खुंटी जिला में तनाव के बीच सर्व सनातन समाज ने किया अनिश्चितकालीन बंद का आदान, प्रशासन हाई अलर्ट। शुरू एप्प। खुंटी। खुंटी जिले के मुरहू क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प के बाद हालात अब भी संवेदनशील बने हुए हैं। शनिवार को हुए पथराव के बाद इलाके में गुस्सा फैल गया। जिसके बीच रविवार को सर्व सनातन समाज की बैठक में जिलेभर में अनिश्चितकालीन बंद का निर्णय लिया गया। बंद का असर दोपहर से ही दिखने लगा। जब लोगों ने बाजारों में घूमकर दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया। वहीं सोमवार सुबह से ही खूंटी पूर्ण रूप से बंद दिखा सभी दूकानें बंद रही यहां तक की सोमवार को लगने वाली साप्ताहिक खूंटी बाजार भी सुनसान नजर आया। बंद के समर्थन में पहली बार ऐसा देखा गया कि दूध की सप्लाई भी बंद रही। बंद की सबसे बड़ी बात ये रही कि आज कोई भी संगठन बंद करने सड़क पर नहीं उतरा पर सभी दूकान स्वच्छा से बंद किए गए। दो गुटों के बीच हिंसक झड़प और पथराव को लेकर खूंटी डीएसपी वरुण रजक ने कानूनसम्मत कार्रवाई की बातें कही और पथराव तथा हिंसक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मुरहू थाना में दस मामले दर्ज हुए हैं। दो लोगों को साक्ष्य के आधार पर जेल भेजा गया है। हिरासत में लिए गए अन्य आठ दस लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी जेल भेजा जाएगा। डीएसपी ने जिलावासियों से अपील की है कि सभी संयम बरतें अफवाहों पर ध्यान न दें।

- राँची के हर क्षेत्र में जोरों सोरों से मनाया गया राम नवमी का त्योहार #purasuchnews151
- सदर पद पर जावेद अख्तर का नामांकन। #anjumanislamiyachunaw20261
- सिस्टम सो चुकी है पर हम भी जगाते रहेंगे !!1
- झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या में झारखंड उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया।1
- सिसई प्रखंड क्षेत्र के रहमत नगर मस्जिद के पास स्थानीय विधायक के पहल पर 100 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के सदर हाजी सलमान साहब ने विधिवत फीता काट कर किया। झामुमो नेता राजा अंसारी ने माननीय विधायक महोदय को रहमत नगर सिसई की बिजली समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि रहमत नगर सिसई में बिजली की समस्या से जन जीवन अस्त व्यस्थ हो गया था। बच्चों के पढ़ाई लिखाई में बहुत दिक्कत आ रही थी। इन सभी ज्वलंत विषयों पर माननीय विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने पहल कर तुरंत नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया। मौके पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य शशि साहू, झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी, प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गेश तिर्की , पुरुषोत्तम, सेक्रेट्री समसामुल हक, बन्दी उरांव,रशीद अंसारी, शाहबाज उर्फ़ राजा बाबू, दिलीप साहू, जुलफान अंसारी, जाकिर अंसारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।2
- Post by Nation24 news1
- बुढ़मू प्रखंड के मुरूपिरी गांव में आयोजित दो दिवसीय हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव सह यज्ञ समारोह सोमवार को हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाला गया, जिसमें 300 से अधिक महिलाएं शामिल हुए और नगर भ्रमण करते हुए, जामुन धाम सेजल ग्रहण कर पुनः हनुमान मंदिर तक वापस लौट कलश स्थापना किया। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सतनारायण मुंडा, भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, उप प्रमुख हरदेव साहू, कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, समाज सेवी अरुण प्रजापति, कंपाल महतो, सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान रात्रि में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने रातभर भक्ति जगरण की प्रस्तुति से भक्ति का समां बांध दिया। यज्ञ पूजा के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष महावीर महतो, सचिव रामवशिष्ठ महतो, कोषाध्यक्ष उमेश प्रजापति, उपकोषाध्यक्ष कैलाश शिखर, कमेटी के संरक्षक चिंतामण महतो,, जितेंद्र शिखर, परमानंद तिवारी, रिझू प्रजापति, सनोज यादव, सहदेव महतो, मुकेश महतो, जगनंदन शिखर, शंकर महतो, मीना दवी, फूल कुमारी देवी, मंजू दवी, समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।1
- झारखंड में बेटियां कब सुरक्षित होंगी? 102 केस और सिस्टम पर सवाल1