logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री गहोई सेवा समिति ने पोरवाल सभा, औरैया के निर्विरोध अध्यक्ष का अभिनंदन किया औरैया। शनिवार को श्री गोपाल वाटिका आश्रम, औरैया में श्री गहोई सेवा समिति द्वारा स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर व श्री पोरवाल सभा, औरैया के निर्विरोध अध्यक्ष "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट का भव्य अभिनंदन किया गया, जिसके अंतर्गत आयोजन में मौजूद समाज के लोगों द्वारा मिष्ठान खिलाकर व माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत कर उपहार भेंट किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से गहोई वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष व गंगा जमुना क्षेत्रीय सभा के उपाध्यक्ष समाजसेवी विष्णु गहोई, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रांतीय संरक्षक समाजसेवी ओंकार पोरवाल, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक (आयुष विभाग) से शशि राज सेठ, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया के नगर महामंत्री अमित गहोई, यूनियन बैंक व बैंक ऑफ़ इंडिया के बीमा प्रबंधक विजय सक्सेना, मुकेश पोरवाल इंश्योरेंस एडवाइजर आदि लगभग आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।*

3 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
c83b3c58-729c-48f2-99ce-8dac2f741972

श्री गहोई सेवा समिति ने पोरवाल सभा, औरैया के निर्विरोध अध्यक्ष का अभिनंदन किया औरैया। शनिवार को श्री गोपाल वाटिका आश्रम, औरैया में श्री गहोई सेवा समिति द्वारा स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर व श्री पोरवाल सभा, औरैया के निर्विरोध अध्यक्ष "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट का भव्य अभिनंदन किया गया, जिसके अंतर्गत

9e591236-60d3-4bbc-9f09-370f2c0112b0

आयोजन में मौजूद समाज के लोगों द्वारा मिष्ठान खिलाकर व माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत कर उपहार भेंट किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से गहोई वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष व गंगा जमुना क्षेत्रीय सभा के उपाध्यक्ष समाजसेवी विष्णु गहोई, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, भारतीय किसान

यूनियन भानू के प्रांतीय संरक्षक समाजसेवी ओंकार पोरवाल, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक (आयुष विभाग) से शशि राज सेठ, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया के नगर महामंत्री अमित गहोई, यूनियन बैंक व बैंक ऑफ़ इंडिया के बीमा प्रबंधक विजय सक्सेना, मुकेश पोरवाल इंश्योरेंस एडवाइजर आदि लगभग आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।*

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by दिलीप कुमार
    4
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • *पुलिस मुख्यालय में शांति एवं कानून व्यवस्था,मॉकड्रिल, पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट*
    1
    *पुलिस मुख्यालय में शांति एवं कानून व्यवस्था,मॉकड्रिल, पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • yuvao me jordari ke sath jai bheem baba saheb ambedkar ji sambidhan ke nirmata ke janmdin ke uplaksh me taiyariya dekhi ja rhi hai jai bheem namo buddhay 💙💙🙏🙏🙏💙💙💙🙏💙🙏💙🙏💙🙏💙
    1
    yuvao me jordari ke sath jai bheem baba saheb ambedkar ji sambidhan ke nirmata ke janmdin ke uplaksh me taiyariya dekhi ja rhi hai jai bheem namo buddhay 💙💙🙏🙏🙏💙💙💙🙏💙🙏💙🙏💙🙏💙
    user_ABS TRAILER ENTERPRISE AURAIYA
    ABS TRAILER ENTERPRISE AURAIYA
    Mechanic औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *पुलिस मुख्यालय ककोर में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लिए आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु दंगा/ बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल के अभ्यास के संबंध मे पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट
    1
    *पुलिस मुख्यालय ककोर में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लिए आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु दंगा/ बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल के अभ्यास के संबंध मे पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस मुख्यालय ककोर में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लिए आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु दंगा/ बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल के अभ्यास किया गया। इसके संबंध मे पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जानकारी सांझा की गई।
    3
    पुलिस मुख्यालय ककोर में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लिए आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु दंगा/ बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल के अभ्यास किया गया। इसके संबंध मे पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जानकारी सांझा की गई।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीरजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। ग्राम निवासी सरोज पत्नी रमेश चंद्र सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और घायल महिला को उपचार के लिए औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चिचोली रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि चिचोली में इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे सरोज ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बाइक सवार की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीरजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई।  ग्राम निवासी सरोज पत्नी रमेश चंद्र सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और घायल महिला को उपचार के लिए औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चिचोली रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि चिचोली में इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे सरोज ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बाइक सवार की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया जिले के विकासखंड एरवाकटरा क्षेत्र के थाना कुदरकोट में आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शुक्रवार को थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, समाजसेवी एवं डीजे संचालक प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान थाना क्षेत्र में स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से सीधे संवाद करते हुए आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में जयंती मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर सुरक्षा समिति के सदस्यों, ग्राम प्रधानों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों को उनकी भूमिका के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही उच्चाधिकारियों के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जयंती के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    औरैया जिले के विकासखंड एरवाकटरा क्षेत्र के थाना कुदरकोट में आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शुक्रवार को थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, समाजसेवी एवं डीजे संचालक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बैठक के दौरान थाना क्षेत्र में स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से सीधे संवाद करते हुए आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में जयंती मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
इस अवसर पर सुरक्षा समिति के सदस्यों, ग्राम प्रधानों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों को उनकी भूमिका के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही उच्चाधिकारियों के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जयंती के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    1
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.