Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने क्या कहा सुने बाइट,,,,,,,,,,, थाना नवाबाद क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थान पर वाद-विवाद कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे 05 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Abhishek Jain
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने क्या कहा सुने बाइट,,,,,,,,,,, थाना नवाबाद क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थान पर वाद-विवाद कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे 05 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी जनपद से निरंतर बुंदेलखंड राज्य निर्माण को लेकर मांग उठती आ रही है आज इसी क्रम में ओरछा में बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के द्वारा बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए यात्रा निकाली गई1
- Post by S News1
- झांसी (उत्तर प्रदेश)। ग्राम भोजला के पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवान सिंह यादव को जनसेवा और सामाजिक कार्यों के लिए साक्रेटस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किए जाने पर शुक्रवार को उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।1
- झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र मैं टूटी पुलिया से गुजर रहा ट्रैक्टर पलटाहादसे का लाइव वीडियो सामने आया, चार मजदूर बाल-बाल बचे रक्सा के रामगढ़ से गणेशगढ़ मार्ग पर एक क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजरते समय एक ट्रैक्टर पलट गया। इस ट्रैक्टर में छत डालने के लिए जा रहे चार मजदूर सवार थे, जो बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब ट्रैक्टर चार मजदूरों को लेकर रामगढ़ से गणेशगढ़ की ओर जा रहा था। रामगढ़-गणेशगढ़ मार्ग पर स्थित यह पुलिया बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसका निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा अभी तक नहीं कराया गया है। ट्रैक्टर मशीन पीछे की ओर मिट्टी धंसने के कारण पलटी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार करता राजपूत, राम किशोर राजपूत, संजीव राजपूत और सोनू राजपूत नामक मजदूर सुरक्षित बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पुलिया के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस मामले में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिया के निर्माण का बजट शासन स्तर पर भेजा जा चुका है। बजट पास होते ही पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य अभियंता ने भी इस स्थान का मौका मुआयना किया है।4
- जान से मार दो...', पत्थर लेकर महिला ने सड़क पर काटा हंगामा, देखते रह गए लोग उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ने बीच सड़क पर गुंडागर्दी करते हुए एक युवक पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी घटना झांसी के सबसे व्यस्त इलाके इलाइट चौराहे की है। जहां मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि लड़की ने कानून को अपने हाथ में ले लिया और सरेआम मारपीट पर उतारू हो गई। यह पूरा मामला गाड़ियों की आपसी मामूली टक्कर से शुरू हुआ था। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की ने गुस्से में आकर अपने हाथ में पत्थर लेकर युवक को मारने के लिए दौड़ रही है और चिल्ला-चिल्लाकर कह रही है कि 'इसे जान से मार दो।' इस दौरान वहां मौजूद लोग बीच-बचाव करने के बजाय करने के बजाय तमाशा देखते रहे और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।1
- Post by Bablu Ramaiya1
- Post by Mohammad Irshad2
- झांसी में घर के बाहर से एक्टिवा चोरी,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।* झांसी में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलयानी बजरिया का है, जहां घर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी को चोर चोरी कर ले गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित तिलयानी बजरिया इलाके में चोरों ने एक एक्टिवा स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कूटी घर के बाहर खड़ी थी, तभी एक युवक मौके पर पहुंचा और कुछ ही देर में एक्टिवा लेकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी हुई स्कूटी का नंबर UP93 AW 3350 बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने शहर कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।1
- झाँसी मीडिया क्लब का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न, डॉ० संदीप ने कलाकारों को किया सम्मानित झांसी। पत्रकारों के संगठन झांसी मीडिया क्लब का 13 वां होली मिलन समारोह कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच फूलों की होली के साथ संपन्न हो गया। झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा के नेतृत्व में आयोजित समारोह का शुभारंभ मात्र शक्ति पत्रकार सोनिया पांडे, अलका चौबे, संस्कृति ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद कवि पवन तूफान, सत्यप्रकाश ताम्रकार, हास्य व्यंग कवि मकीन कौंचवी, रिपूशूदन नामदेव, हास्य-व्यंग्य, मोनिका पाण्डेय, मनु श्रंगार लखनऊ, वैभव दुवे गीत कानपुर, आजाद अंजान कवियों ने हास्य, व्यंग कविताओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राधा प्रजापति एंड ग्रुप ने सिलसिलेवार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इसके बाद सभी ने फूलों से होली खेली। सभी आगंतुकों के माथे पर शीतल चंदन लगाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर विधायक पंडित रवि शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी मेल मिलाप बड़ता है। ऐसे कार्यक्रम लगातार होते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी संदीप सरावगी, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव ने झांसी मीडिया क्लब के कार्यक्रम की काफी सराहना की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा, महेश पटेरिया, रामकुमार साहू, राम गोपाल शर्मा, अतुल शर्मा, दिनेशथ परिहार, सूरज सिंह यादव, राम नरेश यादव, दीपक चौहान, राजीव सक्सेना, अतुल वर्मा, अख्तर खान, विजय कुशवाहा, नंदकिशोर, बृजेश साहू, रोहित झा, इदरीश खान, दीप चंद्र चौबे, राजेश चौरसिया, भूपेंद्र रायकवार, नईम खान, पारस शर्मा, नवीन विश्वकर्मा, ओम प्रकाश परिहार, बृजेंद्र चतुर्वेदी, मुकेश तिवारी, वैभव पांडे, राहुल कोस्टा, बालेंद्र गुप्ता, अरविंद भार्गव, तोसिफ कुरैशी, मोहम्मद कलाम कुरैशी, परमेंद्र सिंह, रवि साहू, महेंद्र साहू, नवीन यादव, अभय श्रीमाली, बबलू रमैया, राम किशन अकेला, गौरव साहू, मोहम्मद फारूख, बालेंद्र गुप्ता, निक्की चौहान, रामसेवक अड़जरिया, वसीम शेख, श्रीराम नरवरिया, सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।1