logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध खनन पर प्रशासन की खामोशी, शिकायत के बाद भी खननकारोबारियो के हौसले बुलंद, रामगंगा नदी से अवैध खनन पर रोक की माँग Aks @tkd news संवाददाता, ठाकुरद्वारा। थाना डिलारी क्षेत्र के ग्राम काजीपुरा में रामगंगा नदी से हो रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। लंबे समय से चल रहे इस कथित अवैध कारोबार पर प्रशासन की चुप्पी को लेकर ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते रोक नहीं लगी तो नदी और पर्यावरण दोनों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के कुछ दबंग लोग महीनों से संगठित होकर रामगंगा नदी क्षेत्र में जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए बड़े पैमाने पर रेत और बजरी का खनन कर रहे हैं। आरोप है कि खनन माफिया खुलेआम नदी की धारा को नुकसान पहुंचाते हुए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक तमाशबीन बना हुआ है। शिकायत में यह भी बताया गया कि अवैध खनन की जानकारी पहले भी कई बार प्रशासन और पुलिस को दी जा चुकी है, मगर कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिलते रहे। एक बार तहसील प्रशासन की ओर से लेखपाल को मौके पर भेजा गया था, लेकिन आरोप है कि खनन में लगे लोगों ने लेखपाल के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज और मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया। इसके बावजूद अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि खनन में शामिल लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिन-रात मशीनों से नदी का सीना चीरते नजर आते हैं। सवाल यह उठ रहा है कि जब शिकायतें लगातार की जा रही हैं तो आखिर प्रशासन की कार्रवाई जमीन पर क्यों नहीं दिखाई दे रही। ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध खनन से हुए नुकसान का आकलन कर दोषियों से क्षतिपूर्ति की धनराशि भी वसूली जाए। इस संबंध में गांव के वाहिद, साबिर, ताहिर सहित एक दर्जन ग्रामीणों ने एसडीएम प्रीति सिंह को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि शिकायतों के ढेर के बीच प्रशासन कब तक चुप्पी साधे रहता है और कब कार्रवाई की गाड़ी वास्तव में मौके तक पहुंचती है।

1 hr ago
user_Eshank Sharma
Eshank Sharma
ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इन दिनों उत्तराखंड की राजनीति में भीमताल विधानसभा एक ऐसे प्रसंग का साक्षी बनती दिखाई दे रही है, जहाँ एक व्यक्ति की उपस्थिति मात्र से विमर्श की दिशा परिवर्तित होती प्रतीत हो रही है। लाखन सिंह नेगी का कांग्रेस में प्रवेश केवल राजनीतिक औपचारिकता भर नहीं, बल्कि उस अंतर्धारा का संकेत भी माना जा सकता है, जो सत्ता और प्रतिरोध के बीच निरंतर प्रवाहित होती रहती है। जिला पंचायत सदस्य अपहरण कांड ने जिस प्रकार लोकतांत्रिक संस्थाओं की संवेदनशीलता पर प्रश्नचिह्न अंकित किए, और उसके साथ-साथ जिन परिस्थितियों में नेगी के व्यक्तिगत व सामाजिक जीवन को प्रभावित करने के प्रयासों की चर्चाएँ सामने आईं, उसने इस समूचे घटनाक्रम को एक व्यापक राजनीतिक आख्यान में परिवर्तित कर दिया। ऐसे समय में, जब सत्ता का प्रभाव अनेक स्तरों पर अनुभव किया जाता है, उसके प्रतिकूल खड़े रहना केवल राजनीतिक साहस का नहीं, बल्कि धैर्य और स्थिरता का भी परिचायक माना जाता है। हिमालय की भाँति अडिग रहने का रूपक यहाँ मात्र अलंकार नहीं, बल्कि उस मनोवृत्ति का संकेत है, जो प्रतिकूल परिस्थितियों में भी स्वयं को विचलित नहीं होने देती। किंतु राजनीति केवल प्रतीकों और रूपकों की भूमि नहीं होती; वह परिणामों की कसौटी पर भी परखी जाती है। अतः 2027 का चुनावी परिदृश्य यह निर्धारित करेगा कि यह संघर्षशील छवि और जन-आकांक्षाओं का यह संयोग किस दिशा में परिणत होता है क्या यह जनादेश में रूपांतरित होगा, या फिर समय की धारा कोई अन्य कथा रच देगी। फिलहाल इतना अवश्य कहा जा सकता है कि लाखन सिंह नेगी का कांग्रेस के चेहरे के तौर पर यह आगमन भीमताल ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समकालीन राजनीति में एक नए अध्याय की प्रस्तावना जैसा प्रतीत होता है, जिसकी पूर्ण कथा अभी लिखी जानी शेष है।
    1
    इन दिनों उत्तराखंड की राजनीति में भीमताल विधानसभा एक ऐसे प्रसंग का साक्षी बनती दिखाई दे रही है, जहाँ एक व्यक्ति की उपस्थिति मात्र से विमर्श की दिशा परिवर्तित होती प्रतीत हो रही है। लाखन सिंह नेगी का कांग्रेस में प्रवेश केवल राजनीतिक औपचारिकता भर नहीं, बल्कि उस अंतर्धारा का संकेत भी माना जा सकता है, जो सत्ता और प्रतिरोध के बीच निरंतर प्रवाहित होती रहती है।
जिला पंचायत सदस्य अपहरण कांड ने जिस प्रकार लोकतांत्रिक संस्थाओं की संवेदनशीलता पर प्रश्नचिह्न अंकित किए, और उसके साथ-साथ जिन परिस्थितियों में नेगी के व्यक्तिगत व सामाजिक जीवन को प्रभावित करने के प्रयासों की चर्चाएँ सामने आईं, उसने इस समूचे घटनाक्रम को एक व्यापक राजनीतिक आख्यान में परिवर्तित कर दिया। ऐसे समय में, जब सत्ता का प्रभाव अनेक स्तरों पर अनुभव किया जाता है, उसके प्रतिकूल खड़े रहना केवल राजनीतिक साहस का नहीं, बल्कि धैर्य और स्थिरता का भी परिचायक माना जाता है।
हिमालय की भाँति अडिग रहने का रूपक यहाँ मात्र अलंकार नहीं, बल्कि उस मनोवृत्ति का संकेत है, जो प्रतिकूल परिस्थितियों में भी स्वयं को विचलित नहीं होने देती। किंतु राजनीति केवल प्रतीकों और रूपकों की भूमि नहीं होती; वह परिणामों की कसौटी पर भी परखी जाती है।
अतः 2027 का चुनावी परिदृश्य यह निर्धारित करेगा कि यह संघर्षशील छवि और जन-आकांक्षाओं का यह संयोग किस दिशा में परिणत होता है क्या यह जनादेश में रूपांतरित होगा, या फिर समय की धारा कोई अन्य कथा रच देगी। फिलहाल इतना अवश्य कहा जा सकता है कि लाखन सिंह नेगी का कांग्रेस के चेहरे के तौर पर यह आगमन भीमताल ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समकालीन राजनीति में एक नए अध्याय की प्रस्तावना जैसा प्रतीत होता है, जिसकी पूर्ण कथा अभी लिखी जानी शेष है।
    user_वीरेन्द्र अग्रवाल
    वीरेन्द्र अग्रवाल
    Car and Motor Insurance Agency धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *पानी की टंकी पर लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप*
    1
    *पानी की टंकी पर लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप*
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रीसत्यनारायणभगवान जी की कथा के बाद आरती...
    1
    श्रीसत्यनारायणभगवान जी की कथा के बाद आरती...
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जिला बिजनोर थानां स्योहारा पर है गंभीर-गंभीर आरोप, यहां की पुलिस कानून को नही मानती करती है अपनी मनमानी,
    1
    जिला बिजनोर थानां स्योहारा पर है गंभीर-गंभीर आरोप, यहां की पुलिस कानून को नही मानती करती है अपनी मनमानी,
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    11 hrs ago
  • कालागढ़ रोड ग्राम घासी वाला थाना अफजलगढ़ तहसील धामपुर से बिरला फार्म रोड अफजलगढ़ में अवैध कॉलोनी में मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है तहसील प्रशासन और पुलिस की मिली भगत से खनन माफिया के हौसले बुलंद है डीएम मैडम का आदेश की अवैध खनन नहीं चलेगा तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए बौना साबित हो रहा है इन ट्रैक्टरों से किसी भी समय अब कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है कृपा करके इन्हें रोकने की कृपा करें और जो भी अधिकारी इसमें दोषी हैं उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें
    3
    कालागढ़ रोड ग्राम घासी वाला थाना अफजलगढ़ तहसील धामपुर से बिरला फार्म रोड अफजलगढ़ में अवैध कॉलोनी में मिट्टी का अवैध खनन  चल रहा है तहसील प्रशासन और पुलिस की मिली भगत से खनन माफिया के हौसले बुलंद है डीएम मैडम का आदेश की अवैध खनन नहीं चलेगा तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए बौना साबित हो रहा है इन ट्रैक्टरों से किसी भी समय अब कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है कृपा करके इन्हें रोकने की कृपा करें और जो भी अधिकारी इसमें दोषी हैं उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें
    user_Rohit sharma
    Rohit sharma
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ग्राम सभा मंगौली में उत्तराखंड सरकार द्वारा नई शराब की दुकान खोलने पर ग्रामीणों ने नई शराब की दुकान मंगौली में खुलने का सड़क में बैठ कर खुलकर विरोध कर नारेबाजी की ! #uttarakhandupdate #nainital #Mangoli #uttarakhand #news #Nainitalmangoli
    1
    उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ग्राम सभा मंगौली में उत्तराखंड सरकार द्वारा नई शराब की दुकान खोलने पर ग्रामीणों ने नई शराब की दुकान मंगौली में खुलने का सड़क में बैठ कर खुलकर विरोध कर नारेबाजी की ! #uttarakhandupdate #nainital #Mangoli #uttarakhand #news #Nainitalmangoli
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    Kaladhungi, Nainital•
    8 hrs ago
  • कानपुर के हाता गम्मू खाँ में लावारिस एक्टिवा गाड़ी से क्षेत्र में दहशत का माहौल कानपुर। हाता गम्मू खाँ क्षेत्र के निवासियों में इन दिनों खासी दहशत फैली हुई है। विगत कई महीनों से इलाके में एक लावारिस एक्टिवा स्कूटर गाड़ी खड़ी है, जिसका कोई मालिकाना हक या सुराग नहीं मिल रहा है। क्षेत्रीय निवासी गुलाम नबी ने बताया कि गाड़ी काफी समय से वहीं खड़ी है। जब स्थानीय लोगों ने इसके बारे में पूछताछ की तो आस-पास रहने वाले शेरू ने बताया कि इस गाड़ी पर अक्सर लोफर लड़के आकर बैठते हैं। इनकी वजह से लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसी इलाके के दुकानदार रजब अली ने बताया, “मेरी दुकान के ठीक पास ही यह गाड़ी खड़ी रहती है। लोफर लड़के यहां बैठकर गंदे-गंदे कमेंट करते हैं। अगर उन्हें टोका-टाकी की जाए तो वे लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। हम महल्ले वाले बहुत परेशान हैं।” स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से चौकी छोटे मियां का हाता, थाना कर्नलगंज से अपील की है कि पुलिस इस लावारिस गाड़ी को अपने कब्जे में ले ले। उन्होंने कहा, “न जाने किसने इस गाड़ी को यहां लाकर खड़ी कर दी है। इसके अंदर कोई बम या संदिग्ध वस्तु न हो, इस बात का हमें डर लगा रहता है। हम लोग बहुत पीड़ित हैं।” क्षेत्रवासियों की मांग है कि पुलिस तुरंत इस लावारिस वाहन को हटाकर जांच करे और लोफर तत्वों पर भी सख्त कार्रवाई करे, ताकि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    3
    कानपुर के हाता गम्मू खाँ में लावारिस एक्टिवा गाड़ी से क्षेत्र में दहशत का माहौल
कानपुर। हाता गम्मू खाँ क्षेत्र के निवासियों में इन दिनों खासी दहशत फैली हुई है। विगत कई महीनों से इलाके में एक लावारिस एक्टिवा स्कूटर गाड़ी खड़ी है, जिसका कोई मालिकाना हक या सुराग नहीं मिल रहा है।
क्षेत्रीय निवासी गुलाम नबी ने बताया कि गाड़ी काफी समय से वहीं खड़ी है। जब स्थानीय लोगों ने इसके बारे में पूछताछ की तो आस-पास रहने वाले शेरू ने बताया कि इस गाड़ी पर अक्सर लोफर लड़के आकर बैठते हैं। इनकी वजह से लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
इसी इलाके के दुकानदार रजब अली ने बताया, “मेरी दुकान के ठीक पास ही यह गाड़ी खड़ी रहती है। लोफर लड़के यहां बैठकर गंदे-गंदे कमेंट करते हैं। अगर उन्हें टोका-टाकी की जाए तो वे लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। हम महल्ले वाले बहुत परेशान हैं।”
स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से चौकी छोटे मियां का हाता, थाना कर्नलगंज से अपील की है कि पुलिस इस लावारिस गाड़ी को अपने कब्जे में ले ले। उन्होंने कहा, “न जाने किसने इस गाड़ी को यहां लाकर खड़ी कर दी है। इसके अंदर कोई बम या संदिग्ध वस्तु न हो, इस बात का हमें डर लगा रहता है। हम लोग बहुत पीड़ित हैं।”
क्षेत्रवासियों की मांग है कि पुलिस तुरंत इस लावारिस वाहन को हटाकर जांच करे और लोफर तत्वों पर भी सख्त कार्रवाई करे, ताकि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • जो भी फ्रॉड होते हैं उसमें सिम का उपयोग होता है और पुलिस सबसे पहले सिम धारक को पकड़ती है फिर वो रोते हुए बताता है कि साहब ये सिम तो मैं चलाता ही नहीं हूँ। फर्जी सिम का खेल-भिजवा देगा जेल। संचार साथी ऐप में जाकर अपने नाम से कितने मोबाइल कनेक्शन हैं ये ज़रूर चेक करें। फर्जी सिम के फर्जीवाड़ा से बचें।
    1
    जो भी फ्रॉड होते हैं उसमें सिम का उपयोग होता है और पुलिस सबसे पहले सिम धारक को पकड़ती है फिर वो रोते हुए बताता है कि साहब ये सिम तो मैं चलाता ही नहीं हूँ। फर्जी सिम का खेल-भिजवा देगा जेल। संचार साथी ऐप में जाकर अपने नाम से कितने मोबाइल कनेक्शन हैं ये ज़रूर चेक करें। फर्जी सिम के फर्जीवाड़ा से बचें।
    user_वीरेन्द्र अग्रवाल
    वीरेन्द्र अग्रवाल
    Car and Motor Insurance Agency धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.