logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आरएसएस की शाखा में राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और बौद्धिक विकास पर दिया गया जोर आरएसएस की शाखा में राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और बौद्धिक विकास पर दिया गया जोर संग्रामपुर (अमेठी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की संग्रामपुर शाखा की ओर से बुधवार प्रातः कालिकन धाम स्थित शेड में नियमित शाखा एवं योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बाल, तरुण और प्रौढ़ स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के आयोजक एवं गया बख्श सरस्वती शिशु मंदिर, कालिकन धाम के प्रमुख आचार्य चंद्रिका प्रसाद शुक्ला ने कहा कि संघ की शाखा अनुशासन, राष्ट्र सेवा और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि शाखा में सभी आयु वर्ग के लोग एक साथ सहभागिता करते हैं, जिससे सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग तथा भारतीय सभ्यता और संस्कृति के प्रति जागरूकता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को संघ की शाखा से जुड़कर अपने चरित्र और बौद्धिक विकास के लिए प्रयास करना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्वयंसेवक सदाशिव पाण्डेय ने बताया कि शाखा में ध्वज वंदन के बाद योग, व्यायाम, प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मजबूत और फुर्तीला रहता है, जबकि प्राणायाम और ध्यान से मन शांत एवं स्थिर रहता है। उन्होंने कहा कि शाखा की नियमित गतिविधियां अनुशासित दैनिक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के बाल, तरुण एवं प्रौढ़ स्वयंसेवकों ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास और शाखा की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

8 hrs ago
user_A K Mishra
A K Mishra
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • RSS से होना कोई गुनाह नहीं गर्व की बात है। भारतीय परंपरा, संस्कृति और गौमूत्र का उपहास उड़ाने वालों….आप भी RSS ज्वाइन कर लो, थोड़ा संस्कार आ जाएँगे। : अनुराग ठाकुर, सांसद, भाजपा
    1
    RSS से होना कोई गुनाह नहीं गर्व की बात है।
भारतीय परंपरा, संस्कृति और गौमूत्र का उपहास उड़ाने वालों….आप भी RSS ज्वाइन कर लो, थोड़ा संस्कार आ जाएँगे।
: अनुराग ठाकुर, सांसद, भाजपा
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बेटे को बचाने तालाब में कूदी मां, दोनों की डूबने से मौत; अमेठी के नुवावा गांव में मातम अमेठी। थाना क्षेत्र के नुवावा गांव में बुधवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में मां और बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बेटा जब तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए मां ने बिना देर किए छलांग लगा दी, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, नुवावा गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा (19) किसी कारणवश गांव के गहरे तालाब में उतर गया और डूबने लगा। बेटे को संकट में देख उसकी मां गीता देवी (42) उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गईं। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण दोनों पानी से बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अमेठी कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है। बेटे को बचाने तालाब में कूदी मां, दोनों की डूबने से मौत; अमेठी के नुवावा गांव में मातम अमेठी। थाना क्षेत्र के नुवावा गांव में बुधवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में मां और बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बेटा जब तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए मां ने बिना देर किए छलांग लगा दी, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, नुवावा गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा (19) किसी कारणवश गांव के गहरे तालाब में उतर गया और डूबने लगा। बेटे को संकट में देख उसकी मां गीता देवी (42) उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गईं। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण दोनों पानी से बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अमेठी कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है।
    4
    बेटे को बचाने तालाब में कूदी मां, दोनों की डूबने से मौत; अमेठी के नुवावा गांव में मातम

अमेठी। थाना क्षेत्र के नुवावा गांव में बुधवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में मां और बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बेटा जब तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए मां ने बिना देर किए छलांग लगा दी, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, नुवावा गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा (19) किसी कारणवश गांव के गहरे तालाब में उतर गया और डूबने लगा। बेटे को संकट में देख उसकी मां गीता देवी (42) उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गईं। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण दोनों पानी से बाहर नहीं निकल सके।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर अमेठी कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है।

    user_रिपोर्टर केशव बाजपेयी
    रिपोर्टर केशव बाजपेयी
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमेठी कस्बे को मिली बड़ी सौगात, कोतवाली के सामने बन रहा पार्क और ओपन जिम अमेठी कस्बे के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कोतवाली के सामने पार्क और ओपन जिम का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यह स्थान स्थानीय लोगों के लिए सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने और बच्चों के मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनेगा। निर्माण कार्य अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पार्क और ओपन जिम बनने से कस्बे के लोगों को स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को भी व्यायाम और सैर के लिए एक सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने से कस्बे की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को आधुनिक सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य समय से पूरा कर पार्क और जिम सेंटर को जल्द जनता के लिए समर्पित किया जाएगा।
    4
    अमेठी कस्बे को मिली बड़ी सौगात, कोतवाली के सामने बन रहा पार्क और ओपन जिम
अमेठी कस्बे के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कोतवाली के सामने पार्क और ओपन जिम का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यह स्थान स्थानीय लोगों के लिए सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने और बच्चों के मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनेगा।
निर्माण कार्य अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पार्क और ओपन जिम बनने से कस्बे के लोगों को स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को भी व्यायाम और सैर के लिए एक सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने से कस्बे की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को आधुनिक सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य समय से पूरा कर पार्क और जिम सेंटर को जल्द जनता के लिए समर्पित किया जाएगा।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर गायत्री मंदिर तथा टीकरमाफी आश्रम में हुआ भब्य पूजन अमेठी स्थानीय कस्बे में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ और टीकरमाफी आश्रम में गुरू पूजन का भब्य आयोजन हुआ गुरु पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर गायत्री प्रज्ञा पीठ अमेठी में सवा लाख गायत्री मंत्र का जप हुआ बुधवार को अमेठी जिला जज राम मिलन सिंह सपत्नीक मुख्य यजमान तथा विद्वानो द्वारा गायत्री महामंत्र जप हुआ पांच कुण्डीय यज्ञ पर सात पालियो में हवन गुरु पूजन हुआ इसके बाद विद्यारंभ गुरु दीक्षा पुंसवन संस्कार का आयोजन किया गया सायंकाल दीपदान का आयोजन किया गया 40दिनो तक चलने वाले 24लाख महायज्ञ का संकल्प लिया गया कार्यक्रम डॉक्टर सौरभ त्रिवेणी सिंह के दिशा निर्देश पर हुआ चिरौंजी लाल सुभाष दुबे घनश्याम बर्मा अशोक बरनवाल सहित दर्जनों स्वयं सेवक स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम में सहयोग दिया पूजन अर्चन किया दोनों स्थानों पर भण्डारे का आयोजन हुआ दर्जनों बटुकों को दीक्षा दी गई
    2
    गुरु पूर्णिमा पर गायत्री मंदिर तथा टीकरमाफी आश्रम में हुआ भब्य पूजन 
अमेठी 
स्थानीय कस्बे में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ और टीकरमाफी आश्रम में गुरू पूजन का भब्य आयोजन हुआ 
गुरु पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर गायत्री प्रज्ञा पीठ अमेठी में सवा लाख गायत्री मंत्र का जप हुआ बुधवार को अमेठी जिला जज राम मिलन सिंह सपत्नीक मुख्य यजमान तथा विद्वानो द्वारा गायत्री महामंत्र जप हुआ पांच कुण्डीय यज्ञ पर सात पालियो में हवन गुरु पूजन हुआ इसके बाद विद्यारंभ गुरु दीक्षा पुंसवन संस्कार का आयोजन किया गया सायंकाल दीपदान का आयोजन किया गया 40दिनो तक चलने वाले 24लाख महायज्ञ का संकल्प लिया गया कार्यक्रम डॉक्टर सौरभ त्रिवेणी सिंह के दिशा निर्देश पर हुआ चिरौंजी लाल सुभाष दुबे घनश्याम बर्मा अशोक बरनवाल सहित दर्जनों स्वयं सेवक स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम में सहयोग दिया 
पूजन अर्चन किया दोनों स्थानों पर भण्डारे का आयोजन हुआ दर्जनों बटुकों को दीक्षा दी गई
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ककवा रोड पर बाइक से गिरकर युवक घायल, अस्पताल में भर्ती अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी निवासी शंकर लाल अग्रहरि (38 वर्ष), पुत्र राम फेर अग्रहरि, सड़क हादसे में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर लाल सांगीपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ककवा रोड स्थित आरसीसी सड़क पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में चिंता का माहौल है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना वाहन के अनियंत्रित होकर फिसलने से हुई। फिलहाल मामले में अन्य किसी वाहन की संलिप्तता की जानकारी सामने नहीं आई है।
    2
    ककवा रोड पर बाइक से गिरकर युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी निवासी शंकर लाल अग्रहरि (38 वर्ष), पुत्र राम फेर अग्रहरि, सड़क हादसे में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर लाल सांगीपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ककवा रोड स्थित आरसीसी सड़क पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में चिंता का माहौल है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना वाहन के अनियंत्रित होकर फिसलने से हुई। फिलहाल मामले में अन्य किसी वाहन की संलिप्तता की जानकारी सामने नहीं आई है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमेठी में भैंस निकालने गया युवक तालाब में डूबा, बचाने पहुंची मां की भी गई जान भैंस निकालने गया युवक तालाब में डूबा, बचाने पहुंची मां की भी गई जान भैंस बचाने में तालाब में डूबे बेटे को बचाने कूदी मां, दोनों की मौत; गांव में पसरा मातम अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के नुवावा गांव में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। भैंस को तालाब से निकालने के प्रयास में युवक गहरे पानी में डूब गया। उसे बचाने के लिए उसकी मां भी तालाब में कूद गई, लेकिन वह भी गहरे पानी में समा गई। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, नुवावा गांव निवासी 19 वर्षीय दीपक विश्वकर्मा पुत्र रमेश विश्वकर्मा देर शाम घर के पीछे स्थित तालाब के पास भैंस चरा रहा था। इसी दौरान भैंस तालाब में उतर गई। उसे बाहर निकालने के प्रयास में दीपक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दीपक को बचाने के लिए उसका 14 वर्षीय छोटा भाई आदर्श भी तालाब में कूद गया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। किसी तरह बाहर निकलकर उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर दीपक की मां गीता विश्वकर्मा मौके पर पहुंचीं और बेटे को बचाने के लिए तालाब में कूद गईं। गहरे पानी में जाने से वह भी डूब गईं। घटना की सूचना पर अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा भैंस को तालाब से निकालने के प्रयास के दौरान हुआ। कोतवाली प्रभारी श्री राम पांडे ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, सीएचसी अमेठी के प्रभारी डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
    1
    अमेठी में भैंस निकालने गया युवक तालाब में डूबा, बचाने पहुंची मां की भी गई जान
भैंस निकालने गया युवक तालाब में डूबा, बचाने पहुंची मां की भी गई जान
भैंस बचाने में तालाब में डूबे बेटे को बचाने कूदी मां, दोनों की मौत; गांव में पसरा मातम
अमेठी।
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के नुवावा गांव में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। भैंस को तालाब से निकालने के प्रयास में युवक गहरे पानी में डूब गया। उसे बचाने के लिए उसकी मां भी तालाब में कूद गई, लेकिन वह भी गहरे पानी में समा गई। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, नुवावा गांव निवासी 19 वर्षीय दीपक विश्वकर्मा पुत्र रमेश विश्वकर्मा देर शाम घर के पीछे स्थित तालाब के पास भैंस चरा रहा था। इसी दौरान भैंस तालाब में उतर गई। उसे बाहर निकालने के प्रयास में दीपक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
दीपक को बचाने के लिए उसका 14 वर्षीय छोटा भाई आदर्श भी तालाब में कूद गया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। किसी तरह बाहर निकलकर उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर दीपक की मां गीता विश्वकर्मा मौके पर पहुंचीं और बेटे को बचाने के लिए तालाब में कूद गईं। गहरे पानी में जाने से वह भी डूब गईं।
घटना की सूचना पर अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा भैंस को तालाब से निकालने के प्रयास के दौरान हुआ।
कोतवाली प्रभारी श्री राम पांडे ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, सीएचसी अमेठी के प्रभारी डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.