*मैनपुरी स्कूल में एलबेंडाजोल दवा से 55-60 बच्चों की हालत बिगड़ी, 108 एम्बुलेंस ने बचाई जान* मैनपुरी, 10 फरवरी 2026: मैनपुरी जिले के काशीराम कॉलोनी, नगला कीरत स्थित कंपोजिट स्कूल में आज बच्चों को कीड़े मारने की दवा एलबेंडाजोल देने के बाद हड़कंप मच गया। करीब 55-60 बच्चों को अचानक उल्टी, दस्त और बेहोशी जैसी गंभीर तकलीफें होने लगीं, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई। उपस्थित शिक्षकों ने फौरन 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। महज 10 मिनट में एम्बुलेंस यूपी 32एफजी 2430 और यूपी 32एफजी 2494 घटनास्थल पर पहुंचीं। ईएमटी विमलेश व धीरज ने पायलट उत्कर्ष पाठक व श्याम जी की मदद से बच्चों को एम्बुलेंस में लादा और प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। ईएमटी ने ईआरसीपी डॉक्टर अरविंद कुमार व डॉ. राकेश से फोन पर सलाह ली तथा उनके निर्देशों का पालन करते हुए सभी बच्चों को जिला अस्पताल सुरक्षित पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों की हालत अब स्थिर है। अस्पताल स्टाफ व चिकित्सकों ने 108/102 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी, पायलटों व पूरी टीम की तारीफ की। यह सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता से जानें बचाईं।
*मैनपुरी स्कूल में एलबेंडाजोल दवा से 55-60 बच्चों की हालत बिगड़ी, 108 एम्बुलेंस ने बचाई जान* मैनपुरी, 10 फरवरी 2026: मैनपुरी जिले के काशीराम कॉलोनी, नगला कीरत स्थित कंपोजिट स्कूल में आज बच्चों को कीड़े मारने की दवा एलबेंडाजोल देने के बाद हड़कंप मच गया। करीब
55-60 बच्चों को अचानक उल्टी, दस्त और बेहोशी जैसी गंभीर तकलीफें होने लगीं, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई। उपस्थित शिक्षकों ने फौरन 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। महज 10 मिनट में एम्बुलेंस यूपी 32एफजी 2430 और यूपी 32एफजी 2494 घटनास्थल पर पहुंचीं। ईएमटी विमलेश
व धीरज ने पायलट उत्कर्ष पाठक व श्याम जी की मदद से बच्चों को एम्बुलेंस में लादा और प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। ईएमटी ने ईआरसीपी डॉक्टर अरविंद कुमार व डॉ. राकेश से फोन पर सलाह ली तथा उनके निर्देशों का पालन करते हुए सभी बच्चों
को जिला अस्पताल सुरक्षित पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों की हालत अब स्थिर है। अस्पताल स्टाफ व चिकित्सकों ने 108/102 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी, पायलटों व पूरी टीम की तारीफ की। यह सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता से जानें बचाईं।
- औरैया साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा टूर एंड ट्रैवेल्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले 01 अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी जानकारी।2
- औरैया। घटना में मृत हुए सुरेंद्र के परिजनों ने मंगलवार दोपहर घायल पेट्स कारोबारी सुधीर पोरवाल के घर के पास पहुंचकर हंगामा काटा। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। जिसके बाद मृतक के परिजन वापस लौट गए।1
- औरैया साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा टूर एंड ट्रैवेल्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले 1 अन्तर्राज्यीय साइबर अभियुक्त प्रवेद्र प्रताप सिंह उर्फ ओमजी पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम रूरूआ सांफर थाना अजीतमल जनपद औरैया,उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से, 1,19,400/- रूपये नकद, 02 लैपटॉप 10 एटीएम,01 अदद मोबाइल फोन, टूर एंड ट्रेवेल्स कार्ड बरामद किये2
- *साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा टूर एंड ट्रैवेल्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले 01 अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*3
- यूजीसी सवर्ण छात्र समाज विरोधी कानून वापस हो हो ठाकुर जितेन्द्र सिंह "राष्ट्रीय अध्यक्ष" क्षत्रिय महासभा सम्पूर्ण भारत1
- औरैया जिले के थाना फफूंद क्षेत्र से घर से अचानक लड़की गायब होने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज किया है। लड़की की बरामदगी को लेकर पुलिस टीमों का गठन कर तलास तेज कर दी है। वही पूरे मामले को लेकर सीओ अजीतमल के द्वारा जानकारी भी दी गई है।1
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनहर में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब गांव के ही कुछ लोगों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान सतवीर पुत्र पूरनलाल और पंकज पुत्र शिवचरण के रूप में हुई है।1
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रार्थनी उमा राजपूत ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि प्रार्थनी की पुत्रवधु स्वाति घर से गायब है जब प्रार्थनी ने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी व बक्सो के ताले खुले पड़े थे तथा उनमें रखा प्रार्थनी के जेवरात 1 चैन सोने की, 2 जोडी पायल चांदी की, 5 चांदी के बर्तन, दो अगुठी व एक जोडी झुमकी सोने की, एक जोडी टोप्स सोने के 2 जोडी, एक किलो चांदी व प्रार्थनी की बडी पुत्री विनीता का जेबरात 4 अगूठी लेडीज सोने की, 4 अंगुठी जेन्स सोने की, एक सोने की चैन, एक किलो चांदी एक हार सोने का, दो जोडी टाप्स सोने का व प्रार्थीनी की पुत्री प्रियंका का जेबरात एक हार सोने का, 4 अगुंठी सोने की, एक करधनी चांदी की एक जोडी पायल चांदी की, एक मंगलसुत्र सोने का व प्रार्थनी की बड़ी बहु रीया देवी का जेवरात एक हार सोने का, 3 अगूठी लेडिज सोने की, एक जोडी मंगलसुत्र सोने का, व व एक जोडी पायल चांदी की तथा प्रार्थीनी की छोटी पुत्री प्रिया का जेबरात दो अंगुठी सोने की, एक सोने का माला, एक सोने की नाक की वाली, दो जोडी तोडिया चांदी की, एक जोडी पायल चांदी की, एक जोडी कान की बाली सोने की गायब थी जब प्रार्थनी ने जानकारी की तो मुहल्ले मे लगे CCTV कैमरे में प्रार्थीनी ने देखा कि प्रार्थिनी की पुत्रवधु स्वाति व उसका भाई धर्मेन्द्र उर्फ दिवारी पुत्र भगवानदीन व एक व्यक्ति नाम पता अजात मोटर साइकिल से जाते हुए दिखे प्रार्थनी की पुत्रवधु स्वाती कैमरे मे हाथ मे दो झोले भी लिये थी प्रार्थिनी को पूरा यकीन है कि मेरी की पुत्रवधु स्वाती अपने भाई धर्मेन्द्र व अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर समस्त जेबरात बदनियती से चुरा ले गई है पुत्रवधु स्वाती अपना समस्त स्त्रीधन व घर में रखे 5 लाख रुपये नकद भी ले गयी है।2
- फफूंद (औरैया): क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज 'नागिन ड्रामे' के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, युवती के लापता होने के बाद बिस्तर पर सांप की केंचुली मिली थी, जिससे इलाके में दैवीय शक्ति की अफवाह फैल गई। हालांकि, पुलिस ने मामले को पूरी तरह 'फिल्मी' करार दिया है। मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस दबिश दे रही है और जल्द ही युवती की बरामदगी का दावा किया है।2