logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भरतीय संस्कृति भारतीय संस्कृति की अनूप भक्ति मन्त्रीमुग्ध रसधारा ❤️❤️❤️❤️🙏🙏

9 hrs ago
user_Anand News
Anand News
Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

भरतीय संस्कृति भारतीय संस्कृति की अनूप भक्ति मन्त्रीमुग्ध रसधारा ❤️❤️❤️❤️🙏🙏

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भरतीय संस्कृति भारतीय संस्कृति की अनूप भक्ति मन्त्रीमुग्ध रसधारा ❤️❤️❤️❤️🙏🙏
    1
    भरतीय संस्कृति 
भारतीय संस्कृति की अनूप भक्ति मन्त्रीमुग्ध रसधारा ❤️❤️❤️❤️🙏🙏
    user_Anand News
    Anand News
    Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🇮🇳 प्रदेश की नन्हीं कलाकार ने स्वतंत्रता दिवस पर बिखेरी मनमोहक अदाएं! 🇮🇳 प्रदेश की नन्हीं कलाकार ने स्वतंत्रता दिवस पर बिखेरी मनमोहक अदाएं! झांझर की मधुर ताल, चेहरे पर देशभक्ति का भाव और तिरंगे के रंग में रंगा यह खूबसूरत नृत्य हर किसी का दिल जीत रहा है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इस नन्हीं कलाकार की शानदार प्रस्तुति ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। ❤️🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 जय भारत!
    1
    🇮🇳 प्रदेश की नन्हीं कलाकार ने स्वतंत्रता दिवस पर बिखेरी मनमोहक अदाएं! 🇮🇳
प्रदेश की नन्हीं कलाकार ने स्वतंत्रता दिवस पर बिखेरी मनमोहक अदाएं! 
झांझर की मधुर ताल, चेहरे पर देशभक्ति का भाव और तिरंगे के रंग में रंगा यह खूबसूरत नृत्य हर किसी का दिल जीत रहा है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इस नन्हीं कलाकार की शानदार प्रस्तुति ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। ❤️🇮🇳
जय हिंद! 🇮🇳 जय भारत!
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • एंटी करप्शन टीम के जिला अध्यक्ष विक्की चावला ने फहराया तिरंगा, बोले— राष्ट्रहित और ईमानदारी के साथ देश सेवा का लें संकल्प मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झांसी रानी चौक देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। एंटी करप्शन टीम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूरे सम्मान और गौरव के साथ तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में कोतवाली इंचार्ज समेत एंटी करप्शन टीम के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। जैसे ही तिरंगा फहराया गया, पूरा चौक भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से गूंज उठा। मौजूद लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। एंटी करप्शन टीम के जिला अध्यक्ष विक्की चावला ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, सम्मान और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्रहित में ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
    4
    एंटी करप्शन टीम के जिला अध्यक्ष विक्की चावला ने फहराया तिरंगा, बोले— राष्ट्रहित और ईमानदारी के साथ देश सेवा का लें संकल्प
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झांसी रानी चौक देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। एंटी करप्शन टीम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूरे सम्मान और गौरव के साथ तिरंगा फहराया गया।
कार्यक्रम में कोतवाली इंचार्ज समेत एंटी करप्शन टीम के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। जैसे ही तिरंगा फहराया गया, पूरा चौक भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से गूंज उठा।
मौजूद लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। एंटी करप्शन टीम के जिला अध्यक्ष विक्की चावला ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, सम्मान और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्रहित में ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
    user_Shivam Chaudhary
    Shivam Chaudhary
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • देवबंद के दारुल उलूम मे उलेमाओ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस उत्तर प्रदेश के विधानसभा देवबंद जिला सहारनपुर में देवबंद स्थित दारुल उलूम में उलेमाओ मां ने बनाया स्वतंत्रता दिवस मौजूद रहे सभी छात्र एवं मौलाना गण...
    1
    देवबंद के दारुल उलूम मे उलेमाओ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस 
उत्तर प्रदेश के विधानसभा देवबंद जिला सहारनपुर में देवबंद स्थित दारुल उलूम में उलेमाओ मां ने बनाया स्वतंत्रता दिवस मौजूद रहे सभी छात्र एवं मौलाना गण...
    user_TARUN KUMAR
    TARUN KUMAR
    Local News Reporter देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • मलिन बस्तियों के बच्चों के बीच पहुंचे राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा, बांटे वस्त्र व तिरंगा पटके
    1
    मलिन बस्तियों के बच्चों के बीच पहुंचे राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा, बांटे वस्त्र व तिरंगा पटके
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया पूरा परिसर मुजफ्फरनगर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर पूरे सम्मान और देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगा फहराते ही पूरा कार्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशप्रेम की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद की गरिमामयी मौजूदगी में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. शाहनवाज, राष्ट्रीय सचिव काजी कासिफ तलत, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहिद राणा, राष्ट्रीय सचिव शीबा खान, राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र सिंह, सहारनपुर मंडल मीडिया प्रभारी मोहम्मद असलम, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष जितेंद्र राठी, मेरठ जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार एवं सहारनपुर जिला अध्यक्ष रियासत खान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सफीक राजपूत, हैदर अली, सचिन सैनी, मुशर्रफ सिद्दीकी, रवि शंकर, मानव गुप्ता, इरफान खान, साजिद खान, सोनू, नौशाद, शाह नौसाद, काजी अमित कुमार, डॉ. उस्मान सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े सदस्य एवं पत्रकार साथी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकारों को देशहित, समाजहित और सच्चाई के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त पत्रकार महासभा पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार आवाज उठाने के साथ-साथ समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
    1
    🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया पूरा परिसर
मुजफ्फरनगर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर पूरे सम्मान और देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगा फहराते ही पूरा कार्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशप्रेम की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद की गरिमामयी मौजूदगी में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. शाहनवाज, राष्ट्रीय सचिव काजी कासिफ तलत, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहिद राणा, राष्ट्रीय सचिव शीबा खान, राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र सिंह, सहारनपुर मंडल मीडिया प्रभारी मोहम्मद असलम, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष जितेंद्र राठी, मेरठ जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार एवं सहारनपुर जिला अध्यक्ष रियासत खान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा सफीक राजपूत, हैदर अली, सचिन सैनी, मुशर्रफ सिद्दीकी, रवि शंकर, मानव गुप्ता, इरफान खान, साजिद खान, सोनू, नौशाद, शाह नौसाद, काजी अमित कुमार, डॉ. उस्मान सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े सदस्य एवं पत्रकार साथी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकारों को देशहित, समाजहित और सच्चाई के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि संयुक्त पत्रकार महासभा पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार आवाज उठाने के साथ-साथ समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। 🇮🇳
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
    user_जितेंद्र राठ
    जितेंद्र राठ
    जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के जानसठ में बड़ा हादसा टला, रानी के महल की दीवार भर-भरा कर गिरी मुजफ्फरनगर के जानसठ में शनिवार को बारिश के चलते ऐतिहासिक ‘रानी के महल’ की जर्जर विशाल दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। दीवार गिरने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर क्षेत्र को सुरक्षित कराते हुए लोगों की आवाजाही रोक दी। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते समय रहते बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि दीवार गिरने के दौरान आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने जर्जर इमारतों का निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।
    1
    मुजफ्फरनगर के जानसठ में बड़ा हादसा टला, रानी के महल की दीवार भर-भरा कर गिरी
मुजफ्फरनगर के जानसठ में शनिवार को बारिश के चलते ऐतिहासिक ‘रानी के महल’ की जर्जर विशाल दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। दीवार गिरने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर क्षेत्र को सुरक्षित कराते हुए लोगों की आवाजाही रोक दी। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते समय रहते बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि दीवार गिरने के दौरान आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने जर्जर इमारतों का निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर पुलिस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस जयभारत देशभक्ति भारत तिरंगा IndianIndependenceDay IndependenceDay India ForPublicNews NewsUpdate UPNews MuzaffarnagarNew स्वतंत्रतादिवस 15अगस्त हरघर_तिरंगा तिरंगा जयहिंद वंदेमातरम् जयभारत देशभक्ति भारत मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश मुजफ्फरनगर पुलिस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस जयभारत देशभक्ति भारत तिरंगा IndianIndependenceDay IndependenceDay India ForPublicNews NewsUpdate UPNews MuzaffarnagarNew स्वतंत्रतादिवस 15अगस्त हरघर_तिरंगा तिरंगा जयहिंद वंदेमातरम् जयभारत देशभक्ति भारत मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश
    1
    मुजफ्फरनगर पुलिस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

 जयभारत देशभक्ति भारत तिरंगा IndianIndependenceDay IndependenceDay India ForPublicNews NewsUpdate UPNews MuzaffarnagarNew

स्वतंत्रतादिवस 15अगस्त हरघर_तिरंगा तिरंगा जयहिंद वंदेमातरम् जयभारत देशभक्ति भारत मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश 
मुजफ्फरनगर पुलिस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
जयभारत देशभक्ति भारत तिरंगा IndianIndependenceDay IndependenceDay India ForPublicNews NewsUpdate UPNews MuzaffarnagarNew
स्वतंत्रतादिवस 15अगस्त हरघर_तिरंगा तिरंगा जयहिंद वंदेमातरम् जयभारत देशभक्ति भारत मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 👉मुजफ्फरनगर में किसानों का देशभक्ति वाला शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ निकली भाकियू तोमर की विशाल तिरंगा यात्रा SLUG = आजादी के जश्न में उमड़ा किसानों का सैलाब, तिरंगों टैक्टरों से भर गईं शहर की सड़कें ANCHOR = मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के दिशा-निर्देशन में जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी और पश्चिम युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में किसान बाइक, कार और ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बन गई। कार्यक्रम की शुरुआत महावीर चौक स्थित जीआईसी मैदान से हुई इसके बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा लड्डू और मिठाइयां वितरित की गईं। इसके बाद किसानों ने वाहनों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में ट्रैक्टरों, कारों और बाइकों पर तिरंगे लहराते नजर आए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। रामपुर तिराहे स्थित भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ समापन हुआ। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व ही संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण ढंग से तिरंगा यात्रा निकालने तथा शासन-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा था कि यात्रा के दौरान किसी वाहन या आमजन को किसी प्रकार का नुकसान न हो और यातायात व्यवस्था में भी सहयोग किया जाए। चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि देश के विकास और सम्मान के लिए किसान हमेशा अपनी पूरी ताकत के साथ खड़ा रहा है। किसान अन्नदाता होने के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों के योगदान को याद करने और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह आजादी हजारों लाखों वीर बलिदानियों के बलिदान के बाद हमें मिली है और आज उन सभी को याद करते हुए आजादी का जश्न मनाया गया है। तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राममेहर तोमर फौजी, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राजीव तोमर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रवण त्यागी, कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियान, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर, युवा जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी, महिला मोर्चा युवा जिला अध्यक्ष रंजनी शर्मा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद मलिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान अजय त्यागी, सदाम, सोनू, आशु चौधरी, मोनू धीमान, शानू पहलवान, इरशाद, सलीम, साजिद अल्वी, नौशाद, अमन, अरुण, राजन, परवेज, आकिल, दीपक तोमर, शमशाद, तपरेज अहमद, साऊद, इसराइल, शिराजुद्दीन, मुकेश गुर्जर, मोहित, सोनू पंडित, सदाकत, समीम मलिक, रियाज राणा, महबूब सीकरी, ताजीम ठाकुर, फारुख, शौकीन आदि मौजूद रहे। BYTE = चौधरी संजीव तौमर ( राष्ट्रीय अध्यक्ष -भाकियू तोमर ) BYTE = निखिल चौधरी ( जिलाध्यक्ष -भाकियू तोमर )
    4
    👉मुजफ्फरनगर में किसानों का देशभक्ति वाला शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ निकली भाकियू तोमर की विशाल तिरंगा यात्रा
SLUG = आजादी के जश्न में उमड़ा किसानों का सैलाब, तिरंगों टैक्टरों से भर गईं शहर की सड़कें
ANCHOR = मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के दिशा-निर्देशन में जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी और पश्चिम युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में किसान बाइक, कार और ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बन गई।
कार्यक्रम की शुरुआत महावीर चौक स्थित जीआईसी मैदान से हुई इसके बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा लड्डू और मिठाइयां वितरित की गईं। इसके बाद किसानों ने वाहनों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में ट्रैक्टरों, कारों और बाइकों पर तिरंगे लहराते नजर आए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। रामपुर तिराहे स्थित भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ समापन हुआ।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व ही संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण ढंग से तिरंगा यात्रा निकालने तथा शासन-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा था कि यात्रा के दौरान किसी वाहन या आमजन को किसी प्रकार का नुकसान न हो और यातायात व्यवस्था में भी सहयोग किया जाए।
चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि देश के विकास और सम्मान के लिए किसान हमेशा अपनी पूरी ताकत के साथ खड़ा रहा है। किसान अन्नदाता होने के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों के योगदान को याद करने और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह आजादी हजारों लाखों वीर बलिदानियों के बलिदान के बाद हमें मिली है और आज उन सभी को याद करते हुए आजादी का जश्न मनाया गया है। 
तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राममेहर तोमर फौजी, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राजीव तोमर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रवण त्यागी, कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियान, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर, युवा जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी, महिला मोर्चा युवा जिला अध्यक्ष रंजनी शर्मा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद मलिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान अजय त्यागी, सदाम, सोनू, आशु चौधरी, मोनू धीमान, शानू पहलवान, इरशाद, सलीम, साजिद अल्वी, नौशाद, अमन, अरुण, राजन, परवेज, आकिल, दीपक तोमर, शमशाद, तपरेज अहमद, साऊद, इसराइल, शिराजुद्दीन, मुकेश गुर्जर, मोहित, सोनू पंडित, सदाकत, समीम मलिक, रियाज राणा, महबूब सीकरी, ताजीम ठाकुर, फारुख, शौकीन आदि मौजूद रहे।
BYTE = चौधरी संजीव तौमर ( राष्ट्रीय अध्यक्ष -भाकियू तोमर )
BYTE = निखिल चौधरी ( जिलाध्यक्ष -भाकियू तोमर )
    user_Shivam Chaudhary
    Shivam Chaudhary
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.