logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिद्धार्थनगर जिले में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन ने शोहरतगढ़ कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च और पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन ने बताया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जानकारी दी कि मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। सातवीं से दसवीं मोहर्रम तक आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। एसएसपी ने प्रतिबद्धता व्यक्त की कि प्रशासन एवं पुलिस पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक ढंग से संपन्न कराएगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है और ताजियादारों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। जनपद एवं थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें भी आयोजित की गई हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। इस फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, उपजिलाधिकारी करमेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, निरीक्षक सुभाष यादव, निरीक्षक अवधेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामबदन यादव, उपनिरीक्षक संतोष यादव, उपनिरीक्षक बलराम यादव, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, जामा मस्जिद सदर अल्ताफ हुसैन, नियाज अहमद, हैदर अली, एहसान अली, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
881d0173-2afb-471c-84c9-0642066e1be6

सिद्धार्थनगर जिले में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन ने शोहरतगढ़ कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च और पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने लोगों

f69b6b1e-997c-4b58-b5e6-f398e30540bb

से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन ने बताया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जानकारी दी कि मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। सातवीं से दसवीं मोहर्रम तक आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए व्यापक सुरक्षा

31a3299d-f48e-402b-81a9-08b1866cb6f7

व्यवस्था लागू की गई है। एसएसपी ने प्रतिबद्धता व्यक्त की कि प्रशासन एवं पुलिस पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक ढंग से संपन्न कराएगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है और ताजियादारों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। जनपद एवं थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें भी आयोजित की गई हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखते

f9361d7b-3fef-4a6d-b6f7-5bf13624683b

हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। इस फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, उपजिलाधिकारी करमेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, निरीक्षक सुभाष यादव, निरीक्षक अवधेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामबदन यादव, उपनिरीक्षक संतोष यादव, उपनिरीक्षक बलराम यादव, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, जामा मस्जिद सदर अल्ताफ हुसैन, नियाज अहमद, हैदर अली, एहसान अली, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या स्थित राम मंदिर के निर्माण हेतु एकत्रित चंदे में कथित चोरी के मुद्दे पर एक नया गाना जारी किया गया है।
    1
    अयोध्या स्थित राम मंदिर के निर्माण हेतु एकत्रित चंदे में कथित चोरी के मुद्दे पर एक नया गाना जारी किया गया है।
    user_Mulayam Singh Yadav Up
    Mulayam Singh Yadav Up
    TV News Anchor शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • संत कबीर नगर जनपद में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है, जिसमें गाटा संख्या 346 में नियम विरुद्ध जाकर एक पक्ष को लाभ पहुँचाने का मामला सामने आया है। इस घटना में सी.ओ. की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। दुलगपुर गाँव, थाना-मोहाली निवासी कपिल देव, पुत्र जगलाल, ने आरोप लगाया है कि चकबंदी अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत व पक्षपात के चलते सावित्री देवी पत्नी राम फिर को अनुचित लाभ पहुँचाया गया है। पीड़ित वीरेंद्र ने चकबंदी में हुई इस कथित धांधली को लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार से उच्च स्तरीय जाँच की मांग की है।
    1
    संत कबीर नगर जनपद में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है, जिसमें गाटा संख्या 346 में नियम विरुद्ध जाकर एक पक्ष को लाभ पहुँचाने का मामला सामने आया है। इस घटना में सी.ओ. की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

दुलगपुर गाँव, थाना-मोहाली निवासी कपिल देव, पुत्र जगलाल, ने आरोप लगाया है कि चकबंदी अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत व पक्षपात के चलते सावित्री देवी पत्नी राम फिर को अनुचित लाभ पहुँचाया गया है। पीड़ित वीरेंद्र ने चकबंदी में हुई इस कथित धांधली को लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार से उच्च स्तरीय जाँच की मांग की है।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • संतकबीरनगर के मेंहदावल तहसील क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली, जहाँ मद्धिम हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी कुछ ही देर में झमाझम बारिश में बदल गई। आसमान में गड़गड़ाहट और ठंडी हवाओं के बीच हुई इस बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया, जिससे कई दिनों से लू और भीषण गर्मी झेल रहे आमजनमानस को बड़ी राहत मिली है। इस अचानक हुई झमाझम बारिश ने खेतों में हलचल बढ़ा दी है और धान का बेहन डालने वाले किसानों को विशेष लाभ पहुँचाया है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण खेती-किसानी करने वाले किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। लोगों के अनुसार, बारिश से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है, जिससे गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश के बावजूद, अभी भी आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं, और हवा तथा बारिश के चलते बिजली भी प्रभावित हुई है।
    2
    संतकबीरनगर के मेंहदावल तहसील क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली, जहाँ मद्धिम हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी कुछ ही देर में झमाझम बारिश में बदल गई। आसमान में गड़गड़ाहट और ठंडी हवाओं के बीच हुई इस बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया, जिससे कई दिनों से लू और भीषण गर्मी झेल रहे आमजनमानस को बड़ी राहत मिली है।

इस अचानक हुई झमाझम बारिश ने खेतों में हलचल बढ़ा दी है और धान का बेहन डालने वाले किसानों को विशेष लाभ पहुँचाया है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण खेती-किसानी करने वाले किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। लोगों के अनुसार, बारिश से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है, जिससे गर्मी से काफी राहत मिली है।

बारिश के बावजूद, अभी भी आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं, और हवा तथा बारिश के चलते बिजली भी प्रभावित हुई है।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुमताज अहमद नदी में मस्ती करते हुए सीधे लाइव आए हैं, जिसे दर्शक इस समय देख सकते हैं। उनसे इस वीडियो को लाइक, कमेंट, शेयर और सब्सक्राइब करने का आग्रह किया जा रहा है।
    1
    मुमताज अहमद नदी में मस्ती करते हुए सीधे लाइव आए हैं, जिसे दर्शक इस समय देख सकते हैं। उनसे इस वीडियो को लाइक, कमेंट, शेयर और सब्सक्राइब करने का आग्रह किया जा रहा है।
    user_माज मुमताज अहमद
    माज मुमताज अहमद
    Mineral water company शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • एक व्यक्ति ने बताया कि उनका भाई, जिन्हें वे 'ड्राइवर बाबू' कहकर संबोधित कर रहे हैं, ट्रैक्टर चलाते हुए खूब मस्ती कर रहे हैं। पोस्ट में दर्शकों से इसे लाइक, कमेंट और शेयर करने का आग्रह किया गया है।
    1
    एक व्यक्ति ने बताया कि उनका भाई, जिन्हें वे 'ड्राइवर बाबू' कहकर संबोधित कर रहे हैं, ट्रैक्टर चलाते हुए खूब मस्ती कर रहे हैं। पोस्ट में दर्शकों से इसे लाइक, कमेंट और शेयर करने का आग्रह किया गया है।
    user_Shabhaz khab
    Shabhaz khab
    Credit reporting agency शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • वैभव सूर्यवंशी का गुस्सा 'लंका' पर अत्यंत तीव्रता से बरसा।
    1
    वैभव सूर्यवंशी का गुस्सा 'लंका' पर अत्यंत तीव्रता से बरसा।
    user_Sachin agrahari
    Sachin agrahari
    डोमरियागंज, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.