जमुनियाटांड़ में 96 एकड़ जमीन पर भू-माफिया की नजर, तीर-धनुष से लैस भीड़ ने बाउंड्री पिलर तोड़े; DC से सुरक्षा की गुहार जमुनियाटांड़ में 96 एकड़ जमीन पर भू-माफिया की नजर, तीर-धनुष से लैस भीड़ ने बाउंड्री पिलर तोड़े; DC से सुरक्षा की गुहार तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुनियाटांड़ में करीब 96.41 एकड़ की बहुमूल्य जमीन प्लांट संख्या 27 को लेकर विवाद गहरा गया है। मुंबई की सेकसरिया ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने स्थानीय भू-माफिया और असामाजिक तत्वों पर कंपनी की संपत्ति हड़पने और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में कंपनी के निदेशक हिमांशु सेकसरिया ने गिरिडीह के उपायुक्त को पत्र सौंपकर त्वरित कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। 20 अगस्त को तीर-धनुष लेकर पहुंचे दबंग, पिलर तोड़े कंपनी द्वारा उपायुक्त को दिए गए आवेदन के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को तीर-धनुष, लाठी व पारंपरिक हथियारों से लैस एक बड़े समूह ने जमुनियाटांड़ स्थित कंपनी के प्लांट परिसर में धावा बोल दिया। आरोप है कि उपद्रवियों ने वहां काम कर रहे मजदूरों और ठेकेदार को डरा-धमकाकर भगा दिया और कंपनी द्वारा परिसर की घेराबंदी के लिए लगाए गए पिलरों को ध्वस्त कर दिया। सलाहकार और कर्मचारियों को धमकी देने का आरोप कंपनी का दावा है कि उनके सलाहकार धीरज कुमार को मनोज मुर्मू, किश्न सोरेन, अजय मुर्मू, अंशू दास, संजय मुर्मू, संजय हेम्ब्रम, और दीना सोरेन नामक व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कंपनी का आरोप है कि चूंकि उनका मुख्य कार्यालय मुंबई में स्थित है, इसलिए स्थानीय भू-माफिया इस दूरी का फायदा उठाकर उनकी संपत्ति पर अवैध निर्माण और कब्जा कराने की साजिश रच रहे हैं। क्या है जमीन का ऐतिहासिक पृष्ठभूमि यह संपत्ति 7 फरवरी 1946 को तत्कालीन जमींदार कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह के माध्यम से मुरारी माइका ट्रेडिंग कंपनी द्वारा पंजीकृत कराई गई थी। सेकसरिया ट्रेडिंग कंपनी ने 12 जनवरी 1949 को सेल डीड संख्या 32118 के तहत इस पूरे अभ्रक व्यवसाय, माइनिंग लीज, भवन और 96.41 एकड़ जमीन को खरीदा था। कंपनी का कहना है कि वे पिछले 75 से अधिक वर्षों से इस जमीन पर काबिज हैं और 2024 तक का भू-राजस्व जमा कर चुके हैं। वन विभाग पर बिना सूचना 22.7 एकड़ जमीन अधिग्रहण का आरोप पत्र में कंपनी ने यह खुलासा भी किया है कि वन विभाग ने उनकी 96.41 एकड़ जमीन में से 22.7 एकड़ हिस्सा अधिग्रहित कर लिया है। कंपनी का कहना है कि उन्हें इस अधिग्रहण के संबंध में कोई पूर्व सूचना या स्पष्टता नहीं दी गई और न ही इसका कोई मुआवजा मिला है। कंपनी की मुख्य मांगें तिसरी स्थित कंपनी के प्लांट, कर्मचारियों और सलाहकार धीरज कुमार को पुलिस सुरक्षा दी जाए। अंचल अधिकारी तिसरी को आदेश देकर सरकारी अमीन/सर्वेयर के जरिए भूमि का पुन: भौतिक सत्यापन कराया जाए (कंपनी इसका सरकारी शुल्क देने को तैयार है)। वन विभाग के साथ मिलकर अधिग्रहित 22.7 एकड़ जमीन की सीमाओं का निर्धारण किया जाए और उचित मुआवजा दिया जाए। जमीन पर अवैध रूप से मकान बना रहे और दावा करने वाले असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई हो। आवेदन की प्रतिलिपि अंचलाधिकारी तिसरी को भी अग्रसारित कर दी गई है।
जमुनियाटांड़ में 96 एकड़ जमीन पर भू-माफिया की नजर, तीर-धनुष से लैस भीड़ ने बाउंड्री पिलर तोड़े; DC से सुरक्षा की गुहार जमुनियाटांड़ में 96 एकड़ जमीन पर भू-माफिया की नजर, तीर-धनुष से लैस भीड़ ने बाउंड्री पिलर तोड़े; DC से सुरक्षा की गुहार तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुनियाटांड़ में करीब 96.41 एकड़ की बहुमूल्य जमीन प्लांट संख्या 27 को लेकर विवाद गहरा गया है। मुंबई की सेकसरिया ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने स्थानीय भू-माफिया और असामाजिक तत्वों पर कंपनी की संपत्ति हड़पने और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में कंपनी के निदेशक हिमांशु सेकसरिया ने गिरिडीह के उपायुक्त को पत्र सौंपकर त्वरित कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। 20 अगस्त को तीर-धनुष लेकर पहुंचे दबंग, पिलर तोड़े कंपनी द्वारा उपायुक्त को दिए गए आवेदन के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को तीर-धनुष, लाठी व पारंपरिक हथियारों से लैस एक बड़े समूह ने जमुनियाटांड़ स्थित कंपनी के प्लांट परिसर में धावा बोल दिया। आरोप है कि उपद्रवियों ने वहां काम कर रहे मजदूरों और ठेकेदार को डरा-धमकाकर भगा दिया और कंपनी द्वारा परिसर की घेराबंदी के लिए लगाए गए पिलरों को ध्वस्त कर दिया। सलाहकार और कर्मचारियों को धमकी देने का आरोप कंपनी का दावा है कि उनके सलाहकार धीरज कुमार को मनोज मुर्मू, किश्न सोरेन, अजय मुर्मू, अंशू दास, संजय मुर्मू, संजय हेम्ब्रम, और दीना सोरेन नामक व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कंपनी का आरोप है कि चूंकि उनका मुख्य कार्यालय मुंबई में स्थित है, इसलिए स्थानीय भू-माफिया
इस दूरी का फायदा उठाकर उनकी संपत्ति पर अवैध निर्माण और कब्जा कराने की साजिश रच रहे हैं। क्या है जमीन का ऐतिहासिक पृष्ठभूमि यह संपत्ति 7 फरवरी 1946 को तत्कालीन जमींदार कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह के माध्यम से मुरारी माइका ट्रेडिंग कंपनी द्वारा पंजीकृत कराई गई थी। सेकसरिया ट्रेडिंग कंपनी ने 12 जनवरी 1949 को सेल डीड संख्या 32118 के तहत इस पूरे अभ्रक व्यवसाय, माइनिंग लीज, भवन और 96.41 एकड़ जमीन को खरीदा था। कंपनी का कहना है कि वे पिछले 75 से अधिक वर्षों से इस जमीन पर काबिज हैं और 2024 तक का भू-राजस्व जमा कर चुके हैं। वन विभाग पर बिना सूचना 22.7 एकड़ जमीन अधिग्रहण का आरोप पत्र में कंपनी ने यह खुलासा भी किया है कि वन विभाग ने उनकी 96.41 एकड़ जमीन में से 22.7 एकड़ हिस्सा अधिग्रहित कर लिया है। कंपनी का कहना है कि उन्हें इस अधिग्रहण के संबंध में कोई पूर्व सूचना या स्पष्टता नहीं दी गई और न ही इसका कोई मुआवजा मिला है। कंपनी की मुख्य मांगें तिसरी स्थित कंपनी के प्लांट, कर्मचारियों और सलाहकार धीरज कुमार को पुलिस सुरक्षा दी जाए। अंचल अधिकारी तिसरी को आदेश देकर सरकारी अमीन/सर्वेयर के जरिए भूमि का पुन: भौतिक सत्यापन कराया जाए (कंपनी इसका सरकारी शुल्क देने को तैयार है)। वन विभाग के साथ मिलकर अधिग्रहित 22.7 एकड़ जमीन की सीमाओं का निर्धारण किया जाए और उचित मुआवजा दिया जाए। जमीन पर अवैध रूप से मकान बना रहे और दावा करने वाले असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई हो। आवेदन की प्रतिलिपि अंचलाधिकारी तिसरी को भी अग्रसारित कर दी गई है।
- 🚨 हीरोडीह थाना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 🚨 हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों पर पहुंचकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा। थाना प्रभारी एवं पूरी पुलिस टीम की यह पहल काफी सराहनीय रही। 👮♂️ 🚨 हीरोडीह थाना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 🚨 हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों पर पहुंचकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा। थाना प्रभारी एवं पूरी पुलिस टीम की यह पहल काफी सराहनीय रही। 👮♂️ #Hirodih #HirodihPolice #Giridih #GiridihNews #JharkhandPolice #JharkhandNews #FlagMarch #PoliceFlagMarch #LawAndOrder #Security #Police #MaheshChandra #PeaceAndSecurity #BreakingNews #LocalNews1
- पटना के छात्र आंदोलन में GEN Alpha की एंट्री! ‘सातवीं फेल मुख्यमंत्री’ को लेकर मीडिया के सामने रखी अपनी बात, एसपी ने छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों करवाया?1
- 24 घंटे में मोबाइल दुकान चोरीकांड का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान शत-प्रतिशत बरामद रिपोर्ट कौशल पांडेय कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने मामले में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, ईयरबड्स, स्मार्ट वॉच, नकदी, मोटरसाइकिल सहित चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोडरमा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में चोरी की सूचना मिलने के बाद दुकानदार उमेश कुमार, पिता स्वर्गीय रघुनंदन साव, ग्राम जामू, थाना मरकच्चो के लिखित आवेदन पर मरकच्चो थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 को धारा 334(2)/303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक, डोमचांच अंचल के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई। टीम में तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान किया। जांच में डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। लगातार की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप कांड दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई। चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में शाहिल खान उर्फ सोनू खान उर्फ सोमुवा खान, पिता आकुब खान, निवासी पाण्डेयडीह तथा आदर्श कुमार, पिता विनोद साव, रवि कुमार, पिता महेन्द्र साव और सोनु कुमार, पिता टुनटुन कर्सरा शामिल हैं। आदर्श कुमार, रवि कुमार और सोनु कुमार गावागढ़ चट्टी, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह के निवासी बताए गए हैं। पुलिस इनके पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर बरामदगी सोनु कुमार की निशानदेही पर एक काला बैग, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स और एक पावर एडाप्टर बरामद किया गया। रवि कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, तीन स्मार्ट वॉच, पिस्तौल जैसा दिखने वाला एक लाइटर और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक KTM मोटरसाइकिल बरामद की गई। शाहिल खान उर्फ सोनू खान की निशानदेही पर चार एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, एक पावर एडाप्टर, एक प्लसर 220 मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH11AQ 2911 है, तथा एक काला बैग बरामद किया गया। वहीं, आदर्श कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, चार ईयरबड्स और 3,855 रुपये नकद बरामद किए गए। कुल बरामद सामान पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी में 31 एंड्रॉयड मोबाइल, 23 कीपैड मोबाइल, 03 स्मार्ट वॉच, 11 ईयरबड्स, 3,855 रुपये नकद, 02 मोटरसाइकिल, 02 पावर एडाप्टर, 01 काला बैग, 01 लोहे का साबल, 01 हेक्सा ब्लेड और पिस्तौल जैसा दिखने वाला 01 लाइटर शामिल है। इस कार्रवाई से जहां मोबाइल दुकान चोरीकांड का त्वरित खुलासा हुआ, वहीं चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी से पुलिस की त्वरित अनुसंधान कार्रवाई सामने आई है। छापामारी दल छापामारी दल में पुअनि बमबम कुमार, थाना प्रभारी मरकच्चो; पुअनि प्रेम कुमार, प्रभारी तिलैया डैम ओपी; पुअनि नफीश अहमद, मरकच्चो थाना; पुअनि कार्तिक सिंह मुंडा, मरकच्चो थाना तथा मरकच्चो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। 24 घंटे में मोबाइल दुकान चोरीकांड का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान शत-प्रतिशत बरामद रिपोर्ट कौशल पांडेय कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने मामले में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, ईयरबड्स, स्मार्ट वॉच, नकदी, मोटरसाइकिल सहित चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोडरमा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में चोरी की सूचना मिलने के बाद दुकानदार उमेश कुमार, पिता स्वर्गीय रघुनंदन साव, ग्राम जामू, थाना मरकच्चो के लिखित आवेदन पर मरकच्चो थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 को धारा 334(2)/303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक, डोमचांच अंचल के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई। टीम में तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान किया। जांच में डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। लगातार की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप कांड दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई। चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में शाहिल खान उर्फ सोनू खान उर्फ सोमुवा खान, पिता आकुब खान, निवासी पाण्डेयडीह तथा आदर्श कुमार, पिता विनोद साव, रवि कुमार, पिता महेन्द्र साव और सोनु कुमार, पिता टुनटुन कर्सरा शामिल हैं। आदर्श कुमार, रवि कुमार और सोनु कुमार गावागढ़ चट्टी, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह के निवासी बताए गए हैं। पुलिस इनके पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर बरामदगी सोनु कुमार की निशानदेही पर एक काला बैग, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स और एक पावर एडाप्टर बरामद किया गया। रवि कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, तीन स्मार्ट वॉच, पिस्तौल जैसा दिखने वाला एक लाइटर और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक KTM मोटरसाइकिल बरामद की गई। शाहिल खान उर्फ सोनू खान की निशानदेही पर चार एंड्रॉयड मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल, दो ईयरबड्स, एक पावर एडाप्टर, एक प्लसर 220 मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH11AQ 2911 है, तथा एक काला बैग बरामद किया गया। वहीं, आदर्श कुमार की निशानदेही पर 12 एंड्रॉयड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, चार ईयरबड्स और 3,855 रुपये नकद बरामद किए गए। कुल बरामद सामान पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी में 31 एंड्रॉयड मोबाइल, 23 कीपैड मोबाइल, 03 स्मार्ट वॉच, 11 ईयरबड्स, 3,855 रुपये नकद, 02 मोटरसाइकिल, 02 पावर एडाप्टर, 01 काला बैग, 01 लोहे का साबल, 01 हेक्सा ब्लेड और पिस्तौल जैसा दिखने वाला 01 लाइटर शामिल है। इस कार्रवाई से जहां मोबाइल दुकान चोरीकांड का त्वरित खुलासा हुआ, वहीं चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी से पुलिस की त्वरित अनुसंधान कार्रवाई सामने आई है। छापामारी दल छापामारी दल में पुअनि बमबम कुमार, थाना प्रभारी मरकच्चो; पुअनि प्रेम कुमार, प्रभारी तिलैया डैम ओपी; पुअनि नफीश अहमद, मरकच्चो थाना; पुअनि कार्तिक सिंह मुंडा, मरकच्चो थाना तथा मरकच्चो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।3
- गिद्धेश्वर पुल पर मंडराया खतरा, जर्जर काजवे से छह पंचायतों का संपर्क प्रभावित, नए पुल का निर्माण जारी, पुराने पुल में दरारों के बाद ग्रामीणों ने मांगी तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था..... जमुई के खैरा प्रखंड में किऊल नदी पर बना गिद्धेश्वर काजवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के पाया संख्या 17 से 25 तक कुल 8 पायों में दरारें आने से दक्षिणी क्षेत्र की छह पंचायतों का संपर्क प्रभावित हो गया है। इनमें गरही, हरखाड़, हरनी, अरुणमाबांक, बिशनपुर और गोली पंचायत शामिल हैं। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद हजारों ग्रामीणों को अब करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। गिद्धेश्वर और पूर्वतार के बीच स्थित यह पुल लंबे समय से हजारों लोगों के लिए लाइफलाइन माना जाता था। रोजाना छात्र-छात्राएं, किसान, मजदूर और अन्य ग्रामीण इसी रास्ते से आवागमन करते थे। पुल क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चों और प्रखंड मुख्यालय जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। हाल ही में पुल की बदहाल स्थिति के कारण एक बाइक नदी में फंस गई थी। हालांकि बाइक सवार सुरक्षित बच गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलने पर गरही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, इस पुल का निर्माण करीब 22 वर्ष पहले जल संसाधन विभाग ने 34.4 लाख रुपये की लागत से कराया था। वर्ष 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इसका उद्घाटन किया था। समय के साथ पुल जर्जर होता गया और भारी वाहनों के परिचालन पर पहले ही रोक लगा दी गई थी। पुल के बगल में नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन इसके पूरा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को तत्काल राहत नहीं मिल पा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था, क्षतिग्रस्त पुल की सुरक्षा और निर्माणाधीन नए पुल का काम जल्द पूरा कराने की मांग की है। इस मामले में जानकारी के लिए खैरा बीडीओ शेखर सुमन से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ⚠️ जरूरी अपील: पुल की स्थिति को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जाती है। 🔔 ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1
- सोनो में गैरमजरूआ जमीन के कथित गलत दाखिल-खारिज का मामला, जांच की मांग, दो लोगों ने डीएम, सीओ और मुख्यमंत्री को दिया आवेदन; राजस्व पदाधिकारी ने आरोपों को बताया गलत जमुई जिले के सोनो अंचल कार्यालय में गैरमजरूआ जमीन के कथित गलत दाखिल-खारिज का मामला सामने आया है। हीरा पांडेय और दिवाकर पांडेय ने अंचलाधिकारी, जमुई जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, सोनो थाना क्षेत्र की लखनाकियारी पंचायत के खास डुमरी मौजा में खाता संख्या 180 और खेसरा संख्या 20 की करीब 85 डिसमिल जमीन को गैरमजरूआ बताया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कथित तौर पर गलत दस्तावेजों के आधार पर इस जमीन का नामांतरण कराया गया और जमाबंदी कायम की गई। आवेदन में कुछ लोगों पर मिलीभगत कर गैरमजरूआ जमीन का परिमार्जन कराने और बाद में जमीन की खरीद-बिक्री कराने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने दस्तावेज संख्या 6793, दिनांक 2 दिसंबर 2025 का हवाला देते हुए करीब 25 लाख रुपये के लेन-देन का भी दावा किया है। मामले में दाखिल-खारिज केस संख्या 2041, वर्ष 2025-26 का भी उल्लेख किया गया है। आवेदकों ने जमीन से जुड़े दस्तावेज, राजस्व रिकॉर्ड और दाखिल-खारिज की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। वहीं, राजस्व पदाधिकारी (RO) सरजू मंडल ने शिकायत में लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि सरकारी पंजी में संबंधित खाता-खेसरा गैरमजरूआ जमीन के रूप में दर्ज नहीं है। मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित हल्का कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ⚠️ नोट: इस मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं के आवेदन पर आधारित हैं। आरोपों की आधिकारिक जांच और सत्यापन के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share ↗️ | Subscribe 🔔 जरूर करें।1
- ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से निकला गया फ्लैग मार्च ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर गिरिडीह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।1
- कार पर गर्लफ्रेंड से 3400 बार किस कराने और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद युवक पर ₹5,500 का जुर्माना लगाया गया। मामले की पूरी जानकारी वीडियो में देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।..1
- बिहार दिनभर: 10 बड़ी खबरें | वाटर कैनन पर शैंपू लगाकर नहाए छात्र, 4.5 लाख में बेटे को बेचा, बॉयफ्रेंड ने किया मां-बेटे का मर्डर बिहार दिनभर में देखिए बिहार की 10 बड़ी और चर्चित खबरें। आज के बुलेटिन में छात्रों के प्रदर्शन से लेकर सनसनीखेज अपराध और बिहार की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़े बड़े अपडेट शामिल हैं। 🔴 आज की 10 बड़ी खबरें: 1️⃣ वाटर कैनन पर शैंपू लगाकर नहाए छात्र प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने वाटर कैनन के पानी का अलग अंदाज में इस्तेमाल किया। शैंपू लगाकर नहाते छात्रों का वीडियो चर्चा में है। 2️⃣ 4.5 लाख रुपये में बेटे को बेचने का आरोप एक बेहद चौंकाने वाले मामले में बेटे को लाखों रुपये में बेचने का आरोप सामने आया है। मामले को लेकर जांच और कार्रवाई की बात सामने आई है। 3️⃣ बॉयफ्रेंड पर मां-बेटे की हत्या का आरोप एक सनसनीखेज वारदात में बॉयफ्रेंड पर मां और उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 4️⃣ बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर राज्य की राजनीति में आज कई महत्वपूर्ण बयान और घटनाक्रम सुर्खियों में रहे। 5️⃣ प्रशासन से जुड़े अहम अपडेट बिहार के अलग-अलग हिस्सों से प्रशासनिक गतिविधियों और महत्वपूर्ण फैसलों की खबरें सामने आईं। 6️⃣ अपराध की अन्य बड़ी खबरें राज्य के विभिन्न जिलों से अपराध और पुलिस कार्रवाई से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट। 7️⃣ छात्रों से जुड़ा बड़ा अपडेट छात्रों के प्रदर्शन और उनसे जुड़े मुद्दे दिनभर चर्चा में रहे। 8️⃣ बिहार के अलग-अलग जिलों की खबरें प्रदेश के विभिन्न जिलों से कई महत्वपूर्ण स्थानीय खबरें सामने आईं। 9️⃣ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई कई मामलों में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से जुड़े अपडेट सामने आए। 🔟 दिनभर की बाकी बड़ी खबरें बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन और अन्य घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें एक ही वीडियो में। 📌 वीडियो को अंत तक जरूर देखें और अपनी राय Comment में बताएं। 🔔 ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1