Shuru
Apke Nagar Ki App…
HPV टीकाकरण अभियान में प्रदेश में मंडला जिले ने हासिल किया पहला स्थान मंडला में 90 दिनों तक चलने वाले एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। जिले ने आज 675 टीके लगाकर कुल 2058 टीकाकरण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य एचपीवी वायरस से होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम करना है। बुधवार को शाम 5:30 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती ने बताया कि यह टीका बेटियों को गर्भाशय कैंसर से बचाने में सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में ले जाकर निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं।
Vinay Namdeo Nainpur

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रमुख सचिव राजस्व श्री विवेक पोरवाल ने बुधवार को शाम 5 बजे वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभागीय डाटा अब पूरी तरह से डिजिटल हो रहा है ऐसे में पटवारी सहित मैदानी अमले की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। पटवारी ई-बस्ता के तहत पटवारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराए गए हैं, उनमें मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट सिस्टम इंस्टॉल कराया जाना है। इस सिस्टम से पटवारी लैपटॉप पर आसानी से अपना विभागीय कार्य कर सकेंगे। प्रमुख सचिव ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए इस कार्य में पिछड़े इंदौर और जबलपुर आदि जिलों को गति तेज करने को कहा। मण्डला एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसएलआर श्री हीरालाल तिवारी इस वीसी में शामिल हुए।1
- ग्राम पंचायत डोंगर मंडला में चला नशा मुक्ति अभियान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूक युवाओं और ग्रामीणों ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प स्वस्थ समाज के निर्माण का दिया गया संदेश1
- Post by Salim khan1
- मंडला। बिछिया - मवई की HP गैस एजेंसी का ट्रक भरी टंकियों को खाली कर और खाली टंकियों को ट्रक में लोड करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान अंजनी के पास टोकरटोला–बीजाटोला तिराहा में अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक चालक शराब के नशे में था। #मवई #मंडला #सड़क_दुर्घटना #HPगैस #गैस_ट्रक #स्थानीय_समाचार #ब्रेकिंग_न्यूज #वायरल_न्यूज #सुरक्षा_जरूरी 🚛📰1
- मामूली विवाद को लेकर 15 वर्षीय युवक पवन शाह की हत्या... पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को किया गिरफ्तार...परिजनों ने मोरवा थाना के सामने जमकर किया हंगामा1
- मंडला जिले के जनपद पंचायत बिछिया अंतर्गत ग्राम चंगरिया में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़ा मंडला वीरांगना रानी दुर्गावती तैल चित्र पर माल्यार्पण अतिथियों द्वारा की गई इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि केविनर मंत्री श्रीमती संपतिया उईके जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुई कार्यक्रम में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुशराम ग्राम पंचायत चंगरिया सरपंच दसरू मर्जी भीमा सरपंच राजकुमारी सैयाम समस्त क्षेत्र से आए महिलाएं उपस्थित रहे1
- मंडला। ग्राम पंचायत लिमरूआ एक बार फिर विवादों में है। पहले पोहा और काजू कतली के बिल को लेकर सवाल उठे थे, जिनकी जांच अब तक नहीं हुई। अब साइन बोर्ड बनवाने के नाम पर 21 हजार रुपये की निकासी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि गांव में ऐसे साइन बोर्ड दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की है।1
- मंडला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ह्यूमंस राइट्स प्रोटेक्शन सेल द्वारा बुधवार को शाम 4 बजे “नारी सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश की पीएचई मंत्री Sampatiya Uikey शामिल हुईं। इस अवसर पर मंत्री संपतिया उइके ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मातृशक्तियों का सम्मान किया और सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शक्ति के साहस, समर्पण और समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। मंत्री ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता ही एक सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला है, इसलिए नारी सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को निरंतर प्रयास करना चाहिए।1