फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां लापरवाही ने तीन लोगों को घायल कर दिया। थाना टूण्डला क्षेत्र के उसायनी इलाके में केएफसी के सामने यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एक ट्रक सड़क पार कर रहा था। ट्रक को निकलता देख कार चालक ने सतर्कता बरतते हुए अपनी गाड़ी रोक ली। लेकिन पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सीधे आगे बढ़कर दूसरे ट्रक से जा टकराई। इस टक्कर में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग आगरा से दवाइयां लेकर अपने गांव ढोलपुरा लौट रहे थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और घटना की जांच शुरू कर दी है। कैमरा पर्सन अश्वनी कुमार के साथ तालिब राजा, MTF न्यूज, फिरोजाबाद
फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां लापरवाही ने तीन लोगों को घायल कर दिया। थाना टूण्डला क्षेत्र के उसायनी इलाके में केएफसी के सामने यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एक ट्रक सड़क पार कर रहा था। ट्रक को निकलता देख कार चालक ने सतर्कता बरतते हुए अपनी गाड़ी रोक ली। लेकिन पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सीधे आगे बढ़कर दूसरे ट्रक से जा टकराई। इस टक्कर में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग आगरा से दवाइयां लेकर अपने गांव ढोलपुरा लौट रहे थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और घटना की जांच शुरू कर दी है। कैमरा पर्सन अश्वनी कुमार के साथ तालिब राजा, MTF न्यूज, फिरोजाबाद
- शहर में बदहाल सड़कों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताज़ा मामला उस सड़क का है, जहाँ एक हिस्सा पूरी तरह धंस चुका है और आए दिन हादसे का डर बना हुआ है। स्थानीय राहगीरों ने इस खतरनाक स्थिति का वीडियो बनाकर नगर निगम के अधिकारियों से जल्द मरम्मत की अपील की है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो कोई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचा और न ही निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर गंभीरता दिखाई। मजबूर होकर अब आम जनता को सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ रहा है, ताकि उनकी आवाज़ प्रशासन तक पहुंच सके। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क का धंसा हिस्सा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक नदारद नजर आ रहे हैं।1
- इफ्तार में दिखी सियासी ताकत! अखिलेश यादव पहुंचे, सपा नेताओं का बड़ा जमावड़ा।1
- तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार को मारी टक्कर, दूसरे ट्रक में घुसने से तीन घायल फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र के उसायनी स्थित केएफसी के सामन रोड क्रॉस कर रहे ट्रक को देखकर एक कार चालक ने अपनी गाड़ी रोक ली। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे रोड क्रॉस कर रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायल आगरा से दवा लेकर ढोलपुरा गांव जा रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।1
- वामपंथी ईरान और इजरायल युद्ध को लेकर भारत में गैस की किल्लत बता रहे। मैने 2-3 दिन पहले गैस बुक किया। वार्ष्णेय गैस एजेंसी के द्वारा मेरा सिलेंडर मेरे घर पहुंचा दिया गया है। यह योगी राज है। जहां गैस की कोई समस्या नहीं। समस्या झूठ फैलाने में है। BJP Uttar Pradesh MYogiAdityanath #shrikantryv #gais #Vashney_Gais_Agency1
- स्वराज जागरण की खबर का असर: शिकोहाबाद नगर पालिका में कर्मचारियों की हड़ताल का समाधान हो गया है! 🎉 चेयरमैन ने सभी मांगों को मान लिया है, जिसके बाद हड़ताल वापस ले ली गई है। कर्मचारियों का कहना है कि वे अब खुश हैं और अपने काम पर वापस लौट आएंगे। 💪1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- उत्तरप्रदेश सरकार ने अत्यंत घातक चूहनाशक उत्पादों, विशेषकर येलो-व्हाइट फास्फोरस युक्त 'रैटोल पेस्ट' आदि की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की सूचना के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। ये अवैध चूहानाशक कुछ ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, इन सभी को उत्पादों को सूची से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी जिलों में इसकी बिक्री पर कार्रवाई करने को कहा गया है। कीटनाशी अधिनियम-1968 के प्रविधानों के अनुसार देश में केवल उन्हीं कीटनाशी उत्पादों का निर्माण, भंडारण और विक्रय किया जा सकता है जो ''केंद्रीय कीटनाशी बोर्ड एवं पंजीकरण समिति'' में पंजीकृत हों। आधिकारिक अभिलेखों के अनुसार येलो-व्हाइट फास्फोरस (तीन प्रतिशत पेस्ट) युक्त उत्पाद अनुमोदित कीटनाशियों की सूची में शामिल नहीं हैं, ऐसे में इनका किसी भी रूप में विक्रय अवैध है। सरकार के अनुसार येलो फास्फोरस एक अत्यंत विषैला और ज्वलनशील पदार्थ है, जिसका कोई ज्ञात प्रतिविष (एंटीडोट) उपलब्ध नहीं है। इसके अल्प मात्रा में सेवन से मृत्यु तक हो सकती है। आनलाइन माध्यमों पर इसकी उपलब्धता से दुरुपयोग की आशंका को रोकने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। अनिवार्य किया गया है कि ई-कॉमर्स के माध्यम से कीटनाशकों की बिक्री केवल वही विक्रेता कर सकेंगे, जिनके पास संबंधित राज्य के लाइसेंसिंग अधिकारी द्वारा जारी वैध लाइसेंस होगा। इसके अलावा जिला कृषि रक्षा अधिकारियों और कीटनाशी निरीक्षकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि इन अवैध उत्पादों के भंडारण या बिक्री की सूचना मिलती है तो कीटनाशी अधिनियम 1968 और कीटनाशी नियमावली 1971 के तहत कार्यवाही की जाए। Updated-17/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है दरोगा जी किराये के बदले चालान पर उतर आये… 🚨 घटना इटावा की बताई जा रही है — वाह दरोगा जी, वाह! बताया जा रहा है कि मामूली विवाद ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब मामला नियम-कानून की कार्रवाई तक पहुंच गया। अब सवाल ये है कि क्या वाकई यह कार्रवाई विधि-सम्मत थी या फिर अधिकारों का दुरुपयोग? ⚖️ 📌 वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 👉 अगर वीडियो सत्य है, तो यह मामला पद के दुरुपयोग और प्रक्रियात्मक न्याय (Due Process) पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच आवश्यक है ताकि सच्चाई सामने आ सके और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं1