logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*“संवाद से संपूर्ण समाधान” शिविर बना जनआस्था और सुशासन का महाकेंद्र, 341 से अधिक आवेदनों पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई* *सुशासन तिहार 2026 में उमड़ा जनसैलाब, गांव-गांव पहुंचा संवेदनशील प्रशासन; सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ* *एमसीबी/11 मई 2026/* छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत केसौड़ा में आयोजित विशाल जनसमस्या निवारण शिविर जनविश्वास, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। “संवाद से संपूर्ण समाधान” की भावना के साथ आयोजित इस भव्य शिविर में 17 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों की अभूतपूर्व सहभागिता देखने को मिली। ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे प्राप्त करते हुए अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनमें बड़ी संख्या में मामलों का मौके पर ही निराकरण कर तत्काल राहत प्रदान की गई। इस जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत अक्तवार, च्यूल, जूईली, राँपा, मैनपुर, दुधांसी, खमरौध, बड़वार, बेनीपुरा, केसौड़ा, बड़गांवकला, मनियारी, घघरा, भगवानपुर, बरहोरी, ओहनिया एवं सेमरिया के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। सुबह से ही शिविर स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। ग्रामीण अपनी समस्याओं, मांगों और आवेदनों के साथ शिविर में पहुंचे, जहां अधिकारियों ने गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को मौके पर ही राहत प्रदान की गई, जबकि शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में समाधान हेतु संबंधित विभागों को सौंपा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष माया प्रताप सिंह, जनपद उपाध्यक्ष हीरालाल मौर्य, जिला पंचायत सदस्य अनीता चौधरी, जनपद सदस्य श्रीमती दुर्गावती सिंह, श्रीमती सविता सिंह, धर्मपाल सिंह मरावी, मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, रविशंकर तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह, प्रशासन के प्रति विश्वास और जनभागीदारी का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। इसके साथ ही भरतपुर की महिला रामायण मण्डली ने अपने भजन-कीर्तन के माध्यम से सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीण जनों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुति ने शिविर के वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। इसके पश्चात भरतपुर महिला रामायण मण्डली को जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बिहान योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, पुलिस विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, आयुष विभाग, जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, क्रेडा तथा आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं उपयोगी स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस शिविर में 341 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें बड़ी संख्या में आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत पहुंचाई गई। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड एवं आधार कार्ड का वितरण भी किया गया। शासन की योजनाओं का लाभ सीधे हाथों-हाथ मिलने से ग्रामीणों में खुशी और संतोष का माहौल दिखाई दिया। तत्पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की नई कार्य संस्कृति स्थापित हुई है। अब शासन केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव-गांव पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने कहा कि “सुशासन तिहार 2026” संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितैषी शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है। वहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष माया प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इसके साथ ही जनपद उपाध्यक्ष हीरालाल मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि “सुशासन तिहार 2026” शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन चुका है। आज प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका निराकरण कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। अपर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं तथा लंबित मामलों का भी शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में केसौड़ा सरपंच श्रीमती मीरा बाई, बड़वार सरपंच श्रीमती रामचरण बैगा, मैनपुर सरपंच अजय बहादुर सिंह, मनियारी सरपंच सुब्बालाल, सेमरिया सरपंच लालजीत सिंह, बरहोरी सरपंच गायत्री सिंह, ओहनिया सरपंच जयकरन सिंह, एसडीएम शशिशेखर मिश्रा, जनपद सीईओ अजय सिंह राठौर, तहसीलदार महेन्द्र कुमार साहु सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Sacchi Gathna
Sacchi Gathna
Advertising Photographer चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
6f904802-b4c8-46e5-998d-400708780a89

*“संवाद से संपूर्ण समाधान” शिविर बना जनआस्था और सुशासन का महाकेंद्र, 341 से अधिक आवेदनों पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई* *सुशासन तिहार 2026 में उमड़ा जनसैलाब, गांव-गांव पहुंचा संवेदनशील प्रशासन; सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ* *एमसीबी/11 मई 2026/* छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत केसौड़ा में आयोजित विशाल जनसमस्या निवारण शिविर जनविश्वास, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। “संवाद से संपूर्ण समाधान” की भावना के साथ आयोजित इस भव्य शिविर में 17 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों की अभूतपूर्व सहभागिता देखने को मिली। ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे प्राप्त करते हुए अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनमें बड़ी संख्या में मामलों का मौके पर ही निराकरण कर तत्काल राहत प्रदान की गई। इस जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत अक्तवार, च्यूल, जूईली, राँपा, मैनपुर, दुधांसी, खमरौध, बड़वार, बेनीपुरा, केसौड़ा, बड़गांवकला, मनियारी, घघरा, भगवानपुर, बरहोरी, ओहनिया एवं सेमरिया के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। सुबह से ही शिविर स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। ग्रामीण अपनी समस्याओं, मांगों और आवेदनों के साथ शिविर में पहुंचे, जहां अधिकारियों ने गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ

d0f85396-b19f-459b-902d-90127cee86c5

उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को मौके पर ही राहत प्रदान की गई, जबकि शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में समाधान हेतु संबंधित विभागों को सौंपा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष माया प्रताप सिंह, जनपद उपाध्यक्ष हीरालाल मौर्य, जिला पंचायत सदस्य अनीता चौधरी, जनपद सदस्य श्रीमती दुर्गावती सिंह, श्रीमती सविता सिंह, धर्मपाल सिंह मरावी, मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, रविशंकर तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह, प्रशासन के प्रति विश्वास और जनभागीदारी का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। इसके साथ ही भरतपुर की महिला रामायण मण्डली ने अपने भजन-कीर्तन के माध्यम से सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीण जनों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुति ने शिविर के वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। इसके पश्चात भरतपुर महिला रामायण मण्डली को जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बिहान योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, पुलिस विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, आयुष विभाग, जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, क्रेडा

655d99ba-41e8-4ef2-81c5-8c1eec00700f

तथा आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं उपयोगी स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस शिविर में 341 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें बड़ी संख्या में आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत पहुंचाई गई। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड एवं आधार कार्ड का वितरण भी किया गया। शासन की योजनाओं का लाभ सीधे हाथों-हाथ मिलने से ग्रामीणों में खुशी और संतोष का माहौल दिखाई दिया। तत्पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की नई कार्य संस्कृति स्थापित हुई है। अब शासन केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव-गांव पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने कहा कि “सुशासन तिहार 2026” संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितैषी शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है। वहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष माया प्रताप सिंह ने अपने

fdb871f6-292a-461c-8036-613531544870

संबोधन में कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इसके साथ ही जनपद उपाध्यक्ष हीरालाल मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि “सुशासन तिहार 2026” शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन चुका है। आज प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका निराकरण कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। अपर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं तथा लंबित मामलों का भी शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में केसौड़ा सरपंच श्रीमती मीरा बाई, बड़वार सरपंच श्रीमती रामचरण बैगा, मैनपुर सरपंच अजय बहादुर सिंह, मनियारी सरपंच सुब्बालाल, सेमरिया सरपंच लालजीत सिंह, बरहोरी सरपंच गायत्री सिंह, ओहनिया सरपंच जयकरन सिंह, एसडीएम शशिशेखर मिश्रा, जनपद सीईओ अजय सिंह राठौर, तहसीलदार महेन्द्र कुमार साहु सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अंबिकापुर..कामोदा रिजॉर्ट की अवैध कब्जा वाली जमीम पर प्रशासन का चला बुलडोजर
    1
    अंबिकापुर..कामोदा रिजॉर्ट की अवैध कब्जा वाली जमीम पर प्रशासन का चला बुलडोजर
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के शहडोल नगर पालिका में आधी रात अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण फाइलें चुरा लीं। इस मिडनाइट स्कैम से पूरे राज्य में हड़कंप है और बड़े खुलासे की आशंका जताई जा रही है।
    1
    मध्य प्रदेश के शहडोल नगर पालिका में आधी रात अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण फाइलें चुरा लीं। इस मिडनाइट स्कैम से पूरे राज्य में हड़कंप है और बड़े खुलासे की आशंका जताई जा रही है।
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सूरजपुर में नई कलेक्टर रेना जमील की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, विकास कार्यों और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर दिया जोर सूरजपुर जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील ने पदभार संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कलेक्टर रेना जमील ने साफ कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, पारदर्शिता और विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर काम करने और जनता से सीधा संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और राजस्व मामलों को प्राथमिकता में बताते हुए कहा कि जिले में लंबित मामलों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कानून व्यवस्था और शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा जारी बड़े प्रशासनिक फेरबदल में रेना जमील को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
    1
    सूरजपुर में नई कलेक्टर रेना जमील की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, विकास कार्यों और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर दिया जोर
सूरजपुर जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील ने पदभार संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
कलेक्टर रेना जमील ने साफ कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, पारदर्शिता और विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर काम करने और जनता से सीधा संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और राजस्व मामलों को प्राथमिकता में बताते हुए कहा कि जिले में लंबित मामलों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कानून व्यवस्था और शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी जोर दिया।
हाल ही में राज्य सरकार द्वारा जारी बड़े प्रशासनिक फेरबदल में रेना जमील को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
    user_मीडिया रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    मीडिया रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer सोनहत, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत 200 से 500 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां मिली हैं। इनमें श्रीमद् भागवत गीता और जमींदारी वंशावली जैसे कई प्राचीन ग्रंथ शामिल हैं, जिन्हें कलेक्टर की उपस्थिति में डिजिटल रूप से संरक्षित किया गया। यह पहल अमूल्य ऐतिहासिक ज्ञान को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखेगी।
    4
    छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत 200 से 500 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां मिली हैं। इनमें श्रीमद् भागवत गीता और जमींदारी वंशावली जैसे कई प्राचीन ग्रंथ शामिल हैं, जिन्हें कलेक्टर की उपस्थिति में डिजिटल रूप से संरक्षित किया गया। यह पहल अमूल्य ऐतिहासिक ज्ञान को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखेगी।
    user_Lovekesh singh dixit
    Lovekesh singh dixit
    Local News Reporter मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने केदमा के बालक छात्रावास में पहली बार तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा सत्र आयोजित किया। उदयपुर और लखनपुर ब्लॉक से सैकड़ों स्वयंसेवकों ने इसमें भाग लेकर राष्ट्र सेवा और हिन्दू संस्कृति पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। आयोजकों का मानना है कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और हिन्दू संस्कृति का प्रचार-प्रसार बढ़ेगा।
    4
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने केदमा के बालक छात्रावास में पहली बार तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा सत्र आयोजित किया। उदयपुर और लखनपुर ब्लॉक से सैकड़ों स्वयंसेवकों ने इसमें भाग लेकर राष्ट्र सेवा और हिन्दू संस्कृति पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। आयोजकों का मानना है कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और हिन्दू संस्कृति का प्रचार-प्रसार बढ़ेगा।
    user_Akhil Mittal
    Akhil Mittal
    उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Post by Manoj Gupta Driver
    4
    Post by Manoj Gupta Driver
    user_Manoj Gupta Driver
    Manoj Gupta Driver
    Drafting equipment supplier अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🚨 मथुरा मंडी में ठेकेदारी विवाद ने पकड़ा तूल 🚨 मंडी समिति में नए ठेकेदार बदन सिंह और उनके पुत्र को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा झूठे आरोप लगाकर धकेल वालों से मीडिया के सामने बयान दिलवाने की कोशिश की गई। लेकिन जब मीडिया टीम ने मौके पर धकेल वालों से बात की, तो उन्होंने साफ कहा कि वर्तमान में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं हो रही है और ₹1 तक नहीं लिया जाता। वहीं बदन सिंह को मंडी से बाहर करने और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। मामले को लेकर मंडी में तनाव का माहौल बना हुआ है। 📍 मुख्य रिपोर्ट: राहुल शर्मा 📍 मथुरा न्यूज़ | मंडी समिति से ग्राउंड रिपोर्ट #Mathura #MathuraNews #MandiSamiti #BreakingNews #RahulSharma #UPNews #GroundReport #मथुरा #मंडीसमिति
    1
    🚨 मथुरा मंडी में ठेकेदारी विवाद ने पकड़ा तूल 🚨
मंडी समिति में नए ठेकेदार बदन सिंह और उनके पुत्र को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा झूठे आरोप लगाकर धकेल वालों से मीडिया के सामने बयान दिलवाने की कोशिश की गई।
लेकिन जब मीडिया टीम ने मौके पर धकेल वालों से बात की, तो उन्होंने साफ कहा कि वर्तमान में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं हो रही है और ₹1 तक नहीं लिया जाता।
वहीं बदन सिंह को मंडी से बाहर करने और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। मामले को लेकर मंडी में तनाव का माहौल बना हुआ है।
📍 मुख्य रिपोर्ट: राहुल शर्मा
📍 मथुरा न्यूज़ | मंडी समिति से ग्राउंड रिपोर्ट
#Mathura #MathuraNews #MandiSamiti #BreakingNews #RahulSharma #UPNews #GroundReport #मथुरा #मंडीसमिति
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में गाय के साथ हुई अमानवीय घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे हैं। बड़ी संख्या में युवा थाने पहुँचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
    6
    मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में गाय के साथ हुई अमानवीय घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे हैं। बड़ी संख्या में युवा थाने पहुँचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.