logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार किया रक्तदान *मानवता की सेवा का दिया संदेश, दोपहर तक 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह* शाहपुरा (के. एम. कुरेशी) ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों की ओर से पीड़ित मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से बुधवार को चंदा कॉलोनी, विजय नगर स्थित मस्जिद के पास रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन मंसूरी वेलफेयर सोसायटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर एवं भीलवाड़ा ब्लड सेंटर की रक्त संग्रहण टीमों ने सेवाएं दीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक जारी रहा। दोपहर 2 बजे तक 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका था। शिविर में युवाओं सहित समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के ख्यातनाम सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व उन्होंने इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान किया था। मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता की सेवा का माध्यम है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानव सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

2 hrs ago
user_के एम कुरेशी
के एम कुरेशी
Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago
72ce185c-2f67-4d1f-be12-8ff43558a364

ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार किया रक्तदान *मानवता की सेवा का दिया संदेश, दोपहर तक 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह* शाहपुरा (के. एम. कुरेशी) ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों की ओर से पीड़ित मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से बुधवार को चंदा कॉलोनी, विजय नगर स्थित मस्जिद के पास रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन मंसूरी वेलफेयर सोसायटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर एवं भीलवाड़ा ब्लड सेंटर की रक्त संग्रहण टीमों ने सेवाएं दीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक जारी रहा। दोपहर 2 बजे तक 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका था। शिविर में युवाओं सहित समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के ख्यातनाम सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व उन्होंने इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान किया था। मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता की सेवा का माध्यम है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानव सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नासिरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम: गूंजे नारे-ए-रसालत, अकीदत के साथ निकला भव्य जलसा* *मदरसे के बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, जामा मस्जिद में कुरानखानी व तब्बरुख का आयोजन, शाम को महफिल-ए-मिलाद का होगा आयोजन* नासिरदा(के एम कुरेशी)जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नासिरदा कस्बे में हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण जलसे का आयोजन किया गया। पूरे कस्बे में धार्मिक उत्साह और अकीदत का माहौल देखने को मिला। जलसा बावड़ी वाले बाबा स्थान से रवाना होकर कुरैशी मोहल्ला, बस स्टैंड, सदर बाजार, पानी की टंकी, कचहरी चौक सहित विभिन्न मार्गों से होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचा। जलसे में मदरसे के बच्चे-बच्चियां, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों के हाथों में इस्लामी झंडे, तख्तियां और बैनर थे तथा वे बुलंद आवाज में हज़रत पैगम्बर मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में लोगों ने जलसे का स्वागत किया तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। जामा मस्जिद पहुंचने पर कुरानखानी का आयोजन किया गया, जिसमें देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। इसके बाद उपस्थित लोगों में तब्बरुख वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में रात्रि 8 बजे महफिल-ए-मिलाद शरीफ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नातख्वां और उलेमा हज़रत मोहम्मद साहब की सीरत और शिक्षाओं पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम को लेकर मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन ने नासिरदा में धार्मिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
    1
    नासिरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम: गूंजे नारे-ए-रसालत, अकीदत के साथ निकला भव्य जलसा*

*मदरसे के बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, जामा मस्जिद में कुरानखानी व तब्बरुख का आयोजन, शाम को महफिल-ए-मिलाद का होगा आयोजन*
नासिरदा(के एम कुरेशी)जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नासिरदा कस्बे में हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण जलसे का आयोजन किया गया। पूरे कस्बे में धार्मिक उत्साह और अकीदत का माहौल देखने को मिला। जलसा बावड़ी वाले बाबा स्थान से रवाना होकर कुरैशी मोहल्ला, बस स्टैंड, सदर बाजार, पानी की टंकी, कचहरी चौक सहित विभिन्न मार्गों से होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचा।
जलसे में मदरसे के बच्चे-बच्चियां, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों के हाथों में इस्लामी झंडे, तख्तियां और बैनर थे तथा वे बुलंद आवाज में हज़रत पैगम्बर मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में लोगों ने जलसे का स्वागत किया तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
जामा मस्जिद पहुंचने पर कुरानखानी का आयोजन किया गया, जिसमें देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। इसके बाद उपस्थित लोगों में तब्बरुख वितरित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में रात्रि 8 बजे महफिल-ए-मिलाद शरीफ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नातख्वां और उलेमा हज़रत मोहम्मद साहब की सीरत और शिक्षाओं पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम को लेकर मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन ने नासिरदा में धार्मिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
    user_के एम कुरेशी
    के एम कुरेशी
    Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नसीराबाद में गूंजे झूलेलाल के जयकारे, 40वें चालीसा महोत्सव का भव्य समापन नसीराबाद में गूंजे झूलेलाल के जयकारे, 40वें चालीसा महोत्सव का भव्य समापन
    1
    नसीराबाद में गूंजे झूलेलाल के जयकारे, 40वें चालीसा महोत्सव का भव्य समापन
नसीराबाद में गूंजे झूलेलाल के जयकारे, 40वें चालीसा महोत्सव का भव्य समापन
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • वार्ड नंबर 15 में सड़क और नालियों की बदहाली,सीवरेज काम के एक साल बाद भी सड़क अधूरी ।।वन्दे भारत न्यूज।।
    1
    वार्ड नंबर 15 में सड़क और नालियों की बदहाली,सीवरेज काम के एक साल बाद भी सड़क अधूरी
।।वन्दे भारत न्यूज।।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    17 min ago
  • आसींद कस्बे में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व कस्बे में निकाला गया जुलूस ए मुहम्मदी
    1
    आसींद कस्बे में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व कस्बे में निकाला गया जुलूस ए मुहम्मदी
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    3 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार, 26 अगस्त को चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन विजयनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्त संग्रहण के लिए भीलवाड़ा ब्लड सेंटर एवं त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर की टीमें मौजूद रहीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक ही 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था, जिसके बाद भी रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व वे भीलवाड़ा में इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान कर चुके हैं। मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। हमें ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानवता की सेवा करनी चाहिए। सामाजिक संगठनों ने निभाई अहम भूमिका शिविर को सफल बनाने में अलनूर फाउंडेशन के एडवोकेट अब्दुल मलिक, इलियास अंसारी, अनीस भाई, अमित भाई, संजय भाई, असलम भाई, अकरम मंसूरी, मुश्ताक भाई, महबूब आलम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। मोयला समाज की ओर से जिला सदर मेरुद्दीन, मुश्ताक अली, मीर, इकबाल, आजाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी के सदर बाबुद्दीन, शहजाद भाई, शरीफ भाई, सद्दीक मंसूरी सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। समाज के जिम्मेदार लोगों में हाजी उमर साहब, मोहम्मद आरिफ, इंद्रा कॉलोनी सदर चांद जी, अब्दुल अलीम, सलीम मंसूरी, मुबारक रायला वाले, अब्दुल हन्नान, नौशाद, मोइन, जावेद तथा अजमेर से हाजी मोहम्मद सहित कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
    4
    ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित

मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल
ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित
मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                                     ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार, 26 अगस्त को चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन विजयनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ।
रक्त संग्रहण के लिए भीलवाड़ा ब्लड सेंटर एवं त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर की टीमें मौजूद रहीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक ही 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था, जिसके बाद भी रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व वे भीलवाड़ा में इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान कर चुके हैं।
मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। हमें ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानवता की सेवा करनी चाहिए।
सामाजिक संगठनों ने निभाई अहम भूमिका
शिविर को सफल बनाने में अलनूर फाउंडेशन के एडवोकेट अब्दुल मलिक, इलियास अंसारी, अनीस भाई, अमित भाई, संजय भाई, असलम भाई, अकरम मंसूरी, मुश्ताक भाई, महबूब आलम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
मोयला समाज की ओर से जिला सदर मेरुद्दीन, मुश्ताक अली, मीर, इकबाल, आजाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी के सदर बाबुद्दीन, शहजाद भाई, शरीफ भाई, सद्दीक  मंसूरी सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
समाज के जिम्मेदार लोगों में हाजी उमर साहब, मोहम्मद आरिफ, इंद्रा कॉलोनी सदर चांद जी, अब्दुल अलीम, सलीम मंसूरी, मुबारक रायला वाले, अब्दुल हन्नान, नौशाद, मोइन, जावेद तथा अजमेर से हाजी मोहम्मद सहित कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • बीलिया कला में पहली बार निकली कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने लिया भाग क्राईम न्यूज संपादक एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन बीलिया कलां भीलवाड़ा। ग्राम सेवक कालू सेन ने बताया कि बीलिया कला गांव में पहली बार कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा में पूरे गांव के श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्रद्धालु बनास नदी से जल भरकर कांवड़ के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए बनास नदी स्थित महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर भगवान महादेव की विशेष पूजा-अर्चना कर पूरे गांव की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की गई। पूजा के बाद मालपुआ, खुर-पुड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जर्जर मंदिर का हुआ कायाकल्प ग्राम सेवक कालू सेन ने बताया कि गांव में स्थित महादेव मंदिर लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। राधेश्याम गुर्जर एवं कमलेश गुर्जर के मन में मंदिर के पुनर्निर्माण का विचार आया, जिसके बाद लाखों रुपये की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य करवाया गया। मंदिर परिसर में स्विमिंग पूल, बाउंड्री निर्माण के साथ पेड़-पौधे भी लगाए गए, जिससे परिसर का स्वरूप पूरी तरह बदल गया। मंदिर के कायाकल्प के बाद पहली बार बनास नदी से जल भरकर कांवड़ यात्रा निकाली गई। पूरे गांव में भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया और धार्मिक आयोजन के साथ प्रसाद वितरण किया। कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    3
    बीलिया कला में पहली बार निकली कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने लिया भाग
क्राईम न्यूज संपादक एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन बीलिया कलां भीलवाड़ा। ग्राम सेवक कालू सेन ने बताया कि बीलिया कला गांव में पहली बार कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा में पूरे गांव के श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्रद्धालु बनास नदी से जल भरकर कांवड़ के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए बनास नदी स्थित महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर भगवान महादेव की विशेष पूजा-अर्चना कर पूरे गांव की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की गई। पूजा के बाद मालपुआ, खुर-पुड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
जर्जर मंदिर का हुआ कायाकल्प
ग्राम सेवक कालू सेन ने बताया कि गांव में स्थित महादेव मंदिर लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। राधेश्याम गुर्जर एवं कमलेश गुर्जर के मन में मंदिर के पुनर्निर्माण का विचार आया, जिसके बाद लाखों रुपये की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य करवाया गया। मंदिर परिसर में स्विमिंग पूल, बाउंड्री निर्माण के साथ पेड़-पौधे भी लगाए गए, जिससे परिसर का स्वरूप पूरी तरह बदल गया।
मंदिर के कायाकल्प के बाद पहली बार बनास नदी से जल भरकर कांवड़ यात्रा निकाली गई। पूरे गांव में भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया और धार्मिक आयोजन के साथ प्रसाद वितरण किया। कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_PRAVIN KUMAR SEN
    PRAVIN KUMAR SEN
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा
    1
    Post by श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा
    user_श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा
    श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा
    Voice of people भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • आसींद में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम भाइयों ने निकाला कस्बे में जुलूस मजहबी झांकिया रही आकर्षण का केंद्र पुलिस प्रशासन का रहा माकूल इंतजाम आसींद / आसींद कस्बे में आज मुस्लिम भाइयों ने इस्लाम धर्म के पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का मुकद्दश दिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ में मनाया गया वही जामा मस्जिद से मुस्लिम भाइयों द्वारा उनकी शान में नात शरीफ का तराना गुनगुनाते हुए विशाल जुलूस शुरू हुआ जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होता हुआ दरगाह बगीची हजरत मुहम्मद अब्दुल कय्यूम शाह की दरगाह पर पहुंचा जहां पर मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक रूप से सलातो सलाम पेशकर देश में अमन चैन भाई चारे की दुआ मांगी गई आसींद मंजूर 9413889596
    1
    आसींद में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व
मुस्लिम भाइयों ने निकाला कस्बे में जुलूस
मजहबी झांकिया रही आकर्षण का केंद्र 
पुलिस प्रशासन का रहा माकूल इंतजाम 
आसींद / आसींद कस्बे में आज  मुस्लिम भाइयों ने इस्लाम धर्म के पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का मुकद्दश दिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ में मनाया गया वही जामा मस्जिद से मुस्लिम भाइयों द्वारा उनकी शान में नात शरीफ का तराना गुनगुनाते हुए  विशाल जुलूस शुरू हुआ जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होता हुआ दरगाह बगीची हजरत मुहम्मद अब्दुल कय्यूम शाह की दरगाह पर पहुंचा जहां पर मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक रूप से सलातो सलाम पेशकर देश में अमन चैन भाई चारे की दुआ मांगी गई
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.