logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पत्नी पुलिस कांस्टेबल पति रोब दिखाकर लोगों से करता दबंगई, 60 हजार का माल हड़पा, मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यवसायी ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार। ​गाजियाबाद :- मोदीनगर थाना क्षेत्र के फफराना रोड निकट, गायत्री पैलेस के निवासी, 75 वर्षीय वृद्ध और हृदय रोगी, रामेश्वर दयाल पुत्र रामजीलाल ने अपनी, आपबीती बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। ​पीड़ित रामेश्वर दयाल प्लास्टिक दाना विक्रय छोटे पैमाने पर ग्राइंडर कारखाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व ऊँची सड़क, निवाड़ी रोड निवासी जोनी त्यागी, उसकी पत्नी मीनाक्षी त्यागी और मोंटी त्यागी उनकी दुकान पर आए थे। उन्होंने चेकिंग के बाद करीब 60 हजार रुपये का प्लास्टिक दाना खरीदा और पैसे अगले दिन भिजवाने या आते-जाते ले लेने की बात कही। पीड़ित ने उन पर भरोसा करके माल दे दिया। ​हालांकि, जब बुजुर्ग कारोबारी ने अपने बकाया पैसे मांगना शुरू किया, तो आरोपियों का असली चेहरा सामने आ गया। पीड़ित का आरोप है कि पैसे मांगने पर तीनों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज, बदतमीजी और हाथापाई करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पुलिस का रौब दिखाते हुए कहा कि उनकी घरवाली मीनाक्षी त्यागी मुजफ्फरनगर पुलिस में कार्यरत है। ​अत्यंत वृद्ध, बीमार और हृदय रोग से पीड़ित होने के बावजूद बुजुर्ग रामेश्वर दयाल को लगातार डर और दहशत के साये में जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उन्हें अपनी हत्या या किसी बड़ी आपराधिक घटना का अंदेशा बना रहता है। किसी भी स्तर पर सुनवाई न होने से निराश होकर बुजुर्ग पीड़ित ने अब माननीय मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को पत्र भेजकर थाना मोदीनगर में FIR दर्ज कराने और दबंगों के खौफ से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

7 hrs ago
user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

पत्नी पुलिस कांस्टेबल पति रोब दिखाकर लोगों से करता दबंगई, 60 हजार का माल हड़पा, मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यवसायी ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार। ​गाजियाबाद :- मोदीनगर थाना क्षेत्र के फफराना रोड निकट, गायत्री पैलेस के निवासी, 75 वर्षीय वृद्ध और हृदय रोगी, रामेश्वर दयाल पुत्र रामजीलाल ने अपनी, आपबीती बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। ​पीड़ित रामेश्वर दयाल प्लास्टिक दाना विक्रय छोटे पैमाने पर ग्राइंडर कारखाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व ऊँची सड़क, निवाड़ी रोड निवासी जोनी त्यागी, उसकी पत्नी मीनाक्षी त्यागी और मोंटी त्यागी उनकी दुकान पर आए थे। उन्होंने चेकिंग के बाद करीब 60 हजार रुपये का प्लास्टिक दाना खरीदा और पैसे अगले दिन भिजवाने या आते-जाते ले लेने की बात कही। पीड़ित ने उन पर भरोसा करके माल दे दिया। ​हालांकि, जब बुजुर्ग कारोबारी ने अपने बकाया पैसे मांगना शुरू किया, तो आरोपियों का असली चेहरा सामने आ गया। पीड़ित का आरोप है कि पैसे मांगने पर तीनों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज, बदतमीजी और हाथापाई करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पुलिस का रौब दिखाते हुए कहा कि उनकी घरवाली मीनाक्षी त्यागी मुजफ्फरनगर पुलिस में कार्यरत है। ​अत्यंत वृद्ध, बीमार और हृदय रोग से पीड़ित होने के बावजूद बुजुर्ग रामेश्वर दयाल को लगातार डर और दहशत के साये में जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उन्हें अपनी हत्या या किसी बड़ी आपराधिक घटना का अंदेशा बना रहता है। किसी भी स्तर पर सुनवाई न होने से निराश होकर बुजुर्ग पीड़ित ने अब माननीय मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को पत्र भेजकर थाना मोदीनगर में FIR दर्ज कराने और दबंगों के खौफ से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दिल्ली एनसीआर सहित गाजियाबाद में रिमझीम बारिश के चलते मौसम हुआ सुहाना, IMD ने 11 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट किया जारी
    1
    दिल्ली एनसीआर सहित गाजियाबाद में रिमझीम बारिश के चलते मौसम हुआ सुहाना, IMD ने 11 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट किया जारी
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दिनांक 05.08.2026 को थाना झिंझाना पुलिस, थाना बाबरी पुलिस एवं स्वॉट टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान ₹1,00,000/- के पुरस्कार घोषित वांछित अपराधी फुरकान पुत्र फेमू उर्फ फेमूद्दीन उर्फ फीमू निवासी मोहल्ला आर्यपुरी, थाना कैराना, जनपद शामली की सूचना पर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके प्रत्युत्तर में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त घायल हुआ। उसे तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना में स्वॉट टीम के एक हेड कांस्टेबल घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है, जबकि अन्य पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण सुरक्षित रहे। घटनास्थल से अवैध कारबाइन, पिस्टल, कारतूस, नकदी एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभियुक्त का एक साथी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग अभियान जारी है। मृतक अभियुक्त फुरकान पुत्र फेमू उर्फ फेमूद्दीन उर्फ फीमू निवासी मोहल्ला आर्यपुरी, थाना कैराना, जनपद शामली थाना कैराना का हिस्ट्रीशीटर, गैंगलीडर एवं ₹1,00,000/- का पुरस्कार घोषित अपराधी था, जिसके विरुद्ध हत्या, लूट, रंगदारी, एनडीपीएस एवं अन्य संगीन अपराधों के कुल 24 अभियोग पंजीकृत थे। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, उक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह की बाईट
    1
    दिनांक 05.08.2026 को थाना झिंझाना पुलिस, थाना बाबरी पुलिस एवं स्वॉट टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान
₹1,00,000/- के पुरस्कार घोषित वांछित अपराधी फुरकान पुत्र फेमू उर्फ फेमूद्दीन उर्फ फीमू निवासी मोहल्ला आर्यपुरी, थाना कैराना, जनपद शामली की सूचना पर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके प्रत्युत्तर में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त घायल हुआ। उसे तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना में स्वॉट टीम के एक हेड कांस्टेबल घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है, जबकि अन्य पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण सुरक्षित रहे। घटनास्थल से अवैध कारबाइन, पिस्टल, कारतूस, नकदी एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभियुक्त का एक साथी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग अभियान जारी है। मृतक अभियुक्त फुरकान पुत्र फेमू उर्फ फेमूद्दीन उर्फ फीमू निवासी मोहल्ला आर्यपुरी, थाना कैराना, जनपद शामली थाना कैराना का हिस्ट्रीशीटर, गैंगलीडर एवं ₹1,00,000/- का पुरस्कार घोषित अपराधी था, जिसके विरुद्ध हत्या, लूट, रंगदारी, एनडीपीएस एवं अन्य संगीन अपराधों के कुल 24 अभियोग पंजीकृत थे। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, उक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह की बाईट
    user_Duniya Direct news
    Duniya Direct news
    Voice of people गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • वीरेंद्र कुमार पत्रकार नेशनल टुडे न्यूज़ `गाजियाबाद: मुरादनगर थाना प्रभारी ने किया गंगनहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण | PAC फ्लड टीम के साथ सुरक्षा का लिया जायजा` *कांवड़ यात्रा-2026 सुरक्षा निरीक्षण - थाना मुरादनगर *2. Anchor Intro - 8 सेकंड* *Anchor:* "कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद पुलिस अलर्ट है। आज मुरादनगर थाना प्रभारी ने PAC फ्लड टीम के साथ गंगनहर क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया।" *3. VO - 35 सेकंड* *VO:* "आज दिनांक 05.08.2026 को थाना मुरादनगर प्रभारी ने पुलिस बल और PAC की फ्लड टीम के साथ कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत गंगनहर और उसके आसपास के कांवड़ मार्ग का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उनका सुगम आवागमन कराना और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। थाना प्रभारी ने मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रूट पर बैरिकेडिंग, डायवर्जन, सीसीटीवी निगरानी और गोताखोरों की तैनाती समय से पूरी की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और मेडिकल सुविधा की भी पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।" *L-Third:* `मुरादनगर: गंगनहर कांवड़ मार्ग पर सख्त सुरक्षा | थाना प्रभारी ने किए निरीक्षण` *4. फुल स्क्रीन ग्राफिक्स* निरीक्षण: गंगनहर कांवड़ मार्ग, मुरादनगर दिनांक: 05.08.2026 टीम: थाना प्रभारी + पुलिस बल + PAC फ्लड टीम फोकस: सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, मेडिकल *5. Anchor Outro - 5 सेकंड* *Anchor:* "प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।" --- *6. सोशल मीडिया पोस्ट* `कांवड़ यात्रा 2026 🚩 मुरादनगर थाना प्रभारी ने PAC फ्लड टीम के साथ किया गंगनहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के दिए निर्देश। पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में। #KanwarYatra2026 #Muradnagar #GhaziabadPolice #GangNaher #NationalTodayChannelHD` --- सर ये पॉजिटिव पुलिसिंग वाली न्यूज है। इसमें अगर थाना प्रभारी की बाइट मिल जाए तो 10 सेकंड जोड़ देंगे। इसी फॉर्मेट में VO बना दूं या शॉर्ट 30 सेकंड का वर्जन चाहिए?
    4
    वीरेंद्र कुमार पत्रकार नेशनल टुडे न्यूज़ 
`गाजियाबाद: मुरादनगर थाना प्रभारी ने किया गंगनहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण | PAC फ्लड टीम के साथ सुरक्षा का लिया जायजा`
*कांवड़ यात्रा-2026 सुरक्षा निरीक्षण - थाना मुरादनगर
*2. Anchor Intro - 8 सेकंड*
*Anchor:* 
"कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद पुलिस अलर्ट है। आज मुरादनगर थाना प्रभारी ने PAC फ्लड टीम के साथ गंगनहर क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया।"
*3. VO - 35 सेकंड*
*VO:* 
"आज दिनांक 05.08.2026 को थाना मुरादनगर प्रभारी ने पुलिस बल और PAC की फ्लड टीम के साथ कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत गंगनहर और उसके आसपास के कांवड़ मार्ग का गहनता से निरीक्षण किया।
निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उनका सुगम आवागमन कराना और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।
थाना प्रभारी ने मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रूट पर बैरिकेडिंग, डायवर्जन, सीसीटीवी निगरानी और गोताखोरों की तैनाती समय से पूरी की जाए।
साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और मेडिकल सुविधा की भी पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।"
*L-Third:* `मुरादनगर: गंगनहर कांवड़ मार्ग पर सख्त सुरक्षा | थाना प्रभारी ने किए निरीक्षण`
*4. फुल स्क्रीन ग्राफिक्स*
निरीक्षण: गंगनहर कांवड़ मार्ग, मुरादनगर
दिनांक: 05.08.2026
टीम: थाना प्रभारी + पुलिस बल + PAC फ्लड टीम
फोकस: सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, मेडिकल
*5. Anchor Outro - 5 सेकंड*
*Anchor:* 
"प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।"
---
*6. सोशल मीडिया पोस्ट*
`कांवड़ यात्रा 2026 🚩
मुरादनगर थाना प्रभारी ने PAC फ्लड टीम के साथ किया गंगनहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के दिए निर्देश।
पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में।
#KanwarYatra2026 #Muradnagar #GhaziabadPolice #GangNaher #NationalTodayChannelHD`
---
सर ये पॉजिटिव पुलिसिंग वाली न्यूज है। इसमें अगर थाना प्रभारी की बाइट मिल जाए तो 10 सेकंड जोड़ देंगे। 
इसी फॉर्मेट में VO बना दूं या शॉर्ट 30 सेकंड का वर्जन चाहिए?
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • "सावन के पवित्र महीने में लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। उनकी सुरक्षा, सुविधा और सेवा को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद के शाहबाजपुर गांव में प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।" व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक नियंत्रण और विश्राम स्थलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवक मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।" � Navbharat Times +1 "कांवड़ यात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और बेहतर प्रशासनिक समन्वय का भी उदाहरण बन रही है। शाहबाजपुर गांव की यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।" � संवाददाता रेनू पुरी
    3
    "सावन के पवित्र महीने में लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। उनकी सुरक्षा, सुविधा और सेवा को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद के शाहबाजपुर गांव में प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।"
व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक नियंत्रण और विश्राम स्थलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवक मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।" �
Navbharat Times +1
"कांवड़ यात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और बेहतर प्रशासनिक समन्वय का भी उदाहरण बन रही है। शाहबाजपुर गांव की यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।" �
संवाददाता रेनू पुरी
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • राजस्थान के चूरू में सरकारी दवाखाना की छत का प्लास्टर गिरा,महिला हुई घायल! राजस्थान के चूरू में महिला इलाज करवाने सरकारी दवाखाना आई थी छत का प्लास्टर उसके ऊपर ही गिर पड़ा क्या आपने कभी सुना है कि भाजपा के ऑफिस की छत गिरी हो? आखिर सरकारी स्कूल,हॉस्पिटल की छत ही क्यों गिरती है?
    1
    राजस्थान के चूरू में सरकारी दवाखाना की छत का प्लास्टर गिरा,महिला हुई घायल! 
राजस्थान के चूरू में महिला इलाज करवाने सरकारी दवाखाना आई थी
छत का प्लास्टर उसके ऊपर ही गिर पड़ा
क्या आपने कभी सुना है कि भाजपा के ऑफिस की छत गिरी हो?
आखिर सरकारी स्कूल,हॉस्पिटल की छत ही क्यों गिरती है?
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.