logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दादर पुल पर खाई में पलटी इर्टिगा, बाल-बाल बचे दो लोग मेदांता अस्पताल के पास हादसा, पार्क की गई कार अचानक लुढ़ककर खाई में गिरी शाहगंज (जौनपुर)। सोमवार को दादर पुल पर उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मेदांता अस्पताल के पास खड़ी एक इर्टिगा कार अचानक लुढ़कते हुए सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटी। हादसे के दौरान कार में मौजूद दो लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुल पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। बताया जाता है कि नौहरा क्षेत्र से कुछ लोग एक मरीज को उपचार के लिए मेदांता अस्पताल लेकर आए थे। चालक ने कार को दादर पुल के किनारे खड़ा किया और मरीज को लेकर अस्पताल के अंदर चला गया। इसी दौरान अचानक खड़ी कार अपने आप लुढ़कने लगी। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, कार तेजी से ढलान की ओर बढ़ते हुए सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा पलटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। कार के खाई में पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों लोगों को कार से बाहर निकालने में मदद की। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के साथ ही पुल पर बाधित हुए यातायात को नियंत्रित कराया । प्रारंभिक तौर पर कार के हैंडब्रेक फेल होने अथवा ढलान पर उचित तरीके से पार्किंग नहीं किए जाने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में किसी के हताहत न होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

20 hrs ago
user_Rajkumar Ashq
Rajkumar Ashq
Teacher जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
fac142cd-4029-4c0a-8fe2-c424ae4f1fa6

दादर पुल पर खाई में पलटी इर्टिगा, बाल-बाल बचे दो लोग मेदांता अस्पताल के पास हादसा, पार्क की गई कार अचानक लुढ़ककर खाई में गिरी शाहगंज (जौनपुर)। सोमवार को दादर पुल पर उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मेदांता अस्पताल के पास खड़ी एक इर्टिगा कार अचानक लुढ़कते हुए सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटी। हादसे के दौरान कार में मौजूद दो लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुल पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। बताया जाता है कि नौहरा क्षेत्र से कुछ लोग एक मरीज को उपचार के लिए मेदांता अस्पताल लेकर आए थे। चालक ने कार को दादर पुल के किनारे खड़ा किया और मरीज को लेकर अस्पताल के अंदर चला गया। इसी दौरान अचानक खड़ी कार अपने आप लुढ़कने लगी। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, कार तेजी से ढलान की ओर बढ़ते हुए सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा पलटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। कार के खाई में पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों लोगों को कार से बाहर निकालने में मदद की। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के साथ ही पुल पर बाधित हुए यातायात को नियंत्रित कराया । प्रारंभिक तौर पर कार के हैंडब्रेक फेल होने अथवा ढलान पर उचित तरीके से पार्किंग नहीं किए जाने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में किसी के हताहत न होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। TI मनोज पांडेय, TSI जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह के खिलाफ DM से शिकायत? जौनपुर। जिले में पुलिसकर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, टीआई मनोज पांडेय, टीएसआई जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह पर उसके साथ कथित रूप से मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। अब बड़ा सवाल यह है कि पीड़ित के लगाए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या मामले की निष्पक्ष जांच होगी और अगर आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी? फिलहाल, मामले में शिकायत पत्र के आधार पर जांच और संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी शेष है।
    1
    जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप।
जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। TI मनोज पांडेय, TSI जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह के खिलाफ DM से शिकायत?
जौनपुर। जिले में पुलिसकर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, टीआई मनोज पांडेय, टीएसआई जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह पर उसके साथ कथित रूप से मारपीट करने का आरोप है।
पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।
अब बड़ा सवाल यह है कि पीड़ित के लगाए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या मामले की निष्पक्ष जांच होगी और अगर आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी?
फिलहाल, मामले में शिकायत पत्र के आधार पर जांच और संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी शेष है।
    user_Indian 24 Circle News
    Indian 24 Circle News
    Journalist जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दुकानदार को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल पुलिस अधीक्षक ने टीममें गठित की पिस्टल की नोक पर दुकानदार की पिटाई, वीडियो वायरल सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार का बताया जा रहा वायरल वीडियो। अजीत यादव नाम के युवक और उसके साथियों पर पिस्टल दिखाकर दुकानदार से मारपीट करने का आरोप। अजीत यादव मल्हनी बाजार उत्तर पट्टी का निवासी बताया जा रहा है।
    1
    दुकानदार को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल पुलिस अधीक्षक ने टीममें गठित की
पिस्टल की नोक पर दुकानदार की पिटाई, वीडियो वायरल
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार का बताया जा रहा वायरल वीडियो।
अजीत यादव नाम के युवक और उसके साथियों पर पिस्टल दिखाकर दुकानदार से मारपीट करने का आरोप।
अजीत यादव मल्हनी बाजार उत्तर पट्टी का निवासी बताया जा रहा है।
    user_बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #samsan ramghat jila Jaunpur tantrik Baba Bangali #varal
    1
    #samsan ramghat jila Jaunpur tantrik Baba Bangali #varal
    user_/Nishulk seva Baba Bangali youtub/ maa sitla nagri jila Jaunpur
    /Nishulk seva Baba Bangali youtub/ maa sitla nagri jila Jaunpur
    Pujari Jaunpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • इंजीनियरिंग दिवस पर देश के सभी इंजीनियरों को हार्दिक शुभकामनाएं नई सोच, तकनीकी प्रतिभा और विकास की दिशा में इंजीनियरों का योगदान देश की प्रगति की मजबूत नींव है। इंजीनियरिंग दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से देश के सभी इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। इंजीनियर अपने ज्ञान, कौशल, नवाचार और वैज्ञानिक सोच के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सड़क, पुल, भवन, उद्योग, ऊर्जा, संचार, डिजिटल तकनीक, चिकित्सा और अंतरिक्ष जैसे अनेक क्षेत्रों में इंजीनियरों का योगदान समाज को आधुनिक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है। यह दिवस महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनका जीवन देश के युवाओं को मेहनत, अनुशासन, तकनीकी ज्ञान और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देता है। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि इंजीनियरिंग केवल तकनीक का क्षेत्र नहीं, बल्कि मानव जीवन को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का माध्यम भी है। आज के इंजीनियरों को नवाचार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। इंजीनियरिंग दिवस पर सभी अभियंताओं को पुनः हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    1
    इंजीनियरिंग दिवस पर देश के सभी इंजीनियरों को हार्दिक शुभकामनाएं
नई सोच, तकनीकी प्रतिभा और विकास की दिशा में इंजीनियरों का योगदान देश की प्रगति की मजबूत नींव है।
इंजीनियरिंग दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से देश के सभी इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन।
इंजीनियर अपने ज्ञान, कौशल, नवाचार और वैज्ञानिक सोच के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सड़क, पुल, भवन, उद्योग, ऊर्जा, संचार, डिजिटल तकनीक, चिकित्सा और अंतरिक्ष जैसे अनेक क्षेत्रों में इंजीनियरों का योगदान समाज को आधुनिक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है।
यह दिवस महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनका जीवन देश के युवाओं को मेहनत, अनुशासन, तकनीकी ज्ञान और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देता है।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि इंजीनियरिंग केवल तकनीक का क्षेत्र नहीं, बल्कि मानव जीवन को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का माध्यम भी है। आज के इंजीनियरों को नवाचार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।
इंजीनियरिंग दिवस पर सभी अभियंताओं को पुनः हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people मरियाहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जौनपुर जलालपुर बाजार में लगा सई नदी इस पर उसे पर खिसनीपुरी का मेला जौनपुर तीज की सुबह सजा खिसनीपुरी का ऐतिहासिक मेला, जलालपुर पुराने बाजार में उमड़ी भीड़ जौनपुर जलालपुर पवित्र सई नदी के किनारे स्थित जलालपुर पुराने बाजार में हर साल तीज की सुबह लगता आ रहा कई दशक पुराना ऐतिहासिक खिसनीपुरी का मेला आज धूमधाम से संपन्न हो रहा है। मान्यता है कि तीज के पावन पर्व पर सुबह से ही यह मेला सज जाता है, जिसमें दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। मेले की सबसे बड़ी खासियत यहाँ की अनोखी "खिसनीपुरी" प्रथा है। इस प्रथा में स्थानीय युवक अपने पूरे शरीर को काले रंग से रंग कर, शरीर पर सीकर (जंजीर) बांध कर और हाथ में चाकू लेकर मेले और पूरे बाजार में भ्रमण करते हैं और परंपरा के अनुसार दुकानदारों व लोगों से पैसा लेते हैं। आज मेले में पानी-पुरी, जलेबी की दुकानों और झूलों पर खूब चहल-पहल रही वहीं सुरक्षा व्यवस्था में जलालपुर थाना पुलिस रही तैनात
    1
    जौनपुर जलालपुर बाजार में लगा सई नदी इस पर उसे पर खिसनीपुरी का मेला 
जौनपुर तीज की सुबह सजा खिसनीपुरी का ऐतिहासिक मेला, जलालपुर पुराने बाजार में उमड़ी भीड़
जौनपुर जलालपुर  पवित्र सई नदी के किनारे स्थित जलालपुर पुराने बाजार में हर साल तीज की सुबह लगता आ रहा कई दशक पुराना ऐतिहासिक खिसनीपुरी का मेला आज धूमधाम से संपन्न हो रहा है।
मान्यता है कि तीज के पावन पर्व पर सुबह से ही यह मेला सज जाता है, जिसमें दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं।
मेले की सबसे बड़ी खासियत यहाँ की अनोखी "खिसनीपुरी" प्रथा है। इस प्रथा में स्थानीय युवक अपने पूरे शरीर को काले रंग से रंग कर, शरीर पर सीकर (जंजीर) बांध कर और हाथ में चाकू लेकर मेले और पूरे बाजार में भ्रमण करते हैं और परंपरा के अनुसार दुकानदारों व लोगों से पैसा लेते हैं।
आज मेले में पानी-पुरी, जलेबी की दुकानों और झूलों पर खूब चहल-पहल रही वहीं सुरक्षा व्यवस्था में जलालपुर थाना पुलिस रही तैनात
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई जौनपुर केराकत में भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष पारस निषाद व संचालन जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश पाल के द्वारा किया गया उक्त मैं पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी केराकत को सोपा गया मुख्य मांगे 1- विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बनाए गए विद्युत बिल की वसूली को तत्काल रोका जाए तथा विद्युत बिल में सुधार किया जाए 2- किसने की फसल बचाने हेतु आवारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचने की व्यवस्था की जाए 3- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा के पात्र व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड में सम्मिलित किए जाने हेतु पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया जाए 4- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा में छूटे हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का चयन करके आवास दिलाया जाए 5- विकासखंड जलालपुर के अंतर्गत गांव खुशियों से सलेमपुर के लिए निकली माइनर लंबी ट्रेन की खुदाई कराकर उसकी सफाई कराई जाए प्रतिनिधिमंडल धर्मराज पटेल जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र मोर जिला महासचिव जौनपुर अखिलेश पाल ब्लॉक अध्यक्ष जलालपुर अरुण गुप्ता दीपक शर्मा महिमापुर प्रेमचंद निधि महिमापुर सीमा यादव ब्लॉक का अध्यक्ष महिला बिग जलालपुर अजीत सरोज जलालपुर पारस निषाद अन्य लोग भी मौजूद रहे!
    2
    भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई 
जौनपुर केराकत में भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष पारस निषाद व संचालन जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश पाल के द्वारा किया गया उक्त मैं पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी केराकत को सोपा गया
मुख्य मांगे
1- विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बनाए गए विद्युत बिल की वसूली को तत्काल रोका जाए तथा विद्युत बिल में सुधार किया जाए
2- किसने की फसल बचाने हेतु आवारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचने की व्यवस्था की जाए
3- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा के पात्र व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड में सम्मिलित किए जाने हेतु पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया जाए
4- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा में छूटे हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का चयन करके आवास दिलाया जाए
5- विकासखंड जलालपुर के अंतर्गत गांव खुशियों से सलेमपुर के लिए निकली माइनर लंबी ट्रेन की खुदाई कराकर उसकी सफाई कराई जाए
प्रतिनिधिमंडल धर्मराज पटेल जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र मोर जिला महासचिव जौनपुर अखिलेश पाल ब्लॉक अध्यक्ष जलालपुर अरुण गुप्ता दीपक शर्मा महिमापुर प्रेमचंद निधि महिमापुर सीमा यादव ब्लॉक का अध्यक्ष महिला बिग जलालपुर अजीत सरोज जलालपुर पारस निषाद अन्य लोग भी मौजूद रहे!
    user_अच्छेलाल राजभर पत्रकार
    अच्छेलाल राजभर पत्रकार
    Insurance Agent केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुर भाषा की दूहिता हिंदी, भारत माता के भाल की बिंदी हास्य-व्यंग्य, वीर, श्रृंगार और देशप्रेम की कविताओं से कवियों ने बांधा समां, खूब बटोरी तालियां सुर भाषा की दूहिता हिंदी, भारत माता के भाल की बिंदी हास्य-व्यंग्य, वीर, श्रृंगार और देशप्रेम की कविताओं से कवियों ने बांधा समां, खूब बटोरी तालियां अहरौला। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के पंडित कल्पनाथ पब्लिक स्कूल अरहरिया में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य, श्रृंगार, वीर रस और देशप्रेम से ओतप्रोत कविताओं ने श्रोताओं को खूब आकर्षित किया। कवियों की प्रभावी प्रस्तुतियों पर देर तक तालियां गूंजती रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ कवि डॉ. राजाराम सिंह ने की। संचालन कवि भालचंद्र त्रिपाठी ने किया। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर धूप-दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। इसके बाद कवि भालचंद्र त्रिपाठी ने “माई वीणा के तार झनकावैलू, बुद्धिया जगावेलू ना...” प्रस्तुत कर सरस्वती वंदना से कार्यक्रम को गति दी।कवि लाल बहादुर चौरसिया ने बेटियों को परिवार और समाज की पहचान बताते हुए कहा कि “बेटियां सभी का आन होती हैं, हमारी सभ्यता की पहचान होती हैं।” इसके बाद हिंदी की महत्ता को स्वर देते हुए उन्होंने हिंदी को भारत माता के भाल की बिंदी बताते हुए श्रोताओं में हिंदी के प्रति गौरव का भाव जगाया। कवि रामदरश पांडेय ‘विश्वासी’ ने हिंदी के प्रति आत्मगौरव का संदेश देते हुए कहा कि “हिंदी अपने देश की भाषा, इस पर ही अभिमान है, हर भाषा छोटी लगती, हिंदी लगती बहुत बड़ी।” वरिष्ठ कवि प्रभुनारायण ‘प्रेमी’ ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति का जोश भरते हुए कहा, “जवानी जिधर चल पड़े वही डगर है, जवानी को वतन जब ही मांगे वही धर्म है।” कवि भालचंद्र त्रिपाठी ने अपनी व्यंग्यात्मक प्रस्तुति “ना खुदा को जब खुदा बोले, आप ही कहिए उनको क्या बोले, हम ही को कत्ल कर रहे हैं, हम ही शुक्रिया बोले” के माध्यम से सामाजिक विडंबनाओं पर तीखा प्रहार किया।कवि सम्मेलन के आयोजक एवं कवि देवमणि त्रिपाठी ‘अंगार’ ने कविता के माध्यम से साहित्य की भूमिका बताते हुए कहा, “जीत ले जन के हृदय को, प्रभु वही प्रभुता वही, वीरता भर दे लहू में, कवि वही कविता वही है।” उन्होंने जातिवाद पर भी प्रहार करते हुए समाज में बढ़ते जातीय विभाजन को चिंता का विषय बताया। साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित डॉ. राजाराम सिंह ने भ्रष्टाचार पर करारा व्यंग्य करते हुए कहा कि “हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है आजकल, आग में भी मिलावट है।” उनकी प्रस्तुति पर भी श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं।कवि राजेंद्र त्रिपाठी ‘राहगीर’ ने “मैं वो हिंदुस्तान चाहता हूं” के माध्यम से देश के प्रति अपनी कल्पना और भावनाएं व्यक्त कीं, जबकि कवि अरविंद पथिक ने हिंदी भाषा की महत्ता पर कविता प्रस्तुत कर हिंदी के प्रति सम्मान और गौरव का संदेश दिया। मुख्य अतिथि जयप्रकाश पांडेय ने हिंदी दिवस की सार्थकता और वर्तमान समय में हिंदी भाषा की आवश्यकता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने हिंदी को भारतीय संस्कृति, भावनाओं और जनमानस से जुड़ी भाषा बताते हुए इसके सम्मान और प्रसार पर जोर दिया।कार्यक्रम के आयोजक विद्यालय प्रबंधक एवं कवि देवमणि त्रिपाठी ‘अंगार’ ने अतिथियों और कवियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कवियों एवं अतिथियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देवी प्रसाद मिश्रा, राम प्रकाश पांडेय, राजेश त्रिपाठी, विजय यादव, रमेश, राजू भारद्वाज, श्यामधारी, मोहनलाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    4
    सुर भाषा की दूहिता हिंदी, भारत माता के भाल की बिंदी
हास्य-व्यंग्य, वीर, श्रृंगार और देशप्रेम की कविताओं से कवियों ने बांधा समां, खूब बटोरी तालियां
सुर भाषा की दूहिता हिंदी, भारत माता के भाल की बिंदी
हास्य-व्यंग्य, वीर, श्रृंगार और देशप्रेम की कविताओं से कवियों ने बांधा समां, खूब बटोरी तालियां
अहरौला। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के पंडित कल्पनाथ पब्लिक स्कूल अरहरिया में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य, श्रृंगार, वीर रस और देशप्रेम से ओतप्रोत कविताओं ने श्रोताओं को खूब आकर्षित किया। कवियों की प्रभावी प्रस्तुतियों पर देर तक तालियां गूंजती रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ कवि डॉ. राजाराम सिंह ने की। संचालन कवि भालचंद्र त्रिपाठी ने किया। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर धूप-दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। इसके बाद कवि भालचंद्र त्रिपाठी ने “माई वीणा के तार झनकावैलू, बुद्धिया जगावेलू ना...” प्रस्तुत कर सरस्वती वंदना से कार्यक्रम को गति दी।कवि लाल बहादुर चौरसिया ने बेटियों को परिवार और समाज की पहचान बताते हुए कहा कि “बेटियां सभी का आन होती हैं, हमारी सभ्यता की पहचान होती हैं।” इसके बाद हिंदी की महत्ता को स्वर देते हुए उन्होंने हिंदी को भारत माता के भाल की बिंदी बताते हुए श्रोताओं में हिंदी के प्रति गौरव का भाव जगाया।
कवि रामदरश पांडेय ‘विश्वासी’ ने हिंदी के प्रति आत्मगौरव का संदेश देते हुए कहा कि “हिंदी अपने देश की भाषा, इस पर ही अभिमान है, हर भाषा छोटी लगती, हिंदी लगती बहुत बड़ी।”
वरिष्ठ कवि प्रभुनारायण ‘प्रेमी’ ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति का जोश भरते हुए कहा, “जवानी जिधर चल पड़े वही डगर है, जवानी को वतन जब ही मांगे वही धर्म है।”
कवि भालचंद्र त्रिपाठी ने अपनी व्यंग्यात्मक प्रस्तुति “ना खुदा को जब खुदा बोले, आप ही कहिए उनको क्या बोले, हम ही को कत्ल कर रहे हैं, हम ही शुक्रिया बोले” के माध्यम से सामाजिक विडंबनाओं पर तीखा प्रहार किया।कवि सम्मेलन के आयोजक एवं कवि देवमणि त्रिपाठी ‘अंगार’ ने कविता के माध्यम से साहित्य की भूमिका बताते हुए कहा, “जीत ले जन के हृदय को, प्रभु वही प्रभुता वही, वीरता भर दे लहू में, कवि वही कविता वही है।” उन्होंने जातिवाद पर भी प्रहार करते हुए समाज में बढ़ते जातीय विभाजन को चिंता का विषय बताया।
साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित डॉ. राजाराम सिंह ने भ्रष्टाचार पर करारा व्यंग्य करते हुए कहा कि “हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है आजकल, आग में भी मिलावट है।” उनकी प्रस्तुति पर भी श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं।कवि राजेंद्र त्रिपाठी ‘राहगीर’ ने “मैं वो हिंदुस्तान चाहता हूं” के माध्यम से देश के प्रति अपनी कल्पना और भावनाएं व्यक्त कीं, जबकि कवि अरविंद पथिक ने हिंदी भाषा की महत्ता पर कविता प्रस्तुत कर हिंदी के प्रति सम्मान और गौरव का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि जयप्रकाश पांडेय ने हिंदी दिवस की सार्थकता और वर्तमान समय में हिंदी भाषा की आवश्यकता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने हिंदी को भारतीय संस्कृति, भावनाओं और जनमानस से जुड़ी भाषा बताते हुए इसके सम्मान और प्रसार पर जोर दिया।कार्यक्रम के आयोजक विद्यालय प्रबंधक एवं कवि देवमणि त्रिपाठी ‘अंगार’ ने अतिथियों और कवियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कवियों एवं अतिथियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर देवी प्रसाद मिश्रा, राम प्रकाश पांडेय, राजेश त्रिपाठी, विजय यादव, रमेश, राजू भारद्वाज, श्यामधारी, मोहनलाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_RUPESH TIWARI
    RUPESH TIWARI
    फूलपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जौनपुर जलालपुर पुराने बाजार में लगा ऐतिहासिक खिसनीपुरी का मेला जौनपुर तीज की सुबह सजा खिसनीपुरी का ऐतिहासिक मेला, जलालपुर पुराने बाजार में उमड़ी भीड़ जौनपुर जलालपुर पवित्र सई नदी के किनारे स्थित जलालपुर पुराने बाजार में हर साल तीज की सुबह लगता आ रहा कई दशक पुराना ऐतिहासिक खिसनीपुरी का मेला आज धूमधाम से संपन्न हो रहा है। मान्यता है कि तीज के पावन पर्व पर सुबह से ही यह मेला सज जाता है, जिसमें दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। मेले की सबसे बड़ी खासियत यहाँ की अनोखी "खिसनीपुरी" प्रथा है। इस प्रथा में स्थानीय युवक अपने पूरे शरीर को काले रंग से रंग कर, शरीर पर सीकर (जंजीर) बांध कर और हाथ में चाकू लेकर मेले और पूरे बाजार में भ्रमण करते हैं और परंपरा के अनुसार दुकानदारों व लोगों से पैसा लेते हैं। आज मेले में पानी-पुरी, जलेबी की दुकानों और झूलों पर खूब चहल-पहल रही वहीं सुरक्षा व्यवस्था में जलालपुर थाना पुलिस रही तैनात
    1
    जौनपुर जलालपुर पुराने बाजार में लगा ऐतिहासिक खिसनीपुरी का मेला 
जौनपुर तीज की सुबह सजा खिसनीपुरी का ऐतिहासिक मेला, जलालपुर पुराने बाजार में उमड़ी भीड़
जौनपुर जलालपुर  पवित्र सई नदी के किनारे स्थित जलालपुर पुराने बाजार में हर साल तीज की सुबह लगता आ रहा कई दशक पुराना ऐतिहासिक खिसनीपुरी का मेला आज धूमधाम से संपन्न हो रहा है।
मान्यता है कि तीज के पावन पर्व पर सुबह से ही यह मेला सज जाता है, जिसमें दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं।
मेले की सबसे बड़ी खासियत यहाँ की अनोखी "खिसनीपुरी" प्रथा है। इस प्रथा में स्थानीय युवक अपने पूरे शरीर को काले रंग से रंग कर, शरीर पर सीकर (जंजीर) बांध कर और हाथ में चाकू लेकर मेले और पूरे बाजार में भ्रमण करते हैं और परंपरा के अनुसार दुकानदारों व लोगों से पैसा लेते हैं।
आज मेले में पानी-पुरी, जलेबी की दुकानों और झूलों पर खूब चहल-पहल रही वहीं सुरक्षा व्यवस्था में जलालपुर थाना पुलिस रही तैनात
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.