अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देवां रेंज में महिला श्रमिकों को किया गया सम्मानित जनपद बाराबंकी की देवा रेंज के अंतर्गत विभिन्न पौधशालाओं में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कार्मिकों एवं श्रमिकों को साड़ी, वस्त्र और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पौधशालाओं में कार्यरत महिला श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। शाहपुर पौधशाला में वन दरोगा राजेश मिश्रा द्वारा श्रीमती प्रिया (वनरक्षक) श्रीमती कुसुम (श्रमिक) श्रीमती बीना देवी (श्रमिक) श्रीमती संतोष कुमारी (श्रमिक) श्रीमती गुड़िया (श्रमिक) को साड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। टिकिरिया पौधशाला में वन दरोगा मनोज कुमार द्वारा श्रीमती सविता (श्रमिक) को सम्मानित किया गया। अलीनगर करौंदा पौधशाला में प्रशांत कुमार (उ.क्षे.व.) द्वारा श्रीमती शकीला (श्रमिक) श्रीमती संजना (श्रमिक) श्रीमती आयशा बानो (श्रमिक) श्रीमती किरन (श्रमिक) श्रीमती सुरैया (श्रमिक) को सम्मानित किया गया। देवगांव पौधशाला में वन दरोगा सुनील कुमार चौहान द्वारा श्रीमती विमला देवी (श्रमिक) श्रीमती नाजिया (श्रमिक) श्रीमती शन्नो (श्रमिक) श्रीमती ज़ाकिरा बानो (श्रमिक) श्रीमती नसरूल्लाह (श्रमिक) को साड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि वन विभाग की पौधशालाओं में महिला श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके परिश्रम से ही पौध उत्पादन एवं वन संरक्षण के कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाते हैं। महिला दिवस के अवसर पर उनके सम्मान से सभी को प्रेरणा मिलती है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देवां रेंज में महिला श्रमिकों को किया गया सम्मानित जनपद बाराबंकी की देवा रेंज के अंतर्गत विभिन्न पौधशालाओं में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कार्मिकों एवं श्रमिकों को साड़ी, वस्त्र और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पौधशालाओं में कार्यरत महिला श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। शाहपुर पौधशाला में वन दरोगा राजेश मिश्रा द्वारा श्रीमती प्रिया (वनरक्षक) श्रीमती कुसुम (श्रमिक) श्रीमती बीना देवी (श्रमिक) श्रीमती संतोष कुमारी (श्रमिक) श्रीमती गुड़िया (श्रमिक) को साड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। टिकिरिया पौधशाला में वन दरोगा मनोज कुमार द्वारा श्रीमती सविता (श्रमिक) को सम्मानित किया
गया। अलीनगर करौंदा पौधशाला में प्रशांत कुमार (उ.क्षे.व.) द्वारा श्रीमती शकीला (श्रमिक) श्रीमती संजना (श्रमिक) श्रीमती आयशा बानो (श्रमिक) श्रीमती किरन (श्रमिक) श्रीमती सुरैया (श्रमिक) को सम्मानित किया गया। देवगांव पौधशाला में वन दरोगा सुनील कुमार चौहान द्वारा श्रीमती विमला देवी (श्रमिक) श्रीमती नाजिया (श्रमिक) श्रीमती शन्नो (श्रमिक) श्रीमती ज़ाकिरा बानो (श्रमिक) श्रीमती नसरूल्लाह (श्रमिक) को साड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि वन विभाग की पौधशालाओं में महिला श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके परिश्रम से ही पौध उत्पादन एवं वन संरक्षण के कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाते हैं। महिला दिवस के अवसर पर उनके सम्मान से सभी को प्रेरणा मिलती है।
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- देवा कस्बे में भीम आर्मी कार्यकर्ता बांट रहे निमंत्रण पत्र2
- त्रिलोकपुर में जमकर बवाल: ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से हमला; फूटे सिर, टूटे हाथ – दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल1
- Post by Omkar Verma1
- उन्नाव के फतेहुल्लाह नगर इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। इस घटना में कामिनी नाम की महिला और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि आदित्य और सिद्धार्थ ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Mahesh media Patrkaar1
- रसौली: ग्राम प्रधान की लापरवाही से सांड की मौत: नाले में गिरने से हुई घटना, प्रधान तीन घंटे तक नहीं पहुंचे रामजी दीक्षित पत्रकार की रिपोर्ट बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में ग्राम प्रधान की कथित लापरवाही के कारण एक सांड की जान चली गई। यह घटना रसौली बाजार स्थित खातीर तालाब के पास हुई, जहां दो सांडों की लड़ाई के दौरान एक सांड नाले में गिर गया। सांड के नाले के पाइप में फंसने के बाद उसे निकालने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। गांववासियों ने सांड को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। आरोप है कि प्रधान ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेना भी उचित नहीं समझा और तीन घंटे बाद तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। इस बीच, पूर्व प्रधान शांति स्वरूप आर्य को घटना की जानकारी मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर रस्सी आदि का उपयोग कर सांड को निकालने का प्रयास किया। समाजसेवी सरताज आलम उर्फ कल्लू भी मौके पर पहुंचे और सांड को बचाने की कोशिश की। मौजूदा प्रधान के समय पर न पहुंचने और बचाव कार्य में देरी के कारण सांड की जान चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले पर पत्थर या कोई ढक्कन होता, तो शायद सांड की जान बच सकती थी।1
- उन्नाव के फतेहुल्लाह नगर इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। इस घटना में कामिनी नाम की महिला और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि आदित्य और सिद्धार्थ ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Mohd Aamir1