Shuru
Apke Nagar Ki App…
डंडा लेने आया था शख्स, झंडा उतार बैठा! फिर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र कटारा ने सिखाया सम्मान #BJPNEWS #CMORajasthan #CMBhajanLalSharma #modi #madanrathore BJP Rajasthan Bhajanlal Sharma Amit Shah Narendra Modi Madan Rathore
Rakesh Kumar Swami
डंडा लेने आया था शख्स, झंडा उतार बैठा! फिर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र कटारा ने सिखाया सम्मान #BJPNEWS #CMORajasthan #CMBhajanLalSharma #modi #madanrathore BJP Rajasthan Bhajanlal Sharma Amit Shah Narendra Modi Madan Rathore
More news from राजस्थान and nearby areas
- जस्ट जयपुर लाइव की आज जयपुर एयरपोर्ट पर पार्किंग को लेकर गंभीर समस्या की वार्तालाप करी देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए जस्ट जयपुर लाइव से1
- भाजपा नगर मंडल बस्सी की अध्यक्षता में निकाली तिरंगा रैली जगह-जगह पुष्प वर्षा से किया स्वागत रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित बिदाजी महाराज के मंदिर के प्रांगण में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश बडिया की अध्यक्षता में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ कन्हैयालाल मीणा व भाजपा नेता चंद्रमोहन मीणा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश बडीया,जिला देहात दक्षिण के महामंत्री हेमंत मीणा व शिवजीराम कुमावत, जिला सप्रभारी लक्ष्मी बारूपाल, व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गावती शर्मा, राजरानी जायसवाल, कार्यक्रम प्रभारी प्रहलाद भगत, सुजाता मीणा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया यह तिरंगा रैली जो कि बस्सी बिदाजी महाराज के मंदिर से रवाना हुई जो कि बस स्टैंड, कल्याणगंज, सोनी मोहल्ला, बंशीधर मंदिर होती हुई वापस बिदाजी महाराज के मंदिर में पहुंची इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों ने तिरंगा रैली के बारे में बताया ओर कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है और घर घर में तिरंगा लगाए,ओर राष्ट्र का सम्मान करे,विकसित भारत ,अन्य ,कई तरह की जानकारी दी इस दौरान बाबूलाल मीणा खारडीया, रामजीलाल पोटल्या,महामंत्री विष्णु पंचोली,महामंत्री भवानीसिंह,महामंत्री रामफूल मीणा, लल्लू प्रधान, सुरेन्द्र सिंह अचलपुरा, महेंद्र बेरवा, राजेंद्र खारडीया, रवि मीणा, राजवीर गुर्जर, विजय शर्मा,मनोहरलाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद थे इस मौके पर बस्सी पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया1
- 96 वर्षीय वृद्धा की आंखों में छलके खुशी के आंसू, जिला एवं सैशन न्यायाधीश ने स्वयं नीचे उतरकर सौंपा अवार्ड राशि का चैक दौसा। जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने मानवीय संवेदनशीलता और न्यायिक करुणा की अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए 96 वर्षीय वृद्ध महिला को अवार्ड राशि का चैक स्वयं नीचे आकर प्रदान किया। वृद्ध महिला प्रथम तल पर स्थित न्यायालय तक आने में असमर्थ थीं। उनकी स्थिति को देखते हुए जिला एवं सैशन न्यायाधीश स्वयं नीचे आए और कार में बैठी वृद्ध प्रार्थिया से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करवाकर उन्हें अपने हाथों से चैक सौंपा। प्रकरण के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ द्वारा एस.बी.सी.एम.ए. संख्या 292/2016 यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी बनाम ममता वगैरह तथा एस.बी.सी.एम.ए. संख्या 2823/2016 ममता वगैरह बनाम बत्ती लाल वगैरह में 6 मई 2026 को अवार्ड पारित किया गया था। आदेश की पालना में विपक्षी बीमा कम्पनी द्वारा मय ब्याज कुल 24 लाख 26 हजार 258 रुपये अधिकरण में जमा करवाए गए। उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में उक्त राशि प्रार्थीगण के बचत खातों में जमा कराने के आदेश दिए गए। प्रार्थीगण में शामिल सम्पत्ति देवी शर्मा पत्नी स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा की उम्र 96 वर्ष है। अधिक आयु के कारण उनके लिए न्यायालय की प्रथम मंजिल तक पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक स्वयं नीचे आए और वृद्ध महिला से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करवाकर उन्हें अवार्ड राशि का चैक प्रदान किया। चैक प्राप्त करते समय जब वृद्ध महिला के हस्ताक्षर करवाए गए तो उनकी आंखों में खुशी और भावुकता के आंसू छलक आए। न्यायालय से मिले सम्मान और सहयोग से अभिभूत वृद्ध महिला ने जिला एवं सैशन न्यायाधीश को हृदय से आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संतोष अग्रवाल, प्रार्थीगण के अधिवक्ता रामकरण वर्मा एवं महेश कंकराला सहित न्यायालय एवं प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा। यह पहला अवसर नहीं है जब जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने ऐसी संवेदनशीलता का परिचय दिया हो। इससे पूर्व भी दुर्घटनाओं में घायल पीड़ितों एवं उनके परिजनों की परिस्थितियों को देखते हुए वे स्वयं न्यायालय की प्रथम मंजिल से नीचे उतरकर उन्हें अवार्ड राशि प्रदान कर चुके हैं। जिला एवं सैशन न्यायाधीश का यह मानवीय प्रयास दर्शाता है कि न्यायिक प्रक्रिया में विधिक दायित्वों के साथ-साथ पीड़ितों की आयु, परिस्थितियों और गरिमा का सम्मान करना भी महत्वपूर्ण है। यह पहल न्याय व्यवस्था के मानवीय और संवेदनशील पक्ष को मजबूत करती है।4
- दौसा पटाखा साइलेंसरों के विरुद्ध दौसा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई दौसा पटाखा साइलेंसरों के विरुद्ध दौसा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई पुलिस मुख्यालय, महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में माह जून एवं जुलाई के दौरान वाहनों में अवैध संरचना परिवर्तन करने तथा बुलेट मोटरसाइकिलों में पटाखा साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 25 पटाखा साइलेंसर मोटरसाइकिलों से खुलवाए गए। उक्त साइलेंसरों का आज गांधी तिराया, दौसा पर रोलर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्टीकरण करवाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाना तथा वाहन चालकों को मोटर वाहन नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना है। इस दौरान यातायात प्रभारी दौसा गोपाल लाल शर्मा मय जाप्ता मौजूद रहा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करें।1
- दौसा पुलिस ने तेज आवाज में पटाखा साइलेंनसरों के विरुद्ध की प्रभावी कार्रवाई पुलिस मुख्यालय, महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में माह जून एवं जुलाई के दौरान वाहनों में अवैध संरचना परिवर्तन करने तथा बुलेट मोटरसाइकिलों में पटाखा साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 25 पटाखा साइलेंसर मोटरसाइकिलों से खुलवाए गए। उक्त साइलेंसरों का आज गांधी तिराया, दौसा पर रोलर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्टीकरण करवाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाना तथा वाहन चालकों को मोटर वाहन नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना है। इस दौरान यातायात प्रभारी दौसा गोपाल लाल शर्मा मय जाप्ता एवं थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली भगवान सहाय शर्मा मौजूद रहे। दौसा पुलिस की आमजन से अपील है कि वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध संरचना परिवर्तन न करें तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करें।3
- जयपुर में निकाय चुनाव की आरक्षण लॉटरी 🎯 309 नगरीय निकायों में आरक्षण का फैसला लॉटरी से तय किया गया। किस निकाय की सीट किस वर्ग के लिए आरक्षित हुई, अब इसी के साथ चुनावी दावेदारों की तस्वीर भी बदल गई है। आरक्षण की लॉटरी ने बदले चुनावी समीकरण! #RajasthanNews #JaipurNews #NikayChunav #CityCablenewsjaipur1
- दीप प्रज्वलन के साथ साहू सेवा सदन में सावन महोत्सव एवं श्याम भजन कार्यक्रम शुरू लालसोट में मायला कुआं, लिंग रोड स्थित साहू सेवा सदन में समाज बंधुओं द्वारा आयोजित सावन महोत्सव एवं श्री श्याम भजन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में दिनभर श्याम भजनों की रसगंगा बहेगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। समस्त साहू समाज लालसोट की ओर से समाज बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर भजनों का आनंद लेने और महाप्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया गया।2
- आम रास्ता अस्त बस्त फागी से सुल्तानिया रोड लग बग 9km=तक आने जाने में कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है पूरा रास्ता खराब हो चुका है ये रास्ता कोई मामूली रास्ता नहीं है गांव से शहर जाने का है एक मात्र रास्ता है आए दिन हादसे हो रहे है1