Shuru
Apke Nagar Ki App…
Unemployment in J&K is high, youth in Kashmir are disheartened and facing depression; even elders show same despair,” says PDP President Mehbooba Mufti in Baramulla
Sanam Aijaz
Unemployment in J&K is high, youth in Kashmir are disheartened and facing depression; even elders show same despair,” says PDP President Mehbooba Mufti in Baramulla
More news from Jammu and nearby areas
- ⛰️ गुफा में विराजमान हैं माता स्थानीय लोगों के अनुसार शोवा माता एक प्राकृतिक गुफा में विराजमान हैं, जो देखने में काफी हद तक वैष्णो देवी की गुफा जैसी प्रतीत होती है। यहां छोटी-छोटी पिंडियों के रूप में माता के दर्शन होते हैं और श्रद्धालु यहां शांति व आस्था का अनुभव करते हैं। 🙏 बढ़ रही है श्रद्धालुओं की संख्या हालांकि यह स्थान अभी बड़े स्तर पर विकसित नहीं हुआ है, लेकिन आसपास के गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। यह इलाका शांत, प्राकृतिक और धार्मिक वातावरण के लिए जाना जाता है। 🌄 धार्मिक पर्यटन की संभावनाएं मठवार क्षेत्र पहले से ही बाबा बल्लो देव स्थान के कारण प्रसिद्ध है, जहां हर साल बसंत पंचमी पर बड़ा मेला लगता है और हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं । ऐसे में शोवा माता गुफा के विकसित होने से इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिल सकता है। 📍 प्रशासन से मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पवित्र स्थल तक पहुंचने के लिए सड़क, सीढ़ियां और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएं ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें।1
- Post by Till The End News1
- iske darshan karne se logo ke sare kasht khatam ho jayega1
- जनजातीय क्षेत्र पांगी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साच और राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलाल में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साच में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के जरिए पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों ने पृथ्वी दिवस की शुरुआत और इसके उद्देश्य को बताते हुए जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनूप कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण को हो रहे नुकसान के प्रति जागरूक किया और इसके दुष्प्रभावों से बचने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ” और “प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण” जैसे संदेश प्रमुख रहे। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया। वहीं, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलाल में 56वां विश्व पृथ्वी दिवस ‘प्रकृति की पाठशाला 2026’ थीम के तहत मनाया गया। कार्यक्रम में वन मित्र अनीता कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहला पृथ्वी दिवस 1970 में अमेरिका में मनाया गया था, जो 1990 से वैश्विक स्तर पर मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ‘हमारी ऊर्जा, हमारा ग्रह’ पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में सामुदायिक सहयोग से पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में अध्यापक सुरेन्द्र शर्मा ने ‘पेड़ मेरा दोस्त’ विषय के माध्यम से बच्चों को प्रकृति से जोड़ते हुए पेड़ों के महत्व, जल संरक्षण और प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। अंतिम सत्र में जिला मीडिया समन्वयक डॉ. कविता बिजलवान आभासी माध्यम से जुड़ीं और बच्चों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “भारत माता की जय” व “जय सरकारी स्कूल” के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। विश्व पृथ्वी दिवस के इन आयोजनों के माध्यम से पांगी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया गया।1
- ममता दीदी को टाटा बाय बाय किया शाह ने, ममता का जवाब मैं नहीं डरती, अखिलेश टैक्टर से निकले चुनाव मैदान में, मंत्रीजी के रूट से महिला परेशान, लखनऊ में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन और पुलिस पर पथराव.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- Post by Shivinder singh Bhadwal1
- Post by Sanam Aijaz1
- दक्षिण दिनाजपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले दक्षिण दिनाजपुर से BJP उम्मीदवार के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल किसी आधिकारिक शिकायत की जानकारी नहीं मिली है। घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। BJP नेताओं ने कथित हमले की निंदा करते हुए चुनाव आयोग और प्रशासन से उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। TMC की ओर से अभी तक इस वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस ने भी घटना की पुष्टि नहीं की है। _नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है। JAMMU DE VOICE वीडियो की प्रामाणिकता या दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।_ #WestBengalElection2026 #BJP #TMC #SouthDinajpur #ViralVideo #BreakingNews #JammuDeVoice1
- Post by Till The End News1