Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सतना चित्रकूट धाम में एकलव्य विद्यालय के पास जेसीबी के मध्यम से शुरू हुआ जोरों से अवैध उत्खनन पास में ही है सरकारी कर्मचारी और नायब तहसीलदार को भनक तक नहीं आखिरकार यह सब खेल किसके इशारे पर चल रहा है या फिर नेताओं की धौंस देने वाले चिल्लांदु नेता के सामने नतमस्तक है राजस्व विभाग या फिर जेसीबी को हाथ लगाने में थर्रा रहे हाथ पांव बड़ा सवाल?इतने क्लू मिलने के बाजूद भी आला अधिकारी कंबल ओढ़ कर पी रहे घी..! खनन माफियों के सामने नतमस्तक राजस्व अमला एमपी के चित्रकूट क्षेत्र में खनन माफिया कर रहा धरती का सीना छलनी और चित्रकूट का राजस्व अमला गहरीं नींद में .? कार्रवाई के नाम पर काँप जाता है शरीर या फिर हो जाती है तबियत खराब क्यूं नहीं की जाती इन खनन माफियाओं के ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त.?इतनी गहरी निंद्रा में कबसे सोने लगा विभाग.?
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
*सतना चित्रकूट धाम में एकलव्य विद्यालय के पास जेसीबी के मध्यम से शुरू हुआ जोरों से अवैध उत्खनन पास में ही है सरकारी कर्मचारी और नायब तहसीलदार को भनक तक नहीं आखिरकार यह सब खेल किसके इशारे पर चल रहा है या फिर नेताओं की धौंस देने वाले चिल्लांदु नेता के सामने नतमस्तक है राजस्व विभाग या फिर जेसीबी को हाथ लगाने में थर्रा रहे हाथ पांव बड़ा सवाल?इतने क्लू मिलने के बाजूद भी आला अधिकारी कंबल ओढ़ कर पी रहे घी..! खनन माफियों के सामने नतमस्तक राजस्व अमला एमपी के चित्रकूट क्षेत्र में खनन माफिया कर रहा धरती का सीना छलनी और चित्रकूट का राजस्व अमला गहरीं नींद में .? कार्रवाई के नाम पर काँप जाता है शरीर या फिर हो जाती है तबियत खराब क्यूं नहीं की जाती इन खनन माफियाओं के ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त.?इतनी गहरी निंद्रा में कबसे सोने लगा विभाग.?
More news from मैहर and nearby areas
- माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 13/09/2026 दिन रविवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रृंगार जय हो माई की2
- सतना: खजुराहो होटल के पास बड़ा हादसा टला, स्ट्रीट लाइट न होने से गड्ढे में घुसी बाइक सतना: खजुराहो होटल के पास बड़ा हादसा टला, स्ट्रीट लाइट न होने से गड्ढे में घुसी बाइक सतना (मध्य प्रदेश): नगर निगम की घोर लापरवाही और सड़क पर फैले अंधेरे के कारण आज एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। खजुराहो होटल के पास निर्माणाधीन नाले/सड़क के खुले गड्ढे में एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर जा घुसी। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार को सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। *स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश* घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी जताई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इसी मार्ग पर दर्जनों मेडिकल स्टोर, डॉक्टरों की क्लीनिक और पास ही कॉलेज स्थित है, जहाँ रोजाना सैकड़ों छात्राओं और आम जनता की आवाजाही रहती है। *सुरक्षा के शून्य इंतजाम* ना तो सड़क पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है और न ही निर्माणाधीन गड्ढों के पास कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग लगाई गई है। *बड़ा सवाल* स्मार्ट सिटी का दावा करने वाला नगर निगम प्रशासन क्या किसी की जान जाने के बाद जागेगा? अगर समय रहते प्रकाश व्यवस्था और गड्ढों को भरने का काम नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। : #SatnaNews #Satna #NagarNigamSatna #RoadSafety #Potholes #PublicIssues #SatnaAdministration #MpNews #MadhyaPradesh #UnchehraNews #CivicIssues #GroundReporting #PressNews #SafetyFirst1
- *किराने की दुकान की आड़ में गांजा कारोबार का आरोप, ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर सवाल *किराने की दुकान की आड़ में गांजा कारोबार का आरोप, ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर सवाल* MAIHAR :- पहाड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र में किराने की दुकान की आड़ में कथित रूप से गांजे की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौतम नामक युवक द्वारा दुकान की आड़ में नशीले पदार्थ की बिक्री की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले को लेकर कई बार विरोध करने के साथ पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे और कथित रूप से संलिप्त व्यक्ति से पूछताछ की जाए, तो गांजे की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से दुकान एवं संबंधित व्यक्ति की जांच कराने की मांग की है। यदि जांच में गांजे की अवैध बिक्री या कब्जे की पुष्टि होती है, तो *NDPS Act (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट), 1985 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।* अब सवाल यह है कि ग्रामीणों की बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाएगी, या शिकायतें इसी तरह अनसुनी होती रहेंगी?1
- खबर उमरिया शराब के नशे में बाघ से छेड़खानी करना युवक को पड़ा भारी बाघ ने कर दिया हमला,मानपुर के ग्राम सेमरी का मामला शराब के नशे में बाघ से छेड़खानी करना युवक को पड़ा भारी बाघ ने कर दिया हमला,मानपुर के ग्राम सेमरी का मामला। उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मानपुर नगर उसके वार्ड क्रमांक-1 सेमरी में बाघ की मौजूदगी से दहशत का माहौल बना हुआ है। देर रात से क्षेत्र में डेरा जमाए बाघ की वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही थी। रविवार दोपहर करीब 1 बजे बाघ की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान वन अमले की मौजूदगी में बाघ ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिसमें शंकर पटेल घायल हो गए। मानपुर बफर के वन परिक्षेत्र अधिकारी अंकित सोनी के अनुसार, घायल ग्रामीण की पीठ और हाथ पर बाघ के पंजे के हल्के निशान पाए गए हैं। घायल शंकर पटेल को प्राथमिक उपचार के लिए मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।1
- थाना ताला पुलिस द्वारा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के साथ मिलकर चौकी मुकुंदपुर अंतर्गत मुकुंदपुर हरिजन बस्ती एवं ललितपुर कंदेहली में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर लगभग 100 प्लास्टिक के डिब्बो में जमीन में गड़ा हुआ थाना ताला पुलिस द्वारा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के साथ मिलकर चौकी मुकुंदपुर अंतर्गत मुकुंदपुर हरिजन बस्ती एवं ललितपुर कंदेहली में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर लगभग 100 प्लास्टिक के डिब्बो में जमीन में गड़ा हुआ व घर के अंदर छुपा कर रखा हुआ लहान लगभग 1000 किलो एवं बनाने वाली सामग्री लिए का नष्टीकरण करवाया गया और तीन लोगो पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किये गए4
- सतना - सोहावल जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सोहास गांव की बाढ़ से प्रभावित ग़रीब परिजनों ने लगाई मदद की गुहार। सतना - सोहावल जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सोहास गांव की बाढ़ से प्रभावित ग़रीब परिजनों ने लगाई मदद की गुहार।1
- सतना जिला सोहावल जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सोहास गांव की बाढ़ से प्रभावित ग़रीब परिजनों ने लगाई मदद की गुहार।1
- *टिकुरिया टोला क्षेत्र में गणेश स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद* *टिकुरिया टोला क्षेत्र में गणेश स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद* गणेश स्थापना को लेकर की गई साज सज्जा को तोड़ने से उपजा विवाद।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोग और पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची।1
- खबर अमरपाटन/सागर जहरीली शराब कांड के बाद मैहर में एक्शन, तीन गांवों में छापेमारी,1500 किलो महुआ लाहन नष्ट,जमीन में गाड़कर रखा था सागर जहरीली शराब कांड के बाद मैहर में एक्शन, तीन गांवों में छापेमारी,1500 किलो महुआ लाहन नष्ट,जमीन में गाड़कर रखा था मैहर।। सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद मैहर जिले में भी अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को ताला और रामनगर थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने कई गांवों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया गया महुआ लाहन नष्ट कराया। ताला क्षेत्र के तीन गांवों में दबिश ताला थाना पुलिस ने आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के साथ मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र के मुकुंदपुर हरिजन बस्ती और ललितपुर कंदेहली सहित आसपास के स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 100 प्लास्टिक के डिब्बों में जमीन के अंदर गाड़कर और घरों में छिपाकर रखा गया लगभग 1000 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। टीम ने मौके पर ही लाहन और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान संता साकेत, धुआं साकेत और अमित साकेत के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। रामनगर में भी पुलिस की दबिश इधर, रामनगर पुलिस ने भी ग्राम देवरी, मिरगौती सहित अन्य संभावित स्थानों पर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी की। अलग-अलग स्थानों से करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट कराया गया, जबकि 12 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद की गई। पुलिस टीम ने शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों को भी मौके पर नष्ट कराया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी लोकेश सिंह और ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा,रामनगर टीआई विजय त्रिपाठी एवं टीम की की मौजूदगी में की गई। सागर के बंडा में जहरीली शराब से हुई घटना के बाद मैहर में हुई इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी है।1