logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालसाजी के मामले में वांछित अभियुक्त को गौरीफंटा पुलिस ने दबोचा गौरीफंटा-खीरी। खीरी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत गौरीफंटा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में काफी समय से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को दबिश देकर बाल गोविन्द पुत्र जयलाल, निवासी ग्राम डखिया थाना गौरीफंटा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2024 में धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह, शिवकुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

2 hrs ago
user_FH.NEWS
FH.NEWS
Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जालसाजी के मामले में वांछित अभियुक्त को गौरीफंटा पुलिस ने दबोचा गौरीफंटा-खीरी। खीरी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत गौरीफंटा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में काफी समय से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को दबिश देकर बाल गोविन्द पुत्र जयलाल, निवासी ग्राम डखिया थाना गौरीफंटा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2024 में धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह, शिवकुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संवाददाता पीयूष दीक्षित लखीमपुर खीरी। वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मैलानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी गोला रमेश तिवारी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मैलानी बृजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 मार्च 2025 को कार्रवाई करते हुए 10 एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुंदरलाल, देशराज उर्फ गौरव वर्मा, नन्हके उर्फ नन्हे, शिवा, रंजीत, मोन्टू कुमार, अजय कुमार, छिंदर सिंह, प्रेमपाल और लल्लूराम शामिल हैं। सभी आरोपी थाना मैलानी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। इनमें से कई अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और विभिन्न धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। विशेष रूप से शिवा और रंजीत पर आबकारी अधिनियम सहित अन्य मामलों में कई केस दर्ज पाए गए हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, संतोष तिवारी, अबलीश कुमार सहित हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों की टीम शामिल रही। थाना प्रभारी ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    संवाददाता पीयूष दीक्षित
लखीमपुर खीरी। वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मैलानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी गोला रमेश तिवारी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मैलानी बृजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 मार्च 2025 को कार्रवाई करते हुए 10 एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सुंदरलाल, देशराज उर्फ गौरव वर्मा, नन्हके उर्फ नन्हे, शिवा, रंजीत, मोन्टू कुमार, अजय कुमार, छिंदर सिंह, प्रेमपाल और लल्लूराम शामिल हैं। सभी आरोपी थाना मैलानी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। इनमें से कई अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और विभिन्न धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। विशेष रूप से शिवा और रंजीत पर आबकारी अधिनियम सहित अन्य मामलों में कई केस दर्ज पाए गए हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, संतोष तिवारी, अबलीश कुमार सहित हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों की टीम शामिल रही।
थाना प्रभारी ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_पीयूष दीक्षित पत्रकार
    पीयूष दीक्षित पत्रकार
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नमस्कार, आप देख रहे हैं UP News TV 24 और मैं हूं आपके साथ (आपका नाम)। उत्तर प्रदेश सरकार के विजन 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' को आगे बढ़ाते हुए आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​(फोटो पर फोकस करते हुए): तस्वीरों में आप देख सकते हैं, उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक लोगो (मछली और तीर-धनुष) के सानिध्य में भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों और वरिष्ठ समाजसेवियों ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। ​कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में परिषद की भूमिका की सराहना की। इस मौके पर संगठन के विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश की ऐसी ही तमाम खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।"
    1
    नमस्कार, आप देख रहे हैं UP News TV 24 और मैं हूं आपके साथ (आपका नाम)। उत्तर प्रदेश सरकार के विजन 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' को आगे बढ़ाते हुए आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​(फोटो पर फोकस करते हुए):
तस्वीरों में आप देख सकते हैं, उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक लोगो (मछली और तीर-धनुष) के सानिध्य में भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों और वरिष्ठ समाजसेवियों ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
​कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में परिषद की भूमिका की सराहना की। इस मौके पर संगठन के विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश की ऐसी ही तमाम खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।"
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप Puranpur, Pilibhit•
    2 hrs ago
  • लाखन आर्मी चीफ सूरज पासी
    1
    लाखन आर्मी चीफ सूरज पासी
    user_लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    Youth Social Services Organisation गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र से एक बड़ी कामयाबी पुलिस के हाथ लगी है। जहानाबाद पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने मिलकर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने एक शातिर बाइक लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन सगे लुटेरे और एक उनका मददगार कबाड़ी शामिल है। ​पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए सीओ सदर (IPS) नताशा गोयल ने बताया कि फरवरी महीने में लूट की दो बड़ी वारदातों ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी: ​20 फरवरी: ग्राम गौनेरी वदी निवासी पुष्पेंद्र कुमार से मारपीट कर बाइक लूटी गई। ​22 फरवरी: इसके ठीक दो दिन बाद कुकरीखेड़ा निवासी रवि कुमार से असलहे (बंदूक) के बल पर बाइक छीन ली गई। ​इन घटनाओं के बाद एसपी के निर्देश पर जहानाबाद इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार विश्नोई और एसओजी प्रभारी उमेश त्यागी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीन मुख्य लुटेरों को दबोच लिय ​पकड़े गए बदमाशों की पहचान संजीव वर्मा, सूरज और धर्मेंद्र के रूप में हुई है। पूछताछ में इन लुटेरों ने कबूल किया कि वे सुनसान रास्तों पर अकेले बाइक सवारों को निशाना बनाया करते थे। ​सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पता चला कि लूटी गई इन बाइकों को 'कच्ची हवेली' निवासी नदीम खरीदा करता था। नदीम कस्बे के एक पूर्व चेयरमैन का भतीजा बताया जा रहा है। नदीम का काम इन बाइकों की पहचान मिटाने के लिए उन्हें काटकर उनके पुर्जे अलग करना या उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें इस्तेमाल करना था। ​सीओ सदर ने स्पष्ट किया है कि गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
    1
    पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र से एक बड़ी कामयाबी पुलिस के हाथ लगी है। जहानाबाद पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने मिलकर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने एक शातिर बाइक लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन सगे लुटेरे और एक उनका मददगार कबाड़ी शामिल है।
​पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए सीओ सदर (IPS) नताशा गोयल ने बताया कि फरवरी महीने में लूट की दो बड़ी वारदातों ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी:
​20 फरवरी: ग्राम गौनेरी वदी निवासी पुष्पेंद्र कुमार से मारपीट कर बाइक लूटी गई।
​22 फरवरी: इसके ठीक दो दिन बाद कुकरीखेड़ा निवासी रवि कुमार से असलहे (बंदूक) के बल पर बाइक छीन ली गई।
​इन घटनाओं के बाद एसपी के निर्देश पर जहानाबाद इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार विश्नोई और एसओजी प्रभारी उमेश त्यागी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीन मुख्य लुटेरों को दबोच लिय
​पकड़े गए बदमाशों की पहचान संजीव वर्मा, सूरज और धर्मेंद्र के रूप में हुई है। पूछताछ में इन लुटेरों ने कबूल किया कि वे सुनसान रास्तों पर अकेले बाइक सवारों को निशाना बनाया करते थे।
​सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पता चला कि लूटी गई इन बाइकों को 'कच्ची हवेली' निवासी नदीम खरीदा करता था। नदीम कस्बे के एक पूर्व चेयरमैन का भतीजा बताया जा रहा है। नदीम का काम इन बाइकों की पहचान मिटाने के लिए उन्हें काटकर उनके पुर्जे अलग करना या उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें इस्तेमाल करना था।
​सीओ सदर ने स्पष्ट किया है कि गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में सड़कों पर निकलना दुश्वार
    1
    मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में सड़कों पर निकलना दुश्वार
    user_News click india
    News click india
    गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • महेवागंज में कल हुई मारपीट में एक वीडियो आया सामने किस तरह 6/7 लोग लोग गुट बनाकर एक दुकान संचालक को दुकान के अंदर घुसकर पीट रहे हैं, मौके पर पुलिस पहुंचकर भी दबंगों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है, वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि किस तरीके से दबंग भाग रहे हैं, मगर पुलिस एक को भी पकड़ नहीं पाई।
    1
    महेवागंज में कल हुई मारपीट में एक वीडियो आया सामने  किस तरह 6/7 लोग लोग गुट बनाकर एक दुकान संचालक को दुकान के अंदर घुसकर पीट रहे हैं, मौके पर पुलिस पहुंचकर भी दबंगों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है, वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि किस तरीके से दबंग भाग रहे हैं, मगर पुलिस एक को भी पकड़ नहीं पाई।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • नमस्कार, आप देख रहे हैं Upnewstv24 और मैं हूँ आपके साथ सरफ़राज़ अहमद खान। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की पूरनपुर नगर पालिका में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक हलचल देखने को मिली। शासन द्वारा नामित किए गए पांच नए सभासदों का आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
    1
    नमस्कार, आप देख रहे हैं Upnewstv24 और मैं हूँ आपके साथ सरफ़राज़ अहमद खान। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की पूरनपुर नगर पालिका में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक हलचल देखने को मिली। शासन द्वारा नामित किए गए पांच नए सभासदों का आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप Puranpur, Pilibhit•
    2 hrs ago
  • थाना नीमगांव क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेन्द्र यादव की बाइट
    1
    थाना नीमगांव क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेन्द्र यादव की बाइट
    user_लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    Youth Social Services Organisation गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.