logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नक्सल प्रभावित गांवों में पुलिस की पहल, बच्चों संग संवाद से बढ़ा भरोसा नक्सल प्रभावित गांवों में पुलिस की पहल, बच्चों संग संवाद से बढ़ा भरोसा जोहार झारखण्ड/आर पी सिंह गारू थाना क्षेत्र के सुदूर और नक्सल प्रभावित गांव—गोताग, पंडरा, रुद और बारीबांध में बुधवार को पुलिस की एक सकारात्मक पहल देखने को मिली। दुर्गम जंगल-पहाड़ी इलाकों में बसे इन गांवों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कई स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क तक उपलब्ध नहीं है, जिससे ग्रामीण लंबे समय से मुख्यधारा से कटे हुए हैं। ऐसे हालात में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गांव-गांव पहुंचना ग्रामीणों के लिए खास अनुभव रहा। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस ने बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर के साथ चॉकलेट और बिस्किट का वितरण किया। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने और शिक्षा को जीवन में आगे बढ़ने का जरिया बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं। ग्रामीणों ने सड़क, स्वास्थ्य सुविधा और संचार व्यवस्था की कमी को प्रमुख मुद्दा बताया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास की नींव है और समाज के सहयोग से ही बच्चों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है। थाना प्रभारी ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास कायम करना है। विशेषकर नक्सल प्रभावित इलाकों में, जहां पहले दूरी बनी रही, वहां इस तरह के प्रयास आपसी भरोसे को मजबूत करने में मददगार साबित हो रहे हैं।

7 hrs ago
user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
गारू, लातेहार, झारखंड•
7 hrs ago
2e4dd6c5-8c59-4544-841e-bf0f41c6e9b5

नक्सल प्रभावित गांवों में पुलिस की पहल, बच्चों संग संवाद से बढ़ा भरोसा नक्सल प्रभावित गांवों में पुलिस की पहल, बच्चों संग संवाद से बढ़ा भरोसा जोहार झारखण्ड/आर पी सिंह गारू थाना क्षेत्र के सुदूर और नक्सल प्रभावित गांव—गोताग, पंडरा, रुद और बारीबांध में बुधवार को पुलिस की एक सकारात्मक पहल देखने को मिली। दुर्गम जंगल-पहाड़ी इलाकों में बसे इन गांवों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कई स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क तक उपलब्ध नहीं है, जिससे ग्रामीण लंबे समय से मुख्यधारा से कटे हुए हैं। ऐसे हालात में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गांव-गांव पहुंचना ग्रामीणों के लिए खास अनुभव रहा। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस ने बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर के साथ चॉकलेट और बिस्किट का वितरण किया। शैक्षणिक

c2393aa4-a860-427c-9a72-8a902b49655f

सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने और शिक्षा को जीवन में आगे बढ़ने का जरिया बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं। ग्रामीणों ने सड़क, स्वास्थ्य सुविधा और संचार व्यवस्था की कमी को प्रमुख मुद्दा बताया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास की नींव है और समाज के सहयोग से ही बच्चों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है। थाना प्रभारी ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास कायम करना है। विशेषकर नक्सल प्रभावित इलाकों में, जहां पहले दूरी बनी रही, वहां इस तरह के प्रयास आपसी भरोसे को मजबूत करने में मददगार साबित हो रहे हैं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • महुआडांड़ (लातेहार) 2024 में मां की मृत्यु के बाद 10 वर्षीय करण तिर्की और कोमल तिर्की का जीवन संकट में पड़ गया। पिता दीपक तिर्की इस घटना के बाद घर छोड़कर चले गए घर में केवल बुजुर्ग दादा और दादी रह गए, जो बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ हैं। ऐसी स्थिति में दोनों बच्चों को उनकी बुआ के घर रहना पड़ा। हालांकि, बुआ के परिवार में पहले से मौजूद जिम्मेदारियों के बीच बच्चों का रहना धीरे-धीरे पारिवारिक विवाद का कारण बनने लगा। स्थिति बिगड़ती देख बुआ ने सामाजिक सहयोग की तलाश की और आर पी एस सेवा संस्थान से संपर्क किया। संस्थान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया और उन्हें आश्रय प्रदान किया। संस्था द्वारा बच्चों की देखभाल, शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
    1
    महुआडांड़ (लातेहार) 2024 में मां की मृत्यु के बाद 10 वर्षीय करण तिर्की और कोमल तिर्की का जीवन संकट में पड़ गया। पिता दीपक तिर्की इस घटना के बाद घर छोड़कर चले गए 
घर में केवल बुजुर्ग दादा और दादी रह गए, जो बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ हैं। ऐसी स्थिति में दोनों बच्चों को उनकी बुआ के घर रहना पड़ा।
हालांकि, बुआ के परिवार में पहले से मौजूद जिम्मेदारियों के बीच बच्चों का रहना धीरे-धीरे पारिवारिक विवाद का कारण बनने लगा। स्थिति बिगड़ती देख बुआ ने सामाजिक सहयोग की तलाश की और आर पी एस सेवा संस्थान से संपर्क किया।
संस्थान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया और उन्हें आश्रय प्रदान किया। संस्था द्वारा बच्चों की देखभाल, शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Abhay Kumar
    1
    Post by Abhay Kumar
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    14 hrs ago
  • मनिक लातेहार:- मनिका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मणिका के शिंजो शिव मंदिर के प्रांगण में भाजपा इकाई मणिका के द्वारा आज दिनांक 15 अप्रैल को भाजपा के 47 वे स्थापना दिवस की शुभ अवसर गांव चलो बस्ती अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन किस सोच को सार्थक बनाने हेतु सफाई का अभियान चलाया जिसमें मनिका शिव मंदिर की साफ सफाई की गई जबकि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए जनहित की योजना जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मन निधि योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आत्मनिर्भर भारत अभियान, पीएम सम्मन निधि योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजनाओं से लोग काफी खुश नजर आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते दिखे| गांव चलो बस्ती अभियान कि इस कार्यक्रम में शंकर दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, अंकित कुमार, गोलू कुमार, राजेंद्र रजक, बूथ अध्यक्ष मंजू पासवान, पवन राय,शंभू प्रसाद, सत्येंद्र कुमार रवि, राजेश शर्मा, अमरदीप कुमार, सतीश दुबे, अमित कुमार, मुकेश राय, लव यादव तथा कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए
    4
    मनिक लातेहार:- मनिका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मणिका के शिंजो शिव मंदिर के प्रांगण में भाजपा इकाई मणिका के द्वारा आज दिनांक 15 अप्रैल को भाजपा के 47 वे स्थापना दिवस की शुभ अवसर गांव चलो बस्ती अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन किस सोच को सार्थक बनाने हेतु  सफाई का अभियान चलाया जिसमें मनिका शिव मंदिर की साफ सफाई की गई 
जबकि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए जनहित की योजना जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मन निधि योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आत्मनिर्भर भारत अभियान, पीएम सम्मन निधि योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजनाओं से लोग काफी खुश नजर आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते दिखे|
गांव चलो बस्ती अभियान कि इस कार्यक्रम में शंकर दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, अंकित कुमार, गोलू कुमार, राजेंद्र रजक, बूथ अध्यक्ष मंजू पासवान, पवन राय,शंभू प्रसाद, सत्येंद्र कुमार रवि, राजेश शर्मा, अमरदीप कुमार, सतीश दुबे, अमित कुमार, मुकेश राय, लव यादव तथा कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    16 hrs ago
  • Post by Bikram reporting News
    1
    Post by Bikram reporting News
    user_Bikram reporting News
    Bikram reporting News
    Satbarwa, Palamu•
    20 hrs ago
  • ग्रामीण बोले जल्दी निर्माण नहीं होगा तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है
    1
    ग्रामीण बोले जल्दी निर्माण नहीं होगा तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • dil tuta @@
    1
    dil tuta @@
    user_Manoj💔💔🙏👍❤️‍🩹🥀🥀
    Manoj💔💔🙏👍❤️‍🩹🥀🥀
    भंडरिया, गढ़वा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • बरवाडीह(लातेहार): लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत स्थित ग्राम केचकी में बखोरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से बाहर से मंगाई गई “राजन मार्का” ईंट को सोलिंग में लगाया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही, ईंट सोलिंग भी नियमों के अनुसार नहीं की गई है और पीसीसी ढलाई में भी गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन योजना स्थल पर लगाया गया शिलापट्ट पहले ही हटा दिया गया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिलापट्ट हटाना पूरी तरह गलत है और इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। मौके पर ग्रामीणों रनवीर सिंह, सहादेव यादव, सुशील सिंह, आशिष सिंह, श्रीराम सिंह, लालधारी यादव, योगेंद्र यादव, चंदन सिंह, शीला देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, बाबूराम सिंह, सोनू यादव, सूरज यादव, गुड्डू यादव, कोमल सिंह, गुलशन सिंह, बनवारी यादव, आशिष यादव, शांति देवी समेत कई लोगों ने विरोध जताते हुए पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कोई भी ईमानदार अधिकारी मौके पर आकर जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
    1
    बरवाडीह(लातेहार): लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत स्थित ग्राम केचकी में बखोरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से बाहर से मंगाई गई “राजन मार्का” ईंट को सोलिंग में लगाया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही, ईंट सोलिंग भी नियमों के अनुसार नहीं की गई है और पीसीसी ढलाई में भी गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन योजना स्थल पर लगाया गया शिलापट्ट पहले ही हटा दिया गया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिलापट्ट हटाना पूरी तरह गलत है और इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। मौके पर ग्रामीणों रनवीर सिंह, सहादेव यादव, सुशील सिंह, आशिष सिंह, श्रीराम सिंह, लालधारी यादव, योगेंद्र यादव, चंदन सिंह, शीला देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, बाबूराम सिंह, सोनू यादव, सूरज यादव, गुड्डू यादव, कोमल सिंह, गुलशन सिंह, बनवारी यादव, आशिष यादव, शांति देवी समेत कई लोगों ने विरोध जताते हुए पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कोई भी ईमानदार अधिकारी मौके पर आकर जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.