लक्ष्य शिक्षण संस्थान बचवार में धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब की 135वीं जयंती; गूंजे 'जय भीम' के नारे राजपुर/शंकरगढ़। लक्ष्य शिक्षण संस्थान, बचवार (शंकरगढ़) के प्रांगण में बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव के निर्देशानुसार एवं शंकरगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इस्माइल खान के मार्गदर्शन में भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने बाबासाहेब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का लिया गया संकल्प। समारोह का शुभारंभ लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव द्वारा दीप प्रज्वलन और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय व समता मुलक समाज के प्रबल पक्षधर,विश्व रत्न,भारत रत्न,भारतीय संविधान निर्माता,ज्ञान का प्रतिक,प्रथम कानून मंत्री,गणतंत्र के महानायक,नारी मुक्तिदाता,महान अधिवक्ता,महान समाज सेवी,दूरदर्शी,शिक्षाविद,बोधिसत्व,युगपुरुष, राष्ट्र निर्माता,गरीब,शोषित,मजदूरों,पिछड़ो के मशीहा,अर्थशास्त्री,समाजशास्त्री, इतिहासकार,लेखक,संपादक, पत्रकार,शिक्षा के अग्रदूत,भारत भाग्य विधाता,11 भाषा,64 विषयों के ज्ञाता,32 डिग्रियां,संसार में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे, समानता,स्वतंत्रता, भाईचारे का प्रतिक डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जन्म दिवस के महापर्व की सभी देश वाशियों को बधाई व शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि जय भीम,जय भारत,जय संविधान डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति के सशक्तिकरण का सबसे बड़ा हथियार माना था। लक्ष्य शिक्षण संस्थान बचवार शंकरगढ़ उनके बताए मार्ग पर चलते हुए ग्रामीण अंचल के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन :- अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में संस्थान में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जिसमे भाषण प्रतियोगिता अंबेडकर और आधुनिक भारत विषय पर विकास यादव ने ओजस्वी भाषण दिए। निबंध लेखन में संविधान और हमारे मौलिक अधिकार विषय पर अनुष्का संजना अर्चना ईशा मिरी ने अपनी लेखनी के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों को साझा किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने भीम गीतों और लघु नाटकों के माध्यम से सामाजिक एकता का संदेश दिया।सामाजिक समरसता का संदेश कार्यक्रम के दौरान देवंदन पन्ना ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और महिला सशक्तिकरण के योगदान पर प्रकाश डाला। रतु पैकरा ने कहा कि 135वीं जयंती के इस पड़ाव पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एक सशक्त और शिक्षित समाज का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर सरिता यादव हिमांशु हिमाचल प्रियांशु सूर्यकांत रिफत प्रतिभा प्रांजल यादव देव नारायण सचिन नीरज रंजीत रोहित प्रीतम सेजल यादव कुनाल गुप्ता महक विनम मनीष प्रताप अमरदीप सोहन रोशन सतपाल दीपक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
लक्ष्य शिक्षण संस्थान बचवार में धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब की 135वीं जयंती; गूंजे 'जय भीम' के नारे राजपुर/शंकरगढ़। लक्ष्य शिक्षण संस्थान, बचवार (शंकरगढ़) के प्रांगण में बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव के निर्देशानुसार एवं शंकरगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इस्माइल खान के मार्गदर्शन में भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने बाबासाहेब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का लिया गया संकल्प। समारोह का शुभारंभ लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव द्वारा दीप प्रज्वलन और
बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय व समता मुलक समाज के प्रबल पक्षधर,विश्व रत्न,भारत रत्न,भारतीय संविधान निर्माता,ज्ञान का प्रतिक,प्रथम कानून मंत्री,गणतंत्र के महानायक,नारी मुक्तिदाता,महान अधिवक्ता,महान समाज सेवी,दूरदर्शी,शिक्षाविद,बोधिसत्व,युगपुरुष, राष्ट्र निर्माता,गरीब,शोषित,मजदूरों,पिछड़ो के मशीहा,अर्थशास्त्री,समाजशास्त्री, इतिहासकार,लेखक,संपादक, पत्रकार,शिक्षा के अग्रदूत,भारत भाग्य विधाता,11 भाषा,64 विषयों के ज्ञाता,32 डिग्रियां,संसार में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे, समानता,स्वतंत्रता, भाईचारे का प्रतिक डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जन्म दिवस के महापर्व की सभी देश वाशियों को बधाई व शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि जय भीम,जय भारत,जय संविधान डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का
स्रोत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति के सशक्तिकरण का सबसे बड़ा हथियार माना था। लक्ष्य शिक्षण संस्थान बचवार शंकरगढ़ उनके बताए मार्ग पर चलते हुए ग्रामीण अंचल के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन :- अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में संस्थान में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जिसमे भाषण प्रतियोगिता अंबेडकर और आधुनिक भारत विषय पर विकास यादव ने ओजस्वी भाषण दिए। निबंध लेखन में संविधान और हमारे मौलिक अधिकार विषय पर अनुष्का संजना अर्चना ईशा मिरी ने अपनी लेखनी के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों को साझा किया।सांस्कृतिक
कार्यक्रम में बच्चों ने भीम गीतों और लघु नाटकों के माध्यम से सामाजिक एकता का संदेश दिया।सामाजिक समरसता का संदेश कार्यक्रम के दौरान देवंदन पन्ना ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और महिला सशक्तिकरण के योगदान पर प्रकाश डाला। रतु पैकरा ने कहा कि 135वीं जयंती के इस पड़ाव पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एक सशक्त और शिक्षित समाज का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर सरिता यादव हिमांशु हिमाचल प्रियांशु सूर्यकांत रिफत प्रतिभा प्रांजल यादव देव नारायण सचिन नीरज रंजीत रोहित प्रीतम सेजल यादव कुनाल गुप्ता महक विनम मनीष प्रताप अमरदीप सोहन रोशन सतपाल दीपक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- सामुदायिक गोंड भवन में मनाया गया बाबा साहब का जन्म जयंती राजपुर - संविधान निर्मात बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का 135 वा जन्म जयंती नगर पंचायत राजपुर वार्ड क्रमांक छह के सामुदायिक गोंड भवन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने के साथ वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया वहीं कार्यक्रम में मंच संचालन पार्षद विशवास गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन अनिल भारती ने किया वहीं कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष सिंह सर्व नवीन सोनार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी सर्व आदिवासी समाज के विजय खुसरो,पारस आयाम, मनीष सिंह, मुन्ना गुप्ता, मो. इकबाल, रंजीत बड़ा, सोमनाथ शर्मा, अनिल खलखो, जगदीश मराबी, आदित्य विभु जायसवाल, जोसंत केरकट्टा, खेरवारराम शांडिल्य कामेश्वर बेक ललन तिग्गा हेरमन मुर्म सहित महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे!4
- complex ka night guard Hai yah aap iska halat dekh sakte hain1
- 14 अप्रैल भीम जयंती के अवसर पर दुर्ग शहर मे विशाल रैली निकाली गई जिसमें भारी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति देखीं गई।1
- मानवीय सद्गुणों में अभिवृद्धि व बेहतर वातावरण निर्माण में योगदान हेतु आपको यह संदेश प्रेषित कर रहा हूं कि मैं दुर्ग में अच्छे सच्चे लोगों को समाजसेवी कार्यों में सहभागी बनने प्रेरित करने के उद्देश्य से यह सब जानकारी व निवेदन करता हूं इन सब बातों को व्यर्थ समझकर अनदेखा ना करें यदि हों सकें तो सहयोग कर समाजसेवी कार्यों व विचारों को प्रोत्साहित करते हुए मजबूती प्रदान करने की कृपा करें।1
- तिल्दा-नेवरा के अग्रसेन चौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला E-KYC कराने के लिए आई थी और घर लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सतर्क लोगों ने पीछा कर उसे गुरु घासीदास चौक में पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया और महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर नियंत्रण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।5
- 🙏 जय भीम | बाबा साहेब अमर रहें 🙏 बोरी-लिटिया भाजपा मंडल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंतीl आज 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर बूथ दनिया के साथ बोरी-लिटिया भाजपा मंडल के सभी बूथों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान डॉ. अंबेडकर जी के संविधान निर्माण में योगदान, सामाजिक समरसता और उनके विचारों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि बोरी मंडल श्री कृष्णा पटेल जी, सरपंच श्री हुलास पटेल, उपसरपंच श्री हिमांचल पटेल, सचिव श्री डामन जोशी, अजजा मोर्चा अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, पंच श्री पुन्नीलाल पटेल, अजा मोर्चा अध्यक्ष श्री लीलम खरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री संजय कश्यप, जिला किसान मोर्चा मंत्री डॉ. जोहन वर्मा, बूथ अध्यक्ष श्री दिनेश पटेल, कार्यालय मंत्री श्री रामभक्त पटेल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री शुभम मानिकपुरी। साथ ही श्रीमती केवरा बाई निषाद, श्रीमती पूर्णिमा सेन, श्रीमती कविता मानिकपुरी, श्रीमती इन्द्राणी पटेल, श्री खुशीराम साहू, श्री हेमचंद निषाद, श्री शेखर मानिकपुरी, श्री राजेश पटेल, श्री धनेश पटेल, श्री रामनाथ पटेल, श्री मंथिर यादव, श्रीमती हेमलता मिश्रा एवं बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- राजपुर। गर्मियों के मौसम चल रहा है ऐसे में इन दिनों अक्सर जंगलों के आग लगने की घटना सामने आती रहती है। मंगलवार को भी ऐसे ही घटना सामने आया है जिसमे राजपुर नगर से सटे सागौन के जंगल मे भीषण आग लग गया।आग इतनी भयंकर थी कि पुरा आसपास का क्षेत्र धुंए से भर गया। आग काफी क्षेत्र में फ़ैल गया जिससे दुर से ही धुंए की गुबार नजर आने लगा। वन परिक्षेत्र राजपुर के कक्ष क्रमांक 2758 सागौन जंगल भीषण आग लगने से छोटे पेड़ पौधों को भारी नुकसान हुआ है।जंगल मे आग लगने की जानकारी मिलते ही वन विभाग के सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी अशोक शुक्ला एवँ बीट प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुँचकर आग बुझाने में लगे रहे। राजपुर वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 2758 सागौन जंगल में दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच देखते ही देखते भयंकर आग लग गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग बुझाने के लिए वन कर्मियों का काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग विकराल रूप लेकर काफी लंबे चौड़े क्षेत्र में फैल गया। वहीँ आग बुझाने वाले संसाधनों के कमी के अभाव में वन कर्मियों ने डंडे व पेड़ के टहनियों के सहारे आग पर काबू करते नजर आए। जंगल में फैले आग की वजह से छोटे पेड़ो को काफी नुकसान हुआ है, आग की लपटों से कई छोटे पेड़ झुलस गए। मौके पर मैजूद वन विभाग के सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी अशोक शुक्ला ने बताया कि कंटीले तार के फेंसिंग होने के बाद भी जंगल में शरारती तत्व घुसकर मौज मस्ती करते हैं और इन्ही लोगो के द्वारा जंगल में आग लगाने का काम करते हैं। संसाधनों का आभाव :- वन विभाग जंगलों में वनों की रक्षा के लिए लाखों रुपए खर्च करते हैं परंतु आग से बचाव के लिए राजपुर वन परिक्षेत्र में पर्याप्त संसाधनों का आज भी आभाव है।आज की घटना में भी वन कर्मियों के पास आग बुझाने के लिए संसाधनों का आभाव देखा गया। जंगल मे आग लगने के बाद वन कर्मियों ने डंडे व पेड़ो के टहनियों के सहारे आग बुझाते नजर आए। करीब तीन घंटे के बाद आग बुझाने वाला मशीन ब्लोवर लाया गया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि राजपुर वन परिक्षेत्र में आग बुझाने के लिए मात्र दो ब्लोवर है।4
- संत रामपाल जी महाराज जी को किसानों द्वारा सम्मान1
- ग्राम पथरा में कोसरिया यादव समाज युवा प्रकोष्ठ का गठन, मंथीर बने अध्यक्ष, 14 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार कोसरिया यादव समाज गंडई सर्किल की बैठक ग्राम पथरा में आयोजित हुई, जिसमें युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं और नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंथीर यादव को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव सहित अन्य पदों पर भी युवाओं को जिम्मेदारी दी गई। समाज के वरिष्ठजनों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।1