मिलक में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य सुषमा गोरियाल का हुआ भव्य स्वागत। मिलक। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार की सदस्य श्रीमती सुषमा गोरियाल का गुरुवार को मिलक के जीरो पॉइंट पर राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नलिन सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रौरा कलां बाईपास स्थित जीरो पॉइंट पर इकठ्ठा हुए। श्रीमती गोरियाल का काफिला दिल्ली से बरेली की ओर जा रहा था। अपराह्न करीब तीन बजे काफिला मिलक के जीरो पॉइंट पहुंचा, जहां राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद संगठन के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में काफिले के साथ नवदिया स्थित संगठन के मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय पर भी श्रीमती गोरियाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। स्वागत कार्यक्रम में विनय गंगवार, निर्भय सिंह, सनी सिंह, विपिन गंगवार, संचित सिंह, सरनाम सिंह, कुणाल रुहेला व बिट्टू सिंह आदि उपस्थित रहे।
मिलक में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य सुषमा गोरियाल का हुआ भव्य स्वागत। मिलक। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार की सदस्य श्रीमती सुषमा गोरियाल का गुरुवार को मिलक के जीरो पॉइंट पर राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नलिन सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रौरा कलां बाईपास स्थित जीरो पॉइंट पर इकठ्ठा हुए। श्रीमती गोरियाल का काफिला दिल्ली से बरेली की ओर जा रहा था। अपराह्न करीब तीन बजे काफिला मिलक के
जीरो पॉइंट पहुंचा, जहां राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद संगठन के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में काफिले के साथ नवदिया स्थित संगठन के मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय पर भी श्रीमती गोरियाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। स्वागत कार्यक्रम में विनय गंगवार, निर्भय सिंह, सनी सिंह, विपिन गंगवार, संचित सिंह, सरनाम सिंह, कुणाल रुहेला व बिट्टू सिंह आदि उपस्थित रहे।
- बरेली, DM का बड़ा एक्शन, मीरगंज में तैनात बाबू टाइपिंग में फेल अब बना चपरासी। बरेली, DM का बड़ा एक्शन, मीरगंज में तैनात बाबू टाइपिंग में फेल अब बना चपरासी।1
- असदनगर में बारिश से गलियों में जलभराव, ग्रामीण परेशान। संवाददाता रवि यादव बारिश के बाद कई गलियों में पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर प्रधान से सड़क डलवाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर जलभराव और खराब सड़क की समस्या का निरीक्षण कराया जाए और जल्द से जल्द उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। अगर आप चाहें तो मैं इसे थोड़ा और छोटा या कड़ा बना सकता हूँ, या फिर किसी अधिकारी को संबोधित करने लायक फॉर्मेट में भी तैयार कर दूँ।1
- पुरानी बाजार स्थित शिव मंदिर के पास जलभराव से लोग परेशान, सीमेंटेड ईंटें बिछाने की मांगसंवाददाता — आयुष मिश्रा मीरगंज। कस्बा मीरगंज के मोहल्ला पुरानी बाजार में स्थित शिव मंदिर के पास बारिश के बाद जलभराव की समस्या से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने शिव मंदिर के पास जलभराव की समस्या को देखते हुए सीमेंटेड ईंटें (इंटरलॉकिंग) लगवाने तथा कच्ची मिट्टी वाली जगह पर ईंटें बिछवाने की मांग उठाई है। लोगों ने शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि शिव मंदिर के पास निर्माण कार्य कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को राहत मिल सके।1
- व्यापारियों को असहाय हाल में नहीं छोड़ा जा सकता, व्यापार खराब होता रहे और व्यापार मंडल मौन रहे यह मुमकिन ही नहीं- शैलेन्द्र शर्मा व्यापारियों को असहाय हाल में नहीं छोड़ा जा सकता, व्यापार खराब होता रहे और व्यापार मंडल मौन रहे यह मुमकिन ही नहीं- शैलेन्द्र शर्मा यह बात अध्यक्ष श्री शर्मा जी ने पान दरीबा सिटी पोस्ट ऑफिस की खराब सड़क से परेशान व्यापारियों की पान दरीबा में हुई मीटिंग में कही संचालन जिला महामंत्री शाहिद शम्सी जी ने किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले एक मीटिंग पान दरीबा के अंदर हुई जहां पर पान दरीबा से लेकर जामा मस्जिद सर्राफा बाजार तक की खराब सड़क और जलभराव को लेकर क्षेत्रीय व्यापारियों ने गहरा रोष जताया। व्यापारियों का कहना था कि यह रोड पहली बरसात में ही उखड़ गई है और यहां पर पानी खड़ा होने की वजह से आना जाना दुश्वार है जिससे व्यापार ठप्प हो गया है लगातार कहने और कहते रहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एक स्वर में व्यापारियों का कहना यह था कि इस सड़क का निर्माण बहुत ही घटिया क्वालिटी से हुआ है। व्यापारियों ने पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि सड़क जगह से खराब हो गई है और बजरी उखाड़ना शुरू हो गई है, जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। ना तो नालियां ही दुरुस्त की गई हैं और ना ही पानी की निकासी की कोई फ़िक्र की गई है। जब भी कोई बरसात होती है तो पानी सड़क पर ऐसे खड़ा रहता है जैसे मानो कोई झील हो। पान दरीबा के क्षेत्र में नालियों व नाले की सफाई भी नहीं हुई है इसकी एक वजह प्रभावित क्षेत्र का नगर पालिका के तीन वॉर्डों में स्थित होना भी है। समस्याओं को सुनकर ही व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र शर्मा जी ने इस समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया और बताया कि यह मामला पहले से ही हमारे संज्ञान में है और इस सिलसिले में काफी संघर्ष करना होगा आप सब को मिलकर एकजुटता से साथ देना होगा और जरूरत के समय सभी को मौजूद रहना होगा। समस्या का समाधान व्यापारी समाज की संतुष्टि के आधार पर कराया जायेगा। मौजूद सभी लोगों ने एक साथ मिलकर एकजुटता से सहयाेग कर साथ देने और शर्मा जी की अगुवाई में में ही समाधान कराये जाने का हाथ उठाकर संकल्प लिया। इस मौके पर प्रभावित क्षेत्र के व्यापारी भारी संख्या में मौजूद रहे जिनमें नासिर खा पप्पू सलीम नावेद शमसी मालिक शमसी गुप्ता जी पुष्कर अग्रवाल मुनीब अख़्तर हारिस परवेज हाजी राम गुप्ता नजमी खान शुऐब मो खां मुकेश आर्य अनिल अरोरा वाजिद अली इमरान सलीम हारीस शम्सी बिलाल शमसी शहाब खान काशिफ खान गप्पल भाई मुराद खान प्रदीप खंडेलवाल राम गुप्ता शकेब अहमद उज़ैर अहमद नासिर खान फैसल हबीब सादउलहक़ आदि मौजूद थे1
- कोला टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा | सभी बैंकों का रिचार्ज और नया फास्टैग उपलब्ध कोला टोल प्लाजा पर अब फास्टैग से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध हैं।यहां सभी बैंकों के फास्टैग रिचार्ज कराने के साथ-साथ नया फास्टैग भी लगवाया जा सकता है। फास्टैग से जुड़ी जानकारी और सुविधा के लिए संपर्क करें: 📞 8006266555। 📞 7453010013 #कोलाटोलप्लाजा #FASTag #फास्टैग #Rampur #रामपुर #TollPlaza #FastagRecharge1
- *विश्वकर्मा जयंती पर पायनियर इंस्टिट्यूट भव्य आयोजन, चेयरमैन डॉ डीपी गंगवार ने पीएम मोदी का जन्मदिन भी मनाया।* विश्वकर्मा जयंती पर पायनियर इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन चेयरमैन डॉ. डीपी गंगवार ने पीएम मोदी का जन्मदिन भी मनाया, छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने लिया हिस्सा स्लग: विश्वकर्मा जयंती आयोजन भुता। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम पडोली स्थित पायनियर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन डॉ. डीपी गंगवार ने भगवान विश्वकर्मा के पूजन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी मनाया। आयोजन में कॉलेज के छात्र-छात्राओं और अध्यापकगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान संस्थान परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल नजर आया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान विश्वकर्मा के योगदान और उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर बृजेश गंगवार, अहिबारन गंगवार, सत्यपाल, अंजली, उपासना, मुजाहिद मलिक, शिवम गंगवार, बबलू कुमार, हिमांशु सहित कॉलेज स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।4
- आंवला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को दबोचा आंवला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को दबोचा आंवला (बरेली)। आंवला थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुस्तकीम पुत्र नवी हसन निवासी लक्ष्मणपुर, थाना चन्दौसी, जनपद संभल, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की रात उपनिरीक्षक होराम सिंह पुलिस बल के साथ अलीगंज से आंवला आने वाले मार्ग पर चेकिंग और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुस्तकीम को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर को ई-चालान ऐप पर चेक करने पर उसका पंजीकरण नंबर UP25CC6052 और वाहन स्वामी पटवारी लाल निवासी आंवला, बरेली का होना सामने आया। पुलिस ने वाहन स्वामी से संपर्क किया तो उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी होने की पुष्टि की। इस संबंध में थाना आंवला में पहले से मु0अ0सं0 362/2026 धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मक्के के दाने बनाने का काम करता है और छोटी-मोटी चोरी भी कर लेता है। उसके अनुसार कुछ दिन पहले उसने आंवला तहसील से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। ठेला बनवाने के उद्देश्य से उसने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी और बिना नंबर के चला रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी ससुराल, जो आंवला कस्बे के फूटा दरवाजा क्षेत्र में है, जा रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद की है। प्रेस नोट में आरोपी के खिलाफ चन्दौसी और आंवला थाने में आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमों का भी उल्लेख किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक होराम सिंह, हेड कांस्टेबल 784 कुलदीप सिंह, कांस्टेबल 1057 यमेन्द्र कुमार और कांस्टेबल 1103 आंशू कुमार शामिल रहे।2
- बरेली:आज जनपद में आयी आंधी/बारिश के सम्बंध में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की बाइट बरेली:आज जनपद में आयी आंधी/बारिश के सम्बंध में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की बाइट1