*भीषण गर्मी में राहत; हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली सुविधा* *एमसीबी /11 मई 2026/* भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग की टीम द्वारा विकासखंड भरतपुर के ग्राम बड़गांवकला, घाटमा, केसौडा, जनौरा एवं ढाबतुमाड़ी में हैंडपंपों की मरम्मत और निरीक्षण कार्य किया गया। गर्मी के मौसम में पेयजल की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए खराब एवं बंद पड़े हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार कर पुनः चालू किया जा रहा है। विभागीय अमले की तत्परता से ग्रामीणों को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं विभागीय टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मरम्मत कार्य होने से पानी की समस्या काफी हद तक दूर हुई है। विभाग द्वारा लगातार गांवों का निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि भीषण गर्मी के दौरान किसी भी क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न न हो। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि जिलेभर में हैंडपंप सुधार एवं रखरखाव का कार्य निरंतर जारी है और जहां से भी खराब हैंडपंप की सूचना प्राप्त हो रही है, वहां तत्काल टीम भेजकर समस्या का समाधान किया जा रहा है।
*भीषण गर्मी में राहत; हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली सुविधा* *एमसीबी /11 मई 2026/* भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग की टीम द्वारा विकासखंड भरतपुर के ग्राम बड़गांवकला, घाटमा, केसौडा, जनौरा एवं ढाबतुमाड़ी में हैंडपंपों की मरम्मत और निरीक्षण कार्य किया गया। गर्मी के मौसम में पेयजल की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए खराब एवं बंद पड़े हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार कर पुनः चालू किया जा रहा है। विभागीय अमले की तत्परता से ग्रामीणों को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध
हो रहा है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं विभागीय टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मरम्मत कार्य होने से पानी की समस्या काफी हद तक दूर हुई है। विभाग द्वारा लगातार गांवों का निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि भीषण गर्मी के दौरान किसी भी क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न न हो। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि जिलेभर में हैंडपंप सुधार एवं रखरखाव का कार्य निरंतर जारी है और जहां से भी खराब हैंडपंप की सूचना प्राप्त हो रही है, वहां तत्काल टीम भेजकर समस्या का समाधान किया जा रहा है।
- अंबिकापुर..कामोदा रिजॉर्ट की अवैध कब्जा वाली जमीम पर प्रशासन का चला बुलडोजर1
- मध्य प्रदेश के शहडोल नगर पालिका में आधी रात अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण फाइलें चुरा लीं। इस मिडनाइट स्कैम से पूरे राज्य में हड़कंप है और बड़े खुलासे की आशंका जताई जा रही है।1
- सूरजपुर में नई कलेक्टर रेना जमील की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, विकास कार्यों और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर दिया जोर सूरजपुर जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील ने पदभार संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कलेक्टर रेना जमील ने साफ कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, पारदर्शिता और विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर काम करने और जनता से सीधा संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और राजस्व मामलों को प्राथमिकता में बताते हुए कहा कि जिले में लंबित मामलों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कानून व्यवस्था और शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा जारी बड़े प्रशासनिक फेरबदल में रेना जमील को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।1
- छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत 200 से 500 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां मिली हैं। इनमें श्रीमद् भागवत गीता और जमींदारी वंशावली जैसे कई प्राचीन ग्रंथ शामिल हैं, जिन्हें कलेक्टर की उपस्थिति में डिजिटल रूप से संरक्षित किया गया। यह पहल अमूल्य ऐतिहासिक ज्ञान को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखेगी।4
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने केदमा के बालक छात्रावास में पहली बार तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा सत्र आयोजित किया। उदयपुर और लखनपुर ब्लॉक से सैकड़ों स्वयंसेवकों ने इसमें भाग लेकर राष्ट्र सेवा और हिन्दू संस्कृति पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। आयोजकों का मानना है कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और हिन्दू संस्कृति का प्रचार-प्रसार बढ़ेगा।4
- Post by Manoj Gupta Driver4
- 🚨 मथुरा मंडी में ठेकेदारी विवाद ने पकड़ा तूल 🚨 मंडी समिति में नए ठेकेदार बदन सिंह और उनके पुत्र को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा झूठे आरोप लगाकर धकेल वालों से मीडिया के सामने बयान दिलवाने की कोशिश की गई। लेकिन जब मीडिया टीम ने मौके पर धकेल वालों से बात की, तो उन्होंने साफ कहा कि वर्तमान में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं हो रही है और ₹1 तक नहीं लिया जाता। वहीं बदन सिंह को मंडी से बाहर करने और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। मामले को लेकर मंडी में तनाव का माहौल बना हुआ है। 📍 मुख्य रिपोर्ट: राहुल शर्मा 📍 मथुरा न्यूज़ | मंडी समिति से ग्राउंड रिपोर्ट #Mathura #MathuraNews #MandiSamiti #BreakingNews #RahulSharma #UPNews #GroundReport #मथुरा #मंडीसमिति1
- मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में गाय के साथ हुई अमानवीय घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे हैं। बड़ी संख्या में युवा थाने पहुँचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।6