले के सेट ईयर रिंग सहित, 18 पेंडेंट, 3 चार्मस,90 अंगुठी, 32 चैन, 11 अंगुठी,11 चूडी, 45,100 रूपए नकद एवम 40 पीस आभूषण पीली धातु चूडी, चैन, अंगुठी व आर्टीफिशियल ज्वैलरी बरामद की गई। एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा पत्रकारों के समक्ष खुलासा करते हुए, कामयाब पुलिस टीम को 25 हजार रूपए का पुरूस्कार देने की घोषणा भी की गई। इस दौरान एसपी सिटी व्योम बिंदल एवं अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार यादव भी मौजूद रहे। इस हाई प्रोफाइल चोरी की घटना का जोरदार खुलासा करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर कपिल देव के अलावा निरीक्षक संजीव कुमार यादव स्वाट टीम, निरीक्षक सुनील शर्मा स्वाट टीम, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, रविन्द्र सिंह, महिला उपनिरीक्षक श्वेता शर्मा, चंचल सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। सभी अभियुक्तों के ख़िलाफ़ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। वीडियो: एसएसपी हाई प्रोफाइल चोरी की घटना का ख़ुलासा करते हुए।1
- सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन को ले जाने के लिए आए हेलीकॉप्टर के साथ एक व्यक्ति की घोर लापरवाही सामने आई है। उड़ान भरते समय व्यक्ति पीछे से जबरन हेलीकॉप्टर में जाने की कोशिश करते हुए नीचे लटक गया। यह जानलेवा घटना सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी का एक उदाहरण है।1
- आज दिनांक 03/02/26 को सुचना मिली विकासनगर के कालसी क्षेत्र मे एक बस खाई मे जा गिरी बताया जा रहा है कि बस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपजिला अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया उपजिला अस्पताल की असुविधा देखकर भड़के लोग1