*जिला हाथरस की विधानसभा सादाबाद 79 में 10 अक्टूबर को निकलेगी 'समाजवादी क्रांति यात्रा', चौधरी सत्यवीर सिकरवार ने की तैयारियों*। *रिपोर्टर विजय देव* सादाबाद:समाजवादी पार्टी द्वारा सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में आगामी 10 अक्टूबर 2026 (दिन शनिवार) को विशाल 'समाजवादी क्रांति यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा की तैयारियों को लेकर विधानसभा सादाबाद (79) से सपा नेता चौधरी सत्यवीर सिकरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यात्रा का निर्धारित रूट एवं समय: यह क्रांति यात्रा शनिवार को जलेसर रोड स्थित लक्ष्मी गोपाल हॉस्पिटल के सामने (सपा कार्यालय) से शुरू होगी। यात्रा का पूरा मार्ग इस प्रकार रहेगा: सपा कार्यालय, जलेसर रोड, सादाबाद से प्रस्थान मुरसान चौराहा मुख्य बाजार, सादाबाद आगरा रोड पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण पुनः मुरसान चौराहा होते हुए सपा कार्यालय, जलेसर रोड, सादाबाद पर यात्रा का समापन होगा। 'सेवा का वादा, विकास हमारा' का नारा: आयोजक चौधरी सत्यवीर सिकरवार ने बताया कि 'सेवा का वादा, विकास हमारा' के संकल्प के साथ यह यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी क्षेत्रीय निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही, यात्रा समापन के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई है।
*जिला हाथरस की विधानसभा सादाबाद 79 में 10 अक्टूबर को निकलेगी 'समाजवादी क्रांति यात्रा', चौधरी सत्यवीर सिकरवार ने की तैयारियों*। *रिपोर्टर विजय देव* सादाबाद:समाजवादी पार्टी द्वारा सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में आगामी 10 अक्टूबर 2026 (दिन शनिवार) को विशाल 'समाजवादी क्रांति यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा की तैयारियों को लेकर विधानसभा सादाबाद (79) से सपा नेता चौधरी सत्यवीर सिकरवार
के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यात्रा का निर्धारित रूट एवं समय: यह क्रांति यात्रा शनिवार को जलेसर रोड स्थित लक्ष्मी गोपाल हॉस्पिटल के सामने (सपा कार्यालय) से शुरू होगी। यात्रा का पूरा मार्ग इस प्रकार रहेगा: सपा कार्यालय, जलेसर रोड, सादाबाद से प्रस्थान मुरसान चौराहा मुख्य बाजार, सादाबाद आगरा रोड पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण पुनः मुरसान चौराहा होते हुए सपा कार्यालय, जलेसर रोड,
सादाबाद पर यात्रा का समापन होगा। 'सेवा का वादा, विकास हमारा' का नारा: आयोजक चौधरी सत्यवीर सिकरवार ने बताया कि 'सेवा का वादा, विकास हमारा' के संकल्प के साथ यह यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी क्षेत्रीय निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही, यात्रा समापन के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई है।
- हाथरस में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग हाथरस में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता मोहनगंज बाजार में एकत्रित हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए मोहनगंज, घंटाघर, सराफा बाजार और कमला बाजार होते हुए सासनी गेट तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका और भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।1
- दीपावली से पहले हाथरस पुलिस का बड़ा धमाका! 33 टन अवैध आतिशबाजी सामग्री पकड़ी, दो गिरफ्तार दीपावली से पहले हाथरस पुलिस का बड़ा धमाका! 33 टन अवैध आतिशबाजी सामग्री पकड़ी, दो गिरफ्तार1
- *हाथरस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दीपावली पर्व से पहले 25 टन पोटाश और 8 टन गंधक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार*। *रिपोर्टर-विजय देव* हाथरस। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाथरस पुलिस द्वारा अवैध आतिशबाजी व विस्फोटक सामग्री के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित 25 टन पोटाश और 8 टन गंधक (पोटैशियम सल्फेट) आदि विस्फोटक रसायन बरामद किए हैं। मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक हाथरस की बाइट / आधिकारिक बयान: "दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध पटाखे और आतिशबाजी निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 25 टन पोटाश और 8 टन गंधक बरामद की है। मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जिले में ऐसे अन्य संभावित ठिकानों और गोदामों पर भी गहन तलाशी अभियान जारी रहेगा। जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।" पुलिस टीम अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस अवैध नेटवर्क के मुख्य सरगना और आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) का पता लगाने में जुटी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एसआरबी स्कूल की तरफ से मोहल्ला नवीपुर शिव कॉलोनी निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 अवैध देशी पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस 32 बोर हुए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में सदर कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।1
- Post by गीताधौरहरा2
- *एटा - मंडी समिति मे बढ़ रही धान की आवक एवं जाम की समस्या क़े चलते DM एम. अरुन्मोली ने किया मंडी समिति का निरीक्षण।* *मंडी समिति में वाहनों के प्रवेश-निकास की होगी एकल लाइन व्यवस्था, जाम रोकने के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश।* प्रवेश पर्ची पर दर्ज होगा वाहन के आने और निकलने का समय, यातायात व्यवस्था की होगी निगरानी। किसानों को तौल के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, सभी धर्मकांटों पर समान तौल व्यवस्था लागू करने के निर्देश। मंडी समिति के दोनों गेटों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तैनात। ड्यूटी प्वाइंट से पुलिसकर्मियों की गैरहाजिरी पर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश। आढ़तियों के साथ बैठक कर डीएम नें व्यवस्था सुचारू रखने के दिए निर्देश l किसानों का समय बचे और उपज की तौल में परेशानी न हो, अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश। मंडी समिति क़े निरीक्षण क़े दौरान SDM सदर श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय और मंडी सचिव कपिल कुमार गुप्ता रहे मौजूद।1
- लेखपाल की करतूत: यमुना में फेंका शव! #News #Agra Agra Crime News | UP Police Arrest Lekhpal Case आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई छात्रा की दर्दनाक मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दो साल से जारी प्रेम संबंधों और शादी के बढ़ते दबाव के बीच छात्रा की मौत के बाद आरोपी लेखपाल ने साक्ष्य मिटाने की नियत से शव को यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर इटावा के बलरई क्षेत्र से यमुना नदी से छात्रा का शव बरामद कर लिया है। Case Summary & Investigation Highlights: Incident Location: MM Gate Police Station, Agra, Uttar Pradesh Dead Body Recovery Site: Balrai Area, Yamuna River, Etawah, UP Key Accused Profile: Government Revenue Officer (Lekhpal) Investigating Authority: Agra City Zone Police & Additional DCP Manoj Kumar Yadav Key Charges: Hiding evidence, dumping body in river, suspicious death investigation Target Audience & Geographic Coverage: Location: Agra, Etawah, Western Uttar Pradesh, North India Audience Category: Crime News Viewers, UP Administrative Updates, Public Policy & Law Enforcement News Relevant Topics: UP Police Investigation, Agra Local News, Ground Reporting, Legal Action Key Search Terms & Keywords: Agra Crime News Lekhpal Arrested Agra Agra MM Gate Case Etawah Balrai Yamuna River Body Recovered UP Police Action Agra Apostate Student Case Agra Manoj Kumar Yadav ADCP Statement Agra News Today Live Hindi News Investigation Report TathyaDharmi Bharat Ground Report #AgraNews #CrimeNews #UPPolice #AgraCrime #TathyaDharmiBharat #UttarPradeshNews #YamunaRiver #EtawahNews #BreakingNews #HindiNews #InvestigationReport #LekhpalArrested Agra news, Agra crime news, MM Gate Agra case, Lekhpal arrest Agra, Etawah Yamuna river body found, Balrai Etawah police, UP police investigation, Manoj Kumar Yadav ADCP, Agra student case, Hindi crime story, TathyaDharmi Bharat, Uttar Pradesh latest news, Agra local news live, UP crime updates, Hindi news reporting, Agra legal news, Yamuna river crime case, UP police live update, Agra police press conference, Ground report UP crime1
- मेला श्री दाऊजी महाराज के आखिरी दिन संगीत सम्मेलन कार्यक्रम में हजारों की भीड़ में हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां जनपद हाथरस में 115 वें एवं तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के आखिरी दिन संगीत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा संगीत सम्मेलन कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। संगीत सम्मेलन में हरियाणवी सिंगरों के गानों पर युवा घूमते नजर आए। वही कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान हंगामा करने वाले लोगों पर पुलिस द्वारा लाठियां भाजी गई और कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।1