logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नमो युवा शक्ति’ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर आजीविका मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूह सदस्यों एवं उनके परिवार की किशोरियों/युवतियों हेतु खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 17 सितंबर 2026 को योजना भवन, मंडला में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता की जाएगी।

10 hrs ago
user_Govardhan kushwaha
Govardhan kushwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago
e8815fc9-51f1-4bfb-bb63-129f1f0234dc

नमो युवा शक्ति’ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर आजीविका मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूह सदस्यों एवं उनके परिवार की किशोरियों/युवतियों हेतु खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 17 सितंबर 2026 को योजना भवन, मंडला में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता की जाएगी।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • औघटखपरी में सड़क पर काई का कब्जा, हादसों का खतरा पांच साल के कार्यकाल में सड़क की हालत पर उठे सवाल
    1
    औघटखपरी में सड़क पर काई का कब्जा, हादसों का खतरा
पांच साल के कार्यकाल में सड़क की हालत पर उठे सवाल
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • मंडला में पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन, स्वामित्व अधिकार अभिलेख योजना में विसंगतियां दूर करने की मांग
    1
    मंडला में पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन, स्वामित्व अधिकार अभिलेख योजना में विसंगतियां दूर करने की मांग
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मंडला में हुए विकास की कुछ खास तस्वीरें .... सीवर लाइन निर्माण ने बिगाड़ी सड़क की सूरत, गड्ढों और तालाब में तब्दील हुई ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क मंडला जिला मंडला में हुए विकास की कुछ खास तस्वीरें .... सीवर लाइन निर्माण ने बिगाड़ी सड़क की सूरत, गड्ढों और तालाब में तब्दील हुई ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क मंडला जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। सीवर लाइन निर्माण के बाद सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि सड़क कई जगह तालाब जैसी नजर आ रही है। रोजाना पांच स्कूलों और दो कॉलेजों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोगों का इस मार्ग से आवागमन होता है। इसके बावजूद पूरी बारिश बीतने को है, लेकिन सड़क की समस्या को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। तस्वीरें जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क की हैं। सीवर लाइन निर्माण के बाद सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और बारिश का पानी इन गड्ढों में जमा होकर इन्हें तालाब में तब्दील कर रहा है। सबसे बड़ी परेशानी स्कूली और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। इस मार्ग से रोजाना करीब पांच स्कूलों और दो कॉलेजों के विद्यार्थी आवागमन करते हैं। इसके अलावा स्थानीय ग्रामीणों और अन्य राहगीरों की भी आवाजाही लगातार बनी रहती है। सड़क पर पानी भरा होने और गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो यह रास्ता खास तौर पर जोखिम भरा हो गया है। कई बार वाहन चालक गड्ढों में फंसने और संतुलन बिगड़ने से हादसे का शिकार हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन का काम होने के बाद सड़क की हालत लगातार खराब होती गई, लेकिन जिम्मेदार एजेंसी ने सड़क को व्यवस्थित तरीके से दुरुस्त नहीं किया। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो गई। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर कब तक छात्र-छात्राएं और आम राहगीर इस बदहाल सड़क से गुजरने को मजबूर रहेंगे? पूरी बारिश बीतने के बावजूद जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से सड़क की स्थिति सुधारने के लिए प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाया गया? बड़ी खैरी की यह सड़क सिर्फ आवागमन का रास्ता नहीं, बल्कि रोजाना सैकड़ों लोगों की जरूरत है। सड़क पर बने गड्ढे और जमा पानी किसी बड़े हादसे का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि कब इस समस्या को गंभीरता से लेते हैं और कब तक लोगों को इस बदहाल सड़क से राहत मिल पाती है। फिलहाल बड़ी खैरी की सड़क की बदहाली जिम्मेदारों के दावों और जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है। जरूरत है कि प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत करवाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों को राहत मिल सके।
    1
    मंडला में हुए विकास की कुछ खास तस्वीरें ....

सीवर लाइन निर्माण ने बिगाड़ी सड़क की सूरत, गड्ढों और 
तालाब में तब्दील हुई ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क 

मंडला जिला 
मंडला में हुए विकास की कुछ खास तस्वीरें ....
सीवर लाइन निर्माण ने बिगाड़ी सड़क की सूरत, गड्ढों और 
तालाब में तब्दील हुई ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क 
मंडला जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। सीवर लाइन निर्माण के बाद सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि सड़क कई जगह तालाब जैसी नजर आ रही है। रोजाना पांच स्कूलों और दो कॉलेजों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोगों का इस मार्ग से आवागमन होता है। इसके बावजूद पूरी बारिश बीतने को है, लेकिन सड़क की समस्या को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।
तस्वीरें जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क की हैं। सीवर लाइन निर्माण के बाद सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और बारिश का पानी इन गड्ढों में जमा होकर इन्हें तालाब में तब्दील कर रहा है।
सबसे बड़ी परेशानी स्कूली और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। इस मार्ग से रोजाना करीब पांच स्कूलों और दो कॉलेजों के विद्यार्थी आवागमन करते हैं। इसके अलावा स्थानीय ग्रामीणों और अन्य राहगीरों की भी आवाजाही लगातार बनी रहती है।
सड़क पर पानी भरा होने और गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो यह रास्ता खास तौर पर जोखिम भरा हो गया है। कई बार वाहन चालक गड्ढों में फंसने और संतुलन बिगड़ने से हादसे का शिकार हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन का काम होने के बाद सड़क की हालत लगातार खराब होती गई, लेकिन जिम्मेदार एजेंसी ने सड़क को व्यवस्थित तरीके से दुरुस्त नहीं किया। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो गई। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सवाल यह है कि आखिर कब तक छात्र-छात्राएं और आम राहगीर इस बदहाल सड़क से गुजरने को मजबूर रहेंगे? पूरी बारिश बीतने के बावजूद जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से सड़क की स्थिति सुधारने के लिए प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाया गया?
बड़ी खैरी की यह सड़क सिर्फ आवागमन का रास्ता नहीं, बल्कि रोजाना सैकड़ों लोगों की जरूरत है। सड़क पर बने गड्ढे और जमा पानी किसी बड़े हादसे का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि कब इस समस्या को गंभीरता से लेते हैं और कब तक लोगों को इस बदहाल सड़क से राहत मिल पाती है।
फिलहाल बड़ी खैरी की सड़क की बदहाली जिम्मेदारों के दावों और जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है। जरूरत है कि प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत करवाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों को राहत मिल सके।
    user_Amarsingh Barteya
    Amarsingh Barteya
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शिक्षकों के अटैचमेंट समाप्ति से पढ़ाई चौपट होने का खतरा नारायणगंज रतनपुर चौकी और बेरपानी के पालकों ने सौपा ज्ञापन शिक्षकों के अटैचमेंट समाप्ति से पढ़ाई चौपट होने का खतरा नारायणगंज रतनपुर चौकी और बेरपानी के पालकों ने सौपा ज्ञापन नारायणगंज रतनपुर चौकी और बेरपानी के पालकों ने 16 सितंबर बुधवार पांच बजे मीडिया को बताया कि जिले में शिक्षा सत्र के बीच शिक्षकों के युक्ति युक्तकरण और अटैचमेंट समाप्ति के आदेश का भारी विरोध शुरू हो गया है। ग्राम बेरपानी और नारायणगंज रतनपुर चौकी के आक्रोशित पालकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस नीति को रोकने की मांग की है। पालकों का कहना है कि बीच सत्र में शिक्षकों को मूल शाला भेजने से बच्चों की पढ़ाई और सिलेबस प्रभावित होगा। बेरपानी स्कूल में गणित शिक्षक के हटने और रतनपुर के एकलव्य विद्यालय से प्राचार्य को हटाए जाने से 500 से अधिक बच्चों का भविष्य दांव पर है। पालक महासंघ ने छात्रहित में इस आदेश को ग्रीष्मकालीन अवकाश तक स्थगित करने की कड़ी अपील की है। 000000000000000000000000000000
    1
    शिक्षकों के अटैचमेंट समाप्ति से पढ़ाई चौपट होने का खतरा
नारायणगंज रतनपुर चौकी और बेरपानी के पालकों ने सौपा ज्ञापन
शिक्षकों के अटैचमेंट समाप्ति से पढ़ाई चौपट होने का खतरा
नारायणगंज रतनपुर चौकी और बेरपानी के पालकों ने सौपा ज्ञापन
नारायणगंज रतनपुर चौकी और बेरपानी के पालकों ने 16 सितंबर बुधवार पांच बजे मीडिया को बताया कि जिले में शिक्षा सत्र के बीच शिक्षकों के युक्ति युक्तकरण और अटैचमेंट समाप्ति के आदेश का भारी विरोध शुरू हो गया है। ग्राम बेरपानी और नारायणगंज रतनपुर चौकी के आक्रोशित पालकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस नीति को रोकने की मांग की है।
पालकों का कहना है कि बीच सत्र में शिक्षकों को मूल शाला भेजने से बच्चों की पढ़ाई और सिलेबस प्रभावित होगा। बेरपानी स्कूल में गणित शिक्षक के हटने और रतनपुर के एकलव्य विद्यालय से प्राचार्य को हटाए जाने से 500 से अधिक बच्चों का भविष्य दांव पर है। पालक महासंघ ने छात्रहित में इस आदेश को ग्रीष्मकालीन अवकाश तक स्थगित करने की कड़ी अपील की है।
000000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • आपकी अपनी पार्टी पीपल्स मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष माननीय राजेश हरदहा जी का 52वा जन्म दिवस प्रदेश अध्यक्ष माननीय राजेश हरदहा जी को 52वे जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं प्रधान मंत्री जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    आपकी अपनी पार्टी पीपल्स मध्यप्रदेश 
प्रदेश अध्यक्ष माननीय राजेश हरदहा जी का 52वा जन्म दिवस 
प्रदेश अध्यक्ष माननीय राजेश हरदहा जी को 52वे जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं प्रधान मंत्री जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_हरि चक्रवर्ती
    हरि चक्रवर्ती
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का आज ग्राम पंचायत हिनौता से शुभारंभ किया गया। *सेवा संकल्प अभियान का हिनौता से हुआ शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचेगी शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी* *सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प के साथ शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा* *हिनौता से निकली सेवा संकल्प यात्रा, पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएगी शासन की सेवाओं का लाभ* *सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प के साथ गांव-गांव पहुंचेगी शासन की योजनाओं की जानकारी, रक्तदान से मानवता की सेवा* *स्वामित्व योजना के तहत सेवा संकल्प अभियान में पहली रजिस्ट्री संपादित* *डिंडौरी, 17 सितंबर 2026* जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का आज ग्राम पंचायत हिनौता से शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प को मजबूत करना है। इसी क्रम में हिनौता से ’’‘सेवा संकल्प यात्रा’’’ का शुभारंभ किया गया, जो जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देगी। *जनभागीदारी से सेवा और विकास के संकल्प को मिलेगा विस्तार* सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी। शुभारंभ अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्री का कार्य भी किया गया। अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। शासन की सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों के माध्यम से सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प को धरातल पर साकार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। *रक्तदान से मानवता की सेवा का संदेश, नियमित रक्तदान के लिए किया जा रहा प्रेरित* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, डिंडौरी में विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। शिविर में अधिकारी-कर्मचारी, युवा एवं आम नागरिक उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदाताओं द्वारा किए जा रहे रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। रक्तदान शिविर के माध्यम से नागरिकों को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ एवं सहायता राशि का वितरण किया गया। जनजागरण स्व-सहायता समूह हिनौता एवं मां रेवा स्व-सहायता समूह को 3 लाख रुपए की सीसीएल राशि प्रदान की गई। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत श्रीमती चन्द्रिमा परस्ते को प्रमाण पत्र, श्रीमती यशोदा बाई को अनुग्रह सहायता राशि के रूप में 2 लाख रुपए, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत श्री उमाकांत श्रीवास को 1 लाख रुपए तथा मत्स्य विभाग के अंतर्गत नर्मदा मत्स्योद्योग सहकारी मर्यादित, घानामार को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। सेवा संकल्प अभियान के दौरान स्वामित्व योजना के अंतर्गत पहली रजिस्ट्री संपादित की गई। ग्राम हिनौता, तहसील डिंडौरी निवासी श्री मो. पीर खान पिता श्री हाफिज के खसरा नंबर 97, रकबा 121 वर्गमीटर में निर्मित मकान की स्वामित्व संबंधी रजिस्ट्री की गई। इस पहल से हितग्राही को अपनी संपत्ति के स्वामित्व का विधिवत अभिलेख प्राप्त हुआ। *शिक्षा के क्षेत्र में डिंडौरी कर रहा निरंतर प्रगतिः आईएएस श्री भरत यादव* एमपीआरडीसी के प्रमुख सचिव एवं आईएएस श्री भरत यादव ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना शासन-प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि डिंडौरी जिला शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति कर रहा है। शासन द्वारा बच्चों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न स्तरों पर आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासन की सभी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाना ही प्रशासन का दायित्व है। सेवा संकल्प के माध्यम से 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक अभियान को चलाकर छूटे हुए हितग्राहियों को जोडा जाएगा। *कलेक्टर ने कहा- कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे* कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। यदि किसी कारणवश कोई पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गया है, तो उसे भी शिविरों के माध्यम से चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते ने कहा कि शासन द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आवास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहित नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इन योजनाओं एवं सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे, रेडक्रॉस समिति अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    4
    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का आज ग्राम पंचायत हिनौता से शुभारंभ किया गया।
*सेवा संकल्प अभियान का हिनौता से हुआ शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचेगी शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी*
*सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प के साथ शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा*
*हिनौता से निकली सेवा संकल्प यात्रा, पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएगी शासन की सेवाओं का लाभ*
*सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प के साथ गांव-गांव पहुंचेगी शासन की योजनाओं की जानकारी, रक्तदान से मानवता की सेवा*
*स्वामित्व योजना के तहत सेवा संकल्प अभियान में पहली रजिस्ट्री संपादित*
*डिंडौरी, 17 सितंबर 2026*
जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का आज ग्राम पंचायत हिनौता से शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प को मजबूत करना है। इसी क्रम में हिनौता से ’’‘सेवा संकल्प यात्रा’’’ का शुभारंभ किया गया, जो जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देगी।
*जनभागीदारी से सेवा और विकास के संकल्प को मिलेगा विस्तार*
सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी। शुभारंभ अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्री का कार्य भी किया गया। अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। शासन की सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों के माध्यम से सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प को धरातल पर साकार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
*रक्तदान से मानवता की सेवा का संदेश, नियमित रक्तदान के लिए किया जा रहा प्रेरित*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, डिंडौरी में विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। शिविर में अधिकारी-कर्मचारी, युवा एवं आम नागरिक उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदाताओं द्वारा किए जा रहे रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। रक्तदान शिविर के माध्यम से नागरिकों को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ एवं सहायता राशि का वितरण किया गया। जनजागरण स्व-सहायता समूह हिनौता एवं मां रेवा स्व-सहायता समूह को 3 लाख रुपए की सीसीएल राशि प्रदान की गई। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत श्रीमती चन्द्रिमा परस्ते को प्रमाण पत्र, श्रीमती यशोदा बाई को अनुग्रह सहायता राशि के रूप में 2 लाख रुपए, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत श्री उमाकांत श्रीवास को 1 लाख रुपए तथा मत्स्य विभाग के अंतर्गत नर्मदा मत्स्योद्योग सहकारी मर्यादित, घानामार को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।
सेवा संकल्प अभियान के दौरान स्वामित्व योजना के अंतर्गत पहली रजिस्ट्री संपादित की गई। ग्राम हिनौता, तहसील डिंडौरी निवासी श्री मो. पीर खान पिता श्री हाफिज के खसरा नंबर 97, रकबा 121 वर्गमीटर में निर्मित मकान की स्वामित्व संबंधी रजिस्ट्री की गई। इस पहल से हितग्राही को अपनी संपत्ति के स्वामित्व का विधिवत अभिलेख प्राप्त हुआ।
*शिक्षा के क्षेत्र में डिंडौरी कर रहा निरंतर प्रगतिः आईएएस श्री भरत यादव*
एमपीआरडीसी के प्रमुख सचिव एवं आईएएस श्री भरत यादव ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना शासन-प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि डिंडौरी जिला शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति कर रहा है। शासन द्वारा बच्चों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न स्तरों पर आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासन की सभी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाना ही प्रशासन का दायित्व है। सेवा संकल्प के माध्यम से 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक अभियान को चलाकर छूटे हुए हितग्राहियों को जोडा जाएगा।
*कलेक्टर ने कहा- कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे*
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। यदि किसी कारणवश कोई पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गया है, तो उसे भी शिविरों के माध्यम से चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते ने कहा कि शासन द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आवास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहित नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इन योजनाओं एवं सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे, रेडक्रॉस समिति अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    user_Ishwar prasad Sahu
    Ishwar prasad Sahu
    शाहपुरा, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वायरल वीडियो पर पुलिस का शिकंजा! ‘गोलू आर्मो’ की पहचान की जांच, भड़काऊ बयान पर होगी कड़ी कार्रवाई
    1
    वायरल वीडियो पर पुलिस का शिकंजा! ‘गोलू आर्मो’ की पहचान की जांच, भड़काऊ बयान पर होगी कड़ी कार्रवाई
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुकतरा के मोक्षधाम मार्ग की खुली पोल शव कंधे पर लेकर दलदल पार कर रहे ग्रामीण
    1
    सुकतरा के मोक्षधाम मार्ग की खुली पोल
शव कंधे पर लेकर दलदल पार कर रहे ग्रामीण
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.