logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टेम्पो,ट्रक की आमने सामने टक्कर में टेम्पो चालक की मौत गांव में पसरा मातम, कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज और रामपुर बगहा के बीच स्थित कप्तानगंज–रामकोला मार्ग (एनएच 730) पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टेम्पू और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में टेम्पू चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसकी बाद में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पू पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही चालक ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान सुरेश के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। वह टेम्पू चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग किया है ।

17 hrs ago
user_Raju Chaubey
Raju Chaubey
Farmer कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
96406311-9ed0-4f83-9b50-8beae4b116d9

टेम्पो,ट्रक की आमने सामने टक्कर में टेम्पो चालक की मौत गांव में पसरा मातम, कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज और रामपुर बगहा के बीच स्थित कप्तानगंज–रामकोला मार्ग (एनएच 730) पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टेम्पू और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में टेम्पू चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसकी बाद में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पू पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही चालक ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान सुरेश के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। वह टेम्पू चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग किया है ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Times of Uttar Pradesh
    1
    Post by Times of Uttar Pradesh
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    1
    Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    user_Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कस्तूरबा विद्यालय से गायब छात्रा मचा हड़कंप - कस्तूरबा विद्यालय से 12 वर्षीय बच्ची के गायब होने से मचा हडकंप - बच्ची के गायब होने से विद्यालय के सुरक्षा पर उठा सवाल - रात्रि में 12 वर्षीय छात्रा के हॉस्टल से गायब होने से मचा हड़कंप - सूचना पर पहुँचे बीएसए ऑफिस के जिम्मेदार व विद्यालय के लोगो घंटो रहे परेशान - 2 घंटे खोजबीन के बाद स्कूल से गायब छात्रा मिली - छात्रा परिजन के साथ घर जाने की जिद पर अड़ी रही - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम स्थित कस्तूरबा विद्यालय का है मामला । बाईट - बीएसए ऑफिस का कर्मचारी । बाईट - गयाब लड़की के पिता ।
    4
    कस्तूरबा विद्यालय से गायब छात्रा मचा हड़कंप
- कस्तूरबा विद्यालय से 12 वर्षीय बच्ची के गायब होने से मचा हडकंप
- बच्ची के गायब होने से विद्यालय के सुरक्षा पर उठा सवाल
- रात्रि में 12 वर्षीय छात्रा के हॉस्टल से गायब होने से मचा हड़कंप
- सूचना पर पहुँचे बीएसए ऑफिस के जिम्मेदार व विद्यालय के लोगो घंटो रहे परेशान
- 2 घंटे खोजबीन के बाद स्कूल से गायब छात्रा मिली
- छात्रा परिजन के साथ घर जाने की जिद पर अड़ी रही
- विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम स्थित कस्तूरबा विद्यालय का है मामला ।
बाईट - बीएसए ऑफिस का कर्मचारी ।
बाईट - गयाब लड़की के पिता ।
    user_Ajeet kumar bk Kushinagr
    Ajeet kumar bk Kushinagr
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरार बीच टोला में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मगरु गुप्ता और उत्तिम गुप्ता के क्रेसर प्लांट के पास रखी गई गन्ने की खोई में अचानक आग भड़क उठी, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में लगी केले की फसल भी इसकी चपेट में आकर झुलस गई। आग की भयावहता को देखकर आसपास के गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सतर्क होकर मौके पर जुट गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आसपास के खेतों में लगी बोरिंग से पंपिंग सेट चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें अंततः सफलता मिल गई। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
    1
    कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरार बीच टोला में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मगरु गुप्ता और उत्तिम गुप्ता के क्रेसर प्लांट के पास रखी गई गन्ने की खोई में अचानक आग भड़क उठी, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में लगी केले की फसल भी इसकी चपेट में आकर झुलस गई। आग की भयावहता को देखकर आसपास के गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सतर्क होकर मौके पर जुट गए।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आसपास के खेतों में लगी बोरिंग से पंपिंग सेट चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें अंततः सफलता मिल गई।
समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Media house पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
    1
    Post by मुन्ना पड़रौना  कुशीनगर
    user_मुन्ना पड़रौना  कुशीनगर
    मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
    Agricultural production पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गोरखपुर स्थित अविराज हार्ट सेंटर द्वारा कल पीपीगंज भगवानपुर मुख्य मार्ग पर मौजूद प्रतिष्ठित आर्टिमिस हॉस्पिटल में मंगलवार को निशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया । शिविर में पूर्वांचल के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉo धनंजय मिश्र एवं डॉक्टर प्रशांत मद्धेशिया द्वारा 150 से अधिक मरीजों की जांच कर मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया। आयोजित शिविर में बीपी, शुगर और हृदय रोग से संबंधित अन्य अत्याधुनिक जांच का निःशुल्क लाभ मरीजों को दिया गया । इस दौरान शिविर को सफ़ल बनाने में पीएन श्रीवास्तव, अखिल मिश्रा, कशिश, जनार्दन मणि त्रिपाठी, डॉक्टर विनय राय, डॉक्टर हरिओम उपाध्याय, विजयकांत तिवारी, अभिषेक शर्मा, जुगल गोस्वामी सहित हॉस्पिटल संस्थान के सभी लोगों का सहयोग रहा।
    1
    गोरखपुर स्थित अविराज हार्ट सेंटर द्वारा कल पीपीगंज भगवानपुर मुख्य मार्ग पर मौजूद प्रतिष्ठित आर्टिमिस हॉस्पिटल में मंगलवार को निशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया । शिविर में पूर्वांचल के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉo धनंजय मिश्र एवं डॉक्टर प्रशांत मद्धेशिया द्वारा 150 से अधिक मरीजों की जांच कर मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया। आयोजित शिविर में बीपी, शुगर और हृदय रोग से संबंधित अन्य अत्याधुनिक जांच का निःशुल्क लाभ मरीजों को दिया गया । इस दौरान शिविर को सफ़ल बनाने में पीएन श्रीवास्तव, अखिल मिश्रा, कशिश, जनार्दन मणि त्रिपाठी, डॉक्टर विनय राय, डॉक्टर हरिओम उपाध्याय, विजयकांत तिवारी, अभिषेक शर्मा, जुगल गोस्वामी सहित हॉस्पिटल संस्थान के सभी लोगों का सहयोग रहा।
    user_Ravi Prakash
    Ravi Prakash
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • यह वीडियो बिहार के बक्सर के गुरुदासपुर मठिया गांव का है। जिसे पेड़ पर उल्टा लटकाया हुआ है, उसका नाम रवि कुमार है। रवि के गांव वालो ने ही उस पर चोरी आरोप लगाकर उसके साथ दरिंदगी की तमाम हदें पार की हैं। उसे जानवरों की तरह पीटा गया, उसके शरीर पर जख्म हुए तो उन जख्मों पर मिर्च पाउडर डाला गया। रवि के पिता का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे के साथ यह हैवानियत की गई है। वो अपने बेटे को बचाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन दरिंदे उस पर ज़ुल्म करते रहे। इस मामले में गांव के ही 16 लेगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। सवाल यह है हि कि इस अमानवीयता के खिलाफ हिन्दुवादी संगठनों के लोग आवाज़ नहीं उठाएंगे? क्या रवि इंसाफ का हक़दार नहीं है? क्या उसके साथ दरिंदगी करने वालो को सख्त सज़ा नहीं मिलनी चाहिए?
    1
    यह वीडियो बिहार के बक्सर के गुरुदासपुर मठिया गांव का है। जिसे पेड़ पर उल्टा लटकाया हुआ है, उसका नाम रवि कुमार है। रवि के गांव वालो ने ही उस पर चोरी आरोप लगाकर उसके साथ दरिंदगी की तमाम हदें पार की हैं। उसे जानवरों की तरह पीटा गया, उसके शरीर पर जख्म हुए तो उन जख्मों पर मिर्च पाउडर डाला गया। रवि के पिता का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे के साथ यह हैवानियत की गई है। वो अपने बेटे को बचाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन दरिंदे उस पर ज़ुल्म करते रहे। इस मामले में गांव के ही 16 लेगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। सवाल यह है हि कि इस अमानवीयता के खिलाफ हिन्दुवादी संगठनों के लोग आवाज़ नहीं उठाएंगे? क्या रवि इंसाफ का हक़दार नहीं है? क्या उसके साथ दरिंदगी करने वालो को सख्त सज़ा नहीं मिलनी चाहिए?
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • Post by Times of Uttar Pradesh
    1
    Post by Times of Uttar Pradesh
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.