राजनीतिक घमासान: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की बयानबाजी पर उठे सवाल, बयानों को बताया हास्यास्पद देश की राजनीति में विपक्षी नेताओं के भाषणों और बयानों को लेकर एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा विभिन्न मुद्दों पर दी जा रही प्रतिक्रियाओं और बयानों पर राजनीतिक विश्लेषकों और सत्ता पक्ष के नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताया है। आलोचकों का कहना है कि सार्वजनिक मंचों से कही जाने वाली कुछ बातें काफी हास्यास्पद होती हैं, जो नेताओं के अध्ययन और समझ पर सवाल खड़े करती हैं। उनका मानना है कि राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के नेताओं को जनता के बीच बात रखते समय गंभीरता और तथ्यों का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, विपक्षी समर्थकों का कहना है कि यह सत्ता पक्ष द्वारा जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने की एक कोशिश मात्र है। #RahulGandhi #AkhileshYadav #IndianPolitics #UPPolitics #BreakingNews #ATNNews #atnnews #atn #ATNNEWSTV
राजनीतिक घमासान: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की बयानबाजी पर उठे सवाल, बयानों को बताया हास्यास्पद देश की राजनीति में विपक्षी नेताओं के भाषणों और बयानों को लेकर एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा विभिन्न मुद्दों पर दी जा रही प्रतिक्रियाओं और बयानों पर राजनीतिक विश्लेषकों और सत्ता पक्ष के नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताया है। आलोचकों का कहना है कि सार्वजनिक मंचों से कही जाने वाली कुछ बातें काफी हास्यास्पद होती हैं, जो नेताओं के अध्ययन और समझ पर सवाल खड़े करती हैं। उनका मानना है कि राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के नेताओं को जनता के बीच बात रखते समय गंभीरता और तथ्यों का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, विपक्षी समर्थकों का कहना है कि यह सत्ता पक्ष द्वारा जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने की एक कोशिश मात्र है। #RahulGandhi #AkhileshYadav #IndianPolitics #UPPolitics #BreakingNews #ATNNews #atnnews #atn #ATNNEWSTV
- *ब्रेकिंग भोपाल* 80 फीट अशोका गार्डन परिहार चौराहा सड़क पर भरा पानी नालियों पर अतिक्रमण से पानी की निकासी नहीं हो रही है नगर निगम भोपाल इस ओर ध्यान दे ,, सड़कों पे पानी भरा होने से लोगों।का निकलना हो रहा मुश्किल1
- *Breaking News* - 14 अगस्त को भोपाल में होने जा रही है भारत की विशाल तिरंगा यात्रा, *मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव* एवं *भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल* होंगे शामिल। - *विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलेक्टर भोपाल श्री प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार के साथ किया यात्रा प्रारंभ स्थल का निरीक्षण* - यात्रा हुजूर विधानसभा के मुखर्जी नगर कोलार से संत हिरदाराम नगर, बैरागढ़ तक जाएगी, जिसमें लाखों लोग सम्मिलित होकर देशभक्ति का उत्सव मनाएंगे। - विधायक रामेश्वर शर्मा ने आज यात्रा को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। - विधायक ने मदर टेरेसा स्कूल के सामने बनने वाले मंच एवं यात्रा के सहभागी नागरिकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। - इस दौरान अधिकारियों को बारिश को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। - बता दें कि कर्मश्री के तत्वावधान में विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा प्रतिवर्ष अखंड भारत स्मृति दिवस पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है। - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर-घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में यह यात्रा निकाली जाती है, जिसमें हर साल लाखों देशभक्त नागरिक सम्मिलित होते हैं। - यात्रा मार्ग में अनेकों जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा मंचों के माध्यम से अभिनंदन किया जाता है । - यह यात्रा हर साल अपनी भव्यता के कीर्तिमान रचती है। - विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि - इस वर्ष की यात्रा इतनी विशाल होगी कि देशभर में इसकी चर्चा होगी। - उन्होंने बताया कि - इस साल नागरिकों ने बढ़-चढ़कर यात्रा के लिए पंजीयन कराए हैं। नागरिकों का उत्साह बता रहा है कि इस वर्ष यात्रा ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाने वाली है।1
- राजनीतिक घमासान: कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई को लेकर निशाने पर गृह मंत्रालय, विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल देश में विभिन्न आंदोलनों, छात्र प्रदर्शनों और पुलिसिया कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस सहित केंद्रीय सुरक्षा बलों के सीधे गृह मंत्रालय के अधीन होने के कारण, विरोधी दल हर बड़ी पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि आंदोलनों को कुचलने के लिए कड़े कदम उठाए जाते हैं, जबकि सत्ता पक्ष के नेताओं का कहना है कि देश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुरक्षा बलों की प्राथमिकता है। पुलिस बल किसी भी स्थिति में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करते हैं। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर बहस जारी है। #AmitShah #HomeMinistry #DelhiPolice #IndianPolitics #BreakingNews #ATNNews #atnnews #atn #ATNNEWSTV1
- @भोपाल पुलिस कमिश्नरेट *बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट पर तेज बारिश में फंसे 7 युवकों का सुरक्षित रेस्क्यू* आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 3:00 बजे पुराने भोपाल के 7 युवक पिकनिक मनाने के उद्देश्य से कजली खेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट गए थे। दिन में हुई तेज बारिश के कारण पहाड़ों से पानी उतरकर पिकनिक स्पॉट के चारों ओर तेज बहाव के साथ बहने लगा। पानी के तेज बहाव के कारण सातों युवक एक टीले पर फंस गए। युवकों ने अपने परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी। परिजनों द्वारा तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को अवगत कराया गया। *पुलिस की त्वरित कार्रवाई:* शाम लगभग 7:00 बजे सूचना प्राप्त होते ही ACP श्री आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कजली खेड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को टीले तक जाने से रोका गया और एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से टीले तक पहुंचने के 3 संभावित रास्तों की पहचान कर संयुक्त प्रयास किए गए। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों के समन्वित प्रयासों से सभी 7 युवकों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी युवक स्वस्थ हैं। भोपाल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि बारिश के मौसम में नदी, नाले और पहाड़ी क्षेत्रों में पिकनिक मनाने से पूर्व मौसम की जानकारी अवश्य लें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।1
- भोपाल विदिशा हाईवे रोड को मध्य प्रदेश शासन द्वारा हरी झंडी मिल गई है जिससे भोपाल विदिशा जाने आने में दिक्कत नहीं आएगी फोर लाइन रोड बनेगा भोपाल विदिशा हाईवे रोड को मध्य प्रदेश शासन द्वारा हरी झंडी मिल गई है जिससे भोपाल विदिशा जाने आने में दिक्कत नहीं आएगी फोर लाइन रोड बनेगा1
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के मैदान रेजिडेंशियल गेट नंबर 4 की नजदीक सुंदरम सैंडविच को लेकर भोपाल के अंदर विशेष तौर पर उसके टेस्टो को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है1
- भोपाल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजपाल मंगू भाई पटेल से की मुलाकात ... राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा .... मैं माननीय महामहिम राज्यपाल जी से मिलकर के आया हूँ और बीते समय विधानसभा के माध्यम से UCC बिल जो पारित कराया, उसकी जानकारी भी उनको हमने दी है... तिरंगा अभियान पूरे प्रदेश में जिस प्रकार से मनाया जा रहा है, हमने माननीय राज्यपाल जी को उसकी जानकारी भी दी... साथ ही साथ हमारे राज्य के अंदर विकास परक कामों में मेट्रोपॉलिटन सिटी की भी दिशा दी है, उस पर भी चर्चा की... हमारे विधानसभा के सत्र में विभिन्न प्रकार के कामों को पारित किया गया और राज्य की वर्षा की स्थिति जो अल्प वर्षा के कारण 15% कम बारिश हुई है, उससे सहित सारे मसलों पर आगे बढ़कर के चर्चा की... मुझे इस बात की प्रसन्नता है माननीय राज्यपाल जी ने सारे कामों पर चर्चा करते हुए, खास करके UCC जैसे ऐतिहासिक कानून पर... और आने वाले स्वतंत्रता दिवस जो प्रदेश में होने वाला है, उसके लिए भी हमारे अपने राज्य के अंदर मनाए जाने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी ली। सभी प्रकार की भर्तियां, सभी प्रकार के प्रमोशन, यह पूरे लंबे समय से रुके हुए मुद्दों को सुलझाना बड़ी उपलब्धि रही है। और नई भर्तियां खास करके सभी विभागों में करना यह सरकार का बहुत बड़ा निर्णय है। हम सभी प्रदेशों के साथ कदम से कदम मिलाकर के चलना है हमारे प्रधानमंत्री जी के साथ सब लोग कल्याणकारी कामों में लगे हैं। मुख्य मंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना मैं अपनी ओर से आज इस अवसर पर पुनः कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहूँगा कि जिस प्रकार से लगातार बयानबाज़ी आती है, विपक्ष के नेता पद की गरिमा गिरती है कृपा करके राहुल गांधी जी अपने उस पद की गरिमा का ध्यान रखें। वह सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पद है। ऐसे में उनका इस प्रकार का व्यवहार करना, यह जनता के बीच और सदन की मर्यादा और व्यवहार के खिलाफ होता है उम्मीद करूँगा राहुल गांधी जी सीख लेंगे।" बाइट - डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री Live se injust hai1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | भोपाल 🚨 🌧️ भारी बारिश से राजधानी के कई इलाके जलमग्न 📍 बाणगंगा बस्ती में घरों के अंदर घुसा बारिश का पानी 🏠 कई घरों में कई फीट तक पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं ⚠️ पानी भरने से घर का सामान हुआ बर्बाद, लोग परेशान 💥 जलभराव ने नगर निगम के दावों की खोली पोल! बाणगंगा में जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह बेअसर नजर आई। भारी बारिश के बाद रहवासियों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।1