बहराइच में 12 मार्च से प्रारम्भ होगा खाद्यान्न का वितरण बहराइच। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त अन्त्योदय अन्न योजना तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को माह मार्च 2026 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत नियमित वितरण का कार्य 12 से 28 मार्च 2026 तक होगा। अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 35 कि.ग्रा. खाद्यान्न (21 कि.ग्रा. चावल 14 कि.ग्रा. गेहूॅ) तथा पात्र गृहस्थी योजना कार्डधारकों को प्रति यूनिट 05 कि.ग्रा. खाद्यान्न (03 कि.ग्रा. चावल तथा 02 कि.ग्रा. गेहूॅ) का वितरण निःशुल्क किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को त्रैमास जनवरी, फरवरी व मार्च 2026 हेतु प्रति कार्ड 03 किग्रा. चीनी का वितरण रू. 18 प्रति किग्रा की दर से किया जायेगा। डीएसओ ने बताया कि वितरण की अन्तिम तिथि 28 मार्च 2026 को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। समस्त उचित दर विक्रेताओं को सचेत किया गया है कि वितरण अवधि में निर्धारित चौहद्दी में ही कार्डधारकों से ई-पास मशीन पर अंगूठा लगवाकर तत्समय ही लाभार्थी को मानक के अनुसार खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें। यदि किसी विक्रेता के विरूद्ध अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

- Post by सकील अहमद1
- जिले में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगी रोक बहराइच। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इस्तेमाल की जाने वाली कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है। बता दें कि खाडी देशों में युद्ध के कारण भारत में भी एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर संकट पैदा हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बुकिंग करने के बाद दो से तीन दिन में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाई गई है।1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच - जिले के ग्राम मैंगोढ़िया निवासी महेंद्र सिंह 40 वर्षीय जो यू पी डायल 112 में गजरौला पुलिस में तैनात है घर लौटते समय रास्ते में सांड ने उनपर हमला कर दिया जिसके कारण उनके दोनों हाथ फैक्चर हो गए हैं l पत्रकार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके मामा है सांड के आतंक का शिकार आए दिन लोग होते हैं l इन्हें पकड़वाकर गौशाला को भेजना चाहिए l1
- *बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो युवको की मौत, एक घायल* बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों विशुनापुर गांव के निवासी हैं और एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायल का इलाज सुजौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पुलिस की टीम मौके पर तैनात है।2
- महसी/ बहराइच जिले के गौडिया में मवेशी को तेंदुए ने बनाया निवाला, इलाके में दहशत1
- अवैध रूप से रातों रात मिट्टी का खनन , खनन माफिया का छाया आतंक1
- शिवपुरी में दो 6 वर्षिय मासूम लड़कियों को चॉकलेट का लालच देकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बल्लू साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे बीच रास्ते पैदल चलाया। इस दौरान आरोपी बार बार कहता रहा, “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।”1
- बहराइच (11 मार्च 2026) गायत्री चेतना केंद्र गायत्री नगर (डिगिहा चौराहा)परिसर में आज अखिल विश्व गायत्री परिवार व सनातन समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन कर सनातन समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने व अवैध नशा कारोबार, क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। गायत्री चेतना केन्द्र परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक प्राचार्य आर०पी०एन०श्रीवास्तव ने कहा कि सनातन काल से होलिकोत्सव पर्व हमे सामाजिक समरसता व अन्याय तथा अधर्म पर विजय का संदेश देता है हम लोगो को सामुहिक रूप से सभी सनातनधर्मियों के साथ स्नेह व उल्लास पूर्ण वातावरण में बैठकों का आयोजन कर सनातन समाज मे व्याप्त कुरीतियों, अशिक्षा को दूर करने के लिए गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे जन जागरण अभियान में प्रभावी सहयोग करना चाहिए तभी हमारा समाज मजबूत एवं अखंड बना रह सकेगा।संरक्षक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि गायत्री परिवार व सनातन समाज के अन्य संगठनों से समन्वय तथा संवाद बनाकर नशा उन्मुलन, पर्यवारण संरक्षण के लिए लगातार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है तथा सनातन समाज मे व्याप्त कुरूतियों व अशिक्षा को दूर करने के लिए गोश्ठी व चौपाल का आयोजन कर लोगो को सचेत किया जा रहा है इस हेतु गायत्री बाल संस्कार शाला का संचालन कर शोषित व निर्धन तथा अशक्त समाज के बच्चो को निःशुल्क शिक्षा भी प्रदान किया जा रहा है।गायत्री परिजन कांति मिश्रा, बाल संस्कार शाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव ,वरिष्ठ समाज सेविका निशा शर्मा, मिथिलेश श्रीवास्तव आदि ने गायत्री परिवार की ओर से चलाये रहे जन जागरण अभियान में हर संभव सहयोग का आवाहन किया तथा अशिक्षा को दूर करने के लिए और अधिक गायत्री बाल संस्कार शाला संचालित करने की आवश्यकता बताई।समाज सेविका रेनू सिंह ,नामिता शुक्ला, शीला श्रीवास्तव, रश्मि पांडेय, वंदना सिंह आदि गायत्री महिला परिजनों ने होलिकोत्सव गीत प्रस्तुत कर समाज को मजबूत एवं अखंड बनाये रखने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष इंजीनियर राधेश्याम श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी प्रेम चंद्र ने किया।आयोजित समारोह में प्रमुख रूप से सामाजसेवी प्रेम जालान,बाल कृष्ण मिश्र, गौ सेवक शिव पूजन वर्मा, गीता वर्मा ,नीलम चौधरी, बी०डी०श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, सनातन समाज नेता राकेश दुबे,प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तवआदि मौजूद रहे।समापन अवसर पर नशा उन्मुलन व पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाये जा रहे जन जागरण अभियान को प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।3