logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कस्तूरबा की छात्राओं ने डीएम को बांधी राखी जिलाधिकारी ने उपहार दिए, समस्याओं पर कार्रवाई के निर्देश बाराबंकी में रक्षाबंधन के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करपिया, मसौली की छात्राओं ने जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह से मुलाकात की। छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई राखियां जिलाधिकारी की कलाई पर बांधीं। जिलाधिकारी ने छात्राओं के स्नेह को स्वीकार करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई-लिखाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं, खान-पान और रहने-सहने की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि वे बिना किसी चिंता के मन लगाकर पढ़ाई करें और उनकी अन्य जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा।

7 hrs ago
user_Mohit Kumar
Mohit Kumar
रिपोर्टर नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
c2e63a76-2f64-4108-a119-076363d888fa

कस्तूरबा की छात्राओं ने डीएम को बांधी राखी जिलाधिकारी ने उपहार दिए, समस्याओं पर कार्रवाई के निर्देश बाराबंकी में रक्षाबंधन के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करपिया, मसौली की छात्राओं ने जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह से मुलाकात की। छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई राखियां जिलाधिकारी की कलाई पर बांधीं। जिलाधिकारी ने छात्राओं के स्नेह को स्वीकार करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई-लिखाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं, खान-पान और रहने-सहने की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि वे बिना किसी चिंता के मन लगाकर पढ़ाई करें और उनकी अन्य जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रक्षाबंधन पर कस्तूरबा की बेटियों ने डीएम को बांधी अपने हाथों से बनाई राखी, डीएम ने उपहार देकर जताया स्नेह* रक्षाबंधन पर कस्तूरबा की बेटियों ने डीएम को बांधी अपने हाथों से बनाई राखी, डीएम ने उपहार देकर जताया स्नेह*
    1
    रक्षाबंधन पर कस्तूरबा की बेटियों ने डीएम को बांधी अपने हाथों से बनाई राखी, डीएम ने उपहार देकर जताया स्नेह*
रक्षाबंधन पर कस्तूरबा की बेटियों ने डीएम को बांधी अपने हाथों से बनाई राखी, डीएम ने उपहार देकर जताया स्नेह*
    user_सुनील कुमार
    सुनील कुमार
    Mandi Agent नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शातिर आटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी के वाहन और बैटरी बरामद: सफदरगंज पुलिस ने 4 ई-रिक्शा, 5 बाइक, 21 बैटरी और तमंचा जब्त किया शातिर आटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी के वाहन और बैटरी बरामद: सफदरगंज पुलिस ने 4 ई-रिक्शा, 5 बाइक, 21 बैटरी और तमंचा जब्त किया जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता बाराबंकी पुलिस ने एक शातिर आटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के 4 ई-रिक्शा, 5 मोटरसाइकिल, 21 ई-रिक्शा बैटरी और एक अवैध देशी तमंचा बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी स्वाट/सर्विलांस और थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 26 अगस्त 2026 को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रसौली अंडरपास के पास से की। गिरफ्तार किए गए आटोलिफ्टर की पहचान शाह कटरा, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी निवासी इस्लामुद्दीन उर्फ बाबू पुत्र मेराजुद्दीन के रूप में हुई है। बरामदगी के संबंध में थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0 368/2026 धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्त इस्लामुद्दीन एक शातिर अपराधी है। वह गांवों और कस्बों में रेकी करता था और सार्वजनिक या भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़े वाहनों को निशाना बनाता था। ई-रिक्शा चोरी करने के लिए वह अक्सर ई-रिक्शा बुक करता था। चालक को किसी बंद घर के बाहर ले जाकर कहता था कि घर में ताला लगा है, वह चाबी लेकर आता है। इस तरह चालक को भ्रमित कर वह चुपके से ई-रिक्शा लेकर फरार हो जाता था। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस संयुक्त टीम में थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया और उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चंदेल सहित सफदरगंज थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
    3
    शातिर आटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी के वाहन और बैटरी बरामद: सफदरगंज पुलिस ने 4 ई-रिक्शा, 5 बाइक, 21 बैटरी और तमंचा जब्त किया
शातिर आटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी के वाहन और बैटरी बरामद: सफदरगंज पुलिस ने 4 ई-रिक्शा, 5 बाइक, 21 बैटरी और तमंचा जब्त किया
जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता 
बाराबंकी पुलिस ने एक शातिर आटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के 4 ई-रिक्शा, 5 मोटरसाइकिल, 21 ई-रिक्शा बैटरी और एक अवैध देशी तमंचा बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी स्वाट/सर्विलांस और थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 26 अगस्त 2026 को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रसौली अंडरपास के पास से की।
गिरफ्तार किए गए आटोलिफ्टर की पहचान शाह कटरा, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी निवासी इस्लामुद्दीन उर्फ बाबू पुत्र मेराजुद्दीन के रूप में हुई है। बरामदगी के संबंध में थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0 368/2026 धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्त इस्लामुद्दीन एक शातिर अपराधी है। वह गांवों और कस्बों में रेकी करता था और सार्वजनिक या भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़े वाहनों को निशाना बनाता था।
ई-रिक्शा चोरी करने के लिए वह अक्सर ई-रिक्शा बुक करता था। चालक को किसी बंद घर के बाहर ले जाकर कहता था कि घर में ताला लगा है, वह चाबी लेकर आता है। इस तरह चालक को भ्रमित कर वह चुपके से ई-रिक्शा लेकर फरार हो जाता था।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस संयुक्त टीम में थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया और उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चंदेल सहित सफदरगंज थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बाराबंकी: DM अंकल से सड़क बनवाने की बच्ची ने लगाई गुहार। छोटी बच्ची का गुहार लगाते हुए वीडियो वायरल।“DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए”। सड़क की बदहाली को लेकर बच्ची ने लगाई फरियाद। कोतवाली नगर क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास का मामला
    1
    बाराबंकी: DM अंकल से सड़क बनवाने की बच्ची ने लगाई गुहार। छोटी बच्ची का गुहार लगाते हुए वीडियो वायरल।“DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए”। सड़क की बदहाली को लेकर बच्ची ने लगाई फरियाद। कोतवाली नगर क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास का मामला
    user_Aman Chaudhary
    Aman Chaudhary
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • छोटी बच्ची ने DM साहब से रोड बनवाने की अपील वीडियो में DM साहब से रोड बनवाने की गुहार लगा रही है जनपद बाराबंकी में क्रिटल गॉर्डन की रोड मेंबड़े बड़े गड्ढे हैं बारिश के मौसम में सड़क पर पानी और कीचड़ भरा रहता है ऐसा लगता है... सड़क में गड्ढे नहीं...बल्कि गड्ढों में सड़क है... छोटे बच्ची की पुकार सुन लीजिए DM साहब... वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
    1
    छोटी बच्ची ने DM साहब से रोड बनवाने की अपील 

वीडियो में DM साहब से रोड बनवाने की गुहार लगा रही है 

जनपद बाराबंकी में क्रिटल गॉर्डन की रोड मेंबड़े बड़े गड्ढे हैं 

बारिश के मौसम में सड़क पर पानी और कीचड़ भरा रहता है 

ऐसा लगता है... सड़क में गड्ढे नहीं...बल्कि गड्ढों में सड़क है...

छोटे बच्ची की पुकार सुन लीजिए DM साहब...

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
    user_VIKAS CHAUHAN
    VIKAS CHAUHAN
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लखनऊ इंदिरा नगर में सड़क धंसने से मच हड़कंप, रात में जेसीबी से मरम्मत कार्य जारी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट फरीदी नगर में सड़क धंसने के बाद हड़कंप मच गया। सड़क के बीचों-बीच बड़ा हिस्सा धंसने से आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। इंदिरा नगर क्षेत्र में पहले भी सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सड़क धंसते ही जिम्मेदार विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से रात में ही कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर मरम्मत का काम जारी है। बताया जा रहा है कि सड़क को पूरी तरह दुरुस्त करने में लगभग 2 से 3 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में हजारों लोगों को आवागमन के लिए अपना रास्ता बदलना पड़ सकता है। यदि आप थाना इंदिरा नगर से मुंशी पुलिया की तरफ जा रहे हैं तो फिलहाल इस मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें। सड़क निर्माण कार्य के चलते इंदिरा नगर और मुंशी पुलिया आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    1
    लखनऊ इंदिरा नगर में सड़क धंसने से मच हड़कंप, रात में जेसीबी से मरम्मत कार्य जारी
लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट फरीदी नगर में सड़क धंसने के बाद हड़कंप मच गया। सड़क के बीचों-बीच बड़ा हिस्सा धंसने से आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। इंदिरा नगर क्षेत्र में पहले भी सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
सड़क धंसते ही जिम्मेदार विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से रात में ही कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर मरम्मत का काम जारी है।
बताया जा रहा है कि सड़क को पूरी तरह दुरुस्त करने में लगभग 2 से 3 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में हजारों लोगों को आवागमन के लिए अपना रास्ता बदलना पड़ सकता है।
यदि आप थाना इंदिरा नगर से मुंशी पुलिया की तरफ जा रहे हैं तो फिलहाल इस मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें। सड़क निर्माण कार्य के चलते इंदिरा नगर और मुंशी पुलिया आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *यूपी TET एग्जाम का रिजल्ट जारी, 62 हजार टीचर फेल:* इनकी नौकरी बचाने के लिए सरकार विशेष परीक्षा कराएगा सफलता का प्रतिशत: प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) में 80.07% और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) में 71.85% अभ्यर्थी पास हुए हैं।शिक्षकों का प्रदर्शन: परीक्षा में कुल 2.69 लाख कार्यरत शिक्षक बैठे थे, जिनमें से 2.07 लाख शिक्षक पास हुए और 62 हजार से अधिक फेल हो गए।कुल उत्तीर्ण अभ्यर्थी: यदि सेवारत शिक्षकों और नए उम्मीदवारों दोनों को मिला दिया जाए, तो इस परीक्षा में 13.3 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 26 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए पहले से कार्यरत (सेवारत) शिक्षकों में से 62.03 हजार शिक्षक फेल हो गए हैं, जिनकी नौकरी सुरक्षित रखने के लिए सरकार अब एक विशेष TET परीक्षा (Special TET) आयोजित कराने की तैयारी कर रही ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    1
    *यूपी TET एग्जाम का रिजल्ट जारी, 62 हजार टीचर फेल:* इनकी नौकरी बचाने के लिए सरकार विशेष परीक्षा कराएगा सफलता का प्रतिशत: प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) में 80.07% और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) में 71.85% अभ्यर्थी पास हुए हैं।शिक्षकों का प्रदर्शन: परीक्षा में कुल 2.69 लाख कार्यरत शिक्षक बैठे थे, जिनमें से 2.07 लाख शिक्षक पास हुए और 62 हजार से अधिक फेल हो गए।कुल उत्तीर्ण अभ्यर्थी: यदि सेवारत शिक्षकों और नए उम्मीदवारों दोनों को मिला दिया जाए, तो इस परीक्षा में 13.3 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 26 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए पहले से कार्यरत (सेवारत) शिक्षकों में से 62.03 हजार शिक्षक फेल हो गए हैं, जिनकी नौकरी सुरक्षित रखने के लिए सरकार अब एक विशेष TET परीक्षा (Special TET) आयोजित कराने की तैयारी कर रही
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    3 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.