Shuru
Apke Nagar Ki App…
शामली(कांधला)। कांधला पुलिस ने अवैध चाकू सहित युवक को दबोचा पुलिस अधीक्षक शामली एन पी सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान थाना कांधला क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी, तभी संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित पुत्र महिपाल निवासी ग्राम डूंडूखेड़ा, थाना कांधला, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Pankaj Upadhyay
शामली(कांधला)। कांधला पुलिस ने अवैध चाकू सहित युवक को दबोचा पुलिस अधीक्षक शामली एन पी सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान थाना कांधला क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी, तभी संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित पुत्र महिपाल निवासी ग्राम डूंडूखेड़ा, थाना कांधला, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *प्रेस विज्ञप्ति* उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर आज जनपद के सम्मानित ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की निरंतरता और ग्रामीण विकास कार्यों की गति को निर्बाध रूप से बनाए रखने हेतु समय पर ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न कराने की पुरजोर मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी से यह भी आग्रह किया कि यदि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से चुनाव निर्धारित समय पर संभव न हो पा रहे हों, तो वर्तमान ग्राम प्रधानों की कार्यावधि में विस्तार किया जाए ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो और जनहित के कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। मुलाकात के दौरान ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न स्थानीय समस्याओं और विकास परियोजनाओं से जुड़े गंभीर विषयों से भी मंत्री जी को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बल दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन की स्थापना और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायतों का सक्रिय रहना अनिवार्य है। ग्राम प्रधानों की मांगों और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के उपरांत राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने उन्हें पूर्णतः आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर शासन और मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, सुशासन और जनसेवा वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ग्राम प्रधान इस व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, अतः उनके हितों और विकास की गति का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक राठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल सिंह, राहुल देव (प्रधान, जँछेड़ी), अनुज कुमार (प्रधान, दूधाहेड़ी), दिनेश कुमार (प्रधान, बेहड़ा थ्रू), सुनील कुमार (प्रधान, याहियापुर), धर्मेंद्र सिंह, अरविन्द प्रधान (खानजहाँपुर), राजीव (प्रधान, खानपुर), सदाकत (प्रधान, भलस्वा), सुभाष प्रधान (रौलपुर बेलड़ा), शौकीन प्रधान (जादीपुर), सुशील (प्रधान, धीराहेड़ी), चमन सिंह (प्रधान, खेड़ा चौगांवा), मनोज कुमार (प्रधान, सखावली), रवि कुमार (प्रधान, राजपुर कलां), रमेश (प्रधान, पलड़ी), मोहम्मद शमशाद (प्रधान, खोंकनी), शाहिद अली (प्रधान, शेरपुर), रामेश्वर (प्रधान, खाड़ीवीरन), मोतीलाल, करम सिंह, महरूबा और सुरेन्द्र सहित जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- मुज़फ्फरनगर | दिनांक: 25.04.2026 ग्राम विकास और लोकतांत्रिक निरंतरता के लिए ग्राम प्रधानों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर आज जनपद के सम्मानित ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की निरंतरता और ग्रामीण विकास कार्यों की गति को निर्बाध रूप से बनाए रखने हेतु समय पर ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न कराने की पुरजोर मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी से यह भी आग्रह किया कि यदि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से चुनाव निर्धारित समय पर संभव न हो पा रहे हों, तो वर्तमान ग्राम प्रधानों की कार्यावधि में विस्तार किया जाए ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो और जनहित के कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। मुलाकात के दौरान ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न स्थानीय समस्याओं और विकास परियोजनाओं से जुड़े गंभीर विषयों से भी मंत्री जी को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बल दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन की स्थापना और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायतों का सक्रिय रहना अनिवार्य है। ग्राम प्रधानों की मांगों और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के उपरांत राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने उन्हें पूर्णतः आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर शासन और मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, सुशासन और जनसेवा वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ग्राम प्रधान इस व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, अतः उनके हितों और विकास की गति का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक राठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल सिंह, राहुल देव (प्रधान, जँछेड़ी), अनुज कुमार (प्रधान, दूधाहेड़ी), दिनेश कुमार (प्रधान, बेहड़ा थ्रू), सुनील कुमार (प्रधान, याहियापुर), धर्मेंद्र सिंह, अरविन्द प्रधान (खानजहाँपुर), राजीव (प्रधान, खानपुर), सदाकत (प्रधान, भलस्वा), सुभाष प्रधान (रौलपुर बेलड़ा), शौकीन प्रधान (जादीपुर), सुशील (प्रधान, धीराहेड़ी), चमन सिंह (प्रधान, खेड़ा चौगांवा), मनोज कुमार (प्रधान, सखावली), रवि कुमार (प्रधान, राजपुर कलां), रमेश (प्रधान, पलड़ी), मोहम्मद शमशाद (प्रधान, खोंकनी), शाहिद अली (प्रधान, शेरपुर), रामेश्वर (प्रधान, खाड़ीवीरन), मोतीलाल, करम सिंह, महरूबा और सुरेन्द्र सहित जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- **25/04/𝟐𝟎𝟐6 की सुबह बाबा गरीबनाथ धाम श्रृंगार दर्शन जय भोलेनाथ🙏🙏☘️☘️☘️जय शिव🙇🙇🌹* मुजफ्फरपुर, बिहार1
- मुज़फ्फरनगर में ग्राम प्रधानों ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास का किया घेराव, 20 माई को करेंगे लखनऊ कुच1
- मुजफ्फरनगर: थाना शाहपुर पुलिस ने हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें 2 घायल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया ग्राम हरसौली में ट्यूबवेल पर युवक राजा उर्फ अरुण का शव मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आम के बाग में छिपे आरोपियों को घेर लिया गया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में 2 आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि शराब के दौरान हुए झगड़े में ईंट से हमला कर हत्या की गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- मुज़फ्फरनगर जनपद में थानां नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधाई खुर्द निवासी महिला रितु ने अपने जेठ रंजन वीर पर जबरदस्ती दुकान और घर पर कब्ज़ा करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जेठ रंजनवीर ने बिना अनुमति निर्माण कार्य शुरू कर दिया और संपत्ति पर अपना अधिकार जताने की कोशिश की। पीड़ित महिला रितु का कहना है कि अब से 10 वर्ष पूर्व दुकानों का बंटवारा हुआ था।लेकिन घर और जमीन का कोई बटवारा नही हुआ।लेकिन उसके बाद भी रंजनवीर ने घेर में जबरदस्ती निमार्ण कार्य शुरू कर दिया।निमार्ण कार्य की सूचना महिला को मिली। पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि यह विवाद लंबे समय से चल रहा था,जिसकी शिकायत महिला ने चौकी रोहाना पर भी की थी ,लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। जिसके बाद अब जबरन कब्ज़े की कोशिश के चलते मामला बढ़ गया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।3
- शामली: मेरठ—करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के पास लावारिस हालत में पड़ी मिली 4 लाख रूपए की नोटों की गड्डियों के मालिक की पहचान हो गई है। एसपी शामली एनपी सिंह ने पुष्टि होने पर कैश को आॅनर के सुपुर्द कर दिया है। दरअसल, गत बुधवार की शाम काबड़ौत पुल के नजदीक मेरठ—करनाल हाईवे पर पांच सौ रूपए की 6, 200 रूपए की 4 और 100 रूपए की 2 गड्डियां बरामद हुई थी, जिन्हें मुजफ्फरनगर क्षेत्र के गांव खरड़ निवासी अमित कुमार ने कुल 4 लाख रूपए का कैश सड़क से इक्ट्ठा करते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कैश को कब्जे में लेकर कैश मालिक की तलाश शुरू कर दी थी। शामली कोतवाली पुलिस ने रकम को मालखाने में जमा कर दिया था। शनिवार को एसपी शामली एनपी सिंह ने कोतवाली शामली में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि हरियाणा राज्य के करनाल जनपद के नंगला रोडान निवासी विद्यासागर ने शामली कोतवाली पर पहुंचकर कैश पर तथ्यों के साथ दावेदारी प्रस्तुत की। उसने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव कुरालसी निवासी अपने पार्टनर शिवम के साथ पेनियर बाई नामक कंपनी का रिटेलर है, जिसमें उन्होंने पैसा इंवेस्ट किया हुआ है और उनकी कंपनी का एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक करनाल के साथ टाईअप है। विद्यासागर ने बताया कि उसने फाइनेंस बैंक से 35 लाख रूपए की अपनी रकम निकलवाकर पार्टनर शिवम को अलग—अलग बैंक में जरूरत के हिसाब से जमा कराने के लिए दी थी। जब शिवम बुलेट बाइक पर कैश लेकर कुरालसी गांव जा रहा था, तो रास्ते में काबड़ौत पुल के पास 4 लाख रूपए का कैश गिर गया था, जिसकी जानकारी उन्हें सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से हुई और इसके बाद वें पुलिस के पास पहुंचे। कैश को मालिक को किया गया सुपुर्द एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि दावेदारी के संबंध में कैश आनर द्वारा तथ्य प्रस्तुत किए गए, जिसके बाद बरामद हुई संपूर्ण धनराशि को कैश मालिक के सुपुर्द कर दिया गया है। कैश मालिक ने स्थानीय लोगों की ईमानदारी और शामली पुलिस की सक्रियता पर एसपी के समक्ष आभार व्यक्त किया है।1
- मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र के किड्स हैविन पब्लिक स्कूल में शनिवार सुबह चौकीदार की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजू उर्फ राजकुमार (50) के रूप में हुई है, जिसकी अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले के खुलासे के लिए एसओजी व थाना पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Praveen Kumar1